व्यापारी मोहित एवं मिलन डांगी के साथ कथित मारपीट के विरोध में बेगूं बाजार बंद, बेगूं। नगर के व्यापारी मोहित एवं मिलन डांगी के साथ थाने मे पुलिस द्वारा कथित मारपीट के विरोध में सोमवार को व्यापारियों ने बेगूं बाजार बंद रखकर विरोध जताया। मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सुबह 11:30 बजे लालबाई-फूलबाई चौक पर धरना दिया गया। धरने में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष शामिल हुए। व्यापारियों एवं नगरवासियों में घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त है। प्रदर्शनकारियों ने मोहित एवं मिलन डांगी के खिलाफ दर्ज कथित झूठे मुकदमों को वापस लेने तथा मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और निलंबित करने के साथ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग उठाई। व्यापारियों ने कहा कि मामले में निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।
व्यापारी मोहित एवं मिलन डांगी के साथ कथित मारपीट के विरोध में बेगूं बाजार बंद, बेगूं। नगर के व्यापारी मोहित एवं मिलन डांगी के साथ थाने मे पुलिस द्वारा कथित मारपीट के विरोध में सोमवार को व्यापारियों ने बेगूं बाजार बंद रखकर विरोध जताया। मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सुबह 11:30 बजे लालबाई-फूलबाई चौक पर धरना दिया गया। धरने में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष शामिल हुए। व्यापारियों एवं नगरवासियों में घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त है। प्रदर्शनकारियों ने मोहित एवं मिलन डांगी के खिलाफ दर्ज कथित झूठे मुकदमों को वापस लेने तथा मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और निलंबित करने के साथ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग उठाई। व्यापारियों ने कहा कि मामले में निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।
- व्यापारी मोहित एवं मिलन डांगी के साथ कथित मारपीट के विरोध में बेगूं बाजार बंद, बेगूं। नगर के व्यापारी मोहित एवं मिलन डांगी के साथ थाने मे पुलिस द्वारा कथित मारपीट के विरोध में सोमवार को व्यापारियों ने बेगूं बाजार बंद रखकर विरोध जताया। मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सुबह 11:30 बजे लालबाई-फूलबाई चौक पर धरना दिया गया। धरने में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष शामिल हुए। व्यापारियों एवं नगरवासियों में घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त है। प्रदर्शनकारियों ने मोहित एवं मिलन डांगी के खिलाफ दर्ज कथित झूठे मुकदमों को वापस लेने तथा मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और निलंबित करने के साथ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग उठाई। व्यापारियों ने कहा कि मामले में निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।4
- दिवाली के बाद ग्रीन पटाखों पर सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, पूरी तरह बैन लगाने की मांग पर होगा फैसला दिवाली के बाद ग्रीन पटाखों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई हो सकती है। अदालत में पटाखों से फैलने वाले प्रदूषण और बच्चों की सेहत को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। वहीं, निर्माताओं ने पूर्ण प्रतिबंध का विरोध किया है। आखिर कोर्ट में क्या दलीलें दी गईं और आगे क्या होगा? सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस प्रसन्न बी वराले की पीठ ने मामले की सुनवाई की। याचिकाकर्ता गोपाल शंकरनारायणन ने कहा कि सरकार विचार-विमर्श के लिए दो हफ्ते का समय मांग रही है, लेकिन इस दौरान पटाखों की बिक्री, ढुलाई और डिलीवरी जारी है। वहीं, याचिकाकर्ता अर्जुन गोपाल की वकील उत्तरा बब्बर ने कहा कि बाजार में ग्रीन क्रैकर्स के नाम पर भ्रामक लेबल वाले पटाखे बिक रहे हैं। इनकी असलियत जांचने के लिए प्रभावी व्यवस्था या काम करने वाला QR कोड मौजूद नहीं है। बच्चों के फेफड़ों पर पड़ रहा असर सुनवाई के दौरान एमिकस क्यूरी अपराजिता सिंह ने पटाखों से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी खतरों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पटाखों से निकलने वाले PM2.5 जैसे बारीक कण फेफड़ों में पहुंचकर खून के जरिए पूरे शरीर में फैल सकते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के डॉक्टरों को 14 से 16 साल के ऐसे बच्चों के फेफड़ों में भी काले धब्बे मिल रहे हैं, जिन्होंने कभी धूम्रपान नहीं किया। दिवाली के बाद अस्पतालों में सांस और गर्भावस्था से जुड़ी समस्याएं बढ़ने की बात भी सामने रखी गई। क्या ग्रीन पटाखे पूरी तरह सुरक्षित हैं? अपराजिता सिंह ने साफ किया कि ग्रीन पटाखे भी प्रदूषण मुक्त नहीं हैं। CSIR और NEERI के फॉर्मूले के मुताबिक, सामान्य पटाखों की तुलना में इनसे करीब 30 फीसदी कम उत्सर्जन होता है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब गंभीर प्रदूषण के दौरान निर्माण कार्य रोकने और स्कूल ऑनलाइन करने जैसे कदम उठाने पड़ते हैं, तो पटाखे चलाने की अनुमति क्यों दी जानी चाहिए?1
- चित्तौड़गढ़ में सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों की धूम, रेगर दिवस, जैन समाज का दीपावली मिलन, मौलाना बरकाती का स्वागत और श्रीराम पंचमुखी सेवा समिति के चुनाव संपन्न चित्तौड़गढ़ में चार बड़ी सामाजिक खबरें: संत आत्माराम जी लक्ष्य की 82वीं स्मृति में रेगर दिवस पर युवाओं ने दिया एकता का संदेश, जैन प्रोफेशनल फोरम का भव्य दीपावली मिलन समारोह संपन्न, शेरे मेवाड़ मौलाना अब्दुल रशीद बरकाती का छिपा समाज ने किया जोरदार इस्तकबाल, श्रीराम पंचमुखी सेवा समिति की नई कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित1
- चित्तौडगढ : पावली पंचायत के सरपंच प्रत्याशी से सीधी वार्तालाप राशमी उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत पावली से सरपंच प्रत्याशी रतनलाल जाट (नारायणपुरा) से संवाददाता से सीधी वार्तालाप हुई, जिसमें सरपंच प्रत्याशी रतनलाल जाट ने बताया कि पूरी पंचायत में सीसी रोड लाइट ,सर्किल लाइट ,पंचायत स्तर पर पशु चिकित्सालय, पेयजल की व्यवस्था, विद्यालय में रिक्त अध्यापक पद की पूर्ति आदि के बारे में संवाददाता से सीधी वार्तालाप में बताया गया, दो दर्जन ग्रामीणों के साथ पंचायत के हर मोहल्ले व गल्ली में सरपंच प्रत्याशी लोगों से कर रहे हैं अपील।4
- चित्तौड़गढ़ में तीसरे चरण के मतदान की तैयारियां पूरी, अंतिम प्रशिक्षण के बाद पांच पंचायत समितियों के मतदान दल रवाना चित्तौड़गढ़ में तीसरे चरण के मतदान की तैयारियां पूरी, अंतिम प्रशिक्षण के बाद पांच पंचायत समितियों के मतदान दल रवाना जिला निर्वाचन अधिकारी और एसपी ने कार्मिकों को दिए निष्पक्ष मतदान के निर्देश, ईवीएम की जांच से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक बरती जाएगी विशेष सतर्कता चित्तौड़गढ़। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तृतीय चरण के मतदान को लेकर चित्तौड़गढ़ जिले में चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। सोमवार को अंतिम प्रशिक्षण संपन्न होने के बाद चित्तौड़गढ़, भदेसर, भोपाल सागर, कपासन और राशमी पंचायत समितियों के लिए मतदान दलों को उनके निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। मतदान दलों की रवानगी के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मंजू और जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव ने निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों, मतदान कार्मिकों और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी कार्मिक अपनी जिम्मेदारियों का पूरी गंभीरता से निर्वहन करें। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मंजू ने मतदान कार्मिकों को रवाना होने से पहले मतदान सामग्री और ईवीएम की अच्छी तरह जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए प्रत्येक कार्य समय पर पूरा किया जाए। मतदान के दौरान किसी तरह की तकनीकी परेशानी या अन्य समस्या सामने आने पर तत्काल सेक्टर मजिस्ट्रेट अथवा संबंधित निर्वाचन अधिकारी को सूचना दें और उनके निर्देशानुसार कार्रवाई करें। उन्होंने सभी कार्मिकों को आपसी समन्वय बनाए रखने और निर्वाचन संबंधी निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने को कहा। वहीं, जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव ने पुलिसकर्मियों को मतदान दलों के साथ बेहतर तालमेल रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था संभालने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केंद्रों पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, संवेदनशील परिस्थितियों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करने पर जोर दिया। एसपी ने पुलिसकर्मियों को संयमित और शालीन व्यवहार रखते हुए निष्पक्ष मतदान में सहयोग करने के निर्देश भी दिए। अधिकारियों की रही मौजूदगी मतदान दलों की रवानगी और प्रशिक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश धाकड़, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक, यूआईटी सचिव कैलाश चंद्र गुर्जर, यूआईटी से अंशुल अमेरिया सहित पांचों पंचायत समितियों के रिटर्निंग अधिकारी मौजूद रहे। प्रशिक्षण टीम के डॉ. कनक जैन और ओमप्रकाश पालीवाल सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।1
- * *जीरन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23.75 लाख का डोडाचूरा और पिकअप जब्त* *275 किलो से अधिक डोडाचूरा के साथ मंदसौर का एक आरोपी गिरफ्तार, बाड़मेर का दूसरा आरोपी फरार* *लोकेशन -नीमच* *जिला ब्यूरो चीफ -अजय चंद्रवंशी* नीमच। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ नीमच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 275 किलो 610 ग्राम डोडाचूरा जब्त किया है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा आरोपी फरार बताया जा रहा है। जब्त मादक पदार्थ, पिकअप वाहन और मोबाइल फोन की कुल कीमत 23 लाख 75 हजार रुपये बताई गई है। दरअसल, मध्यप्रदेश में नशे और मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे 15 दिवसीय राज्यस्तरीय एंटी नारकोटिक्स विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर से सूचना मिलने पर जीरन पुलिस ने हरकियाखाल फंटे के पास फोरलेन रोड पर नाकाबंदी की। इस दौरान राजस्थान नंबर की पिकअप वाहन क्रमांक RJ 04 GC 3567 से 275 किलो 610 ग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया गया। पुलिस ने मामले में मंदसौर जिले के भावगढ़ थाना क्षेत्र के गुराड़िया लालमुहा निवासी 21 वर्षीय मनीष दमामी को गिरफ्तार किया है। वहीं, राजस्थान के बाड़मेर जिले के संजाता निवासी देवाराम फरार है। पुलिस ने डोडाचूरा के साथ तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसकी तस्करी में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। इस पूरी कार्रवाई में जीरन थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश यादव और उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई जारी रहेगी।4
- NEWS:- जीरन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 275 किलो डोडाचूरा के साथ मंदसौर का तस्कर गिरफ्तार, एक फरार 13 लाख 75 हजार रुपए कीमत का मादक पदार्थ जब्त, तस्करी में प्रयुक्त पिकअप और मोबाइल भी पुलिस ने किया जब्त नीमच। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे 15 दिवसीय राज्य स्तरीय एंटी नारकोटिक्स विशेष अभियान के तहत जीरन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हर्कियाखाल फंटा के पास फोरलेन रोड पर नाकाबंदी कर 275 किलो 610 ग्राम अवैध डोडाचूरा से भरी पिकअप जब्त करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी उमेश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस सहायता केंद्र हर्कियाखाल फंटा के पास फोरलेन रोड पर नाकाबंदी की गई। इस दौरान संदिग्ध पिकअप वाहन क्रमांक RJ 04 GC 3567 की तलाशी लेने पर उसमें से 275 किलो 610 ग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से मनीष पिता शिवनारायण दमामी (21), निवासी गुराड़िया लालमुहा, थाना भावगढ़, जिला मंदसौर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मामले में देवाराम पिता गोपाराम, निवासी संजाता, जिला बाड़मेर (राजस्थान) को फरार आरोपी बताया गया है। पुलिस ने डोडाचूरा, तस्करी में प्रयुक्त पिकअप और एक मोबाइल फोन सहित कुल 23 लाख 75 हजार रुपए का मश्रुका जब्त किया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी से जब्त मादक पदार्थ के स्रोत और तस्करी नेटवर्क के संबंध में पूछताछ एवं विवेचना की जा रही है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश यादव सहित जीरन पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।1
- बेगूं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए भाजपा प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन बेगूं। पंचायत आम चुनाव 2026 को लेकर क्षेत्र में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बेगूं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से विभिन्न वार्डों में प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम बेगूं अंकित सामरिया द्वारा जारी विवरण के अनुसार, भाजपा प्रत्याशियों ने वार्ड संख्या 1 से रेखा, वार्ड 3 से पिंकी, वार्ड 5 से मांगीलाल, वार्ड 6 से ललिता देवी, वार्ड 8 से शान्ता, वार्ड 9 से कमली बाई, वार्ड 10 से मैना कुमारी, वार्ड 11 से आशा, वार्ड 12 से रामेश्वर व पप्पू लाल , वार्ड 13 से रमेश चन्द्र भील, वार्ड 16 से लीलाशंकर तथा वार्ड 17 से कैलाशचन्द्र ने नामांकन दाखिल किए हैं। इस प्रकार भाजपा से अब तक 13 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया है नामांकन प्रक्रिया के साथ ही बेगूं क्षेत्र में पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। विभिन्न वार्डों में प्रत्याशियों की सक्रियता बढ़ने से चुनावी माहौल बनने लगा है।4