logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खराब मौसम की वजह से सदर अस्पताल लातेहार पर पड़ा मरीजों का भारी बोझ। बुधवार की सुबह 9:00 से दोपहर 3:00 तक सदर अस्पताल लातेहार में मरीजों की भारी भीड़ देखी गई।वहीं अस्पताल में मात्र एक महिला और एक जनरल वार्ड में ही हमेशा की तरह डॉक्टर मौजूद रहे। जिससे मरीजों के इलाज के दौरान हुई मशक्कत को लेकर आक्रोश देखा गया।वही मामले पर सदर अस्पताल लातेहार की डीएस अंजना रजनी तुषार ने बुधवार की दोपहर 3:00 बजे बताएं कि सदर अस्पताल की जैसी व्यवस्था है वैसे ही सब कुछ चल रहा है ।विगत दिनों लगातार हो रही वर्षा से मौसम खराब चल रहा है जिस कारण मरीजों की संख्या बढ़ी है।

7 hrs ago
user_Manoj dutt dev
Manoj dutt dev
Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
7 hrs ago

खराब मौसम की वजह से सदर अस्पताल लातेहार पर पड़ा मरीजों का भारी बोझ। बुधवार की सुबह 9:00 से दोपहर 3:00 तक सदर अस्पताल लातेहार में मरीजों की भारी भीड़ देखी गई।वहीं अस्पताल में मात्र एक महिला और एक जनरल वार्ड में ही हमेशा की तरह डॉक्टर मौजूद रहे। जिससे मरीजों के इलाज के दौरान हुई मशक्कत को लेकर आक्रोश देखा गया।वही मामले पर सदर अस्पताल लातेहार की डीएस अंजना रजनी तुषार ने बुधवार की दोपहर 3:00 बजे बताएं कि सदर अस्पताल की जैसी व्यवस्था है वैसे ही सब कुछ चल रहा है ।विगत दिनों लगातार हो रही वर्षा से मौसम खराब चल रहा है जिस कारण मरीजों की संख्या बढ़ी है।

More news from झारखंड and nearby areas
  • विश्व का इकलौता रोड जो झारखंड में बना है नदी वाला रोड देखिए मुखिया जी आपके गांव की हालत विश्व का इकलौता रोड जो झारखंड में बना है नदी वाला रोड देखिए मुखिया जी आपके गांव की हालत
    1
    विश्व का इकलौता रोड जो झारखंड में बना है नदी वाला रोड देखिए मुखिया जी आपके गांव की हालत 
विश्व का इकलौता रोड जो झारखंड में बना है नदी वाला रोड देखिए मुखिया जी आपके गांव की हालत
    user_Sirf such
    Sirf such
    Local News Reporter लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    14 hrs ago
  • । लोहरदगा के गीतांजलि पैलेस होटल रोड स्थित एक बेहद खूबसूरत, मजबूत और प्राइम लोकेशन पर बना मकान इस वक्त तत्काल बिक्री के लिए उपलब्ध है । लोहरदगा के गीतांजलि पैलेस होटल रोड स्थित एक बेहद खूबसूरत, मजबूत और प्राइम लोकेशन पर बना मकान इस वक्त तत्काल बिक्री के लिए उपलब्ध है
    1
    । लोहरदगा के गीतांजलि पैलेस होटल रोड स्थित एक बेहद खूबसूरत, मजबूत और प्राइम लोकेशन पर बना मकान इस वक्त तत्काल बिक्री के लिए उपलब्ध है


। लोहरदगा के गीतांजलि पैलेस होटल रोड स्थित एक बेहद खूबसूरत, मजबूत और प्राइम लोकेशन पर बना मकान इस वक्त तत्काल बिक्री के लिए उपलब्ध है
    user_Altamas rja
    Altamas rja
    News Anchor भंडरा, लोहरदगा, झारखंड•
    9 hrs ago
  • रातू मखमंदरो बाजार से एसयूवी कार की चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज। रातू थाना क्षेत्र के मखमंदरो बाजार से सोमवार को एक एसयूवी चोरी हो जाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में नयाटोली सिमलिया निवासी वाहन मालिक लालू उरांव ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रातू थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. लालू उरांव ने पुलिस को बताया कि 31 अगस्त को शाम करीब 3:30 बजे वह अपनी एसयूवी संख्या जेएच 01 डीजी 8468 से मखमंदरो बाजार गए थे. उन्होंने अपनी गाड़ी को बाजार के पास एक पेड़ के समीप खड़ा कर दिया और बाजार चले गए. करीब एक घंटे बाद जब वह वापस लौटे तो वहां उनकी एसयूवी गायब थी. वाहन की आसपास काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका. इसके बाद लालू उरांव ने घटना की सूचना रातू थाना पुलिस को दी और अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरी गई एसयूवी की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच कर रही है.
    1
    रातू मखमंदरो बाजार से एसयूवी कार की चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज।
रातू थाना क्षेत्र के मखमंदरो बाजार से सोमवार को एक एसयूवी चोरी हो जाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में नयाटोली सिमलिया निवासी वाहन मालिक लालू उरांव ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रातू थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. लालू उरांव ने पुलिस को बताया कि 31 अगस्त को शाम करीब 3:30 बजे वह अपनी एसयूवी संख्या जेएच 01 डीजी 8468 से मखमंदरो बाजार गए थे. उन्होंने अपनी गाड़ी को बाजार के पास एक पेड़ के समीप खड़ा कर दिया और बाजार चले गए. करीब एक घंटे बाद जब वह वापस लौटे तो वहां उनकी एसयूवी गायब थी. वाहन की आसपास काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका. इसके बाद लालू उरांव ने घटना की सूचना रातू थाना पुलिस को दी और अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरी गई एसयूवी की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच कर रही है.
    user_Sanjay kumar
    Sanjay kumar
    Newspaper publisher बुरमू, रांची, झारखंड•
    7 hrs ago
  • लगातार बारिश से गोता टोला भलुआनी में कच्चा घर क्षतिग्रस्त, दूसरे के घर में रहने को मजबूर ग्रामीण रंका। प्रखंड क्षेत्र के सोनदाग पंचायत अंतर्गत गोता टोला भलुआनी गांव में लगातार हो रही बारिश के कारण ग्रामीण गोपाल राम का कच्चा मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर जर्जर हो गया है। मकान की दीवारों में जगह-जगह बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई हैं, जिससे परिवार के सदस्यों के बीच हर समय घर के धराशायी होने का भय बना हुआ है। हादसे की आशंका को देखते हुए गोपाल राम अपने परिवार के साथ दूसरे ग्रामीण के घर में आसरा लेकर रहने को मजबूर हैं। ग्रामीण गोपाल राम ने बुधवार को सुबह करीब 10 बजे बताया कि कई दिनों से लगातार हो रही तेज बारिश के कारण उनका वर्षों पुराना कच्चा मकान काफी कमजोर हो गया है। घर की दीवारों में दरार पड़ने के साथ ही मकान की स्थिति इतनी खराब हो गई है कि उसमें रहना परिवार के लिए सुरक्षित नहीं है। उन्होंने बताया कि यदि बारिश के दौरान अचानक मकान गिर गया तो परिवार के सदस्यों के मलबे में दबने की आशंका बनी हुई है। गोपाल राम ने बताया कि उनकी उम्र करीब 35 वर्ष है और उनके पिता भी लगभग 50 वर्षों तक इसी कच्चे मकान में रहकर अपना जीवन गुजारे हैं। इसके बावजूद अब तक उन्हें सरकार की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह स्वयं पक्का मकान बनाने में सक्षम नहीं हैं। इसलिए उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराने की मांग की है। इस संबंध में भाजपा दक्षिणी महामंत्री मनोज कुमार ठाकुर एवं सोनदाग पंचायत के उपमुखिया सतनारायण सिंह ने बताया कि उन्होंने मौके पर पहुंचकर ग्रामीण के मकान की स्थिति का जायजा लिया। जांच के दौरान मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त और रहने के लिए असुरक्षित पाया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे जरूरतमंद परिवार को प्राथमिकता के आधार पर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलना चाहिए। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मामले की जांच कर जल्द आवास उपलब्ध कराने की मांग की है।
    1
    लगातार बारिश से गोता टोला भलुआनी में कच्चा घर क्षतिग्रस्त, दूसरे के घर में रहने को मजबूर ग्रामीण


रंका। प्रखंड क्षेत्र के सोनदाग पंचायत अंतर्गत गोता टोला भलुआनी गांव में लगातार हो रही बारिश के कारण ग्रामीण गोपाल राम का कच्चा मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर जर्जर हो गया है। मकान की दीवारों में जगह-जगह बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई हैं, जिससे परिवार के सदस्यों के बीच हर समय घर के धराशायी होने का भय बना हुआ है। हादसे की आशंका को देखते हुए गोपाल राम अपने परिवार के साथ दूसरे ग्रामीण के घर में आसरा लेकर रहने को मजबूर हैं।
ग्रामीण गोपाल राम ने बुधवार को सुबह करीब 10 बजे बताया कि कई दिनों से लगातार हो रही तेज बारिश के कारण उनका वर्षों पुराना कच्चा मकान काफी कमजोर हो गया है। घर की दीवारों में दरार पड़ने के साथ ही मकान की स्थिति इतनी खराब हो गई है कि उसमें रहना परिवार के लिए सुरक्षित नहीं है। उन्होंने बताया कि यदि बारिश के दौरान अचानक मकान गिर गया तो परिवार के सदस्यों के मलबे में दबने की आशंका बनी हुई है।
गोपाल राम ने बताया कि उनकी उम्र करीब 35 वर्ष है और उनके पिता भी लगभग 50 वर्षों तक इसी कच्चे मकान में रहकर अपना जीवन गुजारे हैं। इसके बावजूद अब तक उन्हें सरकार की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह स्वयं पक्का मकान बनाने में सक्षम नहीं हैं। इसलिए उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराने की मांग की है।
इस संबंध में भाजपा दक्षिणी महामंत्री मनोज कुमार ठाकुर एवं सोनदाग पंचायत के उपमुखिया सतनारायण सिंह ने बताया कि उन्होंने मौके पर पहुंचकर ग्रामीण के मकान की स्थिति का जायजा लिया। जांच के दौरान मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त और रहने के लिए असुरक्षित पाया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे जरूरतमंद परिवार को प्राथमिकता के आधार पर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलना चाहिए। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मामले की जांच कर जल्द आवास उपलब्ध कराने की मांग की है।
    user_Sunil singh
    Sunil singh
    रंका, गढ़वा, झारखंड•
    3 hrs ago
  • एस.आई.आर.-2026 : बूथों पर चल रहे विशेष शिविरों का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण, मतदाताओं की समस्याएं सुनी सीलम पंचायत में शिविर में स्वयं शामिल हुए उपायुक्त दिलेश्वर महतो, कई मामलों की मौके पर ही सुनवाई एवं निष्पादन कठिन मामलों में दस्तावेजों की जांच एवं नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश गुमला। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत जिले में चल रहे विशेष शिविरों एवं सुनवाई प्रक्रिया की जमीनी स्थिति का जायजा लेने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, गुमला दिलेश्वर महतो द्वारा बुधवार को विभिन्न पंचायतों में आयोजित शिविरों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने शिविरों में पहुंचकर मतदाताओं की उपस्थिति, प्राप्त दावों-आपत्तियों, नोटिस तामिला, दस्तावेज सत्यापन एवं मामलों के निष्पादन की प्रगति की जानकारी ली। इसी क्रम में उपायुक्त ने रायडीह प्रखंड अंतर्गत सीलम पंचायत का दौरा किया। यहां SIR-2026 के तहत आयोजित विशेष शिविर में उपायुक्त स्वयं शामिल हुए और मतदाताओं से संबंधित मामलों की सुनवाई की प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। उन्होंने नोटिस प्राप्त करने वाले कई मतदाताओं से सीधे संवाद करते हुए उनके मामलों की जानकारी ली तथा उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों एवं संबंधित अभिलेखों का अवलोकन किया। *उपायुक्त की मौजूदगी में कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन* सीलम पंचायत के विशेष शिविर में उपायुक्त ने कई मतदाताओं के नोटिस के आधार पर मामलों की सुनवाई की। संबंधित दस्तावेजों एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन भी किया गया। उपायुक्त ने अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि पात्र मतदाताओं को अनावश्यक रूप से किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा प्रत्येक मामले में निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप दस्तावेजों का सत्यापन करते हुए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस दौरान सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा-सह-नामित नोडल पदाधिकारी ललन कुमार रजक सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। श्री रजक द्वारा उपायुक्त को SIR-2026 के तहत प्राप्त एवं लंबित मामलों की स्थिति, विशेष रूप से ऐसे मामलों की जानकारी दी गई, जिनमें दस्तावेजों अथवा अन्य तकनीकी कारणों से सत्यापन में कठिनाई आ रही है। उपायुक्त ने कठिन एवं जटिल मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों से प्रत्येक मामले की वस्तुस्थिति की जानकारी ली। उन्होंने उपलब्ध दस्तावेजों, बीएलओ की रिपोर्ट एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार निर्णय लेने तथा जहां अतिरिक्त दस्तावेज या स्पष्टीकरण की आवश्यकता हो, वहां मतदाताओं को स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी मामले को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए और निर्धारित प्रक्रिया के तहत समय सीमा के भीतर उसका निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। *शिविरों में पहुंचे मतदाताओं से उपायुक्त ने की सीधी बातचीत* निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने शिविर में उपस्थित मतदाताओं से भी बातचीत की और उनसे जानना चाहा कि उन्हें नोटिस, दस्तावेज जमा करने अथवा सुनवाई की प्रक्रिया में किसी प्रकार की कठिनाई तो नहीं हो रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदाताओं को SIR-2026 की प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक जानकारी सरल एवं स्पष्ट रूप से उपलब्ध कराई जाए, ताकि दस्तावेज प्रस्तुत करने एवं दावे-आपत्तियों के निस्तारण में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उपायुक्त ने कहा कि SIR-2026 की पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता, निष्पक्षता और निर्धारित निर्वाचन नियमों के अनुरूप संचालित की जानी है। प्रत्येक मतदाता के मामले को उपलब्ध दस्तावेज एवं साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार देखा जाए। उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिया कि फील्ड स्तर पर आने वाले कठिन मामलों की नियमित समीक्षा की जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर वरीय अधिकारियों से मार्गदर्शन लेकर उनका समयबद्ध निष्पादन किया जाए। *जिलेभर में विशेष शिविरों के माध्यम से चल रही प्रक्रिया* SIR-2026 के तहत जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों/ पंचायतों एवं निर्धारित स्थलों पर विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में नोटिस प्राप्त मतदाताओं के दावों एवं आपत्तियों की सुनवाई, आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन तथा संबंधित मामलों के निष्पादन की कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा पूरी प्रक्रिया की नियमित निगरानी की जा रही है, ताकि निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी मामलों का निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से निस्तारण किया जा सके। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने जिले के सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि SIR-2026 से संबंधित मामलों के निष्पादन में निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मामला महत्वपूर्ण है और प्रत्येक मतदाता की बात को निर्धारित प्रक्रिया के तहत गंभीरता से सुना जाना चाहिए। उपायुक्त ने मतदाताओं से भी अपील की कि SIR-2026 के तहत जिन्हें नोटिस प्राप्त हुआ है, वे निर्धारित तिथि एवं स्थान पर आयोजित सुनवाई/विशेष शिविर में उपस्थित होकर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराएं, ताकि उनके मामले का नियमानुसार समयबद्ध निष्पादन किया जा सके। *दावा एवं आपत्ति दर्ज करने की अवधि 04 सितंबर 2026 तक निर्धारित है।* *मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 07 अक्टूबर 2026 को निर्धारित है।* ज्ञात हो कि मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण के तहत प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 05 अगस्त 2026 को किया गया है। प्रारूप प्रकाशन के पश्चात दावा एवं आपत्ति दर्ज करने की अवधि 04 सितंबर 2026 तक निर्धारित है। वहीं प्रकाशित मतदाता सूची में “विसंगतियों एवं मानचित्रण नहीं होने से संबंधित मामले” में नोटिस निर्गत करने एवं सत्यापन की प्रक्रिया 05 अगस्त से 03 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण भी निर्धारित अवधि में किया जाना है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 07 अक्टूबर 2026 को निर्धारित है। जिला निर्वाचन कार्यालय, गुमला से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में SIR 2026 के तहत कुल 2,11,373 नोटिस केस चिह्नित किए गए हैं। इन मामलों से कुल 1,019 बूथ/भाग जुड़े हैं। चिह्नित मामलों में 1,73,929 विसंगतियां, 29,698 नो मैपिंग तथा 7,746 लंबित सत्यापन (पेंडिंग डीएससी) के मामले शामिल हैं। इन मामलों में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मतदाताओं से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर उनका सत्यापन एवं ऑनलाइन अपलोड किया जा रहा है।
    4
    एस.आई.आर.-2026 : बूथों पर चल रहे विशेष शिविरों का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण, मतदाताओं की समस्याएं सुनी

सीलम पंचायत में शिविर में स्वयं शामिल हुए उपायुक्त दिलेश्वर महतो, कई मामलों की मौके पर ही सुनवाई एवं निष्पादन

कठिन मामलों में दस्तावेजों की जांच एवं नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश

गुमला। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत जिले में चल रहे विशेष शिविरों एवं सुनवाई प्रक्रिया की जमीनी स्थिति का जायजा लेने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, गुमला दिलेश्वर महतो द्वारा बुधवार को विभिन्न पंचायतों में आयोजित शिविरों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने शिविरों में पहुंचकर मतदाताओं की उपस्थिति, प्राप्त दावों-आपत्तियों, नोटिस तामिला, दस्तावेज सत्यापन एवं मामलों के निष्पादन की प्रगति की जानकारी ली।
इसी क्रम में उपायुक्त ने रायडीह प्रखंड अंतर्गत सीलम पंचायत का दौरा किया। यहां SIR-2026 के तहत आयोजित विशेष शिविर में उपायुक्त स्वयं शामिल हुए और मतदाताओं से संबंधित मामलों की सुनवाई की प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। उन्होंने नोटिस प्राप्त करने वाले कई मतदाताओं से सीधे संवाद करते हुए उनके मामलों की जानकारी ली तथा उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों एवं संबंधित अभिलेखों का अवलोकन किया।
*उपायुक्त की मौजूदगी में कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन*
सीलम पंचायत के विशेष शिविर में उपायुक्त ने कई मतदाताओं के नोटिस के आधार पर मामलों की सुनवाई की। संबंधित दस्तावेजों एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन भी किया गया। उपायुक्त ने अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि पात्र मतदाताओं को अनावश्यक रूप से किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा प्रत्येक मामले में निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप दस्तावेजों का सत्यापन करते हुए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
इस दौरान सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा-सह-नामित नोडल पदाधिकारी ललन कुमार रजक सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। श्री रजक द्वारा उपायुक्त को SIR-2026 के तहत प्राप्त एवं लंबित मामलों की स्थिति, विशेष रूप से ऐसे मामलों की जानकारी दी गई, जिनमें दस्तावेजों अथवा अन्य तकनीकी कारणों से सत्यापन में कठिनाई आ रही है।
उपायुक्त ने कठिन एवं जटिल मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों से प्रत्येक मामले की वस्तुस्थिति की जानकारी ली। उन्होंने उपलब्ध दस्तावेजों, बीएलओ की रिपोर्ट एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार निर्णय लेने तथा जहां अतिरिक्त दस्तावेज या स्पष्टीकरण की आवश्यकता हो, वहां मतदाताओं को स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी मामले को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए और निर्धारित प्रक्रिया के तहत समय सीमा के भीतर उसका निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
*शिविरों में पहुंचे मतदाताओं से उपायुक्त ने की सीधी बातचीत*
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने शिविर में उपस्थित मतदाताओं से भी बातचीत की और उनसे जानना चाहा कि उन्हें नोटिस, दस्तावेज जमा करने अथवा सुनवाई की प्रक्रिया में किसी प्रकार की कठिनाई तो नहीं हो रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदाताओं को SIR-2026 की प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक जानकारी सरल एवं स्पष्ट रूप से उपलब्ध कराई जाए, ताकि दस्तावेज प्रस्तुत करने एवं दावे-आपत्तियों के निस्तारण में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उपायुक्त ने कहा कि SIR-2026 की पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता, निष्पक्षता और निर्धारित निर्वाचन नियमों के अनुरूप संचालित की जानी है। प्रत्येक मतदाता के मामले को उपलब्ध दस्तावेज एवं साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार देखा जाए। उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिया कि फील्ड स्तर पर आने वाले कठिन मामलों की नियमित समीक्षा की जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर वरीय अधिकारियों से मार्गदर्शन लेकर उनका समयबद्ध निष्पादन किया जाए।
*जिलेभर में विशेष शिविरों के माध्यम से चल रही प्रक्रिया*
SIR-2026 के तहत जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों/ पंचायतों एवं निर्धारित स्थलों पर विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में नोटिस प्राप्त मतदाताओं के दावों एवं आपत्तियों की सुनवाई, आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन तथा संबंधित मामलों के निष्पादन की कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा पूरी प्रक्रिया की नियमित निगरानी की जा रही है, ताकि निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी मामलों का निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से निस्तारण किया जा सके।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने जिले के सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि SIR-2026 से संबंधित मामलों के निष्पादन में निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मामला महत्वपूर्ण है और प्रत्येक मतदाता की बात को निर्धारित प्रक्रिया के तहत गंभीरता से सुना जाना चाहिए।
उपायुक्त ने मतदाताओं से भी अपील की कि SIR-2026 के तहत जिन्हें नोटिस प्राप्त हुआ है, वे निर्धारित तिथि एवं स्थान पर आयोजित सुनवाई/विशेष शिविर में उपस्थित होकर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराएं, ताकि उनके मामले का नियमानुसार समयबद्ध निष्पादन किया जा सके।
*दावा एवं आपत्ति दर्ज करने की अवधि 04 सितंबर 2026 तक निर्धारित है।*
*मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 07 अक्टूबर 2026 को निर्धारित है।*
ज्ञात हो कि मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण के तहत प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 05 अगस्त 2026 को किया गया है। प्रारूप प्रकाशन के पश्चात दावा एवं आपत्ति दर्ज करने की अवधि 04 सितंबर 2026 तक निर्धारित है। वहीं प्रकाशित मतदाता सूची में “विसंगतियों एवं मानचित्रण नहीं होने से संबंधित मामले” में नोटिस निर्गत करने एवं सत्यापन की प्रक्रिया 05 अगस्त से 03 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण भी निर्धारित अवधि में किया जाना है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 07 अक्टूबर 2026 को निर्धारित है।
जिला निर्वाचन कार्यालय, गुमला से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में SIR 2026 के तहत कुल 2,11,373 नोटिस केस चिह्नित किए गए हैं। इन मामलों से कुल 1,019 बूथ/भाग जुड़े हैं।
चिह्नित मामलों में 1,73,929 विसंगतियां, 29,698 नो मैपिंग तथा 7,746 लंबित सत्यापन (पेंडिंग डीएससी) के मामले शामिल हैं। इन मामलों में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मतदाताओं से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर उनका सत्यापन एवं ऑनलाइन अपलोड किया जा रहा है।
    user_राहुल कुमार
    राहुल कुमार
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    10 hrs ago
  • खराब मौसम की वजह से सदर अस्पताल लातेहार पर पड़ा मरीजों का भारी बोझ। बुधवार की सुबह 9:00 से दोपहर 3:00 तक सदर अस्पताल लातेहार में मरीजों की भारी भीड़ देखी गई।वहीं अस्पताल में मात्र एक महिला और एक जनरल वार्ड में ही हमेशा की तरह डॉक्टर मौजूद रहे। जिससे मरीजों के इलाज के दौरान हुई मशक्कत को लेकर आक्रोश देखा गया।वही मामले पर सदर अस्पताल लातेहार की डीएस अंजना रजनी तुषार ने बुधवार की दोपहर 3:00 बजे बताएं कि सदर अस्पताल की जैसी व्यवस्था है वैसे ही सब कुछ चल रहा है ।विगत दिनों लगातार हो रही वर्षा से मौसम खराब चल रहा है जिस कारण मरीजों की संख्या बढ़ी है।
    1
    खराब मौसम की वजह से सदर अस्पताल लातेहार पर पड़ा मरीजों का भारी बोझ।
बुधवार की सुबह 9:00 से दोपहर 3:00 तक सदर अस्पताल लातेहार में मरीजों की भारी भीड़ देखी गई।वहीं अस्पताल में मात्र एक महिला और एक जनरल वार्ड में ही हमेशा की तरह डॉक्टर मौजूद रहे। जिससे मरीजों के इलाज के दौरान हुई मशक्कत को लेकर आक्रोश देखा गया।वही मामले पर सदर अस्पताल लातेहार की डीएस अंजना रजनी तुषार ने बुधवार की दोपहर 3:00 बजे बताएं कि सदर अस्पताल की जैसी व्यवस्था है वैसे ही सब कुछ चल रहा है ।विगत दिनों लगातार हो रही वर्षा से मौसम खराब चल रहा है जिस कारण मरीजों की संख्या बढ़ी है।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    7 hrs ago
  • झारखंड में इसे कांदा शकरकंद कहते हैं आपके यहां क्या कहते है झारखंड में इसे कांदा शकरकंद कहते हैं आपके यहां क्या कहते है
    1
    झारखंड में इसे कांदा शकरकंद कहते हैं आपके यहां क्या कहते है 
झारखंड में इसे कांदा शकरकंद कहते हैं आपके यहां क्या कहते है
    user_Sirf such
    Sirf such
    Local News Reporter लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    18 hrs ago
  • राइफल शूटिंग में तीन स्वर्ण पदक जीतने वाली अकांक्षा ओझा सम्मानित रांची। राइफल शूटिंग के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक जीतकर रांची जिले का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाशाली खिलाड़ी अकांक्षा ओझा को सामाजिक कार्यकर्ता एवं हटिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी ओम शंकर गुप्ता ने सम्मानित किया। अकांक्षा ओझा ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर राइफल शूटिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक हासिल किए हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे रांची जिले में खुशी और गर्व का माहौल है। सम्मान समारोह के दौरान ओम शंकर गुप्ता ने अकांक्षा की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि प्रतिभाशाली बेटियां समाज और जिले का गौरव हैं। उनकी सफलता अन्य युवाओं को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने अकांक्षा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उन्हें अपनी उपलब्धि पर गर्व है।
    1
    राइफल शूटिंग में तीन स्वर्ण पदक जीतने वाली अकांक्षा ओझा सम्मानित
रांची। राइफल शूटिंग के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक जीतकर रांची जिले का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाशाली खिलाड़ी अकांक्षा ओझा को सामाजिक कार्यकर्ता एवं हटिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी ओम शंकर गुप्ता ने सम्मानित किया।
अकांक्षा ओझा ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर राइफल शूटिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक हासिल किए हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे रांची जिले में खुशी और गर्व का माहौल है। सम्मान समारोह के दौरान ओम शंकर गुप्ता ने अकांक्षा की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि प्रतिभाशाली बेटियां समाज और जिले का गौरव हैं। उनकी सफलता अन्य युवाओं को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने अकांक्षा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उन्हें अपनी उपलब्धि पर गर्व है।
    user_Sanjay kumar
    Sanjay kumar
    Newspaper publisher बुरमू, रांची, झारखंड•
    18 hrs ago
  • lohardaga ka nandini dam. mladki dub gai thi jisko hamlog ne bacha liya kripya sawdhan rahe h
    1
    lohardaga ka nandini dam.  mladki dub gai  thi jisko hamlog ne bacha liya  kripya sawdhan rahe h
    user_Jharkhand local news
    Jharkhand local news
    भंडरा, लोहरदगा, झारखंड•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.