Shuru
Apke Nagar Ki App…
*उत्तरप्रदेश* मेरठ में शादी के 7 साल बाद प्रणिता शर्मा का मेजर गौरव अग्निहोत्री से तलाक हो गया। तलाक के बाद बेटी अपने घर आई तो ढोल–नगाड़े बजे। बेटी के साथ घरवाले नाचते हुए कोर्ट से घर तक आए। सबने एक जैसी टीशर्ट पहनी थी। जिस पर लिखा था– "I Love My Daughter" पिता रिटायर जज हैं, उन्होंने बेटी का घर आगमन पर भव्य स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी शादी के बाद खुश नहीं थी, तो उसको खुश रखना मेरा फर्ज है।
JURM KA PARDAAPHAASH
*उत्तरप्रदेश* मेरठ में शादी के 7 साल बाद प्रणिता शर्मा का मेजर गौरव अग्निहोत्री से तलाक हो गया। तलाक के बाद बेटी अपने घर आई तो ढोल–नगाड़े बजे। बेटी के साथ घरवाले नाचते हुए कोर्ट से घर तक आए। सबने एक जैसी टीशर्ट पहनी थी। जिस पर लिखा था– "I Love My Daughter" पिता रिटायर जज हैं, उन्होंने बेटी का घर आगमन पर भव्य स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी शादी के बाद खुश नहीं थी, तो उसको खुश रखना मेरा फर्ज है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *जलेसर में जलभराव की समस्या का समाधान, प्रशासन की संयुक्त कार्यवाही से ग्रामीणों को राहत* जलेसर/शकरौली (एटा), 6 अप्रैल 2026। ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। जनपद एटा की तहसील जलेसर अंतर्गत कोतवाली शकरौली क्षेत्र के ग्राम नगला गड़रिया में राजस्व टीम और पुलिस बल की संयुक्त कार्यवाही से लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या का सफल समाधान कर दिया गया। तहसीलदार जलेसर संदीप सिंह की प्रत्यक्ष निगरानी में चलाए गए इस अभियान के दौरान भारी मशीनरी का उपयोग कर गाँव की मुख्य सड़क पर भरे पानी की निकासी कराई गई। यांत्रिक खुदाई मशीन (बैकहो लोडर) के माध्यम से नाले और रास्तों की सफाई कर जल निकासी का मार्ग सुचारू रूप से तैयार किया गया। इस कार्यवाही के दौरान राजस्व विभाग के कर्मचारियों के साथ पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा, जिससे कार्य शांति एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। प्रशासन की तत्परता से ग्रामीणों को जलभराव की समस्या से बड़ी राहत मिली है। तहसीलदार संदीप सिंह ने बताया कि जनसमस्याओं का त्वरित और प्रभावी निस्तारण प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि टीम वर्क और सकारात्मक सोच के साथ किसी भी समस्या का समाधान संभव है। इस पहल से न केवल गाँव की सड़कें आवागमन के लिए सुगम हुई हैं, बल्कि आगामी बारिश के मौसम में जलभराव की पुनरावृत्ति की संभावना भी कम होगी। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन की इस कार्यवाही की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे ही जनहितकारी कदमों की अपेक्षा जताई है।3
- एटा जनपद के जलेसर क्षेत्र अंतर्गत थाना सकरौली के गांव बलिदादपुर स्थित प्रसिद्ध तलिया वाली माता मंदिर में सोमवार सुबह चोरी की घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति तथा पीतल के घंटे चोरी हो गए। गांव निवासी पप्पू ने बताया कि सोमवार प्रातः जब वह रोज़ाना की तरह पूजा करने मंदिर पहुंचे, तो वहां मूर्ति और घंटे गायब मिले। घटना की जानकारी तत्काल ग्राम की मंदिर कमेटी को दी गई। सूचना मिलते ही तत्काल मंदिर कमेटी ने तुरंत थाना सकरौली पुलिस को अवगत कराया। सूचना पर थाना सकरौली पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक नित्यानंद पांडेय ने घटना को गंभीरता से लेते हुए डॉग स्क्वॉड और फील्ड यूनिट टीम को मौके पर बुलाया। पुलिस द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी गई है। मंदिर में चोरी की इस घटना से गांव के लोगों में आक्रोश और चिंता का माहौल है। पुलिस जल्द ही चोरी का खुलासा करने का दावा कर रही है।6
- पुत्र की मृत्यु पर पिता रोने लगा तो पहलू ने कहा की तुम क्यों रो रहे हो मेरी .... . . . . .1
- वाराणसी की मासिक बैठक डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ भवन लोक निर्माण विभाग, वरूणापुल नदेसर वाराणसी में जिलाध्यक्ष श्री राजेश्वर पाण्डेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसका संचालन जिला मंत्री जयराज बहादुर सिंह ने किया। बैठक में नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों/सदस्यों का स्वागत किया गया एवं सभाध्यक्ष द्वारा शपथ ग्रहण कराया गया। बैठक में पेंशनर्स समस्याओं पर वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। माह मार्च 2026 का पेंशन अभी तक खातों में न आने पर घोर आक्रोश व्यक्त किया गया। जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में 2 अप्रैल को ही पेंशन खातों में चला गया है एवं मांग की गयी कि पेंशन समय से सभी के खातों में प्रेषित किया जाय। इन मांगों के अतिरिक्त वरिष्ठ नागरिकों को पूर्व में प्रदत्त रेल किराया में 50 प्रतिशत की छूट, 65, 70, व 75 वर्ष की आयु पर 5, 10, 15 प्रतिशत पेंशन वृद्धि जनवरी, 26 माह से डी०आर० शीघ्र देने, कोरोना काल का फिज, मंहगाई राहत अविलम्ब मुक्त करने आदि की मांग की गयी। बैठक को सर्वश्री इं० आनन्द लाल, उमेश बहादुर सिंह, के०आर० शास्त्री, बंशी लाल जायसवाल, अब्दुल सलाम, इं० संजय कुमार श्रीवास्तव, ई० सी०बी० सिंह, ई० ए०के० सिंह.1
- हाथरस के थाना सासनी क्षेत्र के गांव बरसे निवासी संगीता अपनी दो बेटियों के साथ न्याय की तलाश में भटक रही है। सोमवार को वह सांसद कार्यालय पहुंची और आपबीती सुनाई। पीड़िता के अनुसार 2 मार्च को नाली विवाद को लेकर गांव के गौरी शंकर व उसके परिजनों ने उन पर और उनकी बेटी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर करना पड़ा। महिला का आरोप है कि दबंगों ने प्रभाव का इस्तेमाल कर उल्टा उनके परिवार पर ही मुकदमा दर्ज करा दिया। पीड़िता के पास घटना का वीडियो भी मौजूद है। फिलहाल परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है।1
- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जनपद में साइबर क्राइम एवं थकी की याद घटनाओं को रोकने के लिए साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षक एवं क्षेत्र अधिकारी साइबर अपराध के कुशल नेतृत्व में साइबर क्राइम सेल्वा थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा थाना साइबर अपराध जनपद फिरोजाबाद पर पंजीकृत मु°अ°स° 05/2026 धारा 318(4) बीएनएस की धारा 66D/43 आईटी एक्ट एवं 51/63 कॉपीराइट एक्ट मे 03 अभियुक्तों 1.पदम् सिंह 2.अशोक धीमन 3. जगदीश कुमार को मुखबिर की सूचना पर विजयपुर किराया से गिरफ्तार किया गया है अभियुक्त के कब जैसे घटना में प्रयोग मोबाइल लैपटॉप और भारी मात्रा में जाली खातों की पासबुक व अन्य सामग्री बरामद की गई है गिरफ्तारी एवं बरामद की के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों को मानवीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है | Updated News- 06/अप्रैल /26- AIN नेटवर्क से संपादक अनुज रावत अपने देश का आसपास की खबरों को जानने के लिए अखण्ड इंडिया हिंदी न्यूज नेटवर्क फेसबुक पेज को फॉलो कर लें और अखंड इंडिया हिंदी न्यूज नेटवर्क यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब कर लें और अधिक खबरों का आनंद लेने के लिए आप हमारी वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं |1
- हाथरस में अब आपकी गाड़ी को मिलेगी शोरूम जैसी चमक और दमदार रफ़्तार!1
- लखीमपुर खीरी से सिविल कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप मच गया, पारिवारिक विवाद में चाचा ने सगे अधिवक्ता भतीजे को गोली मार दी, गोली भतीजे की पीठ में लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया घटना सिविल कोर्ट परिसर की बताई जा रही है, वारदात को अंजाम देने का आरोप वकील जे.के. राज पर है, फायरिंग के बाद कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई मौके पर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग ने पहुंचकर मुआयना किया है जिसके बाद जिले की दोनो महिला आला अधिकारी घायल वकील को देखने के लिए ओयल स्थित जिला अस्पताल के लिए रवाना हो गयी है।1