जैसलमेर में एक साथ हजारों रोजेदारों ने पूर्व मंत्री शाले मोहम्मद के साथ वैश्विक शांति की कामना पूर्व मंत्री शाले मोहम्मद के यहां रोजा इफ्तियार पार्टी, हजारों रोजेदारों ने खोला रोजा बुधवार शाम करीब 5:50 बजे साले मोहम्मद के निवास पर रोजा इफ्तियार पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हजारों की तादाद में रोजेदारों ने सामूहिक रूप से रोजा खोला और अमन-चैन की दुआ मांगी। कार्यक्रम में अमरदीन फकीर, अब्दुल्ला फकीर सहित कई पूर्व जनप्रतिनिधि, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इफ्तियार से पूर्व सभी ने देश और दुनिया में शांति, भाईचारे और खुशहाली की कामना की। इस दौरान साले मोहम्मद ने कहा कि वर्तमान समय में वैश्विक हालात चिंताजनक हैं। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से इसराइल और ईरान के बीच चल रहे तनाव को समाप्त करने के लिए अन्य देशों को सकारात्मक पहल करनी चाहिए, ताकि विश्व में शांति कायम रह सके। उन्होंने कहा कि युद्ध किसी भी विकसित या विकासशील देश को वर्षों पीछे धकेल देता है, इसलिए संवाद और कूटनीति के जरिए समाधान निकालना जरूरी है।

- Post by Sachin vyas1
- Post by Pappu Ram lukha1
- पुलिस लाइन में पुलिस की अनूठी होली, राजस्थान की वेशभूषा में सभी पुलिस कर्मी होली मनाने पुलिस लाइन पहुंचे। एसपी अभिषेक शिवहरे ने भी साफा व तेवटा कुर्ता पहनकर dj पर ,,, जैसलमेर पुलिस लाइन में इस बार होली का जश्न रहा बिल्कुल अनूठा और यादगार। राजस्थान की पारंपरिक वेशभूषा में सजे सभी पुलिस कर्मी होली मनाने पुलिस लाइन पहुंचे, जहाँ रंग, उमंग और संस्कृति का खूबसूरत संगम देखने को मिला। इस खास मौके पर अभिषेक शिवहरे (एसपी, जैसलमेर) ने भी साफा और तेवटा कुर्ता पहनकर समारोह में भाग लिया और DJ की धुनों पर ठुमके लगाकर माहौल को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया। रंगों के इस पर्व ने वर्दी के पीछे छिपी संस्कृति, परंपरा और अपनत्व की भावना को उजागर किया। सच में, ऐसी होली यादगार बन जाती है। 🎨🌸2
- खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई को चुना गया ईरान का नया सुप्रीम लीडर, 88 वरिष्ठ मौलवियों वाली ईरान की 'असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स' सभा ने 56 वर्षीय मोजतबा खामेनेई को ईरान की कमान सौंपने का निर्णय लिया है1
- होली6
- बाड़मेर सफाई के नाम पर लाखों रुपए का बजट उठाया जा रहा है धरातल पर सफाई जीरो बायतु बूठसरा में उप स्वास्थ्य केंद्र बना शराब का अडा सफाई धरातल पर जीरो नजर आ रही हैं उप स्वास्थ्य केंद्र की मरम्मत के लिए 180000 रुपए उठाए गए लेकिन आज दिन तक मरमत नहीं की गई शौचालय में लगे गंदगी के ढेर और पानी के टांके की कोई सफाई नही3
- चौवटिया जोशी परिवार वर्षों से नहीं देखता होलिका दहन पुष्करणा ब्राह्मण समाज के चौवटिया जोशी जाति के लोग पिछले करीब तीन दशकों से होलिका दहन नहीं देखते और न ही उसकी पूजा-अर्चना में शामिल होते हैं। आशीष जोशी और मनोहर जोशी ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि लगभग 30 वर्ष पहले एक दर्दनाक घटना के बाद समाज ने यह निर्णय लिया था। उनके अनुसार, उस समय एक बच्चा होलिका दहन देखने गया था और वह जलती हुई होलिका की आग में गिर गया। उसे बचाने के प्रयास में उसकी मां भी आग में कूद गई और दोनों की मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद चौवटिया जोशी समाज ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि वे भविष्य में कभी भी होलिका दहन नहीं देखेंगे और न ही उसमें भाग लेंगे। समाज के लोगों का कहना है कि यह निर्णय उनकी आस्था और उस घटना की स्मृति से जुड़ा हुआ है, जिसे वे आज भी श्रद्धा और संवेदना के साथ याद करते है ।1
- बाड़मेर जल निगम के कार्यों से परेशान ग्रामीण लंबे समय से ग्रामीण क्षेत्र में पानी की सप्लाई बंद। बायतु ग्राम पंचायत बूठसरा में लंबे चमय से पानी की सप्लाई नहीं हो रही कई बार जल निगम के अधिकारियों को कई बार अवगत करवाने के बाद अधिकारियों द्वारा कोई जवाब नहीं दिया जाता था जिससे आहत होकर ग्रामीणों ने पानी की टंकी पर चढ़कर ग्रामीणों ने विरोध किया विरोध करने पर जल निगम के अधिकारियों द्वारा आकर ग्रामीणों से समझाइस की और आश्वासन दिया एक सप्ताह में संपूर्ण इलाके में पानी की सप्लाई कर दी जाएगी इसके बाद ग्रामीणों में ज्ञापन देकर धरना समाप्त किया बाड़मेर से गोरधन सिंह जाट की रिपोर्ट4
- Post by चेनाराम धतरवाल पत्रकार मुलानी1