logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लगातार बारिश से गोता टोला भलुआनी में कच्चा घर क्षतिग्रस्त, दूसरे के घर में रहने को मजबूर ग्रामीण रंका। प्रखंड क्षेत्र के सोनदाग पंचायत अंतर्गत गोता टोला भलुआनी गांव में लगातार हो रही बारिश के कारण ग्रामीण गोपाल राम का कच्चा मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर जर्जर हो गया है। मकान की दीवारों में जगह-जगह बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई हैं, जिससे परिवार के सदस्यों के बीच हर समय घर के धराशायी होने का भय बना हुआ है। हादसे की आशंका को देखते हुए गोपाल राम अपने परिवार के साथ दूसरे ग्रामीण के घर में आसरा लेकर रहने को मजबूर हैं। ग्रामीण गोपाल राम ने बुधवार को सुबह करीब 10 बजे बताया कि कई दिनों से लगातार हो रही तेज बारिश के कारण उनका वर्षों पुराना कच्चा मकान काफी कमजोर हो गया है। घर की दीवारों में दरार पड़ने के साथ ही मकान की स्थिति इतनी खराब हो गई है कि उसमें रहना परिवार के लिए सुरक्षित नहीं है। उन्होंने बताया कि यदि बारिश के दौरान अचानक मकान गिर गया तो परिवार के सदस्यों के मलबे में दबने की आशंका बनी हुई है। गोपाल राम ने बताया कि उनकी उम्र करीब 35 वर्ष है और उनके पिता भी लगभग 50 वर्षों तक इसी कच्चे मकान में रहकर अपना जीवन गुजारे हैं। इसके बावजूद अब तक उन्हें सरकार की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह स्वयं पक्का मकान बनाने में सक्षम नहीं हैं। इसलिए उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराने की मांग की है। इस संबंध में भाजपा दक्षिणी महामंत्री मनोज कुमार ठाकुर एवं सोनदाग पंचायत के उपमुखिया सतनारायण सिंह ने बताया कि उन्होंने मौके पर पहुंचकर ग्रामीण के मकान की स्थिति का जायजा लिया। जांच के दौरान मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त और रहने के लिए असुरक्षित पाया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे जरूरतमंद परिवार को प्राथमिकता के आधार पर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलना चाहिए। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मामले की जांच कर जल्द आवास उपलब्ध कराने की मांग की है।

2 hrs ago
user_Sunil singh
Sunil singh
रंका, गढ़वा, झारखंड•
2 hrs ago

लगातार बारिश से गोता टोला भलुआनी में कच्चा घर क्षतिग्रस्त, दूसरे के घर में रहने को मजबूर ग्रामीण रंका। प्रखंड क्षेत्र के सोनदाग पंचायत अंतर्गत गोता टोला भलुआनी गांव में लगातार हो रही बारिश के कारण ग्रामीण गोपाल राम का कच्चा मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर जर्जर हो गया है। मकान की दीवारों में जगह-जगह बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई हैं, जिससे परिवार के सदस्यों के बीच हर समय घर के धराशायी होने का भय बना हुआ है। हादसे की आशंका को देखते हुए गोपाल राम अपने परिवार के साथ दूसरे ग्रामीण के घर में आसरा लेकर रहने को मजबूर हैं। ग्रामीण गोपाल राम ने बुधवार को सुबह करीब 10 बजे बताया कि कई दिनों से लगातार हो रही तेज बारिश के कारण उनका वर्षों पुराना कच्चा मकान काफी कमजोर हो गया है। घर की दीवारों में दरार पड़ने के साथ ही मकान की स्थिति इतनी खराब हो गई है कि उसमें रहना परिवार के लिए सुरक्षित नहीं है। उन्होंने बताया कि यदि बारिश के दौरान अचानक मकान गिर गया तो परिवार के सदस्यों के मलबे में दबने की आशंका बनी हुई है। गोपाल राम ने बताया कि उनकी उम्र करीब 35 वर्ष है और उनके पिता भी लगभग 50 वर्षों तक इसी कच्चे मकान में रहकर अपना जीवन गुजारे हैं। इसके बावजूद अब तक उन्हें सरकार की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह स्वयं पक्का मकान बनाने में सक्षम नहीं हैं। इसलिए उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराने की मांग की है। इस संबंध में भाजपा दक्षिणी महामंत्री मनोज कुमार ठाकुर एवं सोनदाग पंचायत के उपमुखिया सतनारायण सिंह ने बताया कि उन्होंने मौके पर पहुंचकर ग्रामीण के मकान की स्थिति का जायजा लिया। जांच के दौरान मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त और रहने के लिए असुरक्षित पाया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे जरूरतमंद परिवार को प्राथमिकता के आधार पर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलना चाहिए। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मामले की जांच कर जल्द आवास उपलब्ध कराने की मांग की है।

More news from झारखंड and nearby areas
  • लगातार बारिश से गोता टोला भलुआनी में कच्चा घर क्षतिग्रस्त, दूसरे के घर में रहने को मजबूर ग्रामीण रंका। प्रखंड क्षेत्र के सोनदाग पंचायत अंतर्गत गोता टोला भलुआनी गांव में लगातार हो रही बारिश के कारण ग्रामीण गोपाल राम का कच्चा मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर जर्जर हो गया है। मकान की दीवारों में जगह-जगह बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई हैं, जिससे परिवार के सदस्यों के बीच हर समय घर के धराशायी होने का भय बना हुआ है। हादसे की आशंका को देखते हुए गोपाल राम अपने परिवार के साथ दूसरे ग्रामीण के घर में आसरा लेकर रहने को मजबूर हैं। ग्रामीण गोपाल राम ने बुधवार को सुबह करीब 10 बजे बताया कि कई दिनों से लगातार हो रही तेज बारिश के कारण उनका वर्षों पुराना कच्चा मकान काफी कमजोर हो गया है। घर की दीवारों में दरार पड़ने के साथ ही मकान की स्थिति इतनी खराब हो गई है कि उसमें रहना परिवार के लिए सुरक्षित नहीं है। उन्होंने बताया कि यदि बारिश के दौरान अचानक मकान गिर गया तो परिवार के सदस्यों के मलबे में दबने की आशंका बनी हुई है। गोपाल राम ने बताया कि उनकी उम्र करीब 35 वर्ष है और उनके पिता भी लगभग 50 वर्षों तक इसी कच्चे मकान में रहकर अपना जीवन गुजारे हैं। इसके बावजूद अब तक उन्हें सरकार की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह स्वयं पक्का मकान बनाने में सक्षम नहीं हैं। इसलिए उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराने की मांग की है। इस संबंध में भाजपा दक्षिणी महामंत्री मनोज कुमार ठाकुर एवं सोनदाग पंचायत के उपमुखिया सतनारायण सिंह ने बताया कि उन्होंने मौके पर पहुंचकर ग्रामीण के मकान की स्थिति का जायजा लिया। जांच के दौरान मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त और रहने के लिए असुरक्षित पाया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे जरूरतमंद परिवार को प्राथमिकता के आधार पर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलना चाहिए। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मामले की जांच कर जल्द आवास उपलब्ध कराने की मांग की है।
    1
    लगातार बारिश से गोता टोला भलुआनी में कच्चा घर क्षतिग्रस्त, दूसरे के घर में रहने को मजबूर ग्रामीण


रंका। प्रखंड क्षेत्र के सोनदाग पंचायत अंतर्गत गोता टोला भलुआनी गांव में लगातार हो रही बारिश के कारण ग्रामीण गोपाल राम का कच्चा मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर जर्जर हो गया है। मकान की दीवारों में जगह-जगह बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई हैं, जिससे परिवार के सदस्यों के बीच हर समय घर के धराशायी होने का भय बना हुआ है। हादसे की आशंका को देखते हुए गोपाल राम अपने परिवार के साथ दूसरे ग्रामीण के घर में आसरा लेकर रहने को मजबूर हैं।
ग्रामीण गोपाल राम ने बुधवार को सुबह करीब 10 बजे बताया कि कई दिनों से लगातार हो रही तेज बारिश के कारण उनका वर्षों पुराना कच्चा मकान काफी कमजोर हो गया है। घर की दीवारों में दरार पड़ने के साथ ही मकान की स्थिति इतनी खराब हो गई है कि उसमें रहना परिवार के लिए सुरक्षित नहीं है। उन्होंने बताया कि यदि बारिश के दौरान अचानक मकान गिर गया तो परिवार के सदस्यों के मलबे में दबने की आशंका बनी हुई है।
गोपाल राम ने बताया कि उनकी उम्र करीब 35 वर्ष है और उनके पिता भी लगभग 50 वर्षों तक इसी कच्चे मकान में रहकर अपना जीवन गुजारे हैं। इसके बावजूद अब तक उन्हें सरकार की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह स्वयं पक्का मकान बनाने में सक्षम नहीं हैं। इसलिए उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराने की मांग की है।
इस संबंध में भाजपा दक्षिणी महामंत्री मनोज कुमार ठाकुर एवं सोनदाग पंचायत के उपमुखिया सतनारायण सिंह ने बताया कि उन्होंने मौके पर पहुंचकर ग्रामीण के मकान की स्थिति का जायजा लिया। जांच के दौरान मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त और रहने के लिए असुरक्षित पाया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे जरूरतमंद परिवार को प्राथमिकता के आधार पर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलना चाहिए। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मामले की जांच कर जल्द आवास उपलब्ध कराने की मांग की है।
    user_Sunil singh
    Sunil singh
    रंका, गढ़वा, झारखंड•
    2 hrs ago
  • चिनिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की अचानक छापेमारी, मिठाई-किराना दुकानों में मचा हड़कंप,115 चिन्हित उत्पादों को लेकर दुकानदारों को सख्त चेतावनी चिनिया से हेमंत कुमार की रिपोर्ट चिनियां प्रखंड मुख्यालय के बस स्टैंड स्थित विभिन्न मिठाई, किराना एवं ठंडा-पेय पदार्थ दुकानों में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे खाद्य सुरक्षा विभाग की अचानक जांच से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी रोहित कुमार ने कई प्रतिष्ठानों में पहुंचकर खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता और एक्सपायरी डेट की जांच की। मिठाई दुकानों में जांच के दौरान मिठाई समेत अन्य खाद्य पेय पदार्थों को देखा गया। अधिकारियों ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिया कि एक्सपायरी डेट वाले खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री किसी भी स्थिति में नहीं करें। जिन मिठाइयों में फंगस अथवा खराब होने के लक्षण दिखाई दें, उन्हें तत्काल दुकान से हटाने की चेतावनी दी गई। इसके बाद किराना दुकानों में नूडल्स,इंस्टेंट फूड बिस्किट्स,पैकेज्ड स्नैक्स खाद्य तेल,मसाले और पैक्ड मसाला,सॉस, जैम और अन्य प्रोसेस्ड खाद्य पैकेज्ड/लेबल वाले खाद्य पदार्थ- समेत विभिन्न खाद्य उत्पादों की भी जांच की गई। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी रोहित कुमार ने बताया कि यह अभियान गढ़वा उपायुक्त के निर्देश पर चलाया जा रहा है। भारत सरकार की ओर से चिन्हित करीब 115 उत्पादों की सूची प्राप्त हुई है, जिन्हें दुकानों में घूम-घूमकर चिन्हित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दुकानदारों से जांच प्रतिवेदन पर हस्ताक्षर भी लिए जा रहे हैं, जिसे विभागीय कार्यालय में जमा कराया जाएगा। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि अगली जांच में यदि एक्सपायरी या नियमों के विरुद्ध खाद्य सामग्री पाई गई तो संबंधित दुकानदारों पर नियम संगत कार्रवाई की जाएगी। रोहित कुमार ने बताया कि वे रंका अनुमंडल क्षेत्र के लिए पदस्थापित हैं और उनके अधीन पांच प्रखंड आते हैं। उन्होंने कहा कि आगे भी विभिन्न बाजारों और प्रतिष्ठानों में इसी तरह जांच अभियान जारी रहेगा। उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि वे ग्राहकों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ न करें और एक्सपायरी अथवा खराब खाद्य सामग्री की बिक्री से पूरी तरह बचें।
    1
    चिनिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की अचानक छापेमारी, मिठाई-किराना दुकानों में मचा हड़कंप,115 चिन्हित उत्पादों को लेकर दुकानदारों को सख्त चेतावनी
चिनिया से हेमंत कुमार की रिपोर्ट 
चिनियां प्रखंड मुख्यालय के बस स्टैंड स्थित विभिन्न मिठाई, किराना एवं ठंडा-पेय पदार्थ दुकानों में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे खाद्य सुरक्षा विभाग की अचानक जांच से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी रोहित कुमार ने कई प्रतिष्ठानों में पहुंचकर खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता और एक्सपायरी डेट की जांच की। मिठाई दुकानों में जांच के दौरान मिठाई समेत अन्य खाद्य पेय पदार्थों को देखा गया। अधिकारियों ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिया कि एक्सपायरी डेट वाले खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री किसी भी स्थिति में नहीं करें। जिन मिठाइयों में फंगस अथवा खराब होने के लक्षण दिखाई दें, उन्हें तत्काल दुकान से हटाने की चेतावनी दी गई।
इसके बाद किराना दुकानों में नूडल्स,इंस्टेंट फूड
बिस्किट्स,पैकेज्ड स्नैक्स
खाद्य तेल,मसाले और पैक्ड मसाला,सॉस, जैम और अन्य प्रोसेस्ड खाद्य पैकेज्ड/लेबल वाले खाद्य पदार्थ- समेत विभिन्न खाद्य उत्पादों की भी जांच की गई। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी रोहित कुमार ने बताया कि यह अभियान गढ़वा उपायुक्त के निर्देश पर चलाया जा रहा है। भारत सरकार की ओर से चिन्हित करीब 115 उत्पादों की सूची प्राप्त हुई है, जिन्हें दुकानों में घूम-घूमकर चिन्हित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि दुकानदारों से जांच प्रतिवेदन पर हस्ताक्षर भी लिए जा रहे हैं, जिसे विभागीय कार्यालय में जमा कराया जाएगा। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि अगली जांच में यदि एक्सपायरी या नियमों के विरुद्ध खाद्य सामग्री पाई गई तो संबंधित दुकानदारों पर नियम संगत कार्रवाई की जाएगी। रोहित कुमार ने बताया कि वे रंका अनुमंडल क्षेत्र के लिए पदस्थापित हैं और उनके अधीन पांच प्रखंड आते हैं। उन्होंने कहा कि आगे भी विभिन्न बाजारों और प्रतिष्ठानों में इसी तरह जांच अभियान जारी रहेगा। उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि वे ग्राहकों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ न करें और एक्सपायरी अथवा खराब खाद्य सामग्री की बिक्री से पूरी तरह बचें।
    user_Hemant Kumar.  (7294972353)
    Hemant Kumar. (7294972353)
    चिनिया, गढ़वा, झारखंड•
    2 hrs ago
  • गढ़वा सोनपुरवा के एक सरकारी स्कूल में 3 से 4 फिट घुसा बाढ़ का पानी गढ़वा के सोनपुरवा स्थित एक सरकारी स्कूल में बाढ़ का पानी करीब 3 से 4 फीट तक घुस गया है। स्कूल परिसर पूरी तरह जलमग्न होने से पढ़ाई और बच्चों की आवाजाही पर भी असर पड़ा है। हालात देखकर स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है।
    1
    गढ़वा सोनपुरवा के एक सरकारी स्कूल में 3 से 4 फिट घुसा बाढ़ का पानी 
गढ़वा के सोनपुरवा स्थित एक सरकारी स्कूल में बाढ़ का पानी करीब 3 से 4 फीट तक घुस गया है।
स्कूल परिसर पूरी तरह जलमग्न होने से पढ़ाई और बच्चों की आवाजाही पर भी असर पड़ा है।
हालात देखकर स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है।
    user_Green Line News, Md Mostaque
    Green Line News, Md Mostaque
    पत्रकार गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    4 hrs ago
  • BJP-SP में AI Video War तेज, अखिलेश यादव ने दिया पलटवार BJP-SP में AI Video War तेज, अखिलेश यादव ने दिया पलटवार
    1
    BJP-SP में AI Video War तेज, अखिलेश यादव ने दिया पलटवार
BJP-SP में AI Video War तेज, अखिलेश यादव ने दिया पलटवार
    user_Active line News
    Active line News
    Court reporter गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    16 hrs ago
  • बलरामपुर जिला के ग्राम पंचायत महावीरगंज में प्रधानमंत्री आवास योजना के आबंटन को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। ग्रामीणों ने पंचायत के सरपंच और सचिव पर बलरामपुर जिला के ग्राम पंचायत महावीरगंज में प्रधानमंत्री आवास योजना के आबंटन को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। ग्रामीणों ने पंचायत के सरपंच और सचिव पर मिलीभगत का गंभीर आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है। बीओ01..​ग्रामीणों के अनुसार पंचायत के लिए कुल 765 आवास स्वीकृत होकर आए थे। आरोप है कि सरपंच और सचिव ने धांधली करते हुए 295 पात्र ग्रामीणों को सूची से बाहर अपात्र कर दिया है प्रभावित ग्रामीणों की मांग है कि जिनके नाम गलत तरीके से हटाए गए हैं उन्हें तुरंत योजना की सूची में वापस जोड़ा जाए। बीओ02..​आवास आबंटन में हुई इस गड़बड़ी की शिकायत जब जिला सीईओ तक पहुंची तो उन्होंने मामले की पड़ताल के लिए एक जांच टीम गठित की। हालांकि, ग्रामीणों का आरोप है कि जांच टीम ने भी निष्पक्षता से काम करने के बजाय लीपापोती की कोशिश की। ​ बीओ03..​जांच अधिकारी गांव पहुंचे जरूर, लेकिन उन्होंने पीड़ितों का पक्ष सुनने के बजाय सरपंच और सचिव के कहे अनुसार कागजी खानापूर्ति कर ली​वाकई हकदार और गरीब परिवारों को योजना से बेदखल कर दिया गया है। ​ग्रामीणों ने मांग की है कि अपात्र लोगों के नाम सूची से हटाकर केवल जरूरतमंदों को ही आवास का लाभ दिया जाए। बीओ 04....​एक तरफ सरकार हर गरीब और बेसहारा परिवार को पक्की छत देने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी तरफ धरातल पर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की साठगांठ से गरीबों का हक मारा जा रहा है। ​आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन को साफ चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस पूरी प्रक्रिया की पारदर्शी जांच कर पीड़ित परिवारों को आवास नहीं दिए गए, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे और जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेंगे बाइट 6
    1
    बलरामपुर जिला के ग्राम पंचायत महावीरगंज में प्रधानमंत्री आवास योजना के आबंटन को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। ग्रामीणों ने पंचायत के सरपंच और सचिव पर
बलरामपुर जिला के ग्राम पंचायत महावीरगंज में प्रधानमंत्री आवास योजना के आबंटन को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। ग्रामीणों ने पंचायत के सरपंच और सचिव पर मिलीभगत का गंभीर आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है।
बीओ01..​ग्रामीणों के अनुसार पंचायत के लिए कुल 765 आवास स्वीकृत होकर आए थे। आरोप है कि सरपंच और सचिव ने धांधली करते हुए 295 पात्र ग्रामीणों को सूची से बाहर अपात्र कर दिया है प्रभावित ग्रामीणों की मांग है कि जिनके नाम गलत तरीके से हटाए गए हैं उन्हें तुरंत योजना की सूची में वापस जोड़ा जाए।
बीओ02..​आवास आबंटन में हुई इस गड़बड़ी की शिकायत जब जिला सीईओ तक पहुंची तो उन्होंने मामले की पड़ताल के लिए एक जांच टीम गठित की। हालांकि, ग्रामीणों का आरोप है कि जांच टीम ने भी निष्पक्षता से काम करने के बजाय लीपापोती की कोशिश की।
​
बीओ03..​जांच अधिकारी गांव पहुंचे जरूर, लेकिन उन्होंने पीड़ितों का पक्ष सुनने के बजाय सरपंच और सचिव के कहे अनुसार कागजी खानापूर्ति कर ली​वाकई हकदार और गरीब परिवारों को योजना से बेदखल कर दिया गया है।
​ग्रामीणों ने मांग की है कि अपात्र लोगों के नाम सूची से हटाकर केवल जरूरतमंदों को ही आवास का लाभ दिया जाए।
बीओ 04....​एक तरफ सरकार हर गरीब और बेसहारा परिवार को पक्की छत देने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी तरफ धरातल पर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की साठगांठ से गरीबों का हक मारा जा रहा है।
​आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन को साफ चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस पूरी प्रक्रिया की पारदर्शी जांच कर पीड़ित परिवारों को आवास नहीं दिए गए, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे और जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेंगे
बाइट 6
    user_Ali Khan
    Ali Khan
    बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • सोनभद्र: दुद्धी के जोरूखाड़ में मालिया नदी का पुल टूट कर धंसा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा, स्कूली बच्चों ओर ग्रामीण की जान जोखिम में सोनभद्र: दुद्धी के जोरूखाड़ में मालिया नदी का पुल टूट कर धंसा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा, स्कूली बच्चों ओर ग्रामीण की जान जोखिम में
    1
    सोनभद्र: दुद्धी के जोरूखाड़ में मालिया नदी का पुल टूट कर धंसा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा, स्कूली बच्चों ओर ग्रामीण की जान जोखिम में

सोनभद्र: दुद्धी के जोरूखाड़ में मालिया नदी का पुल टूट कर धंसा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा, स्कूली बच्चों ओर ग्रामीण की जान जोखिम में
    user_Nitesh Kumar
    Nitesh Kumar
    Mandi Agent Mahuli•
    10 hrs ago
  • थाना : शक्तिनगर* *जनपद : सोनभद्र* *दिनांक : 02.09.2026* *🔴 थाना शक्तिनगर पुलिस की बड़ी सफलता* *🔹 36 घंटे के अंदर बोलेरो वाहन चोरी की घटना का सफल अनावरण* * *🔹 01 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार* *🔹 चोरी की बोलेरो, चोरी की मोटरसाइकिल एवं बोलेरो की नंबर प्लेट बरामद* पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के कुशल निर्देशन में चोरी की घटना का सफल अनावरण करने व संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान तथा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय *श्री अनिल कुमार* एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी *श्री हर्ष पाण्डेय* के कुशल पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर श्री सत्येंद्र राय के नेतृत्व में थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा *बोलेरो वाहन चोरी की घटना का 36 घंटे के अंदर* सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे एवं निशानदेही से चोरी की बोलेरो गाड़ी, एक अन्य चोरी की मोटरसाइकिल तथा बोलेरो वाहन की नंबर प्लेट बरामद की गई। *घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 31.08.2026 को वादी विकास पाण्डेय पुत्र राम निवाज पाण्डेय, हाल पता–बारब्रिक प्रोजेक्ट लिमिटेड, एनटीपीसी शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र द्वारा थाना शक्तिनगर पर लिखित तहरीर दी गई कि कम्पनी के नाम से पंजीकृत बोलेरो वाहन संख्या JH01CE0558 को दिनांक 25.08.2026 की रात्रि करीब 10:00 बजे एनटीपीसी शक्तिनगर स्थित बीएचईएल गेट से करीब 50 मीटर अंदर डीएम प्लांट के पास खड़ा किया गया था। दिनांक 26.08.2026 को प्रातः करीब 08:30 बजे वाहन उक्त स्थान पर मौजूद नहीं मिला। काफी खोजबीन के बाद भी वाहन का कोई पता नहीं चल सका। प्राप्त तहरीर के आधार पर *थाना शक्तिनगर पर मु0अ0सं0-163/2026, धारा-303(2) बीएनएस* बनाम अज्ञात चोर पंजीकृत किया गया। घटना के शीघ्र अनावरण एवं चोरी गए वाहन की बरामदगी हेतु प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर द्वारा पुलिस टीम गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। *कृत कार्यवाही-* पुलिस टीम द्वारा उपलब्ध साक्ष्यों एवं सुरागरसी-पतारसी के आधार पर घटना का सफल अनावरण करते हुए *अभियुक्त अम्बिकेश्वर प्रसाद दुबे* को दिनांक 01.09.2026 को समय करीब 22:03 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही एवं कब्जे से चोरी की बोलेरो वाहन, एक अन्य चोरी की मोटरसाइकिल तथा बोलेरो वाहन की नंबर प्लेट बरामद की गई। प्रकरण में उपलब्ध साक्ष्यों एवं बरामदगी के आधार पर *धारा-317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी* की गई। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। *गिरफ्तार अभियुक्त-* अम्बिकेश्वर प्रसाद दुबे पुत्र गीता प्रसाद, निवासी ग्राम भुड़कुड़ राजमिलान, थाना माड़ा, जनपद सिंगरौली, मध्य प्रदेश। *बरामदगी-* * 01 अदद बोलेरो वाहन संख्या JH01CE0558। * 01 अदद हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल संख्या MP66 MF 1040। * 01 अदद बोलेरो वाहन की नंबर प्लेट संख्या JH01CE0558। *गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम* 1. प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र – पर्यवेक्षण। 2. उ0नि0 रंजीत कुमार, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र – विवेचक। 3. उ0नि0 दिनेश गौतम, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र। 4. हे0का0 दिनेश गौतम, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र। 5. का0 अमृतलाल, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
    2
    थाना : शक्तिनगर*
*जनपद : सोनभद्र*
*दिनांक : 02.09.2026*

*🔴 थाना शक्तिनगर पुलिस की बड़ी सफलता*
*🔹 36 घंटे के अंदर बोलेरो वाहन चोरी की घटना का सफल अनावरण*
*
*🔹 01 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार*
*🔹 चोरी की बोलेरो, चोरी की मोटरसाइकिल एवं बोलेरो की नंबर प्लेट बरामद*
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के कुशल निर्देशन में चोरी की घटना का सफल अनावरण करने व संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान तथा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय *श्री अनिल कुमार* एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी *श्री हर्ष पाण्डेय* के कुशल पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर श्री सत्येंद्र राय के नेतृत्व में थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा *बोलेरो वाहन चोरी की घटना का 36 घंटे के अंदर* सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे एवं निशानदेही से चोरी की बोलेरो गाड़ी, एक अन्य चोरी की मोटरसाइकिल तथा बोलेरो वाहन की नंबर प्लेट बरामद की गई।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 31.08.2026 को वादी विकास पाण्डेय पुत्र राम निवाज पाण्डेय, हाल पता–बारब्रिक प्रोजेक्ट लिमिटेड, एनटीपीसी शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र द्वारा थाना शक्तिनगर पर लिखित तहरीर दी गई कि कम्पनी के नाम से पंजीकृत बोलेरो वाहन संख्या JH01CE0558 को दिनांक 25.08.2026 की रात्रि करीब 10:00 बजे एनटीपीसी शक्तिनगर स्थित बीएचईएल गेट से करीब 50 मीटर अंदर डीएम प्लांट के पास खड़ा किया गया था। दिनांक 26.08.2026 को प्रातः करीब 08:30 बजे वाहन उक्त स्थान पर मौजूद नहीं मिला। काफी खोजबीन के बाद भी वाहन का कोई पता नहीं चल सका।
प्राप्त तहरीर के आधार पर *थाना शक्तिनगर पर मु0अ0सं0-163/2026, धारा-303(2) बीएनएस* बनाम अज्ञात चोर पंजीकृत किया गया। घटना के शीघ्र अनावरण एवं चोरी गए वाहन की बरामदगी हेतु प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर द्वारा पुलिस टीम गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
*कृत कार्यवाही-*
पुलिस टीम द्वारा उपलब्ध साक्ष्यों एवं सुरागरसी-पतारसी के आधार पर घटना का सफल अनावरण करते हुए *अभियुक्त अम्बिकेश्वर प्रसाद दुबे* को दिनांक 01.09.2026 को समय करीब 22:03 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही एवं कब्जे से चोरी की बोलेरो वाहन, एक अन्य चोरी की मोटरसाइकिल तथा बोलेरो वाहन की नंबर प्लेट बरामद की गई। प्रकरण में उपलब्ध साक्ष्यों एवं बरामदगी के आधार पर *धारा-317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी* की गई। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
अम्बिकेश्वर प्रसाद दुबे पुत्र गीता प्रसाद, निवासी ग्राम भुड़कुड़ राजमिलान, थाना माड़ा, जनपद सिंगरौली, मध्य प्रदेश।
*बरामदगी-*
* 01 अदद बोलेरो वाहन संख्या JH01CE0558।
* 01 अदद हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल संख्या MP66 MF 1040।
* 01 अदद बोलेरो वाहन की नंबर प्लेट संख्या JH01CE0558।
*गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम*
1. प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र – पर्यवेक्षण।
2. उ0नि0 रंजीत कुमार, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र – विवेचक।
3. उ0नि0 दिनेश गौतम, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
4. हे0का0 दिनेश गौतम, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
5. का0 अमृतलाल, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
    user_Chandrika prasad ji
    Chandrika prasad ji
    Photographer दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • फॉर्म-7 पकड़े जाने के मामले में झामुमो का धरना, शिव प्रसाद सोनी की गिरफ्तारी की मांग रंका प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को फॉर्म-7 पकड़े जाने के मामले को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष जैनुल्हा अंसारी एवं जिला पदाधिकारी जवाहर पासवान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता प्रखंड मुख्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने फॉर्म-7 के मामले में शिव प्रसाद सोनी एवं इसमें संलिप्त अन्य लोगों पर कार्रवाई तथा गिरफ्तारी की मांग की। धरना के दौरान झामुमो नेताओं ने आरोप लगाया कि फॉर्म-7 के माध्यम से मतदाता सूची में नाम हटाने को लेकर लोगों को भ्रमित किया जा रहा है। वहीं, विधायक प्रतिनिधि मुरारी यादव ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि बीएलओ-2 का कार्य जांच करना और आपत्ति दर्ज कराना है। बीएलओ-2 किसी व्यक्ति का नाम स्वयं नहीं काटता है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले में लोगों को गलत जानकारी देकर भ्रमित किया जा रहा है। धरना की सूचना मिलने पर रंका अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद परवेज धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को फॉर्म-7 की प्रक्रिया एवं उसके प्रावधानों के संबंध में जानकारी दी और मामले को समझाने के बाद धरना समाप्त कराया आईए झारखंड मुक्ति मोर्चा के लोगों ने क्या कहा जाने
    1
    फॉर्म-7 पकड़े जाने के मामले में झामुमो का धरना, शिव प्रसाद सोनी की गिरफ्तारी की मांग

रंका प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को फॉर्म-7 पकड़े जाने के मामले को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष जैनुल्हा अंसारी एवं जिला पदाधिकारी जवाहर पासवान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता प्रखंड मुख्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने फॉर्म-7 के मामले में शिव प्रसाद सोनी एवं इसमें संलिप्त अन्य लोगों पर कार्रवाई तथा गिरफ्तारी की मांग की।
धरना के दौरान झामुमो नेताओं ने आरोप लगाया कि फॉर्म-7 के माध्यम से मतदाता सूची में नाम हटाने को लेकर लोगों को भ्रमित किया जा रहा है। वहीं, विधायक प्रतिनिधि मुरारी यादव ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि बीएलओ-2 का कार्य जांच करना और आपत्ति दर्ज कराना है। बीएलओ-2 किसी व्यक्ति का नाम स्वयं नहीं काटता है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले में लोगों को गलत जानकारी देकर भ्रमित किया जा रहा है।
धरना की सूचना मिलने पर रंका अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद परवेज धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को फॉर्म-7 की प्रक्रिया एवं उसके प्रावधानों के संबंध में जानकारी दी और मामले को समझाने के बाद धरना समाप्त कराया आईए झारखंड मुक्ति मोर्चा के लोगों ने क्या कहा जाने
    user_Sunil singh
    Sunil singh
    रंका, गढ़वा, झारखंड•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.