#जैसलमेर पुलिस लाइन में पुलिस की अनूठी होली, राजस्थान की वेशभूषा में सभी पुलिस कर्मी होली मनाने पुलिस लाइन पहुंचे। एसपी अभिषेक शिवहरे ने भी साफा व तेवटा कुर्ता पहनकर dj पर ,,, पुलिस लाइन में पुलिस की अनूठी होली, राजस्थान की वेशभूषा में सभी पुलिस कर्मी होली मनाने पुलिस लाइन पहुंचे। एसपी अभिषेक शिवहरे ने भी साफा व तेवटा कुर्ता पहनकर dj पर ,,, जैसलमेर पुलिस लाइन में इस बार होली का जश्न रहा बिल्कुल अनूठा और यादगार। राजस्थान की पारंपरिक वेशभूषा में सजे सभी पुलिस कर्मी होली मनाने पुलिस लाइन पहुंचे, जहाँ रंग, उमंग और संस्कृति का खूबसूरत संगम देखने को मिला। इस खास मौके पर अभिषेक शिवहरे (एसपी, जैसलमेर) ने भी साफा और तेवटा कुर्ता पहनकर समारोह में भाग लिया और DJ की धुनों पर ठुमके लगाकर माहौल को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया। रंगों के इस पर्व ने वर्दी के पीछे छिपी संस्कृति, परंपरा और अपनत्व की भावना को उजागर किया। सच में, ऐसी होली यादगार बन जाती है। 🎨🌸
#जैसलमेर पुलिस लाइन में पुलिस की अनूठी होली, राजस्थान की वेशभूषा में सभी पुलिस कर्मी होली मनाने पुलिस लाइन पहुंचे। एसपी अभिषेक शिवहरे ने भी साफा व तेवटा कुर्ता पहनकर dj पर ,,, पुलिस लाइन में पुलिस की अनूठी होली, राजस्थान की वेशभूषा में सभी पुलिस कर्मी होली मनाने पुलिस लाइन पहुंचे। एसपी अभिषेक शिवहरे ने भी साफा व तेवटा कुर्ता पहनकर dj पर ,,, जैसलमेर पुलिस लाइन में इस बार होली का जश्न रहा बिल्कुल अनूठा और यादगार। राजस्थान की पारंपरिक
वेशभूषा में सजे सभी पुलिस कर्मी होली मनाने पुलिस लाइन पहुंचे, जहाँ रंग, उमंग और संस्कृति का खूबसूरत संगम देखने को मिला। इस खास मौके पर अभिषेक शिवहरे (एसपी, जैसलमेर) ने भी साफा और तेवटा कुर्ता पहनकर समारोह में भाग लिया और DJ की धुनों पर ठुमके लगाकर माहौल को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया। रंगों के इस पर्व ने वर्दी के पीछे छिपी संस्कृति, परंपरा और अपनत्व की भावना को उजागर किया। सच में, ऐसी होली यादगार बन जाती है। 🎨🌸
- खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई को चुना गया ईरान का नया सुप्रीम लीडर, 88 वरिष्ठ मौलवियों वाली ईरान की 'असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स' सभा ने 56 वर्षीय मोजतबा खामेनेई को ईरान की कमान सौंपने का निर्णय लिया है1
- पूर्व मंत्री शाले मोहम्मद के यहां रोजा इफ्तियार पार्टी, हजारों रोजेदारों ने खोला रोजा बुधवार शाम करीब 5:50 बजे साले मोहम्मद के निवास पर रोजा इफ्तियार पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हजारों की तादाद में रोजेदारों ने सामूहिक रूप से रोजा खोला और अमन-चैन की दुआ मांगी। कार्यक्रम में अमरदीन फकीर, अब्दुल्ला फकीर सहित कई पूर्व जनप्रतिनिधि, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इफ्तियार से पूर्व सभी ने देश और दुनिया में शांति, भाईचारे और खुशहाली की कामना की। इस दौरान साले मोहम्मद ने कहा कि वर्तमान समय में वैश्विक हालात चिंताजनक हैं। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से इसराइल और ईरान के बीच चल रहे तनाव को समाप्त करने के लिए अन्य देशों को सकारात्मक पहल करनी चाहिए, ताकि विश्व में शांति कायम रह सके। उन्होंने कहा कि युद्ध किसी भी विकसित या विकासशील देश को वर्षों पीछे धकेल देता है, इसलिए संवाद और कूटनीति के जरिए समाधान निकालना जरूरी है।1
- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, होडू में स्वीप गतिविधियों के तहत विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन बायतु राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, होडू में स्वीप गतिविधियों के तहत विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता विकसित करने एवं नैतिक मतदान के महत्व को रेखांकित करने के उद्देश्य से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, होडू में निर्वाचन आयोग के स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यालय प्राचार्य भवेन्द्र कुमार गोयल ने बताया कि मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत आज विद्यालय परिसर में नैतिक मतदान का अधिकार विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने लोकतंत्र में मतदाता की भूमिका, मतदान के महत्व, निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान तथा जागरूक नागरिक के कर्तव्यों पर प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने अपने उद्बोधनों में कहा कि मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का माध्यम भी है। इसके साथ ही चुनाव प्रक्रिया, लोकतंत्र की अवधारणा, मतदाता सूची, मतदान की प्रक्रिया, ईवीएम एवं वीवीपैट की कार्यप्रणाली आदि विषयों पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई।3
- होली6
- Post by Sachin vyas1
- बाड़मेर सफाई के नाम पर लाखों रुपए का बजट उठाया जा रहा है धरातल पर सफाई जीरो बायतु बूठसरा में उप स्वास्थ्य केंद्र बना शराब का अडा सफाई धरातल पर जीरो नजर आ रही हैं उप स्वास्थ्य केंद्र की मरम्मत के लिए 180000 रुपए उठाए गए लेकिन आज दिन तक मरमत नहीं की गई शौचालय में लगे गंदगी के ढेर और पानी के टांके की कोई सफाई नही3
- चौवटिया जोशी परिवार वर्षों से नहीं देखता होलिका दहन पुष्करणा ब्राह्मण समाज के चौवटिया जोशी जाति के लोग पिछले करीब तीन दशकों से होलिका दहन नहीं देखते और न ही उसकी पूजा-अर्चना में शामिल होते हैं। आशीष जोशी और मनोहर जोशी ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि लगभग 30 वर्ष पहले एक दर्दनाक घटना के बाद समाज ने यह निर्णय लिया था। उनके अनुसार, उस समय एक बच्चा होलिका दहन देखने गया था और वह जलती हुई होलिका की आग में गिर गया। उसे बचाने के प्रयास में उसकी मां भी आग में कूद गई और दोनों की मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद चौवटिया जोशी समाज ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि वे भविष्य में कभी भी होलिका दहन नहीं देखेंगे और न ही उसमें भाग लेंगे। समाज के लोगों का कहना है कि यह निर्णय उनकी आस्था और उस घटना की स्मृति से जुड़ा हुआ है, जिसे वे आज भी श्रद्धा और संवेदना के साथ याद करते है ।1
- Post by Sachin vyas1
- बाड़मेर जल निगम के कार्यों से परेशान ग्रामीण लंबे समय से ग्रामीण क्षेत्र में पानी की सप्लाई बंद। बायतु ग्राम पंचायत बूठसरा में लंबे चमय से पानी की सप्लाई नहीं हो रही कई बार जल निगम के अधिकारियों को कई बार अवगत करवाने के बाद अधिकारियों द्वारा कोई जवाब नहीं दिया जाता था जिससे आहत होकर ग्रामीणों ने पानी की टंकी पर चढ़कर ग्रामीणों ने विरोध किया विरोध करने पर जल निगम के अधिकारियों द्वारा आकर ग्रामीणों से समझाइस की और आश्वासन दिया एक सप्ताह में संपूर्ण इलाके में पानी की सप्लाई कर दी जाएगी इसके बाद ग्रामीणों में ज्ञापन देकर धरना समाप्त किया बाड़मेर से गोरधन सिंह जाट की रिपोर्ट4