शराब की दुकानों एवं आसपास अराजक तत्वों के विरुद्ध सतर्कता अभियान — पुलिस अधीक्षक संत कबीर नगर* शराब की दुकानों एवं आसपास अराजक तत्वों के विरुद्ध सतर्कता अभियान — पुलिस अधीक्षक संत कबीर नगर* *थाना महुली पुलिस द्वारा शराब की दुकानों एवं उनके आसपास पैनी निगरानी रखते हुए की गई सघन चेकिंग* थाना महुली पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के आदेश निर्देश के क्रम में क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, शांति एवं आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शराब की दुकानों तथा उनके आसपास के क्षेत्रों में विशेष चेकिंग एवं निगरानी अभियान चलाया गया। *चेकिंग के दौरान शराब की दुकानों के आसपास अनावश्यक रूप से बैठने वाले व्यक्तियों, संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों एवं अराजक तत्वों पर विशेष नजर रखी गई। पुलिस टीमों द्वारा आसपास मौजूद व्यक्तियों से पूछताछ करते हुए उनकी गतिविधियों की जानकारी ली गई तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध अथवा कानून-विरोधी गतिविधि पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।* पुलिस द्वारा दुकानदारों को भी स्पष्ट निर्देश दिए गए कि दुकान के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने दें तथा किसी भी प्रकार की विवादित, संदिग्ध अथवा अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। थाना महुली पुलिस का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि अपराध की संभावना को उसके जन्म से पहले ही रोकना है। इसी उद्देश्य से संवेदनशील स्थानों, बाजारों, शराब की दुकानों एवं उनके आसपास के क्षेत्रों में लगातार पुलिस भ्रमण एवं निगरानी सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा आमजन से भी अपील की गई कि शराब का सेवन कर सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग, गाली-गलौज, महिलाओं एवं राहगीरों से अभद्रता अथवा किसी भी प्रकार की अराजकता न करें। कानून एवं शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध पुलिस द्वारा बिना किसी भेदभाव के विधिक कार्रवाई की जाएगी। थाना महुली पुलिस की स्पष्ट प्राथमिकता है— शांतिपूर्ण वातावरण, सुरक्षित बाजार और भयमुक्त समाज। पुलिस की सक्रियता का उद्देश्य किसी निर्दोष व्यक्ति को परेशान करना नहीं, बल्कि असामाजिक एवं अराजक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित कर आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। थाना महुली पुलिस द्वारा इस प्रकार की चेकिंग एवं निगरानी निरंतर जारी रहेगी। आमजन से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अराजक तत्व के संबंध में तत्काल पुलिस को सूचना दें। “सजग पुलिस—सुरक्षित समाज। अपराध से पहले रोकथाम, शांति के लिए सतत प्रयास।”
शराब की दुकानों एवं आसपास अराजक तत्वों के विरुद्ध सतर्कता अभियान — पुलिस अधीक्षक संत कबीर नगर* शराब की दुकानों एवं आसपास अराजक तत्वों के विरुद्ध सतर्कता अभियान — पुलिस अधीक्षक संत कबीर नगर* *थाना महुली पुलिस द्वारा शराब की दुकानों एवं उनके आसपास पैनी निगरानी रखते हुए की गई सघन चेकिंग* थाना महुली पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के आदेश निर्देश के क्रम में क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, शांति एवं आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शराब की दुकानों तथा उनके आसपास के क्षेत्रों में विशेष चेकिंग एवं निगरानी अभियान चलाया गया। *चेकिंग के दौरान शराब की दुकानों के आसपास अनावश्यक रूप से बैठने वाले व्यक्तियों, संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों एवं अराजक तत्वों पर विशेष नजर रखी गई। पुलिस टीमों द्वारा आसपास
मौजूद व्यक्तियों से पूछताछ करते हुए उनकी गतिविधियों की जानकारी ली गई तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध अथवा कानून-विरोधी गतिविधि पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।* पुलिस द्वारा दुकानदारों को भी स्पष्ट निर्देश दिए गए कि दुकान के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने दें तथा किसी भी प्रकार की विवादित, संदिग्ध अथवा अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। थाना महुली पुलिस का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि अपराध की संभावना को उसके जन्म से पहले ही रोकना है। इसी उद्देश्य से संवेदनशील स्थानों, बाजारों, शराब की दुकानों एवं उनके आसपास के क्षेत्रों में लगातार पुलिस भ्रमण एवं निगरानी सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा आमजन से भी अपील की गई कि शराब का सेवन कर
सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग, गाली-गलौज, महिलाओं एवं राहगीरों से अभद्रता अथवा किसी भी प्रकार की अराजकता न करें। कानून एवं शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध पुलिस द्वारा बिना किसी भेदभाव के विधिक कार्रवाई की जाएगी। थाना महुली पुलिस की स्पष्ट प्राथमिकता है— शांतिपूर्ण वातावरण, सुरक्षित बाजार और भयमुक्त समाज। पुलिस की सक्रियता का उद्देश्य किसी निर्दोष व्यक्ति को परेशान करना नहीं, बल्कि असामाजिक एवं अराजक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित कर आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। थाना महुली पुलिस द्वारा इस प्रकार की चेकिंग एवं निगरानी निरंतर जारी रहेगी। आमजन से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अराजक तत्व के संबंध में तत्काल पुलिस को सूचना दें। “सजग पुलिस—सुरक्षित समाज। अपराध से पहले रोकथाम, शांति के लिए सतत प्रयास।”
- उरुवा में बांस का बाड़ा हटाने को लेकर विवाद, धक्का-मुक्की में 70 वर्षीय वृद्ध की मौत; पोस्टमार्टम से खुलेगा राज उरुवा में बांस का बाड़ा हटाने को लेकर विवाद, धक्का-मुक्की में 70 वर्षीय वृद्ध की मौत; पोस्टमार्टम से खुलेगा राज उरुवा थाना क्षेत्र के हुसैनपुर उर्फ खट्कापुरा गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान 70 वर्षीय वृद्ध राजाराम यादव की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारण और आगे की कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट होगी। #Gorakhpur #Gola #Uruwa #GorakhpurNews #GolaNews #UPNews #UttarPradesh #BreakingNews #LatestNews #CrimeNews #UruwaNews #DainikAdhyay1
- अब आजमगढ़ में सड़क पर उतरे Gen-Alpha, टीचर की कमी पर जमकर प्रदर्शन अब आजमगढ़ में सड़क पर उतरे Gen-Alpha, टीचर की कमी पर जमकर प्रदर्शन1
- *लखनऊ: नगर निगम टीम और पुलिस पर पथराव करने वाली दो सगी बहनें गिरफ्तार, भेजा गया जेल लखनऊ:लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में अवैध मवेशियों को पकड़ने गई नगर निगम की कैटल कैचर टीम और पुलिस बल पर लाठी-डंडों व पत्थरों से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. घटना की जांच और वीडियो फुटेज के आधार पर पारा पुलिस ने पथराव व उपद्रव में शामिल दो सगी बहनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. पारा थाना क्षेत्र के गादियाना आदर्श विहार में अवैध रूप से संचालित डेयरियों और मवेशियों के खिलाफ नगर निगम की टीम कार्रवाई करने पहुंची थी. टीम ने जब मौके से 18 अवैध भैंसों को पकड़कर गाड़ियों में चढ़ाना शुरू किया, तभी स्थानीय पशुपालकों और उपद्रवियों ने विरोध शुरू कर दिया. पथराव में दरोगा समेत चार लोग हुए घायल:देखते ही देखते भीड़ ने नगर निगम कर्मचारियों पर लाठी-डंडों से हमला बोलते हुए भीषण पथराव कर दिया था. उपद्रवियों द्वारा किए गए इस हमले में बीच-बचाव कराने पहुंचे बुद्धेश्वर चौकी प्रभारी विनय पटेल के सिर में गंभीर चोट आई थी, जिससे वह लहूलुहान हो गए थे. इसके अलावा नगर निगम के तीन अन्य कर्मचारी भी घायल हुए थे. पथराव में नगर निगम के चार कैटल कैचर वाहनों के शीशे चकनाचूर हो गए थे. वीडियो फुटेज के आधार पर हुई कार्रवाई:पशु कल्याण अधिकारी अवधेश कुमार की तहरीर पर पारा पुलिस ने बलवा, जानलेवा हमला, तोड़फोड़ और सरकारी कार्य में बाधा डालने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी. पारा प्रभारी निरीक्षक सुरेश सिंह ने बताया कि मौके के वीडियो और साक्ष्यों की जांच के दौरान उपद्रव और पथराव में दो युवतियों की सक्रिय भूमिका सामने आई. इसके बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर खुशबून (24 वर्ष) और आफरीन (26 वर्ष), निवासी गादियाना, आदर्श विहार, थाना पारा को गिरफ्तार कर लिया. दोनों बहनों को भेजा जेल, अन्य आरोपियों की तलाश जारी:इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि गिरफ्तार दोनों महिलाओं को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है. घटना में शामिल अन्य हमलावरों और उपद्रवियों की पहचान फुटेज के जरिए की जा रही है. किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और सभी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी. पुलिस अन्य उपद्रवियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.1
- गोरखपुर में चौथे बिज्जू का भी रेस्क्यू | आवास विकास कॉलोनी में 2 बड़े बिज्जू अभी बाकी | Forest Team1
- गोरखपुर की पिपराइच विधानसभा में सियासी हलचल तेज,जमीन पर कौन मजबूत? नेताओं के दावों की खुलने लगी पोल..... #पिपराइच #गोरखपुर #पिपराइचविधानसभा #UPPolitics #यूपी_राजनीति #2027चुनाव #UPElection2027 #सियासीहलचल #जनताकीआवाज #GroundReport #PoliticalNews #GorakhpurNews #ABC_Hindustan #ABCHindustan #UPबोलेगा2027तयकरेगा1
- सीएम योगी ने पीआरडी जवानों को गोरखपुर में दी बड़ी सौगात, 600 रुपये होगा ड्यूटी भत्ता गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) जवानों की बड़ी सौगात दी।इन जवानों को सपरिवार प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये मुफ्त इलाज से आच्छादित करने के साथ ही मुख्यमंत्री ने उनके दैनिक ड्यूटी भत्ता में वृद्धि करने की घोषणा की। अपने कार्यकाल में इसके पूर्व तीन बार ड्यूटी भत्ता बढ़ा चुके मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर में आयोजित पीआरडी जवानों के सम्मेलन में चौथी बार वृद्धि का ऐलान करते हुए कहा कि अब पीआरडी जवानों को 500 रुपये की जगह प्रतिदिन 600 रुपये ड्यूटी भत्ता दिया जाएगा। मंगलवार को योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित पीआरडी जवानों के सम्मेलन में सीएम योगी ने पीआरडी स्वयंसेवकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा कार्ड का वितरण कर‘मुख्यमंत्री पीआरडी कैशलेस चिकित्सा योजना’ का शुभारंभ करने के साथ ही रिमोट का बटन दबाकर लखनऊ में करीब 23 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बहुमंजिला पीआरडी बैरक का शिलान्यास भी किया।इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने पीआरडी जवानों के लिए नई घोषणा की।सीएम ने कहा कि 1948 में गठित पीआरडी के स्वयंसेवकों को 2019 तक 250 रुपये दैनिक ड्यूटी भत्ता मिलता था। 2019 में उन्होंने इसे बढ़ाकर 375 रुपये और 2022 में बढ़ाकर 395 रुपये किया था। 2025 में भत्ता वृद्धि फिर से की और बढ़ाकर 500 रुपये प्रतिदिन कर दिया।अब पीआरडी स्वयंसेवकों का भत्ता 500 से रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये प्रतिदिन करने जा रहे हैं।उन्होंने कहा पीआरडी जवानों के लिए 75 वर्ष में भत्ता राशि 250 रुपये तक ही थी जबकि विगत 8 वर्ष में ही यह 250 से बढ़कर 600 रुपये होने जा रहा है।यह वृद्धि सौ प्रतिशत से भी अधिक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित कराने के लिए पुलिस और प्रशासन के सहयोग में पीआरडी के स्वयंसेवक अपनी भूमिका समर्पण भाव से निभाते हैं।पर,इसके बावजूद 2017 के पहले तक उन्हें ड्यूटी नहीं मिलती थी। जबकि आज उनके महत्व को समझा गया तो ड्यूटी के लिए जवान कम पड़ जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि आपदा हो,महाकुंभ, दीपोत्सव, रंगोत्सव,ट्रैफिक संचालन में सहयोग,चुनाव ड्यूटी हो या अन्य किसी भी कार्य में प्रशासन-पुलिस का सहयोग, पीआरडी जवानों ने अनुशासन, समर्पण और सेवाभाव से कार्य किया। बाइट-अजातशत्रु उपनिदेशक प्रांतीय रक्षक दल उत्तर प्रदेश1
- गोरखपुर में निजी जमीन पर अवैध निर्माण का आरोप | झुंगिया के भूमिधरों ने नगर निगम पर लगाए गंभीर आरोप1
- गोरखपुर में आबकारी विभाग की बड़ी छापेमारी,अमरूद मंडी में मिली अवैध शराब की भट्ठी,अवैध शराब के कारोबार पर चला प्रशासन का हंटर,कार्रवाई से शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप...1
- कप्तानगंज में किन्नरों से विवाद के बाद बड़ा कदम! थाने के बाहर भी हुआ हंगामा | Azamgarh News कप्तानगंज में बधाई देने पहुंचे किन्नरों से विवाद के बाद मामला थाने तक पहुंच गया। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर मारपीट और अभद्रता के आरोप लगाए गए हैं। विवाद के बाद किन्नर समुदाय की ओर से कप्तानगंज थाने में शिकायत दी गई, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, थाने के बाहर भी दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसके बाद पुलिस ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया। आखिर विवाद की पूरी वजह क्या थी और किन्नर समुदाय ने कौन-सा बड़ा कदम उठाया? पूरी खबर वीडियो में देखें। ⚠️ नोट: पोस्ट में बताए गए आरोप संबंधित पक्षों की शिकायत/बयानों पर आधारित हैं। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है। पुलिस जांच के बाद ही तथ्य पूरी तरह स्पष्ट होंगे। #कप्तानगंज #आजमगढ़ #AzamgarhNews #KaptanganjNews #UPNews #LocalNews #BreakingNews1