Shuru
Apke Nagar Ki App…
बैरिया पूर्व भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह का बड़ा बयान। बलिया के पूर्व भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह ने होली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए बड़ा बयान दिया। सुरेन्द्र सिंह ने जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि “उत्तर प्रदेश का सबसे भ्रष्ट अधिकारी इस समय बलिया में CDO के रूप में बैठा है।” सुरेंद्र सिंह ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिले में भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं और इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने राज्य सरकार से मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।
धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
बैरिया पूर्व भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह का बड़ा बयान। बलिया के पूर्व भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह ने होली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए बड़ा बयान दिया। सुरेन्द्र सिंह ने जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि “उत्तर प्रदेश का सबसे भ्रष्ट अधिकारी इस समय बलिया में CDO के रूप में बैठा है।” सुरेंद्र सिंह ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिले में भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं और इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने राज्य सरकार से मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कुल 72 शिकायतों में से 11 का हुआ तत्काल निस्तारण, 2 शिकायतों के निस्तारण हेतु भेजी गई टीम मऊ। जनपद के समस्त तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में तहसील मधुबन में संपूर्ण समाधान का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 72 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 42 राजस्व विभाग की, 06 पुलिस विभाग, 03 विकास विभाग, 2 विद्युत विभाग सहित अन्य विभागों की शिकायतें थी। जनसुनवाई के दौरान 11 शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया। इसके अलावा 2 शिकायतों के निस्तारण हेतु टीमों का गठन कर मौके पर भेजा गया। जनसुनवाई के दौरान राजस्व विभाग के अधिक शिकायतों के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने गुणवत्तापूर्ण ढंग से भी शिकायतों का निस्तारण करने को कहा जिससे शिकायतकर्ता संतुष्ट रहे तथा बार-बार एक ही शिकायत के निस्तारण के लिए उसे भाग दौड़ ना करनी पड़े। उन्होंने उपस्थित समस्त अधिकारियों को उन्हें प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने को कहा। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकयतों का निस्तारण शासन की प्राथमिकता में शामिल है। अतः सभी अधिकारी इसे गंभीरता से लेते हुए उस पर कार्रवाई करें। इस दौरान पुलिस अधीक्षक इलमारन जी, उप जिलाधिकारी मधुबन के अलावा अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।4
- दक्षिण भारत में भीड़ द्वारा बकरियों के बच्चों को हवा में उछालने का वीडियो वायरल होने पर लोगों में आक्रोश फैल गया तमिलनाडु से आए इस फुटेज में पारंपरिक पोशाक पहने लोगों का एक समूह छोटी बकरियों को बार-बार कई मीटर ऊपर उछालता हुआ दिखाई दे रहा है,1
- M Nitish Kumar ke baten chaukane Wali #patna bihar me , Bullet fair1
- Post by Ashutosh Tiwari1
- metting point Malai Chai1
- सिसवन प्रखंड के भागर पंचायत से मुखदेव प्रसाद ने पैक्स चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पर्चा दाखिल किया। वह इस पद के लिए प्रमुख उम्मीदवार हैं। नामांकन के बाद सहायक निर्वाची पदाधिकारी ने नामांकन पत्रों की जांच की। 18 मार्च को मतदान होगा।1
- बाईक सवार युवक को कार ने रौदा, घटना स्थल पर मौत मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के पहसा चट्टी पर शनिवार के शुभ लगभग 10 बजे बाईक सवार 20 वर्षीय युवक की चार पहिया वाहन के चपेट में आने से घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर युवक के शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना देने के साथ ही कागजी कारवाई शुरू कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मऊ जिले के पूराघाट निवासी अमन मौर्य 20 वर्ष पुत्र राजेश मौर्य अपनी पल्सर बाईक से रतनपुरा के तरफ जा रहा था। अभी पहसा चट्टी के पास पहुंचा था कि विपरीत दिशा से आ रही चार पहिया कार ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे अमन बाईक समेत सड़क पर दूर जा गिरा। और गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में एम्बुलेंस से सदर अस्पताल भेजा गया जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। डाक्टर के अनुसार अमन के सिर से अधिक रक्त स्राव होने से मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद चार पहिया कार चालक गाड़ी के साथ मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही हलधरपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु कागजी कारवाई शुरू कर दिया। परिजनों को इस घटना की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया।3
- मऊ। होली की हुडदंग में दो पक्षो में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने लिया एक्शन। बता दे कि मामला घोसी कोतवाली क्षेत्र का है। जहाँ होली के दौरान दोनों पक्षो में मारपीट हो गयी जिसका किसी ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया। जिस पर पुलिस ने एक्शन लेते हुए दोनों पक्षो के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।1
- Post by Ashutosh Tiwari1