Shuru
Apke Nagar Ki App…
गढ़वा का बाढ़ में बस स्टैंड डूब गया लेकिन बगल में V-Mart नहीं डूबा क्यों पूछता है गढ़वा गढ़वा में आई बाढ़ ने बस स्टैंड को पूरी तरह पानी में डुबो दिया, लेकिन बगल में मौजूद V-Mart पानी से अछूता नजर आया। आखिर ऐसा क्या कारण है कि एक तरफ जलभराव का कहर और दूसरी तरफ V-Mart सुरक्षित? इस सवाल का जवाब पूछता है गढ़वा।
Green Line News, Md Mostaque
गढ़वा का बाढ़ में बस स्टैंड डूब गया लेकिन बगल में V-Mart नहीं डूबा क्यों पूछता है गढ़वा गढ़वा में आई बाढ़ ने बस स्टैंड को पूरी तरह पानी में डुबो दिया, लेकिन बगल में मौजूद V-Mart पानी से अछूता नजर आया। आखिर ऐसा क्या कारण है कि एक तरफ जलभराव का कहर और दूसरी तरफ V-Mart सुरक्षित? इस सवाल का जवाब पूछता है गढ़वा।
More news from झारखंड and nearby areas
- गढ़वा सोनपुरवा के एक सरकारी स्कूल में 3 से 4 फिट घुसा बाढ़ का पानी गढ़वा के सोनपुरवा स्थित एक सरकारी स्कूल में बाढ़ का पानी करीब 3 से 4 फीट तक घुस गया है। स्कूल परिसर पूरी तरह जलमग्न होने से पढ़ाई और बच्चों की आवाजाही पर भी असर पड़ा है। हालात देखकर स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है।1
- BJP-SP में AI Video War तेज, अखिलेश यादव ने दिया पलटवार BJP-SP में AI Video War तेज, अखिलेश यादव ने दिया पलटवार1
- लगातार बारिश से गोता टोला भलुआनी में कच्चा घर क्षतिग्रस्त, दूसरे के घर में रहने को मजबूर ग्रामीण रंका। प्रखंड क्षेत्र के सोनदाग पंचायत अंतर्गत गोता टोला भलुआनी गांव में लगातार हो रही बारिश के कारण ग्रामीण गोपाल राम का कच्चा मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर जर्जर हो गया है। मकान की दीवारों में जगह-जगह बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई हैं, जिससे परिवार के सदस्यों के बीच हर समय घर के धराशायी होने का भय बना हुआ है। हादसे की आशंका को देखते हुए गोपाल राम अपने परिवार के साथ दूसरे ग्रामीण के घर में आसरा लेकर रहने को मजबूर हैं। ग्रामीण गोपाल राम ने बुधवार को सुबह करीब 10 बजे बताया कि कई दिनों से लगातार हो रही तेज बारिश के कारण उनका वर्षों पुराना कच्चा मकान काफी कमजोर हो गया है। घर की दीवारों में दरार पड़ने के साथ ही मकान की स्थिति इतनी खराब हो गई है कि उसमें रहना परिवार के लिए सुरक्षित नहीं है। उन्होंने बताया कि यदि बारिश के दौरान अचानक मकान गिर गया तो परिवार के सदस्यों के मलबे में दबने की आशंका बनी हुई है। गोपाल राम ने बताया कि उनकी उम्र करीब 35 वर्ष है और उनके पिता भी लगभग 50 वर्षों तक इसी कच्चे मकान में रहकर अपना जीवन गुजारे हैं। इसके बावजूद अब तक उन्हें सरकार की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह स्वयं पक्का मकान बनाने में सक्षम नहीं हैं। इसलिए उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराने की मांग की है। इस संबंध में भाजपा दक्षिणी महामंत्री मनोज कुमार ठाकुर एवं सोनदाग पंचायत के उपमुखिया सतनारायण सिंह ने बताया कि उन्होंने मौके पर पहुंचकर ग्रामीण के मकान की स्थिति का जायजा लिया। जांच के दौरान मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त और रहने के लिए असुरक्षित पाया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे जरूरतमंद परिवार को प्राथमिकता के आधार पर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलना चाहिए। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मामले की जांच कर जल्द आवास उपलब्ध कराने की मांग की है।1
- चिनिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की अचानक छापेमारी, मिठाई-किराना दुकानों में मचा हड़कंप,115 चिन्हित उत्पादों को लेकर दुकानदारों को सख्त चेतावनी चिनिया से हेमंत कुमार की रिपोर्ट चिनियां प्रखंड मुख्यालय के बस स्टैंड स्थित विभिन्न मिठाई, किराना एवं ठंडा-पेय पदार्थ दुकानों में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे खाद्य सुरक्षा विभाग की अचानक जांच से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी रोहित कुमार ने कई प्रतिष्ठानों में पहुंचकर खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता और एक्सपायरी डेट की जांच की। मिठाई दुकानों में जांच के दौरान मिठाई समेत अन्य खाद्य पेय पदार्थों को देखा गया। अधिकारियों ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिया कि एक्सपायरी डेट वाले खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री किसी भी स्थिति में नहीं करें। जिन मिठाइयों में फंगस अथवा खराब होने के लक्षण दिखाई दें, उन्हें तत्काल दुकान से हटाने की चेतावनी दी गई। इसके बाद किराना दुकानों में नूडल्स,इंस्टेंट फूड बिस्किट्स,पैकेज्ड स्नैक्स खाद्य तेल,मसाले और पैक्ड मसाला,सॉस, जैम और अन्य प्रोसेस्ड खाद्य पैकेज्ड/लेबल वाले खाद्य पदार्थ- समेत विभिन्न खाद्य उत्पादों की भी जांच की गई। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी रोहित कुमार ने बताया कि यह अभियान गढ़वा उपायुक्त के निर्देश पर चलाया जा रहा है। भारत सरकार की ओर से चिन्हित करीब 115 उत्पादों की सूची प्राप्त हुई है, जिन्हें दुकानों में घूम-घूमकर चिन्हित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दुकानदारों से जांच प्रतिवेदन पर हस्ताक्षर भी लिए जा रहे हैं, जिसे विभागीय कार्यालय में जमा कराया जाएगा। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि अगली जांच में यदि एक्सपायरी या नियमों के विरुद्ध खाद्य सामग्री पाई गई तो संबंधित दुकानदारों पर नियम संगत कार्रवाई की जाएगी। रोहित कुमार ने बताया कि वे रंका अनुमंडल क्षेत्र के लिए पदस्थापित हैं और उनके अधीन पांच प्रखंड आते हैं। उन्होंने कहा कि आगे भी विभिन्न बाजारों और प्रतिष्ठानों में इसी तरह जांच अभियान जारी रहेगा। उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि वे ग्राहकों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ न करें और एक्सपायरी अथवा खराब खाद्य सामग्री की बिक्री से पूरी तरह बचें।1
- थाना : शक्तिनगर* *जनपद : सोनभद्र* *दिनांक : 02.09.2026* *🔴 थाना शक्तिनगर पुलिस की बड़ी सफलता* *🔹 36 घंटे के अंदर बोलेरो वाहन चोरी की घटना का सफल अनावरण* * *🔹 01 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार* *🔹 चोरी की बोलेरो, चोरी की मोटरसाइकिल एवं बोलेरो की नंबर प्लेट बरामद* पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के कुशल निर्देशन में चोरी की घटना का सफल अनावरण करने व संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान तथा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय *श्री अनिल कुमार* एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी *श्री हर्ष पाण्डेय* के कुशल पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर श्री सत्येंद्र राय के नेतृत्व में थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा *बोलेरो वाहन चोरी की घटना का 36 घंटे के अंदर* सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे एवं निशानदेही से चोरी की बोलेरो गाड़ी, एक अन्य चोरी की मोटरसाइकिल तथा बोलेरो वाहन की नंबर प्लेट बरामद की गई। *घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 31.08.2026 को वादी विकास पाण्डेय पुत्र राम निवाज पाण्डेय, हाल पता–बारब्रिक प्रोजेक्ट लिमिटेड, एनटीपीसी शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र द्वारा थाना शक्तिनगर पर लिखित तहरीर दी गई कि कम्पनी के नाम से पंजीकृत बोलेरो वाहन संख्या JH01CE0558 को दिनांक 25.08.2026 की रात्रि करीब 10:00 बजे एनटीपीसी शक्तिनगर स्थित बीएचईएल गेट से करीब 50 मीटर अंदर डीएम प्लांट के पास खड़ा किया गया था। दिनांक 26.08.2026 को प्रातः करीब 08:30 बजे वाहन उक्त स्थान पर मौजूद नहीं मिला। काफी खोजबीन के बाद भी वाहन का कोई पता नहीं चल सका। प्राप्त तहरीर के आधार पर *थाना शक्तिनगर पर मु0अ0सं0-163/2026, धारा-303(2) बीएनएस* बनाम अज्ञात चोर पंजीकृत किया गया। घटना के शीघ्र अनावरण एवं चोरी गए वाहन की बरामदगी हेतु प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर द्वारा पुलिस टीम गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। *कृत कार्यवाही-* पुलिस टीम द्वारा उपलब्ध साक्ष्यों एवं सुरागरसी-पतारसी के आधार पर घटना का सफल अनावरण करते हुए *अभियुक्त अम्बिकेश्वर प्रसाद दुबे* को दिनांक 01.09.2026 को समय करीब 22:03 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही एवं कब्जे से चोरी की बोलेरो वाहन, एक अन्य चोरी की मोटरसाइकिल तथा बोलेरो वाहन की नंबर प्लेट बरामद की गई। प्रकरण में उपलब्ध साक्ष्यों एवं बरामदगी के आधार पर *धारा-317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी* की गई। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। *गिरफ्तार अभियुक्त-* अम्बिकेश्वर प्रसाद दुबे पुत्र गीता प्रसाद, निवासी ग्राम भुड़कुड़ राजमिलान, थाना माड़ा, जनपद सिंगरौली, मध्य प्रदेश। *बरामदगी-* * 01 अदद बोलेरो वाहन संख्या JH01CE0558। * 01 अदद हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल संख्या MP66 MF 1040। * 01 अदद बोलेरो वाहन की नंबर प्लेट संख्या JH01CE0558। *गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम* 1. प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र – पर्यवेक्षण। 2. उ0नि0 रंजीत कुमार, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र – विवेचक। 3. उ0नि0 दिनेश गौतम, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र। 4. हे0का0 दिनेश गौतम, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र। 5. का0 अमृतलाल, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।2
- श्री राम जानकी मंदिर अम्बोर बाराबंकी मंदिर पर बृहद वृक्षारोपण महंत श्री अंकित दास जी महाराज के करकमलों द्वारा एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत सभी शिष्यों ने भी स्वच्छता अभियान में भाग लिया आइए देखते हैं यहां की कुछ झलकियां वीडियो शेयर जरूर करें1
- गढ़वा का बाढ़ में बस स्टैंड डूब गया लेकिन बगल में V-Mart नहीं डूबा क्यों पूछता है गढ़वा गढ़वा में आई बाढ़ ने बस स्टैंड को पूरी तरह पानी में डुबो दिया, लेकिन बगल में मौजूद V-Mart पानी से अछूता नजर आया। आखिर ऐसा क्या कारण है कि एक तरफ जलभराव का कहर और दूसरी तरफ V-Mart सुरक्षित? इस सवाल का जवाब पूछता है गढ़वा।1
- किराए के मकान में फांसी के फंदे से लटकता मिला युवक का शव ,पुलिस जांच में जुटी दुद्धी (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के बीड़र गांव के निवासी धीरज कुमार उर्फ बच्चा(27) का आज सुबह लगभग 9 बजे अपने ही किराए के मकान में लटकता शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई । गांव के लोगों के अनुसार धीरज अपने घर से करीब 50 मीटर दूर लगभग 6 साल से किराए के मकान में रहता था। बताया गया है कि घटना की जानकारी तब हुई जब उसका एक चालक साथी सुबह उसी के गांव मार्ग से गुजर रहा था और मित्र से मिलने उसके मकान के पास गया। दरवाजा अंदर से बंद होने पर उसने अंदर झाँका तो धीरज को मकान के अंदर लकड़ी के बरेड में साड़ी के फंदे से लटका हुआ देखा।घटना की जानकारी पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया। घटना स्थल पर पुलिस और गांव के कार्यवाह प्रधान श्रवण कुमार भी पहुंचे।लोगों की मदद से युवक को इलाज के लिए सीएचसी दुद्धी लाया गया, जहाँ चिकित्सक डॉ. सुनील ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि धीरज तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था और पेशे से ड्राइवर था। पारिवारिक उलझनों के कारण वह पिछले कुछ समय से किराए के मकान में रह रहा था। उसकी शादी करीब आठ वर्ष पहले हुई थी, लेकिन कोई संतान नहीं है। वह और उसकी पत्नी साथ रहते थे।पत्नी राखी के त्योहार के समय अपने मायके गई हुई थी और घटना की सूचना मिलते ही वह घर लौट आई।घटना से पत्नी का रो रोकर बुराहाल है वहीं परिजनों में शोक की लहर है । पुलिस ने कहा कि आत्महत्या की आशंका भी जताई जा रही है, पर घटनास्थल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही स्पष्ट निष्कर्ष बताए जाएंगे।पुलिस मामले की जांच में जुटी है।4