logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सोनीपत में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म:कॉलेज जाते समय युवक भगा ले गया था; पुलिस जांच में खुलासा, युवक अरेस्ट सोनीपत जिले के गोहाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अगवा कर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक की पहचान संदीप निवासी गांव आंवली, जिला सोनीपत के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, 25 जनवरी को सोनीपत निवासी एक व्यक्ति ने थाना बरोदा में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बेटी क्षेत्र के एक कॉलेज में पढ़ती है। 24 जनवरी की सुबह 8 बजे कॉलेज के लिए घर से निकली थी, लेकिन न तो कॉलेज पहुंची और न ही घर लौटी। परिजनों ने शक जताया कि संदीप निवासी गांव आंवली उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर कहीं ले गया है। परिवार ने अपनी ओर से तलाश की, लेकिन लड़की का कोई सुराग नहीं मिला। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। थाना बरोदा के उप निरीक्षक उदय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। बाद में लड़की को बरामद कर लिया गया। कोर्ट आदेशानुसार नाबालिग लड़की के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज करवाए गए और महिला विशेषज्ञ व लीगल एड टीम से काउंसलिंग करवाई गई। बयान और जांच के दौरान छात्रा के साथ दुष्कर्म करने की पुष्टि हुई। पुलिस ने मामले में पोक्सो अधिनियम की धाराएं भी जोड़ीं। पुलिस ने आरोपी संदीप को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की आगे की जांच जारी है।

19 hrs ago
user_HTN24
HTN24
Kharkhoda, Sonipat•
19 hrs ago
d8f2b171-23d3-4c1a-b1f4-6021058d709f

सोनीपत में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म:कॉलेज जाते समय युवक भगा ले गया था; पुलिस जांच में खुलासा, युवक अरेस्ट सोनीपत जिले के गोहाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अगवा कर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक की पहचान संदीप निवासी गांव आंवली, जिला सोनीपत के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, 25 जनवरी को सोनीपत निवासी एक व्यक्ति ने थाना बरोदा में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बेटी क्षेत्र के एक कॉलेज में पढ़ती है। 24 जनवरी की सुबह 8 बजे कॉलेज के लिए घर से निकली थी, लेकिन न तो कॉलेज पहुंची और न ही घर लौटी। परिजनों ने शक जताया कि संदीप निवासी गांव आंवली उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर कहीं ले गया है। परिवार ने अपनी ओर से तलाश की, लेकिन लड़की का कोई सुराग नहीं मिला। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। थाना बरोदा के उप निरीक्षक उदय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। बाद में लड़की को बरामद कर लिया गया। कोर्ट आदेशानुसार नाबालिग लड़की के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज करवाए गए और महिला विशेषज्ञ व लीगल एड टीम से काउंसलिंग करवाई गई। बयान और जांच के दौरान छात्रा के साथ दुष्कर्म करने की पुष्टि हुई। पुलिस ने मामले में पोक्सो अधिनियम की धाराएं भी जोड़ीं। पुलिस ने आरोपी संदीप को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की आगे की जांच जारी है।

More news from दिल्ली and nearby areas
  • Post by Shanu
    1
    Post by Shanu
    user_Shanu
    Shanu
    नरेला, उत्तरी दिल्ली, दिल्ली•
    8 hrs ago
  • ललितपुर में प्रेमी के साथ टमटम में भाग रही प्रेमिका को परिजनों ने पीछा करके पकड़ा, दोनों में जमकर बरसी चप्पल
    1
    ललितपुर में प्रेमी के साथ टमटम में भाग रही प्रेमिका को परिजनों ने पीछा करके पकड़ा, दोनों में जमकर बरसी चप्पल
    user_Natural News
    Natural News
    Newspaper publisher सोनीपत, सोनीपत, हरियाणा•
    10 hrs ago
  • शिवरात्रि पर हिन्दू महासभा का शिवघोष --------------------------------------------------------- शिवतांडव से जेहादमुक्त और आतंकवाद मुक्त होगी भारत भूमि - बी एन तिवारी नई दिल्ली, परमपिता परमेश्वर निराकार स्वरूप अविनाशी शिव के विवाहोत्सव के रूप में मनाया जाने वाला धार्मिक पर्व शिवरात्रि पर अखिल भारत हिन्दू महासभा ने भारत को इस्लामिक आतंकवाद और जेहाद से मुक्त करवाने का संकल्प लिया। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी और राष्ट्रीय प्रवक्ता मदन लाल गुप्ता चांदनी चौक स्थित प्रतिष्ठित गौरी शंकर मंदिर पहुंचे और शिवलिंग का जलाभिषेक कर महामृत्युंजय मंत्र और ओम नमः शिवाय का जाप किया। यह जानकारी आज जारी बयान में राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने दी। बी एन तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने गौरी शंकर मंदिर में शिव भक्तों से कहा कि परमपिता परमेश्वर शिव के तांडव से ही इस्लामिक आतंकवाद और जेहाद से भारतभूमि मुक्त हो सकती है । उन्होंने कहा कि कलयुग में शिव स्वयं तांडव करने नहीं आयेंगे। शिव जी ने प्रेरणा के रूप में स्वयं को शिव लिंग के रूप में स्थापित किया है। संपूर्ण सनातन जगत को उनके शिव लिंग से प्रेरणा लेकर मानवता और विश्व कल्याण हेतु प्रेरित होने के साथ ही उन्हें आतंकवादियों, जेहादियों, अलगाववादियों, मानवता और सनातन धर्म के शत्रुओं के संहार के लिए शिव का रौद्र रूप आत्मसात करने की प्रेरणा लेनी होगी। प्रत्येक सनातनी को शिव का रौद्र रूप धारण कर आतंकवादियों और जेहादियों की छाती पर चढ़कर शिव तांडव करना होगा। आतंकवादियों और जेहादियों को भारत भूमि से खदेड़ने अथवा संहार करने का संकल्प लेना सनातन धर्म के लिए वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने देशवासियों को शिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिन्दू महासभा ही भारत का एकमात्र ऐसा हिन्दू राजनीतिक दल है, जो सत्य सनातन धर्म की रक्षा हेतु सनातनधर्मियों को एकता की माला में पिरोते हुए उन्हें स्वधर्म, स्वराष्ट्र, स्वजन, स्वसाहित्य और स्वसाहित्य की रक्षा हेतु प्रेरित करने का निरंतर प्रयास करता रहा है। उन्होंने कहा कि हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में आगरा के ताज महल को तेजी महालय की संवैधानिक पहचान दिलवाने और तेजी महालय परिसर को विधर्मी प्रतीकों से मुक्त करवाकर तेजी महालय सनातनियों को सौंपने के लिए लंबे समय से आंदोलन चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ताज महल को तेजी महालय की पहचान दिलवाना हिन्दू महासभा का लक्ष्य है। उन्होंने समस्त शिवभक्तों से शिवरात्रि पर हिन्दू महासभा के साथ मिलकर ताज महल को तेजी महालय की पहचान दिलवाने का संकल्प लेकर शिवरात्रि पर्व को सार्थक बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विधर्मियो ने सनातनियों के आराध्य परमपिता परमेश्वर शिव के प्रतीक लिंग को शताब्दियों से बंदी बनाया हुआ है यह सनातनियों का हिन्दू विरोधियों द्वारा सबसे बड़ा उपहास है। शिव को विद्यार्थियों से मुक्त करवाने का संकल्प साकार होने में ही शिवरात्रि पर्व की सार्थकता है।
    1
    शिवरात्रि पर हिन्दू महासभा का शिवघोष
---------------------------------------------------------
शिवतांडव से जेहादमुक्त और आतंकवाद मुक्त होगी भारत भूमि - बी एन तिवारी 
नई दिल्ली, परमपिता परमेश्वर निराकार स्वरूप अविनाशी शिव के विवाहोत्सव के रूप में मनाया जाने वाला धार्मिक पर्व शिवरात्रि पर अखिल भारत हिन्दू महासभा ने भारत को इस्लामिक आतंकवाद और जेहाद से मुक्त करवाने का संकल्प लिया। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी और राष्ट्रीय प्रवक्ता मदन लाल गुप्ता     चांदनी चौक स्थित प्रतिष्ठित गौरी शंकर मंदिर पहुंचे और शिवलिंग का जलाभिषेक कर महामृत्युंजय मंत्र और ओम नमः शिवाय का जाप किया। यह जानकारी आज जारी बयान में राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने दी।
बी एन तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने गौरी शंकर मंदिर में  शिव भक्तों से कहा कि परमपिता परमेश्वर शिव के तांडव से ही इस्लामिक आतंकवाद और जेहाद से भारतभूमि मुक्त हो सकती है । उन्होंने  कहा कि कलयुग में शिव स्वयं तांडव करने नहीं आयेंगे। शिव जी ने प्रेरणा के रूप में स्वयं को शिव लिंग के रूप में स्थापित किया है। संपूर्ण सनातन जगत को उनके शिव लिंग से प्रेरणा लेकर मानवता और विश्व कल्याण हेतु प्रेरित होने के साथ ही उन्हें आतंकवादियों, जेहादियों, अलगाववादियों, मानवता और सनातन धर्म के शत्रुओं के संहार के लिए शिव का रौद्र रूप आत्मसात करने की प्रेरणा लेनी होगी। प्रत्येक सनातनी को शिव का रौद्र रूप धारण कर आतंकवादियों और जेहादियों की छाती पर चढ़कर शिव तांडव करना होगा। आतंकवादियों और जेहादियों  को भारत भूमि से खदेड़ने अथवा संहार करने का संकल्प लेना सनातन धर्म के लिए वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। 
राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने देशवासियों को शिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिन्दू महासभा ही भारत का एकमात्र ऐसा हिन्दू राजनीतिक दल है, जो सत्य सनातन धर्म की रक्षा हेतु सनातनधर्मियों को एकता की माला में पिरोते हुए उन्हें स्वधर्म, स्वराष्ट्र, स्वजन, स्वसाहित्य और स्वसाहित्य की रक्षा हेतु प्रेरित करने का निरंतर प्रयास करता रहा है। उन्होंने कहा कि हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में आगरा के ताज महल को तेजी महालय की संवैधानिक पहचान दिलवाने और तेजी महालय परिसर को विधर्मी प्रतीकों से मुक्त करवाकर तेजी महालय सनातनियों को सौंपने के लिए लंबे समय से आंदोलन चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ताज महल को तेजी महालय की पहचान दिलवाना हिन्दू महासभा का लक्ष्य है। उन्होंने समस्त शिवभक्तों से शिवरात्रि पर हिन्दू महासभा के साथ मिलकर ताज महल को तेजी महालय की पहचान दिलवाने का संकल्प लेकर शिवरात्रि पर्व को सार्थक बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विधर्मियो ने सनातनियों के आराध्य परमपिता परमेश्वर शिव के प्रतीक लिंग को शताब्दियों से बंदी बनाया हुआ है यह सनातनियों का हिन्दू विरोधियों द्वारा सबसे बड़ा उपहास है। शिव को विद्यार्थियों से मुक्त करवाने का संकल्प साकार होने में ही शिवरात्रि पर्व की सार्थकता है।
    user_AM NEWS NATIONAL
    AM NEWS NATIONAL
    Media company कंझावला, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    16 hrs ago
  • पाकिस्तान से रोहतक आई 1200 साल पुरानी गद्दी का रहस्य | बाबा राघव देव जी का सनातन पर बड़ा संदेश . #rohtak #haryana #pakistan #news #digitalbhoomi #db #explore
    1
    पाकिस्तान से रोहतक आई 1200 साल पुरानी गद्दी का रहस्य | बाबा राघव देव जी का सनातन पर बड़ा संदेश
.
#rohtak #haryana #pakistan #news #digitalbhoomi #db #explore
    user_Digital Bhoomi
    Digital Bhoomi
    पत्रकार Rohtak, Haryana•
    1 hr ago
  • न्यूज़: दिल्ली में ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को निशाना बनाकर फर्जी वीडियो तैयार करने और ब्लैकमेल कर उगाही करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। ARSC, क्राइम ब्रांच – दिल्ली पुलिस की टीम ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरोह के मास्टरमाइंड समेत कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आरोपी छिपे हुए स्पाई कैमरों के जरिए वीडियो रिकॉर्ड करते थे और बाद में एडिटेड क्लिप तैयार कर पुलिस कर्मियों को ब्लैकमेल कर पैसों की मांग करते थे। आरोपियों के कब्जे से स्पाई कैमरे, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार गिरोह लंबे समय से इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहा था। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना है।
    1
    न्यूज़:
दिल्ली में ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को निशाना बनाकर फर्जी वीडियो तैयार करने और ब्लैकमेल कर उगाही करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। ARSC, क्राइम ब्रांच – दिल्ली पुलिस की टीम ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरोह के मास्टरमाइंड समेत कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जांच में सामने आया कि आरोपी छिपे हुए स्पाई कैमरों के जरिए वीडियो रिकॉर्ड करते थे और बाद में एडिटेड क्लिप तैयार कर पुलिस कर्मियों को ब्लैकमेल कर पैसों की मांग करते थे। आरोपियों के कब्जे से स्पाई कैमरे, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है।
पुलिस के अनुसार गिरोह लंबे समय से इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहा था। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना है।
    user_Jyoti Sharma
    Jyoti Sharma
    पत्रकार रोहिणी, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    2 hrs ago
  • JPNIC जिसने बनाया वो बीजेपी में चला गया तो पहले बीजेपी से मैं कहूंगा जिसने JPNIC बनाया उसे अपनी पार्टी से निकालो।" - माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी
    1
    JPNIC जिसने बनाया वो बीजेपी में चला गया तो पहले बीजेपी से मैं कहूंगा जिसने JPNIC बनाया उसे अपनी पार्टी से निकालो।" - माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी
    user_VACC 24 News
    VACC 24 News
    Media company अलीपुर, उत्तरी दिल्ली, दिल्ली•
    2 hrs ago
  • MCD में ‘50 करोड़’ का खेल? सदन दरकिनार, अफसरशाही को खुली छूट!
    1
    MCD में ‘50 करोड़’ का खेल? सदन दरकिनार, अफसरशाही को खुली छूट!
    user_INDIA FIRST NEWS
    INDIA FIRST NEWS
    Media house रोहिणी, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    3 hrs ago
  • 2 या 3 मार्च? इस बार बदल गई है होलिका दहन की तारीख
    1
    2 या 3 मार्च? इस बार बदल गई है होलिका दहन की तारीख
    user_Natural News
    Natural News
    Newspaper publisher सोनीपत, सोनीपत, हरियाणा•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.