logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*नेतरहाट में लगा ड्राइविंग लाइसेंस कैंप: 15 आवेदकों का बना लाइसेंस, सड़क सुरक्षा के प्रति भी किया गया जागरूक* रामप्रवेश गुप्ता जिला परिवहन कार्यालय, लातेहार के तत्वावधान में बुधवार को नेतरहाट पंचायत सचिवालय में विशेष ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) शिविर का आयोजन किया गया। इस कैंप के दौरान तय प्रक्रिया पूरी करते हुए कुल 15 योग्य आवेदकों का ड्राइविंग लाइसेंस बनाया गया। जिला मुख्यालय से दूर ग्रामीण क्षेत्र में ही लाइसेंस बनने से स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों को काफी सहूलियत हुई और उन्हें लातेहार के चक्कर लगाने से मुक्ति मिली। ​जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO), लातेहार के आदेशानुसार आयोजित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रखंड व पंचायत स्तर पर नवसिखिया चालक अनुज्ञप्ति (Learner's License) एवं चालक अनुज्ञप्ति (Driving License) निर्गत करना है। इसके साथ ही शिविर के माध्यम से लोगों को 'हिट एंड रन' मामले, सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद करने वाले 'गुड सेमेरिटन' (नेक मददगार) नीति और सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति विस्तार से जागरूक किया गया। उपस्थित अधिकारियों ने लोगों से वाहन चलाते समय हेलमेट व सीटबेल्ट के अनिवार्य उपयोग और यातायात नियमों के पालन की अपील की। ​शिविर में तकनीकी और प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए जिला परिवहन कार्यालय द्वारा कुशल कंप्यूटर ऑपरेटरों की टीम तैनात की गई थी। इस दौरान पंकज कुमार सिन्हा, रजनीकांत पाण्डेय व धीरेन्द्र कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने ऑनलाइन डेटा प्रविष्टि, सत्यापन और लाइसेंस निर्गमन की प्रक्रिया को पारदर्शिता के साथ पूरा कराया।

4 hrs ago
user_आदर्श मोबाइल एण्ड रेलवे टिकट
आदर्श मोबाइल एण्ड रेलवे टिकट
Mobile Store महुआडांड़, लातेहार, झारखंड•
4 hrs ago

*नेतरहाट में लगा ड्राइविंग लाइसेंस कैंप: 15 आवेदकों का बना लाइसेंस, सड़क सुरक्षा के प्रति भी किया गया जागरूक* रामप्रवेश गुप्ता जिला परिवहन कार्यालय, लातेहार के तत्वावधान में बुधवार को नेतरहाट पंचायत सचिवालय में विशेष ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) शिविर का आयोजन किया गया। इस कैंप के दौरान तय प्रक्रिया पूरी करते हुए कुल 15 योग्य आवेदकों का ड्राइविंग लाइसेंस बनाया गया। जिला मुख्यालय से दूर ग्रामीण क्षेत्र में ही लाइसेंस बनने से स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों को काफी सहूलियत हुई और उन्हें लातेहार के चक्कर लगाने से मुक्ति मिली। ​जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO), लातेहार के आदेशानुसार आयोजित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रखंड व पंचायत स्तर पर नवसिखिया चालक अनुज्ञप्ति (Learner's License) एवं चालक अनुज्ञप्ति (Driving License) निर्गत करना है। इसके साथ ही शिविर के माध्यम से लोगों को 'हिट एंड रन' मामले, सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद करने वाले 'गुड सेमेरिटन' (नेक मददगार) नीति और सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति विस्तार से जागरूक किया गया। उपस्थित अधिकारियों ने लोगों से वाहन चलाते समय हेलमेट व सीटबेल्ट के अनिवार्य उपयोग और यातायात नियमों के पालन की अपील की। ​शिविर में तकनीकी और प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए जिला परिवहन कार्यालय द्वारा कुशल कंप्यूटर ऑपरेटरों की टीम तैनात की गई थी। इस दौरान पंकज कुमार सिन्हा, रजनीकांत पाण्डेय व धीरेन्द्र कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने ऑनलाइन डेटा प्रविष्टि, सत्यापन और लाइसेंस निर्गमन की प्रक्रिया को पारदर्शिता के साथ पूरा कराया।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • बलरामपुर जिला के ग्राम पंचायत महावीरगंज में प्रधानमंत्री आवास योजना के आबंटन को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। ग्रामीणों ने पंचायत के सरपंच और सचिव पर बलरामपुर जिला के ग्राम पंचायत महावीरगंज में प्रधानमंत्री आवास योजना के आबंटन को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। ग्रामीणों ने पंचायत के सरपंच और सचिव पर मिलीभगत का गंभीर आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है। बीओ01..​ग्रामीणों के अनुसार पंचायत के लिए कुल 765 आवास स्वीकृत होकर आए थे। आरोप है कि सरपंच और सचिव ने धांधली करते हुए 295 पात्र ग्रामीणों को सूची से बाहर अपात्र कर दिया है प्रभावित ग्रामीणों की मांग है कि जिनके नाम गलत तरीके से हटाए गए हैं उन्हें तुरंत योजना की सूची में वापस जोड़ा जाए। बीओ02..​आवास आबंटन में हुई इस गड़बड़ी की शिकायत जब जिला सीईओ तक पहुंची तो उन्होंने मामले की पड़ताल के लिए एक जांच टीम गठित की। हालांकि, ग्रामीणों का आरोप है कि जांच टीम ने भी निष्पक्षता से काम करने के बजाय लीपापोती की कोशिश की। ​ बीओ03..​जांच अधिकारी गांव पहुंचे जरूर, लेकिन उन्होंने पीड़ितों का पक्ष सुनने के बजाय सरपंच और सचिव के कहे अनुसार कागजी खानापूर्ति कर ली​वाकई हकदार और गरीब परिवारों को योजना से बेदखल कर दिया गया है। ​ग्रामीणों ने मांग की है कि अपात्र लोगों के नाम सूची से हटाकर केवल जरूरतमंदों को ही आवास का लाभ दिया जाए। बीओ 04....​एक तरफ सरकार हर गरीब और बेसहारा परिवार को पक्की छत देने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी तरफ धरातल पर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की साठगांठ से गरीबों का हक मारा जा रहा है। ​आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन को साफ चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस पूरी प्रक्रिया की पारदर्शी जांच कर पीड़ित परिवारों को आवास नहीं दिए गए, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे और जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेंगे बाइट 6
    1
    बलरामपुर जिला के ग्राम पंचायत महावीरगंज में प्रधानमंत्री आवास योजना के आबंटन को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। ग्रामीणों ने पंचायत के सरपंच और सचिव पर
बलरामपुर जिला के ग्राम पंचायत महावीरगंज में प्रधानमंत्री आवास योजना के आबंटन को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। ग्रामीणों ने पंचायत के सरपंच और सचिव पर मिलीभगत का गंभीर आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है।
बीओ01..​ग्रामीणों के अनुसार पंचायत के लिए कुल 765 आवास स्वीकृत होकर आए थे। आरोप है कि सरपंच और सचिव ने धांधली करते हुए 295 पात्र ग्रामीणों को सूची से बाहर अपात्र कर दिया है प्रभावित ग्रामीणों की मांग है कि जिनके नाम गलत तरीके से हटाए गए हैं उन्हें तुरंत योजना की सूची में वापस जोड़ा जाए।
बीओ02..​आवास आबंटन में हुई इस गड़बड़ी की शिकायत जब जिला सीईओ तक पहुंची तो उन्होंने मामले की पड़ताल के लिए एक जांच टीम गठित की। हालांकि, ग्रामीणों का आरोप है कि जांच टीम ने भी निष्पक्षता से काम करने के बजाय लीपापोती की कोशिश की।
​
बीओ03..​जांच अधिकारी गांव पहुंचे जरूर, लेकिन उन्होंने पीड़ितों का पक्ष सुनने के बजाय सरपंच और सचिव के कहे अनुसार कागजी खानापूर्ति कर ली​वाकई हकदार और गरीब परिवारों को योजना से बेदखल कर दिया गया है।
​ग्रामीणों ने मांग की है कि अपात्र लोगों के नाम सूची से हटाकर केवल जरूरतमंदों को ही आवास का लाभ दिया जाए।
बीओ 04....​एक तरफ सरकार हर गरीब और बेसहारा परिवार को पक्की छत देने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी तरफ धरातल पर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की साठगांठ से गरीबों का हक मारा जा रहा है।
​आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन को साफ चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस पूरी प्रक्रिया की पारदर्शी जांच कर पीड़ित परिवारों को आवास नहीं दिए गए, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे और जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेंगे
बाइट 6
    user_Ali Khan
    Ali Khan
    बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
  • एक जोरदार टक्कर, तीन बाइकें चकनाचूर! एक की हालत गंभीर, रिम्स रेफर
    1
    एक जोरदार टक्कर, तीन बाइकें चकनाचूर! एक की हालत गंभीर, रिम्स रेफर
    user_Shivam Singh
    Shivam Singh
    Local News Reporter गुमला, गुमला, झारखंड•
    12 hrs ago
  • विश्व का इकलौता रोड जो झारखंड में बना है नदी वाला रोड देखिए मुखिया जी आपके गांव की हालत विश्व का इकलौता रोड जो झारखंड में बना है नदी वाला रोड देखिए मुखिया जी आपके गांव की हालत
    1
    विश्व का इकलौता रोड जो झारखंड में बना है नदी वाला रोड देखिए मुखिया जी आपके गांव की हालत 
विश्व का इकलौता रोड जो झारखंड में बना है नदी वाला रोड देखिए मुखिया जी आपके गांव की हालत
    user_Sirf such
    Sirf such
    Local News Reporter लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    13 hrs ago
  • एनजीटी को ठेंगा, चंदवा में बालू माफिया बेलगाम एंट्री के खेल में किसकी जेब भर रही है? एनजीटी को ठेंगा, चंदवा में बालू माफिया बेलगाम एंट्री के खेल में किसकी जेब भर रही है? लातेहार संवाददाता चंदवा, लातेहार: एनजीटी द्वारा नदियों से बालू उठाव पर रोक के बावजूद चंदवा प्रखंड में बालू का अवैध कारोबार बदस्तूर जारी है। चंदवा की प्रमुख नदियों से दिन-रात दर्जनों ट्रैक्टरों से बालू का सीना चीरा जा रहा है। हैरानी की बात है कि यह सब पुलिस और प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। अहले सुबह से देर रात तक बालू लोड ट्रैक्टर सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ते हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सन्नाटा है। सूत्रों की मानें तो यह पूरा खेल बिना एंट्री के नहीं चल रहा है। अब सवाल उठता है कि यह एंट्री किसकी है? क्या यह एंट्री पुलिस की है, प्रशासन की है, या फिर इसमें सफेदपोशों की मिलीभगत है? स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि अवैध खनन से नदियों का अस्तित्व खतरे में है और सड़कें खराब हो रही हैं। जनता पूछ रही है कि आखिर कब तक आंख मूंदे रहेगा प्रशासन और कब होगी माफियाओं पर कार्रवाई।
    1
    एनजीटी को ठेंगा, चंदवा में बालू माफिया बेलगाम एंट्री के खेल में किसकी जेब भर रही है?
एनजीटी को ठेंगा, चंदवा में बालू माफिया बेलगाम एंट्री के खेल में किसकी जेब भर रही है?
लातेहार संवाददाता 
चंदवा, लातेहार: एनजीटी द्वारा नदियों से बालू उठाव पर रोक के बावजूद चंदवा प्रखंड में बालू का अवैध कारोबार बदस्तूर जारी है। चंदवा की प्रमुख नदियों से दिन-रात दर्जनों ट्रैक्टरों से बालू का सीना चीरा जा रहा है।
हैरानी की बात है कि यह सब पुलिस और प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। अहले सुबह से देर रात तक बालू लोड ट्रैक्टर सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ते हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सन्नाटा है।
सूत्रों की मानें तो यह पूरा खेल बिना एंट्री के नहीं चल रहा है। अब सवाल उठता है कि यह एंट्री किसकी है? क्या यह एंट्री पुलिस की है, प्रशासन की है, या फिर इसमें सफेदपोशों की मिलीभगत है?
स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि अवैध खनन से नदियों का अस्तित्व खतरे में है और सड़कें खराब हो रही हैं। जनता पूछ रही है कि आखिर कब तक आंख मूंदे रहेगा प्रशासन और कब होगी माफियाओं पर कार्रवाई।
    user_Mumtaz Mano Adhikar Press Chan
    Mumtaz Mano Adhikar Press Chan
    Farmer चंदवा, लातेहार, झारखंड•
    2 hrs ago
  • लगातार बारिश से गोता टोला भलुआनी में कच्चा घर क्षतिग्रस्त, दूसरे के घर में रहने को मजबूर ग्रामीण रंका। प्रखंड क्षेत्र के सोनदाग पंचायत अंतर्गत गोता टोला भलुआनी गांव में लगातार हो रही बारिश के कारण ग्रामीण गोपाल राम का कच्चा मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर जर्जर हो गया है। मकान की दीवारों में जगह-जगह बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई हैं, जिससे परिवार के सदस्यों के बीच हर समय घर के धराशायी होने का भय बना हुआ है। हादसे की आशंका को देखते हुए गोपाल राम अपने परिवार के साथ दूसरे ग्रामीण के घर में आसरा लेकर रहने को मजबूर हैं। ग्रामीण गोपाल राम ने बुधवार को सुबह करीब 10 बजे बताया कि कई दिनों से लगातार हो रही तेज बारिश के कारण उनका वर्षों पुराना कच्चा मकान काफी कमजोर हो गया है। घर की दीवारों में दरार पड़ने के साथ ही मकान की स्थिति इतनी खराब हो गई है कि उसमें रहना परिवार के लिए सुरक्षित नहीं है। उन्होंने बताया कि यदि बारिश के दौरान अचानक मकान गिर गया तो परिवार के सदस्यों के मलबे में दबने की आशंका बनी हुई है। गोपाल राम ने बताया कि उनकी उम्र करीब 35 वर्ष है और उनके पिता भी लगभग 50 वर्षों तक इसी कच्चे मकान में रहकर अपना जीवन गुजारे हैं। इसके बावजूद अब तक उन्हें सरकार की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह स्वयं पक्का मकान बनाने में सक्षम नहीं हैं। इसलिए उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराने की मांग की है। इस संबंध में भाजपा दक्षिणी महामंत्री मनोज कुमार ठाकुर एवं सोनदाग पंचायत के उपमुखिया सतनारायण सिंह ने बताया कि उन्होंने मौके पर पहुंचकर ग्रामीण के मकान की स्थिति का जायजा लिया। जांच के दौरान मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त और रहने के लिए असुरक्षित पाया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे जरूरतमंद परिवार को प्राथमिकता के आधार पर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलना चाहिए। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मामले की जांच कर जल्द आवास उपलब्ध कराने की मांग की है।
    1
    लगातार बारिश से गोता टोला भलुआनी में कच्चा घर क्षतिग्रस्त, दूसरे के घर में रहने को मजबूर ग्रामीण


रंका। प्रखंड क्षेत्र के सोनदाग पंचायत अंतर्गत गोता टोला भलुआनी गांव में लगातार हो रही बारिश के कारण ग्रामीण गोपाल राम का कच्चा मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर जर्जर हो गया है। मकान की दीवारों में जगह-जगह बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई हैं, जिससे परिवार के सदस्यों के बीच हर समय घर के धराशायी होने का भय बना हुआ है। हादसे की आशंका को देखते हुए गोपाल राम अपने परिवार के साथ दूसरे ग्रामीण के घर में आसरा लेकर रहने को मजबूर हैं।
ग्रामीण गोपाल राम ने बुधवार को सुबह करीब 10 बजे बताया कि कई दिनों से लगातार हो रही तेज बारिश के कारण उनका वर्षों पुराना कच्चा मकान काफी कमजोर हो गया है। घर की दीवारों में दरार पड़ने के साथ ही मकान की स्थिति इतनी खराब हो गई है कि उसमें रहना परिवार के लिए सुरक्षित नहीं है। उन्होंने बताया कि यदि बारिश के दौरान अचानक मकान गिर गया तो परिवार के सदस्यों के मलबे में दबने की आशंका बनी हुई है।
गोपाल राम ने बताया कि उनकी उम्र करीब 35 वर्ष है और उनके पिता भी लगभग 50 वर्षों तक इसी कच्चे मकान में रहकर अपना जीवन गुजारे हैं। इसके बावजूद अब तक उन्हें सरकार की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह स्वयं पक्का मकान बनाने में सक्षम नहीं हैं। इसलिए उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराने की मांग की है।
इस संबंध में भाजपा दक्षिणी महामंत्री मनोज कुमार ठाकुर एवं सोनदाग पंचायत के उपमुखिया सतनारायण सिंह ने बताया कि उन्होंने मौके पर पहुंचकर ग्रामीण के मकान की स्थिति का जायजा लिया। जांच के दौरान मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त और रहने के लिए असुरक्षित पाया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे जरूरतमंद परिवार को प्राथमिकता के आधार पर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलना चाहिए। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मामले की जांच कर जल्द आवास उपलब्ध कराने की मांग की है।
    user_Sunil singh
    Sunil singh
    रंका, गढ़वा, झारखंड•
    3 hrs ago
  • । लोहरदगा के गीतांजलि पैलेस होटल रोड स्थित एक बेहद खूबसूरत, मजबूत और प्राइम लोकेशन पर बना मकान इस वक्त तत्काल बिक्री के लिए उपलब्ध है । लोहरदगा के गीतांजलि पैलेस होटल रोड स्थित एक बेहद खूबसूरत, मजबूत और प्राइम लोकेशन पर बना मकान इस वक्त तत्काल बिक्री के लिए उपलब्ध है
    1
    । लोहरदगा के गीतांजलि पैलेस होटल रोड स्थित एक बेहद खूबसूरत, मजबूत और प्राइम लोकेशन पर बना मकान इस वक्त तत्काल बिक्री के लिए उपलब्ध है


। लोहरदगा के गीतांजलि पैलेस होटल रोड स्थित एक बेहद खूबसूरत, मजबूत और प्राइम लोकेशन पर बना मकान इस वक्त तत्काल बिक्री के लिए उपलब्ध है
    user_Altamas rja
    Altamas rja
    News Anchor भंडरा, लोहरदगा, झारखंड•
    8 hrs ago
  • खराब मौसम की वजह से सदर अस्पताल लातेहार पर पड़ा मरीजों का भारी बोझ। बुधवार की सुबह 9:00 से दोपहर 3:00 तक सदर अस्पताल लातेहार में मरीजों की भारी भीड़ देखी गई।वहीं अस्पताल में मात्र एक महिला और एक जनरल वार्ड में ही हमेशा की तरह डॉक्टर मौजूद रहे। जिससे मरीजों के इलाज के दौरान हुई मशक्कत को लेकर आक्रोश देखा गया।वही मामले पर सदर अस्पताल लातेहार की डीएस अंजना रजनी तुषार ने बुधवार की दोपहर 3:00 बजे बताएं कि सदर अस्पताल की जैसी व्यवस्था है वैसे ही सब कुछ चल रहा है ।विगत दिनों लगातार हो रही वर्षा से मौसम खराब चल रहा है जिस कारण मरीजों की संख्या बढ़ी है।
    1
    खराब मौसम की वजह से सदर अस्पताल लातेहार पर पड़ा मरीजों का भारी बोझ।
बुधवार की सुबह 9:00 से दोपहर 3:00 तक सदर अस्पताल लातेहार में मरीजों की भारी भीड़ देखी गई।वहीं अस्पताल में मात्र एक महिला और एक जनरल वार्ड में ही हमेशा की तरह डॉक्टर मौजूद रहे। जिससे मरीजों के इलाज के दौरान हुई मशक्कत को लेकर आक्रोश देखा गया।वही मामले पर सदर अस्पताल लातेहार की डीएस अंजना रजनी तुषार ने बुधवार की दोपहर 3:00 बजे बताएं कि सदर अस्पताल की जैसी व्यवस्था है वैसे ही सब कुछ चल रहा है ।विगत दिनों लगातार हो रही वर्षा से मौसम खराब चल रहा है जिस कारण मरीजों की संख्या बढ़ी है।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    7 hrs ago
  • झारखंड में इसे कांदा शकरकंद कहते हैं आपके यहां क्या कहते है झारखंड में इसे कांदा शकरकंद कहते हैं आपके यहां क्या कहते है
    1
    झारखंड में इसे कांदा शकरकंद कहते हैं आपके यहां क्या कहते है 
झारखंड में इसे कांदा शकरकंद कहते हैं आपके यहां क्या कहते है
    user_Sirf such
    Sirf such
    Local News Reporter लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    18 hrs ago
  • फॉर्म-7 पकड़े जाने के मामले में झामुमो का धरना, शिव प्रसाद सोनी की गिरफ्तारी की मांग रंका प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को फॉर्म-7 पकड़े जाने के मामले को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष जैनुल्हा अंसारी एवं जिला पदाधिकारी जवाहर पासवान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता प्रखंड मुख्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने फॉर्म-7 के मामले में शिव प्रसाद सोनी एवं इसमें संलिप्त अन्य लोगों पर कार्रवाई तथा गिरफ्तारी की मांग की। धरना के दौरान झामुमो नेताओं ने आरोप लगाया कि फॉर्म-7 के माध्यम से मतदाता सूची में नाम हटाने को लेकर लोगों को भ्रमित किया जा रहा है। वहीं, विधायक प्रतिनिधि मुरारी यादव ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि बीएलओ-2 का कार्य जांच करना और आपत्ति दर्ज कराना है। बीएलओ-2 किसी व्यक्ति का नाम स्वयं नहीं काटता है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले में लोगों को गलत जानकारी देकर भ्रमित किया जा रहा है। धरना की सूचना मिलने पर रंका अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद परवेज धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को फॉर्म-7 की प्रक्रिया एवं उसके प्रावधानों के संबंध में जानकारी दी और मामले को समझाने के बाद धरना समाप्त कराया आईए झारखंड मुक्ति मोर्चा के लोगों ने क्या कहा जाने
    1
    फॉर्म-7 पकड़े जाने के मामले में झामुमो का धरना, शिव प्रसाद सोनी की गिरफ्तारी की मांग

रंका प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को फॉर्म-7 पकड़े जाने के मामले को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष जैनुल्हा अंसारी एवं जिला पदाधिकारी जवाहर पासवान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता प्रखंड मुख्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने फॉर्म-7 के मामले में शिव प्रसाद सोनी एवं इसमें संलिप्त अन्य लोगों पर कार्रवाई तथा गिरफ्तारी की मांग की।
धरना के दौरान झामुमो नेताओं ने आरोप लगाया कि फॉर्म-7 के माध्यम से मतदाता सूची में नाम हटाने को लेकर लोगों को भ्रमित किया जा रहा है। वहीं, विधायक प्रतिनिधि मुरारी यादव ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि बीएलओ-2 का कार्य जांच करना और आपत्ति दर्ज कराना है। बीएलओ-2 किसी व्यक्ति का नाम स्वयं नहीं काटता है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले में लोगों को गलत जानकारी देकर भ्रमित किया जा रहा है।
धरना की सूचना मिलने पर रंका अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद परवेज धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को फॉर्म-7 की प्रक्रिया एवं उसके प्रावधानों के संबंध में जानकारी दी और मामले को समझाने के बाद धरना समाप्त कराया आईए झारखंड मुक्ति मोर्चा के लोगों ने क्या कहा जाने
    user_Sunil singh
    Sunil singh
    रंका, गढ़वा, झारखंड•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.