एस.आई.आर.-2026 : बूथों पर चल रहे विशेष शिविरों का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण, मतदाताओं की समस्याएं सुनी सीलम पंचायत में शिविर में स्वयं शामिल हुए उपायुक्त दिलेश्वर महतो, कई मामलों की मौके पर ही सुनवाई एवं निष्पादन कठिन मामलों में दस्तावेजों की जांच एवं नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश गुमला। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत जिले में चल रहे विशेष शिविरों एवं सुनवाई प्रक्रिया की जमीनी स्थिति का जायजा लेने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, गुमला दिलेश्वर महतो द्वारा बुधवार को विभिन्न पंचायतों में आयोजित शिविरों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने शिविरों में पहुंचकर मतदाताओं की उपस्थिति, प्राप्त दावों-आपत्तियों, नोटिस तामिला, दस्तावेज सत्यापन एवं मामलों के निष्पादन की प्रगति की जानकारी ली। इसी क्रम में उपायुक्त ने रायडीह प्रखंड अंतर्गत सीलम पंचायत का दौरा किया। यहां SIR-2026 के तहत आयोजित विशेष शिविर में उपायुक्त स्वयं शामिल हुए और मतदाताओं से संबंधित मामलों की सुनवाई की प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। उन्होंने नोटिस प्राप्त करने वाले कई मतदाताओं से सीधे संवाद करते हुए उनके मामलों की जानकारी ली तथा उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों एवं संबंधित अभिलेखों का अवलोकन किया। *उपायुक्त की मौजूदगी में कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन* सीलम पंचायत के विशेष शिविर में उपायुक्त ने कई मतदाताओं के नोटिस के आधार पर मामलों की सुनवाई की। संबंधित दस्तावेजों एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन भी किया गया। उपायुक्त ने अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि पात्र मतदाताओं को अनावश्यक रूप से किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा प्रत्येक मामले में निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप दस्तावेजों का सत्यापन करते हुए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस दौरान सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा-सह-नामित नोडल पदाधिकारी ललन कुमार रजक सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। श्री रजक द्वारा उपायुक्त को SIR-2026 के तहत प्राप्त एवं लंबित मामलों की स्थिति, विशेष रूप से ऐसे मामलों की जानकारी दी गई, जिनमें दस्तावेजों अथवा अन्य तकनीकी कारणों से सत्यापन में कठिनाई आ रही है। उपायुक्त ने कठिन एवं जटिल मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों से प्रत्येक मामले की वस्तुस्थिति की जानकारी ली। उन्होंने उपलब्ध दस्तावेजों, बीएलओ की रिपोर्ट एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार निर्णय लेने तथा जहां अतिरिक्त दस्तावेज या स्पष्टीकरण की आवश्यकता हो, वहां मतदाताओं को स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी मामले को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए और निर्धारित प्रक्रिया के तहत समय सीमा के भीतर उसका निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। *शिविरों में पहुंचे मतदाताओं से उपायुक्त ने की सीधी बातचीत* निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने शिविर में उपस्थित मतदाताओं से भी बातचीत की और उनसे जानना चाहा कि उन्हें नोटिस, दस्तावेज जमा करने अथवा सुनवाई की प्रक्रिया में किसी प्रकार की कठिनाई तो नहीं हो रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदाताओं को SIR-2026 की प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक जानकारी सरल एवं स्पष्ट रूप से उपलब्ध कराई जाए, ताकि दस्तावेज प्रस्तुत करने एवं दावे-आपत्तियों के निस्तारण में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उपायुक्त ने कहा कि SIR-2026 की पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता, निष्पक्षता और निर्धारित निर्वाचन नियमों के अनुरूप संचालित की जानी है। प्रत्येक मतदाता के मामले को उपलब्ध दस्तावेज एवं साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार देखा जाए। उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिया कि फील्ड स्तर पर आने वाले कठिन मामलों की नियमित समीक्षा की जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर वरीय अधिकारियों से मार्गदर्शन लेकर उनका समयबद्ध निष्पादन किया जाए। *जिलेभर में विशेष शिविरों के माध्यम से चल रही प्रक्रिया* SIR-2026 के तहत जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों/ पंचायतों एवं निर्धारित स्थलों पर विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में नोटिस प्राप्त मतदाताओं के दावों एवं आपत्तियों की सुनवाई, आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन तथा संबंधित मामलों के निष्पादन की कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा पूरी प्रक्रिया की नियमित निगरानी की जा रही है, ताकि निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी मामलों का निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से निस्तारण किया जा सके। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने जिले के सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि SIR-2026 से संबंधित मामलों के निष्पादन में निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मामला महत्वपूर्ण है और प्रत्येक मतदाता की बात को निर्धारित प्रक्रिया के तहत गंभीरता से सुना जाना चाहिए। उपायुक्त ने मतदाताओं से भी अपील की कि SIR-2026 के तहत जिन्हें नोटिस प्राप्त हुआ है, वे निर्धारित तिथि एवं स्थान पर आयोजित सुनवाई/विशेष शिविर में उपस्थित होकर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराएं, ताकि उनके मामले का नियमानुसार समयबद्ध निष्पादन किया जा सके। *दावा एवं आपत्ति दर्ज करने की अवधि 04 सितंबर 2026 तक निर्धारित है।* *मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 07 अक्टूबर 2026 को निर्धारित है।* ज्ञात हो कि मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण के तहत प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 05 अगस्त 2026 को किया गया है। प्रारूप प्रकाशन के पश्चात दावा एवं आपत्ति दर्ज करने की अवधि 04 सितंबर 2026 तक निर्धारित है। वहीं प्रकाशित मतदाता सूची में “विसंगतियों एवं मानचित्रण नहीं होने से संबंधित मामले” में नोटिस निर्गत करने एवं सत्यापन की प्रक्रिया 05 अगस्त से 03 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण भी निर्धारित अवधि में किया जाना है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 07 अक्टूबर 2026 को निर्धारित है। जिला निर्वाचन कार्यालय, गुमला से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में SIR 2026 के तहत कुल 2,11,373 नोटिस केस चिह्नित किए गए हैं। इन मामलों से कुल 1,019 बूथ/भाग जुड़े हैं। चिह्नित मामलों में 1,73,929 विसंगतियां, 29,698 नो मैपिंग तथा 7,746 लंबित सत्यापन (पेंडिंग डीएससी) के मामले शामिल हैं। इन मामलों में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मतदाताओं से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर उनका सत्यापन एवं ऑनलाइन अपलोड किया जा रहा है।
एस.आई.आर.-2026 : बूथों पर चल रहे विशेष शिविरों का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण, मतदाताओं की समस्याएं सुनी सीलम पंचायत में शिविर में स्वयं शामिल हुए उपायुक्त दिलेश्वर महतो, कई मामलों की मौके पर ही सुनवाई एवं निष्पादन कठिन मामलों में दस्तावेजों की जांच एवं नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश गुमला। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत जिले में चल रहे विशेष शिविरों एवं सुनवाई प्रक्रिया की जमीनी स्थिति का जायजा लेने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, गुमला दिलेश्वर महतो द्वारा बुधवार को विभिन्न पंचायतों में आयोजित शिविरों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने शिविरों में पहुंचकर मतदाताओं की उपस्थिति, प्राप्त दावों-आपत्तियों, नोटिस तामिला, दस्तावेज सत्यापन एवं मामलों के निष्पादन की प्रगति की जानकारी ली। इसी क्रम में उपायुक्त ने रायडीह प्रखंड अंतर्गत सीलम पंचायत का दौरा किया। यहां SIR-2026 के तहत आयोजित विशेष शिविर में उपायुक्त स्वयं शामिल हुए और मतदाताओं से संबंधित मामलों की सुनवाई की प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। उन्होंने नोटिस प्राप्त करने वाले कई मतदाताओं से सीधे संवाद करते हुए उनके मामलों की जानकारी ली तथा उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों एवं संबंधित अभिलेखों का अवलोकन किया। *उपायुक्त की मौजूदगी में कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन* सीलम पंचायत के विशेष शिविर में उपायुक्त ने कई मतदाताओं के नोटिस के आधार पर मामलों की सुनवाई की। संबंधित दस्तावेजों एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कई मामलों का
ऑन द स्पॉट निष्पादन भी किया गया। उपायुक्त ने अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि पात्र मतदाताओं को अनावश्यक रूप से किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा प्रत्येक मामले में निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप दस्तावेजों का सत्यापन करते हुए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस दौरान सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा-सह-नामित नोडल पदाधिकारी ललन कुमार रजक सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। श्री रजक द्वारा उपायुक्त को SIR-2026 के तहत प्राप्त एवं लंबित मामलों की स्थिति, विशेष रूप से ऐसे मामलों की जानकारी दी गई, जिनमें दस्तावेजों अथवा अन्य तकनीकी कारणों से सत्यापन में कठिनाई आ रही है। उपायुक्त ने कठिन एवं जटिल मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों से प्रत्येक मामले की वस्तुस्थिति की जानकारी ली। उन्होंने उपलब्ध दस्तावेजों, बीएलओ की रिपोर्ट एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार निर्णय लेने तथा जहां अतिरिक्त दस्तावेज या स्पष्टीकरण की आवश्यकता हो, वहां मतदाताओं को स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी मामले को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए और निर्धारित प्रक्रिया के तहत समय सीमा के भीतर उसका निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। *शिविरों में पहुंचे मतदाताओं से उपायुक्त ने की सीधी बातचीत* निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने शिविर में उपस्थित मतदाताओं से भी बातचीत की और उनसे जानना चाहा कि उन्हें नोटिस, दस्तावेज जमा करने अथवा सुनवाई की प्रक्रिया में किसी प्रकार की कठिनाई तो नहीं हो रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि
मतदाताओं को SIR-2026 की प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक जानकारी सरल एवं स्पष्ट रूप से उपलब्ध कराई जाए, ताकि दस्तावेज प्रस्तुत करने एवं दावे-आपत्तियों के निस्तारण में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उपायुक्त ने कहा कि SIR-2026 की पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता, निष्पक्षता और निर्धारित निर्वाचन नियमों के अनुरूप संचालित की जानी है। प्रत्येक मतदाता के मामले को उपलब्ध दस्तावेज एवं साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार देखा जाए। उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिया कि फील्ड स्तर पर आने वाले कठिन मामलों की नियमित समीक्षा की जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर वरीय अधिकारियों से मार्गदर्शन लेकर उनका समयबद्ध निष्पादन किया जाए। *जिलेभर में विशेष शिविरों के माध्यम से चल रही प्रक्रिया* SIR-2026 के तहत जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों/ पंचायतों एवं निर्धारित स्थलों पर विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में नोटिस प्राप्त मतदाताओं के दावों एवं आपत्तियों की सुनवाई, आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन तथा संबंधित मामलों के निष्पादन की कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा पूरी प्रक्रिया की नियमित निगरानी की जा रही है, ताकि निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी मामलों का निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से निस्तारण किया जा सके। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने जिले के सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि SIR-2026 से संबंधित मामलों के निष्पादन में निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मामला महत्वपूर्ण है और प्रत्येक मतदाता की बात को निर्धारित प्रक्रिया
के तहत गंभीरता से सुना जाना चाहिए। उपायुक्त ने मतदाताओं से भी अपील की कि SIR-2026 के तहत जिन्हें नोटिस प्राप्त हुआ है, वे निर्धारित तिथि एवं स्थान पर आयोजित सुनवाई/विशेष शिविर में उपस्थित होकर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराएं, ताकि उनके मामले का नियमानुसार समयबद्ध निष्पादन किया जा सके। *दावा एवं आपत्ति दर्ज करने की अवधि 04 सितंबर 2026 तक निर्धारित है।* *मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 07 अक्टूबर 2026 को निर्धारित है।* ज्ञात हो कि मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण के तहत प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 05 अगस्त 2026 को किया गया है। प्रारूप प्रकाशन के पश्चात दावा एवं आपत्ति दर्ज करने की अवधि 04 सितंबर 2026 तक निर्धारित है। वहीं प्रकाशित मतदाता सूची में “विसंगतियों एवं मानचित्रण नहीं होने से संबंधित मामले” में नोटिस निर्गत करने एवं सत्यापन की प्रक्रिया 05 अगस्त से 03 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण भी निर्धारित अवधि में किया जाना है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 07 अक्टूबर 2026 को निर्धारित है। जिला निर्वाचन कार्यालय, गुमला से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में SIR 2026 के तहत कुल 2,11,373 नोटिस केस चिह्नित किए गए हैं। इन मामलों से कुल 1,019 बूथ/भाग जुड़े हैं। चिह्नित मामलों में 1,73,929 विसंगतियां, 29,698 नो मैपिंग तथा 7,746 लंबित सत्यापन (पेंडिंग डीएससी) के मामले शामिल हैं। इन मामलों में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मतदाताओं से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर उनका सत्यापन एवं ऑनलाइन अपलोड किया जा रहा है।
- एस.आई.आर.-2026 : बूथों पर चल रहे विशेष शिविरों का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण, मतदाताओं की समस्याएं सुनी सीलम पंचायत में शिविर में स्वयं शामिल हुए उपायुक्त दिलेश्वर महतो, कई मामलों की मौके पर ही सुनवाई एवं निष्पादन कठिन मामलों में दस्तावेजों की जांच एवं नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश गुमला। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत जिले में चल रहे विशेष शिविरों एवं सुनवाई प्रक्रिया की जमीनी स्थिति का जायजा लेने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, गुमला दिलेश्वर महतो द्वारा बुधवार को विभिन्न पंचायतों में आयोजित शिविरों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने शिविरों में पहुंचकर मतदाताओं की उपस्थिति, प्राप्त दावों-आपत्तियों, नोटिस तामिला, दस्तावेज सत्यापन एवं मामलों के निष्पादन की प्रगति की जानकारी ली। इसी क्रम में उपायुक्त ने रायडीह प्रखंड अंतर्गत सीलम पंचायत का दौरा किया। यहां SIR-2026 के तहत आयोजित विशेष शिविर में उपायुक्त स्वयं शामिल हुए और मतदाताओं से संबंधित मामलों की सुनवाई की प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। उन्होंने नोटिस प्राप्त करने वाले कई मतदाताओं से सीधे संवाद करते हुए उनके मामलों की जानकारी ली तथा उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों एवं संबंधित अभिलेखों का अवलोकन किया। *उपायुक्त की मौजूदगी में कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन* सीलम पंचायत के विशेष शिविर में उपायुक्त ने कई मतदाताओं के नोटिस के आधार पर मामलों की सुनवाई की। संबंधित दस्तावेजों एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन भी किया गया। उपायुक्त ने अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि पात्र मतदाताओं को अनावश्यक रूप से किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा प्रत्येक मामले में निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप दस्तावेजों का सत्यापन करते हुए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस दौरान सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा-सह-नामित नोडल पदाधिकारी ललन कुमार रजक सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। श्री रजक द्वारा उपायुक्त को SIR-2026 के तहत प्राप्त एवं लंबित मामलों की स्थिति, विशेष रूप से ऐसे मामलों की जानकारी दी गई, जिनमें दस्तावेजों अथवा अन्य तकनीकी कारणों से सत्यापन में कठिनाई आ रही है। उपायुक्त ने कठिन एवं जटिल मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों से प्रत्येक मामले की वस्तुस्थिति की जानकारी ली। उन्होंने उपलब्ध दस्तावेजों, बीएलओ की रिपोर्ट एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार निर्णय लेने तथा जहां अतिरिक्त दस्तावेज या स्पष्टीकरण की आवश्यकता हो, वहां मतदाताओं को स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी मामले को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए और निर्धारित प्रक्रिया के तहत समय सीमा के भीतर उसका निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। *शिविरों में पहुंचे मतदाताओं से उपायुक्त ने की सीधी बातचीत* निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने शिविर में उपस्थित मतदाताओं से भी बातचीत की और उनसे जानना चाहा कि उन्हें नोटिस, दस्तावेज जमा करने अथवा सुनवाई की प्रक्रिया में किसी प्रकार की कठिनाई तो नहीं हो रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदाताओं को SIR-2026 की प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक जानकारी सरल एवं स्पष्ट रूप से उपलब्ध कराई जाए, ताकि दस्तावेज प्रस्तुत करने एवं दावे-आपत्तियों के निस्तारण में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उपायुक्त ने कहा कि SIR-2026 की पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता, निष्पक्षता और निर्धारित निर्वाचन नियमों के अनुरूप संचालित की जानी है। प्रत्येक मतदाता के मामले को उपलब्ध दस्तावेज एवं साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार देखा जाए। उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिया कि फील्ड स्तर पर आने वाले कठिन मामलों की नियमित समीक्षा की जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर वरीय अधिकारियों से मार्गदर्शन लेकर उनका समयबद्ध निष्पादन किया जाए। *जिलेभर में विशेष शिविरों के माध्यम से चल रही प्रक्रिया* SIR-2026 के तहत जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों/ पंचायतों एवं निर्धारित स्थलों पर विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में नोटिस प्राप्त मतदाताओं के दावों एवं आपत्तियों की सुनवाई, आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन तथा संबंधित मामलों के निष्पादन की कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा पूरी प्रक्रिया की नियमित निगरानी की जा रही है, ताकि निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी मामलों का निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से निस्तारण किया जा सके। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने जिले के सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि SIR-2026 से संबंधित मामलों के निष्पादन में निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मामला महत्वपूर्ण है और प्रत्येक मतदाता की बात को निर्धारित प्रक्रिया के तहत गंभीरता से सुना जाना चाहिए। उपायुक्त ने मतदाताओं से भी अपील की कि SIR-2026 के तहत जिन्हें नोटिस प्राप्त हुआ है, वे निर्धारित तिथि एवं स्थान पर आयोजित सुनवाई/विशेष शिविर में उपस्थित होकर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराएं, ताकि उनके मामले का नियमानुसार समयबद्ध निष्पादन किया जा सके। *दावा एवं आपत्ति दर्ज करने की अवधि 04 सितंबर 2026 तक निर्धारित है।* *मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 07 अक्टूबर 2026 को निर्धारित है।* ज्ञात हो कि मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण के तहत प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 05 अगस्त 2026 को किया गया है। प्रारूप प्रकाशन के पश्चात दावा एवं आपत्ति दर्ज करने की अवधि 04 सितंबर 2026 तक निर्धारित है। वहीं प्रकाशित मतदाता सूची में “विसंगतियों एवं मानचित्रण नहीं होने से संबंधित मामले” में नोटिस निर्गत करने एवं सत्यापन की प्रक्रिया 05 अगस्त से 03 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण भी निर्धारित अवधि में किया जाना है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 07 अक्टूबर 2026 को निर्धारित है। जिला निर्वाचन कार्यालय, गुमला से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में SIR 2026 के तहत कुल 2,11,373 नोटिस केस चिह्नित किए गए हैं। इन मामलों से कुल 1,019 बूथ/भाग जुड़े हैं। चिह्नित मामलों में 1,73,929 विसंगतियां, 29,698 नो मैपिंग तथा 7,746 लंबित सत्यापन (पेंडिंग डीएससी) के मामले शामिल हैं। इन मामलों में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मतदाताओं से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर उनका सत्यापन एवं ऑनलाइन अपलोड किया जा रहा है।4
- *नेतरहाट में लगा ड्राइविंग लाइसेंस कैंप: 15 आवेदकों का बना लाइसेंस, सड़क सुरक्षा के प्रति भी किया गया जागरूक* रामप्रवेश गुप्ता जिला परिवहन कार्यालय, लातेहार के तत्वावधान में बुधवार को नेतरहाट पंचायत सचिवालय में विशेष ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) शिविर का आयोजन किया गया। इस कैंप के दौरान तय प्रक्रिया पूरी करते हुए कुल 15 योग्य आवेदकों का ड्राइविंग लाइसेंस बनाया गया। जिला मुख्यालय से दूर ग्रामीण क्षेत्र में ही लाइसेंस बनने से स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों को काफी सहूलियत हुई और उन्हें लातेहार के चक्कर लगाने से मुक्ति मिली। जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO), लातेहार के आदेशानुसार आयोजित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रखंड व पंचायत स्तर पर नवसिखिया चालक अनुज्ञप्ति (Learner's License) एवं चालक अनुज्ञप्ति (Driving License) निर्गत करना है। इसके साथ ही शिविर के माध्यम से लोगों को 'हिट एंड रन' मामले, सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद करने वाले 'गुड सेमेरिटन' (नेक मददगार) नीति और सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति विस्तार से जागरूक किया गया। उपस्थित अधिकारियों ने लोगों से वाहन चलाते समय हेलमेट व सीटबेल्ट के अनिवार्य उपयोग और यातायात नियमों के पालन की अपील की। शिविर में तकनीकी और प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए जिला परिवहन कार्यालय द्वारा कुशल कंप्यूटर ऑपरेटरों की टीम तैनात की गई थी। इस दौरान पंकज कुमार सिन्हा, रजनीकांत पाण्डेय व धीरेन्द्र कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने ऑनलाइन डेटा प्रविष्टि, सत्यापन और लाइसेंस निर्गमन की प्रक्रिया को पारदर्शिता के साथ पूरा कराया।1
- एक जोरदार टक्कर, तीन बाइकें चकनाचूर! एक की हालत गंभीर, रिम्स रेफर1
- स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण से बच्चों का सर्वगिन विकास के साथ आत्मनिर्भर में सहायक साबित होता है उक्त बातें आयोजित स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण के दौरान मुख्य अतिथि बिमलेश तिवारी के द्वारा लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड मुख्यालय के समीप संचालित ए डी पब्लिक स्कूल प्रांगण में छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहे। साथ ही तीन दिवसीय समापन समारोह में बच्चों की उज्ज्वल भविष्य का कमान किया गया और अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित भी किया गया।1
- ए.डी. पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय स्काउट्स एंड गाइड प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन, ब्लैक पैंथर टीम बनी विजेता ए.डी. पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय स्काउट्स एंड गाइड प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन, ब्लैक पैंथर टीम बनी विजेता ए.डी. पब्लिक स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय स्काउट्स एंड गाइड प्रशिक्षण शिविर का आज अत्यंत उत्साह और उमंग के साथ समापन हुआ। पिछले तीन दिनों से चल रहे इस शिविर में विद्यार्थियों ने अनुशासन, प्राथमिक चिकित्सा, गांठ बांधना, बिना बर्तन के भोजन बनाना, टेंट निर्माण और आपदा प्रबंधन जैसे कई जीवन-उपयोगी कौशल सीखे। बच्चों ने कठिन अभ्यास के साथ-साथ टीमवर्क और आत्मनिर्भरता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सरस्वती शिशु मंदिर के सम्मानित एवं अनुभवी प्रधानाध्यापक श्री बिमलेश कुमार तिवारी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि का स्वागत ए.डी. पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर श्री उज्जवल शुक्ला जी एवं प्रधानाचार्या श्रीमती शालिनी शुक्ला जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि श्री बिमलेश कुमार तिवारी जी ने विद्यालय के डायरेक्टर और प्रधानाचार्या के साथ बच्चों द्वारा निर्मित टेंटों और बनाए गए भोजन का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया। मुख्य अतिथि ने स्वयं भोजन का स्वाद चखा और विद्यार्थियों के पाक-कला व रचनात्मक प्रयास की भूरी-भूरी प्रशंसा की। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को उचित मार्गदर्शन देते हुए कहा, "स्काउट्स एंड गाइड केवल एक प्रशिक्षण नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक श्रेष्ठ कला है जो बच्चों में देशप्रेम, सेवा भावना और अनुशासन का बीजारोपण करती है।" प्रधानाचार्या श्रीमती शालिनी शुक्ला जी ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह के शिविर बच्चों के सर्वांगीण विकास और उनमें नेतृत्व क्षमता का विकास करने में बेहद सहायक होते हैं। निरीक्षण के पश्चात ट्रेनर श्री हरिओम जी ने सभी विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों को स्काउट्स एंड गाइड के महत्व, इसके इतिहास और दैनिक जीवन में इसकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। तीन दिनों के प्रदर्शन और ओवरऑल मार्किंग के आधार पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को पुरस्कृत किया गया जिसमें क्रमशः प्रथम स्थान (विजेता): ब्लैक पैंथर द्वितीय स्थान: रोज और तृतीय स्थान: ब्लैक टाइगर की टीम रही | विजेता और प्रतिभागी टीमों को मुख्य अतिथि, एव ए. डि. पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर एवं प्रधानाचार्या द्वारा मेडल और सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और स्काउट्स एंड गाइड के गगनभेदी नारों के साथ हुआ।1
- किसी के निजी जमीन में लोहरदगा नगर पालिका कचरा फैला रही है लोहरदगा जिले के ओइन टंगरा टोली क्षेत्र में कचरा डंपिंग यार्ड के समीप निजी जमीन में नगर पालिका कचरा फैला रही है1
- । लोहरदगा के गीतांजलि पैलेस होटल रोड स्थित एक बेहद खूबसूरत, मजबूत और प्राइम लोकेशन पर बना मकान इस वक्त तत्काल बिक्री के लिए उपलब्ध है । लोहरदगा के गीतांजलि पैलेस होटल रोड स्थित एक बेहद खूबसूरत, मजबूत और प्राइम लोकेशन पर बना मकान इस वक्त तत्काल बिक्री के लिए उपलब्ध है1
- विश्व का इकलौता रोड जो झारखंड में बना है नदी वाला रोड देखिए मुखिया जी आपके गांव की हालत विश्व का इकलौता रोड जो झारखंड में बना है नदी वाला रोड देखिए मुखिया जी आपके गांव की हालत1