एनजीटी को ठेंगा, चंदवा में बालू माफिया बेलगाम एंट्री के खेल में किसकी जेब भर रही है? एनजीटी को ठेंगा, चंदवा में बालू माफिया बेलगाम एंट्री के खेल में किसकी जेब भर रही है? लातेहार संवाददाता चंदवा, लातेहार: एनजीटी द्वारा नदियों से बालू उठाव पर रोक के बावजूद चंदवा प्रखंड में बालू का अवैध कारोबार बदस्तूर जारी है। चंदवा की प्रमुख नदियों से दिन-रात दर्जनों ट्रैक्टरों से बालू का सीना चीरा जा रहा है। हैरानी की बात है कि यह सब पुलिस और प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। अहले सुबह से देर रात तक बालू लोड ट्रैक्टर सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ते हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सन्नाटा है। सूत्रों की मानें तो यह पूरा खेल बिना एंट्री के नहीं चल रहा है। अब सवाल उठता है कि यह एंट्री किसकी है? क्या यह एंट्री पुलिस की है, प्रशासन की है, या फिर इसमें सफेदपोशों की मिलीभगत है? स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि अवैध खनन से नदियों का अस्तित्व खतरे में है और सड़कें खराब हो रही हैं। जनता पूछ रही है कि आखिर कब तक आंख मूंदे रहेगा प्रशासन और कब होगी माफियाओं पर कार्रवाई।
एनजीटी को ठेंगा, चंदवा में बालू माफिया बेलगाम एंट्री के खेल में किसकी जेब भर रही है? एनजीटी को ठेंगा, चंदवा में बालू माफिया बेलगाम एंट्री के खेल में किसकी जेब भर रही है? लातेहार संवाददाता चंदवा, लातेहार: एनजीटी द्वारा नदियों से बालू उठाव पर रोक के बावजूद चंदवा प्रखंड में बालू का अवैध कारोबार बदस्तूर जारी है। चंदवा की प्रमुख नदियों से दिन-रात दर्जनों ट्रैक्टरों से बालू का सीना चीरा जा रहा है। हैरानी की बात है कि यह सब पुलिस और प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। अहले सुबह से देर रात तक बालू लोड ट्रैक्टर सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ते हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सन्नाटा है। सूत्रों की मानें तो यह पूरा खेल बिना एंट्री के नहीं चल रहा है। अब सवाल उठता है कि यह एंट्री किसकी है? क्या यह एंट्री पुलिस की है, प्रशासन की है, या फिर इसमें सफेदपोशों की मिलीभगत है? स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि अवैध खनन से नदियों का अस्तित्व खतरे में है और सड़कें खराब हो रही हैं। जनता पूछ रही है कि आखिर कब तक आंख मूंदे रहेगा प्रशासन और कब होगी माफियाओं पर कार्रवाई।
- विश्व का इकलौता रोड जो झारखंड में बना है नदी वाला रोड देखिए मुखिया जी आपके गांव की हालत विश्व का इकलौता रोड जो झारखंड में बना है नदी वाला रोड देखिए मुखिया जी आपके गांव की हालत1
- रातू मखमंदरो बाजार से एसयूवी कार की चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज। रातू थाना क्षेत्र के मखमंदरो बाजार से सोमवार को एक एसयूवी चोरी हो जाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में नयाटोली सिमलिया निवासी वाहन मालिक लालू उरांव ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रातू थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. लालू उरांव ने पुलिस को बताया कि 31 अगस्त को शाम करीब 3:30 बजे वह अपनी एसयूवी संख्या जेएच 01 डीजी 8468 से मखमंदरो बाजार गए थे. उन्होंने अपनी गाड़ी को बाजार के पास एक पेड़ के समीप खड़ा कर दिया और बाजार चले गए. करीब एक घंटे बाद जब वह वापस लौटे तो वहां उनकी एसयूवी गायब थी. वाहन की आसपास काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका. इसके बाद लालू उरांव ने घटना की सूचना रातू थाना पुलिस को दी और अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरी गई एसयूवी की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच कर रही है.1
- देखिये जादूगोड़ा की सेहत का सच: दावे या वैज्ञानिक सबूत? | Part 6 #Jadugoda #Jharkhand #Uranium #Radiation #nuclearindia1
- Jharkhand में फिर Heavy Rain ! 10 जिलों में Flash-Flood Alert, Ranchi पर भी नजर Jharkhand में फिर Heavy Rain ! 10 जिलों में Flash-Flood Alert, Ranchi पर भी नजर Jharkhand में बारिश का असर अभी जारी है। IMD ने 10 जिलों में बुधवार सुबह तक Flash-Flood Warning जारी की है। Garhwa, Palamu, Latehar, Lohardaga, Gumla, Khunti, Saraikela-Kharsawan, West Singhbhum, East Singhbhum और Simdega Alert में शामिल हैं। Garhwa, Palamu, Simdega और West Singhbhum में Very Heavy Rain को लेकर Red Alert बताया गया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 5 September तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। निचले इलाकों और जलभराव वाली सड़कों से सावधान रहें। तेज बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम की जानकारी के लिए Official Updates पर नजर रखें। आपके जिले में बारिश का क्या हाल है? Comment में बताइए। This live stream is for informational and public awareness purposes only. Jharkhand Rain Alert, Jharkhand Weather, Jharkhand Weather Update, Flash Flood Alert Jharkhand, Flash Flood Warning, IMD Alert, IMD Weather Update, Heavy Rain Jharkhand, Very Heavy Rain, Red Alert Jharkhand, Jharkhand Rain News, Ranchi Rain, Ranchi Weather, Ranchi Weather Update, Garhwa Weather, Palamu Weather, Latehar Weather, Lohardaga Weather, Gumla Weather, Khunti Weather, Simdega Weather, West Singhbhum, East Singhbhum, Saraikela Kharsawan, Jharkhand Monsoon, Rain Alert Today, Weather News, Jharkhand Latest News, Ranchi News, Ranchi Club TV #JharkhandRain #FlashFloodAlert #IMDAlert #HeavyRain #JharkhandWeather #RanchiWeather #RanchiRain #RedAlert #RainAlert #WeatherUpdate #JharkhandNews #MonsoonUpdate #Garhwa #Palamu #Simdega #WestSinghbhum #RanchiClubTV1
- "माफी किसाी हाल में पुलिस वालों से नहीं मांगूंगा। चाहे मुझे फांसी की सजा क्यों न मिल जाए। और जिस दिन मुझे फांसी होगी, उस दिन मेरे साथ न जाने कितने IPS और IAS अधिकारी भी जेल के अंदर होंगे।" झारखंड। बरवाअड्डा थाना प्रभारी के साथ कथित गाली-गलौज विवाद को लेकर विधायक जयराम कुमार महतो ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वे किसी भी हाल में पुलिसकर्मियों से माफी नहीं मांगेंगे, चाहे उन्हें फांसी की सजा ही क्यों न मिल जाए। विधायक ने कहा: "माफी तुम्हें किसी हाल में पुलिस वालों से नहीं मांगूंगा। चाहे मुझे फांसी की सजा क्यों न मिल जाए। और जिस दिन मुझे फांसी होगी, उस दिन मेरे साथ न जाने कितने IPS और IAS अधिकारी भी जेल के अंदर होंगे।" इस बयान के बाद झारखंड की राजनीति में नई बहस छिड़ गई है। अब सभी की नजर इस मामले में प्रशासन की कार्रवाई और आगे होने वाले घटनाक्रम पर बनी हुई है। नोट: यह समाचार विधायक जयराम कुमार महतो के सार्वजनिक बयान पर आधारित है। मामले की आधिकारिक जांच और निष्कर्ष संबंधित एजेंसियों द्वारा तय किए जाएंगे।1
- खराब मौसम की वजह से सदर अस्पताल लातेहार पर पड़ा मरीजों का भारी बोझ। बुधवार की सुबह 9:00 से दोपहर 3:00 तक सदर अस्पताल लातेहार में मरीजों की भारी भीड़ देखी गई।वहीं अस्पताल में मात्र एक महिला और एक जनरल वार्ड में ही हमेशा की तरह डॉक्टर मौजूद रहे। जिससे मरीजों के इलाज के दौरान हुई मशक्कत को लेकर आक्रोश देखा गया।वही मामले पर सदर अस्पताल लातेहार की डीएस अंजना रजनी तुषार ने बुधवार की दोपहर 3:00 बजे बताएं कि सदर अस्पताल की जैसी व्यवस्था है वैसे ही सब कुछ चल रहा है ।विगत दिनों लगातार हो रही वर्षा से मौसम खराब चल रहा है जिस कारण मरीजों की संख्या बढ़ी है।1
- झारखंड में इसे कांदा शकरकंद कहते हैं आपके यहां क्या कहते है झारखंड में इसे कांदा शकरकंद कहते हैं आपके यहां क्या कहते है1
- राइफल शूटिंग में तीन स्वर्ण पदक जीतने वाली अकांक्षा ओझा सम्मानित रांची। राइफल शूटिंग के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक जीतकर रांची जिले का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाशाली खिलाड़ी अकांक्षा ओझा को सामाजिक कार्यकर्ता एवं हटिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी ओम शंकर गुप्ता ने सम्मानित किया। अकांक्षा ओझा ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर राइफल शूटिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक हासिल किए हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे रांची जिले में खुशी और गर्व का माहौल है। सम्मान समारोह के दौरान ओम शंकर गुप्ता ने अकांक्षा की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि प्रतिभाशाली बेटियां समाज और जिले का गौरव हैं। उनकी सफलता अन्य युवाओं को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने अकांक्षा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उन्हें अपनी उपलब्धि पर गर्व है।1
- lohardaga ka nandini dam. mladki dub gai thi jisko hamlog ne bacha liya kripya sawdhan rahe h1