फॉर्म-7 पकड़े जाने के मामले में झामुमो का धरना, शिव प्रसाद सोनी की गिरफ्तारी की मांग रंका प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को फॉर्म-7 पकड़े जाने के मामले को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष जैनुल्हा अंसारी एवं जिला पदाधिकारी जवाहर पासवान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता प्रखंड मुख्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने फॉर्म-7 के मामले में शिव प्रसाद सोनी एवं इसमें संलिप्त अन्य लोगों पर कार्रवाई तथा गिरफ्तारी की मांग की। धरना के दौरान झामुमो नेताओं ने आरोप लगाया कि फॉर्म-7 के माध्यम से मतदाता सूची में नाम हटाने को लेकर लोगों को भ्रमित किया जा रहा है। वहीं, विधायक प्रतिनिधि मुरारी यादव ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि बीएलओ-2 का कार्य जांच करना और आपत्ति दर्ज कराना है। बीएलओ-2 किसी व्यक्ति का नाम स्वयं नहीं काटता है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले में लोगों को गलत जानकारी देकर भ्रमित किया जा रहा है। धरना की सूचना मिलने पर रंका अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद परवेज धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को फॉर्म-7 की प्रक्रिया एवं उसके प्रावधानों के संबंध में जानकारी दी और मामले को समझाने के बाद धरना समाप्त कराया आईए झारखंड मुक्ति मोर्चा के लोगों ने क्या कहा जाने

- गढ़वा का बाढ़ में बस स्टैंड डूब गया लेकिन बगल में V-Mart नहीं डूबा क्यों पूछता है गढ़वा गढ़वा में आई बाढ़ ने बस स्टैंड को पूरी तरह पानी में डुबो दिया, लेकिन बगल में मौजूद V-Mart पानी से अछूता नजर आया। आखिर ऐसा क्या कारण है कि एक तरफ जलभराव का कहर और दूसरी तरफ V-Mart सुरक्षित? इस सवाल का जवाब पूछता है गढ़वा।1
- श्री राम जानकी मंदिर अम्बोर बाराबंकी मंदिर पर बृहद वृक्षारोपण महंत श्री अंकित दास जी महाराज के करकमलों द्वारा एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत सभी शिष्यों ने भी स्वच्छता अभियान में भाग लिया आइए देखते हैं यहां की कुछ झलकियां वीडियो शेयर जरूर करें1
- जम्मू-कश्मीर के पहाडी में स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर पैदल यात्रा लाईव मां वैष्णो देवी मंदिर पैदल यात्रा लाईव4
- महुआडार के राजडंडा ग्राम स्थित क्षतिग्रस्त पुल को श्रमदान कर पुनः ग्रामीणों ने बनाने का प्रयास बुधवार की दोपहर 3:00 किया। ज्ञात हो कि महुआडार अंतर्गत महुआडार गारू पथ स्थित राजदंडा ग्राम के नदी पर वर्षों पहले बना पुल 29 अगस्त को नदी में आई बाढ़ के कारण बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। जिससे महुआडार गारू पथ पर वाहनों का आवागमन ठप होकर अन्य रास्ता कुरो से बसखर्च पथ पर बहाल हो गया। जिससे राहगीरों एवं वाहन चालकों को तो सुविधा मिली मगर रास्ता काफी लंबा हो गया था ।जिससे निजात पाने के लिए स्थानीय ग्रामीण एवं राजगीरों ने श्रमदान कर क्षतिग्रस्त पुल को बनाने का प्रयास किया है।1
- *नेतरहाट में लगा ड्राइविंग लाइसेंस कैंप: 15 आवेदकों का बना लाइसेंस, सड़क सुरक्षा के प्रति भी किया गया जागरूक* रामप्रवेश गुप्ता जिला परिवहन कार्यालय, लातेहार के तत्वावधान में बुधवार को नेतरहाट पंचायत सचिवालय में विशेष ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) शिविर का आयोजन किया गया। इस कैंप के दौरान तय प्रक्रिया पूरी करते हुए कुल 15 योग्य आवेदकों का ड्राइविंग लाइसेंस बनाया गया। जिला मुख्यालय से दूर ग्रामीण क्षेत्र में ही लाइसेंस बनने से स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों को काफी सहूलियत हुई और उन्हें लातेहार के चक्कर लगाने से मुक्ति मिली। जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO), लातेहार के आदेशानुसार आयोजित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रखंड व पंचायत स्तर पर नवसिखिया चालक अनुज्ञप्ति (Learner's License) एवं चालक अनुज्ञप्ति (Driving License) निर्गत करना है। इसके साथ ही शिविर के माध्यम से लोगों को 'हिट एंड रन' मामले, सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद करने वाले 'गुड सेमेरिटन' (नेक मददगार) नीति और सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति विस्तार से जागरूक किया गया। उपस्थित अधिकारियों ने लोगों से वाहन चलाते समय हेलमेट व सीटबेल्ट के अनिवार्य उपयोग और यातायात नियमों के पालन की अपील की। शिविर में तकनीकी और प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए जिला परिवहन कार्यालय द्वारा कुशल कंप्यूटर ऑपरेटरों की टीम तैनात की गई थी। इस दौरान पंकज कुमार सिन्हा, रजनीकांत पाण्डेय व धीरेन्द्र कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने ऑनलाइन डेटा प्रविष्टि, सत्यापन और लाइसेंस निर्गमन की प्रक्रिया को पारदर्शिता के साथ पूरा कराया।1
- गढ़वा में आई बाढ़ में देखिए क्या क्या डूबा, बस स्टैंड सहित कई होटलों मे घुसा पानी गढ़वा में आई अचानक बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बस स्टैंड समेत कई इलाकों में पानी भर गया, वहीं कई होटलों में भी बाढ़ का पानी घुस गया है। देखिए, बाढ़ के पानी में क्या-क्या डूबा और लोगों को किन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।1
- शिवद्वार सतद्वारी , यहां बीते हुये पल कभी भुलाये नहीं जा सकते, बोलबम सेवा समिति की पूरी टीम पहुंची शिवद्वार, डॉक्टर की आवभगत , बड़े भाई का जो सम्मान मिला कभी भुलाया नहीं जा सकता आप भी वीडियो के माध्यम से देखें1
- खनिज संपदा एवं झारखंड की अस्तित्व की रक्षा को लेकर गारू प्रखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने दर्ज किया विरोध प्रदर्शन इस मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के गारू प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष तोकिर मियां ने उपस्थित लोगों को बताया कि झारखंड की खनिज संपदा को केंद्र की भाजपा सरकार खनन खनिज विधायक 2026 लाकर अपने अधीन करना चाहती है। जिसके लिए हम सभी झारखंड वासियों को एकजुट होकर लड़ना होगा।1
- किराए के मकान में फांसी के फंदे से लटकता मिला युवक का शव ,पुलिस जांच में जुटी दुद्धी (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के बीड़र गांव के निवासी धीरज कुमार उर्फ बच्चा(27) का आज सुबह लगभग 9 बजे अपने ही किराए के मकान में लटकता शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई । गांव के लोगों के अनुसार धीरज अपने घर से करीब 50 मीटर दूर लगभग 6 साल से किराए के मकान में रहता था। बताया गया है कि घटना की जानकारी तब हुई जब उसका एक चालक साथी सुबह उसी के गांव मार्ग से गुजर रहा था और मित्र से मिलने उसके मकान के पास गया। दरवाजा अंदर से बंद होने पर उसने अंदर झाँका तो धीरज को मकान के अंदर लकड़ी के बरेड में साड़ी के फंदे से लटका हुआ देखा।घटना की जानकारी पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया। घटना स्थल पर पुलिस और गांव के कार्यवाह प्रधान श्रवण कुमार भी पहुंचे।लोगों की मदद से युवक को इलाज के लिए सीएचसी दुद्धी लाया गया, जहाँ चिकित्सक डॉ. सुनील ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि धीरज तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था और पेशे से ड्राइवर था। पारिवारिक उलझनों के कारण वह पिछले कुछ समय से किराए के मकान में रह रहा था। उसकी शादी करीब आठ वर्ष पहले हुई थी, लेकिन कोई संतान नहीं है। वह और उसकी पत्नी साथ रहते थे।पत्नी राखी के त्योहार के समय अपने मायके गई हुई थी और घटना की सूचना मिलते ही वह घर लौट आई।घटना से पत्नी का रो रोकर बुराहाल है वहीं परिजनों में शोक की लहर है । पुलिस ने कहा कि आत्महत्या की आशंका भी जताई जा रही है, पर घटनास्थल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही स्पष्ट निष्कर्ष बताए जाएंगे।पुलिस मामले की जांच में जुटी है।4