जैसलमेर के शहीद पूनम सिंह स्टेडियम में पिछले 15 दिनों से चल रहे राजस्थान के सबसे बड़े नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन हो गया है। स्वर्गीय श्री चंद्रवीर सिंह भाटी की स्मृति में आयोजित इस नॉक आउट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में मीरा कॉरपोरेशन ने मालण बाई सा क्लब को एकतरफा मुकाबले में हराकर 5 लाख रुपये की इनामी राशि का खिताब अपने नाम कर लिया। मीरा कॉरपोरेशन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में न्यूम सिसोदिया की 26 गेंदों में खेली गई 82 रनों की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत 148 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में मालण बाई सा क्लब के बल्लेबाज खराब प्रदर्शन के कारण महज 74 रनों पर ही सिमट गए। इस भव्य टूर्नामेंट के समापन समारोह की अध्यक्षता शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने की। आयोजन में विजेता टीम मीरा कॉरपोरेशन को 5 लाख रुपये की इनामी राशि का चेक और शील्ड प्रदान की गई, जबकि उपविजेता टीम को 2 लाख 50 हजार रुपये की राशि दी गई। न्यूम सिसोदिया को उनके बेहतरीन खेल के लिए मैन ऑफ द सीरीज और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का खिताब दिया गया, जिसके तहत उन्हें 51,000 रुपये की इनामी राशि व शील्ड सौंपी गई। वहीं, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का खिताब अभी पटेल को मिला। समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक रविंद्र भाटी ने कहा कि सरहदी इलाके जैसलमेर में इस स्तर का राष्ट्रीय आयोजन करवाना अपने आप में एक मिसाल है, जो युवा पीढ़ी को मोबाइल और स्क्रीन से दूर कर खेल मैदान और खेल भावना से जोड़ने के लिए बेहद प्रेरणास्पद है। आयोजन समिति के सचिव बलवीर सिंह टेकरा ने बताया कि इस टूर्नामेंट में देश के कोने-कोने से कुल 32 टीमों और राष्ट्रीय स्तर के टेनिस क्रिकेट खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस भव्य टूर्नामेंट के लाइव प्रसारण से देश भर के लगभग 20 लाख से अधिक क्रिकेट प्रेमी ऑनलाइन जुड़े। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि महाराज दुष्यंत सिंह जी, अनाथ आश्रम के बच्चे और वृद्धाश्रम के बुजुर्ग रहे। इस बड़े स्तर के आयोजन को सफल बनाने में डीपीएस स्कूल आबूरोड के प्रवीण सिंह सोढा, मामा गेस्ट हाउस के गजेंद्र सिंह सोढा, ऋषिराज सिंह सोढा, कैलाश सिंह, रविंदर सिंह भाटी देवड़ा, हरि सिंह चम्पावत और करण चारण सहित स्थानीय भामाशाहों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में मुख्य आयोजक श्रवण सिंह सोढा ने सभी खिलाड़ियों, दर्शकों, पुलिस प्रशासन और सहयोगियों का धन्यवाद जताया, जबकि मंच का संचालन मदन सिंह राजमथाई ने किया।

- जैसलमेर जिले के दवाडा क्षेत्र में शनिवार को अचानक तेज धूलभरी आंधी चलने लगी। तेज हवाओं के कारण इलाके के कई स्थानों पर धूल का गुबार छा गया, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।1
- जोधपुर के मंडोर गार्डन स्थित काला गोरा भेरूजी मंदिर में पूजा के अधिकार को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना अधिक बढ़ गया कि स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। तनावपूर्ण माहौल के चलते पुलिस को आखिरकार मंदिर पर ताला लगाना पड़ गया है। यह वही पावन मंदिर है जहां दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं, बच्चों के मुंडन संस्कार करवाए जाते हैं और नवविवाहित जोड़े अपने दांपत्य जीवन की शुरुआत के लिए भगवान का आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं। ऐसे पवित्र स्थल पर हुए इस विवाद ने यह गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है कि भगवान के दरबार में भक्ति होनी चाहिए या फिर लड़ाई?1
- राजस्थान के एक खेत में जब खुदाई की गई, तो वहां का नजारा देखकर पुलिस के होश उड़ गए। इस खेत में जमीन के नीचे देश का सबसे बड़ा खेल चल रहा था।1
- रतममज्ञक्षरछणयरथणणयथततक्षयतछततयतछछततततछतततछछततछजछतछछजेज1
- जोधपुर के सर्किट हाउस में पर्यावरण प्रेमी कुलदीप राव और अन्य शहरवासियों ने राजस्थान सरकार के कानून मंत्री जोगाराम पटेल से मुलाकात कर विवेक विहार क्षेत्र की 100 फीट सड़क के सौंदर्यीकरण और हरियाली विकसित करने की मांग की है। इस दौरान मंत्री को अवगत कराया गया कि विवेक विहार में डी सेंटर और ई सेंटर के बीच स्थित सड़क के मध्य भाग में पौधारोपण किया जाए। साथ ही, पौधों के संरक्षण के लिए सुरक्षा जालियां लगाने और उनकी नियमित देखभाल हेतु कार्मिकों की नियुक्ति की मांग भी रखी गई। इस मांग पर कानून मंत्री जोगाराम पटेल ने सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार 'हरियालो राजस्थान' अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रस्ताव पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि हरियाली बढ़ाने के प्रयासों में जनभागीदारी को प्राथमिकता दी जाएगी। इस अवसर पर कुलदीप राव ने जोर दिया कि पर्यावरण संरक्षण में जनसहभागिता से ही प्रदेश को अधिक हरा-भरा बनाया जा सकता है और जनसेवा ही उनका संकल्प है।2
- जैसलमेर के शहीद पूनम सिंह स्टेडियम में पिछले 15 दिनों से चल रहे राजस्थान के सबसे बड़े नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन हो गया है। स्वर्गीय श्री चंद्रवीर सिंह भाटी की स्मृति में आयोजित इस नॉक आउट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में मीरा कॉरपोरेशन ने मालण बाई सा क्लब को एकतरफा मुकाबले में हराकर 5 लाख रुपये की इनामी राशि का खिताब अपने नाम कर लिया। मीरा कॉरपोरेशन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में न्यूम सिसोदिया की 26 गेंदों में खेली गई 82 रनों की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत 148 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में मालण बाई सा क्लब के बल्लेबाज खराब प्रदर्शन के कारण महज 74 रनों पर ही सिमट गए। इस भव्य टूर्नामेंट के समापन समारोह की अध्यक्षता शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने की। आयोजन में विजेता टीम मीरा कॉरपोरेशन को 5 लाख रुपये की इनामी राशि का चेक और शील्ड प्रदान की गई, जबकि उपविजेता टीम को 2 लाख 50 हजार रुपये की राशि दी गई। न्यूम सिसोदिया को उनके बेहतरीन खेल के लिए मैन ऑफ द सीरीज और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का खिताब दिया गया, जिसके तहत उन्हें 51,000 रुपये की इनामी राशि व शील्ड सौंपी गई। वहीं, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का खिताब अभी पटेल को मिला। समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक रविंद्र भाटी ने कहा कि सरहदी इलाके जैसलमेर में इस स्तर का राष्ट्रीय आयोजन करवाना अपने आप में एक मिसाल है, जो युवा पीढ़ी को मोबाइल और स्क्रीन से दूर कर खेल मैदान और खेल भावना से जोड़ने के लिए बेहद प्रेरणास्पद है। आयोजन समिति के सचिव बलवीर सिंह टेकरा ने बताया कि इस टूर्नामेंट में देश के कोने-कोने से कुल 32 टीमों और राष्ट्रीय स्तर के टेनिस क्रिकेट खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस भव्य टूर्नामेंट के लाइव प्रसारण से देश भर के लगभग 20 लाख से अधिक क्रिकेट प्रेमी ऑनलाइन जुड़े। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि महाराज दुष्यंत सिंह जी, अनाथ आश्रम के बच्चे और वृद्धाश्रम के बुजुर्ग रहे। इस बड़े स्तर के आयोजन को सफल बनाने में डीपीएस स्कूल आबूरोड के प्रवीण सिंह सोढा, मामा गेस्ट हाउस के गजेंद्र सिंह सोढा, ऋषिराज सिंह सोढा, कैलाश सिंह, रविंदर सिंह भाटी देवड़ा, हरि सिंह चम्पावत और करण चारण सहित स्थानीय भामाशाहों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में मुख्य आयोजक श्रवण सिंह सोढा ने सभी खिलाड़ियों, दर्शकों, पुलिस प्रशासन और सहयोगियों का धन्यवाद जताया, जबकि मंच का संचालन मदन सिंह राजमथाई ने किया।1