logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पाली खेल एवं मेला महोत्सव 2026 अंतिम दिन जयसिंह राजा एण्ड पार्टी द्वारा राई लोकगीत नृत्य का रंगारंग कार्यक्रम के साथ होगी। आप सभी सादर आमंत्रित हैं

15 hrs ago
user_बुंदेलखंड LIVE TV
बुंदेलखंड LIVE TV
DS Automobiles dealer Pali, Lalitpur•
15 hrs ago

पाली खेल एवं मेला महोत्सव 2026 अंतिम दिन जयसिंह राजा एण्ड पार्टी द्वारा राई लोकगीत नृत्य का रंगारंग कार्यक्रम के साथ होगी। आप सभी सादर आमंत्रित हैं

More news from Lalitpur and nearby areas
  • Post by बुंदेलखंड LIVE TV
    1
    Post by बुंदेलखंड LIVE TV
    user_बुंदेलखंड LIVE TV
    बुंदेलखंड LIVE TV
    DS Automobiles dealer Pali, Lalitpur•
    15 hrs ago
  • ललितपुर पुलिस ने दुष्कर्म के अभियुक्त को किया गिरफ्तार,
    1
    ललितपुर पुलिस ने दुष्कर्म के अभियुक्त को किया गिरफ्तार,
    user_Pradumn tiwari (journalist)
    Pradumn tiwari (journalist)
    Video Creator ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • जाखलौन ललितपुर कस्बे के थाने में उप निरीक्षक राम कृपाल सिंह के नेतृत्व में आगामी त्योहारों को देखते हुए पीस कमेटी की बैठक हुई।बैठक में कस्बे के संभ्रांत नागरिकों ने शांति और सौहार्द्रपूर्ण तरीकों से त्यौहारों को मनाने का आश्वासन दिया। हम छोड़ेंगे ।उपस्थित सदस्यों ने सड़क पर बिना नम्बरों के चलने वाले वाहनों पर रोक लगाने,सड़क पर खुले में लगने वाली मांस की दुकानों को हटाने और अवैध तरीके से बिकने वाली शराब और जुए सट्टे पर रोक लगाने की मांग की। थाने में पीस कमेटी की बैठक में कस्बे के संभ्रांत नागरिक ग्राम प्रधान और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे बैठक में सभी ने आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्द्रपूर्ण तरीके से मनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने कई समस्याएं भी पुलिस अधिकारियों के सामने रखी गयी।जिनके निराकरण के लिए आश्वासन पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया । बैठक में सड़क पर चल रहे बिना नंबर के अवैध वाहन,अवैध शराब की बिक्री ,जुआ सट्टा और मांस की खुलेआम बिक्री पर रोक लगाने की बात रखी गई ।उपस्थित पुलिस अधिकारियों ने आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। बैठक में उप निरीक्षक संजय सिंह, उप निरीक्षक सिद्ध गोपाल, उप निरीक्षक विनय कुमार, उप निरीक्षक सुनील दीक्षित, कांस्टेबल प्रशांत शुक्ला, अन्य ग्रामीण में राय सिंह राजपूत,हुसैन शाह,नितिन जैन,जितेंद्र खटीक, इदरीश खान, अवधेश लिटोरिया, बलराम यादव, मनोज प्रधान ऐरा, दर्शन यादव, राजू बबेले, आशुतोष सोनी, परशुराम पूर्व प्रधान,सोहिल मंसूरी, के साथ मीडिया से सुरेश प्रकाश कोंते, संतोष दुबे, प्रदीप कुमार जैन के साथ अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
    4
    जाखलौन ललितपुर
कस्बे के थाने में उप निरीक्षक राम कृपाल सिंह के नेतृत्व में आगामी त्योहारों को देखते हुए पीस कमेटी की बैठक हुई।बैठक में कस्बे के संभ्रांत नागरिकों ने शांति और सौहार्द्रपूर्ण तरीकों से  त्यौहारों को मनाने का आश्वासन दिया। हम छोड़ेंगे ।उपस्थित सदस्यों ने सड़क पर बिना नम्बरों के चलने वाले वाहनों पर रोक लगाने,सड़क पर खुले में लगने वाली मांस की दुकानों को हटाने और अवैध तरीके से बिकने वाली शराब और जुए सट्टे पर रोक लगाने की मांग की।
थाने में पीस कमेटी की बैठक में कस्बे के संभ्रांत नागरिक ग्राम प्रधान और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे बैठक में सभी ने आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्द्रपूर्ण तरीके से मनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने कई समस्याएं भी पुलिस अधिकारियों के सामने रखी गयी।जिनके निराकरण के लिए आश्वासन पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया । बैठक में सड़क पर चल रहे बिना नंबर के अवैध वाहन,अवैध  शराब की बिक्री ,जुआ सट्टा और मांस की खुलेआम बिक्री पर रोक लगाने की बात रखी गई ।उपस्थित पुलिस अधिकारियों ने आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। बैठक में उप निरीक्षक संजय सिंह, उप निरीक्षक सिद्ध गोपाल, उप निरीक्षक विनय कुमार, उप निरीक्षक सुनील दीक्षित, कांस्टेबल प्रशांत शुक्ला, अन्य ग्रामीण में राय सिंह राजपूत,हुसैन शाह,नितिन जैन,जितेंद्र खटीक, इदरीश खान, अवधेश लिटोरिया, बलराम यादव, मनोज प्रधान ऐरा, दर्शन यादव, राजू बबेले, आशुतोष सोनी, परशुराम पूर्व प्रधान,सोहिल मंसूरी, के साथ 
मीडिया से सुरेश प्रकाश कोंते, संतोष दुबे, प्रदीप कुमार जैन के साथ अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
    user_Pradeep Jain
    Pradeep Jain
    Lalitpur, Uttar Pradesh•
    18 hrs ago
  • ✍️क्या एप्सटीन #फाइल्स में केवल "नाम,, होना ही उस #व्यक्ति को #दोषी मानने के लिये पर्याप्त है,,,,,✍️ #Jaybajnibabakhadowara Follow&shere करें
    1
    ✍️क्या एप्सटीन #फाइल्स में केवल "नाम,, होना ही उस #व्यक्ति को #दोषी मानने के लिये पर्याप्त है,,,,,✍️
#Jaybajnibabakhadowara Follow&shere करें
    user_जय बजनी बाबा खडोवरा
    जय बजनी बाबा खडोवरा
    पत्रकार Lalitpur, Uttar Pradesh•
    19 hrs ago
  • Post by Umesh Dhanuk Raj
    1
    Post by Umesh Dhanuk Raj
    user_Umesh Dhanuk Raj
    Umesh Dhanuk Raj
    Tailor ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • खबर जिला सागर से। थाना मोतीनगर, जिला सागर दिनांक : 12.02.2026 *मारपीट कर हत्या करने वाले 04 आरोपियों को मोतीनगर पुलिस ने 48 घंटे के भीतर दबोचा* *घटना में प्रयुक्त लाठी जप्त, सभी आरोपी न्यायालय पेश* सागर। जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं गंभीर अपराधों पर त्वरित नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक सागर श्री विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश कुमार सिंहा के मार्गदर्शन में थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा एक जघन्य मारपीट एवं हत्या के प्रकरण में त्वरित, प्रभावी एवं निर्णायक कार्रवाई करते हुए 04 आरोपियों को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई है। घटना का विवरण (क्या, कब, कहाँ, कैसे) दिनांक 10.02.2026 को फरियादिया श्रीमती गुड्डन पत्नी पुरुषोत्तम यादव, उम्र 55 वर्ष, निवासी धर्मश्री अंबेडकर वार्ड, सागर द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि मकान निर्माण कार्य को लेकर पड़ोसियों से विवाद उत्पन्न हुआ। उसी बात को लेकर रात्रि लगभग 09:30 बजे आरोपीगण घर के सामने आकर गाली-गलौज करने लगे तथा मना करने पर लाठी एवं हाथ-मुक्कों से मारपीट की। मारपीट के दौरान आरोपियों द्वारा पुरुषोत्तम यादव के साथ गंभीर रूप से मारपीट की गई, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो जाने पर प्रकरण में धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता का इजाफा किया गया। पुलिस ने प्रकरण क्रमांक 175/2026 में धारा 296, 115(2), 118(1), 351(3), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की। पुलिस की त्वरित कार्रवाई (कैसे और क्यों) प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए थाना प्रभारी मोतीनगर द्वारा तत्काल विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश पतारसी प्रारंभ की गई। सतत दबिश, तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर मात्र 48 घंटे के भीतर निम्नलिखित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया— गोपीलाल उर्फ मुन्ना पिता स्व. गुलाब सिंह यादव, उम्र 63 वर्ष नरेंद्र यादव पिता गोपीलाल यादव, उम्र 39 वर्ष सुरेंद्र यादव पिता गोपीलाल यादव, उम्र 41 वर्ष मनोज उर्फ बाबू पिता कड़ोरीलाल यादव, उम्र 47 वर्ष सभी निवासी धर्मश्री अंबेडकर वार्ड, सागर। आरोपियों से पूछताछ उपरांत घटना में प्रयुक्त लाठी जप्त की गई। समस्त वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। *सराहनीय भूमिका* उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी मोतीनगर एवं उनकी टीम की सक्रियता, त्वरित निर्णय क्षमता एवं समन्वित कार्यप्रणाली सराहनीय रही। टीम में 01. निरी. जसवंत राजपूत थाना प्रभारी मोतीनग 02. उनि प्रभुदयाल सिंह ठाकुर 03. प्रआर नदीम शेख 04. प्रआर भगवान दास 05. प्रआर प्रदीप गोस्वामी 06. प्रआर अरूण दुबे 07. प्रआर शोहेब शेख 08.आर मंजीत । शामिल अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा दिन-रात मेहनत कर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया गया, जिससे क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा का वातावरण पुनः स्थापित हुआ। मोतीनगर पुलिस की इस सख्त एवं त्वरित कार्रवाई से स्पष्ट संदेश गया है कि सागर जिले में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गंभीर अपराध करने वालों को कानून के शिकंजे से बचने का कोई अवसर नहीं दिया जाएगा। सागर पुलिस – अपराधियों के विरुद्ध सख्त, आमजन के प्रति संवेदनशील।
    1
    खबर जिला सागर से।
थाना मोतीनगर, जिला सागर
दिनांक : 12.02.2026
*मारपीट कर हत्या करने वाले 04 आरोपियों को मोतीनगर पुलिस ने 48 घंटे के भीतर दबोचा*
*घटना में प्रयुक्त लाठी जप्त, सभी आरोपी न्यायालय पेश*
सागर।
जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं गंभीर अपराधों पर त्वरित नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक सागर श्री विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश कुमार सिंहा के मार्गदर्शन में थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा एक जघन्य मारपीट एवं हत्या के प्रकरण में त्वरित, प्रभावी एवं निर्णायक कार्रवाई करते हुए 04 आरोपियों को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई है।
घटना का विवरण (क्या, कब, कहाँ, कैसे)
दिनांक 10.02.2026 को फरियादिया श्रीमती गुड्डन पत्नी पुरुषोत्तम यादव, उम्र 55 वर्ष, निवासी धर्मश्री अंबेडकर वार्ड, सागर द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि मकान निर्माण कार्य को लेकर पड़ोसियों से विवाद उत्पन्न हुआ। उसी बात को लेकर रात्रि लगभग 09:30 बजे आरोपीगण घर के सामने आकर गाली-गलौज करने लगे तथा मना करने पर लाठी एवं हाथ-मुक्कों से मारपीट की।
मारपीट के दौरान आरोपियों द्वारा पुरुषोत्तम यादव के साथ गंभीर रूप से मारपीट की गई, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो जाने पर प्रकरण में धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता का इजाफा किया गया। पुलिस ने प्रकरण क्रमांक 175/2026 में धारा 296, 115(2), 118(1), 351(3), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई (कैसे और क्यों)
प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए थाना प्रभारी मोतीनगर द्वारा तत्काल विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश पतारसी प्रारंभ की गई। सतत दबिश, तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर मात्र 48 घंटे के भीतर निम्नलिखित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया—
गोपीलाल उर्फ मुन्ना पिता स्व. गुलाब सिंह यादव, उम्र 63 वर्ष
नरेंद्र यादव पिता गोपीलाल यादव, उम्र 39 वर्ष
सुरेंद्र यादव पिता गोपीलाल यादव, उम्र 41 वर्ष
मनोज उर्फ बाबू पिता कड़ोरीलाल यादव, उम्र 47 वर्ष
सभी निवासी धर्मश्री अंबेडकर वार्ड, सागर।
आरोपियों से पूछताछ उपरांत घटना में प्रयुक्त लाठी जप्त की गई। समस्त वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
*सराहनीय भूमिका*
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी मोतीनगर एवं उनकी टीम की सक्रियता, त्वरित निर्णय क्षमता एवं समन्वित कार्यप्रणाली सराहनीय रही। टीम में 
01. निरी. जसवंत
राजपूत थाना प्रभारी मोतीनग
02. उनि प्रभुदयाल सिंह ठाकुर
03. प्रआर नदीम शेख 
04. प्रआर भगवान दास 
05. प्रआर प्रदीप गोस्वामी 
06. प्रआर अरूण दुबे
07. प्रआर शोहेब शेख 
08.आर मंजीत ।
शामिल अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा दिन-रात मेहनत कर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया गया, जिससे क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा का वातावरण पुनः स्थापित हुआ।
मोतीनगर पुलिस की इस सख्त एवं त्वरित कार्रवाई से स्पष्ट संदेश गया है कि सागर जिले में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गंभीर अपराध करने वालों को कानून के शिकंजे से बचने का कोई अवसर नहीं दिया जाएगा।
सागर पुलिस – अपराधियों के विरुद्ध सख्त, आमजन के प्रति संवेदनशील।
    user_हरिकृष्ण सोनी
    हरिकृष्ण सोनी
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सुभाष वाडे निकल गई कावड़ यात्रा उदयपुर के लिए नाना फुलकी वाली
    1
    सुभाष वाडे निकल गई कावड़ यात्रा उदयपुर के लिए नाना फुलकी वाली
    user_बिजय चोहन
    बिजय चोहन
    वीडियो क्रिएटर बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • लोकल न्यूज बीना एस पॉइंट पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा: अनिश्चितकालीन धरना शुरू, 5 मांगों पर अड़े हिनोद के किसान इंटक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रमोद राय ने धरना प्रदर्शन में भाग लेकर ग्रामीणों की मांगों का समर्थन किया #हिनोद_धरना #एस_पॉइंट_प्रदर्शन #किसानों_का_गुस्सा #अनिश्चितकालीन_धरना #5_मांगों_पर_अड़े #प्रमोद_राय #इंटक_कांग्रेस #ग्रामीण_आंदोलन #रोजगार_की_मांग #जमीन_का_मुआवजा #बीना_समाचार #सागर_जिला_न्यूज #मध्यप्रदेश_न्यूज
    1
    लोकल न्यूज बीना 
एस पॉइंट पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा: अनिश्चितकालीन धरना शुरू, 5 मांगों पर अड़े हिनोद के किसान
इंटक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रमोद राय ने धरना प्रदर्शन में भाग लेकर ग्रामीणों की मांगों का समर्थन किया
#हिनोद_धरना
#एस_पॉइंट_प्रदर्शन
#किसानों_का_गुस्सा
#अनिश्चितकालीन_धरना
#5_मांगों_पर_अड़े
#प्रमोद_राय
#इंटक_कांग्रेस
#ग्रामीण_आंदोलन
#रोजगार_की_मांग
#जमीन_का_मुआवजा
#बीना_समाचार
#सागर_जिला_न्यूज
#मध्यप्रदेश_न्यूज
    user_Mp news 24live
    Mp news 24live
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.