logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पहली जनसुनवाई में कलेक्टर नेहा मीना का सख्त रुख! शिकायतों पर तुरंत एक्शन के निर्देश

1 hr ago
user_BS News Network
BS News Network
Local News Reporter Seoni, Madhya Pradesh•
1 hr ago

पहली जनसुनवाई में कलेक्टर नेहा मीना का सख्त रुख! शिकायतों पर तुरंत एक्शन के निर्देश

More news from Madhya Pradesh and nearby areas
  • रेत माफिया का आतंक! किसानों को धमकी, कलेक्टर तक पहुंची शिकायत से मचा हड़कंप
    1
    रेत माफिया का आतंक! किसानों को धमकी, कलेक्टर तक पहुंची शिकायत से मचा हड़कंप
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter Seoni, Madhya Pradesh•
    1 hr ago
  • Post by Sandeep sanodiya
    1
    Post by Sandeep sanodiya
    user_Sandeep sanodiya
    Sandeep sanodiya
    सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • डूण्डासिवनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बिजली तार चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, ₹1 लाख का मशरुका बरामद
    1
    डूण्डासिवनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बिजली तार चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, ₹1 लाख का मशरुका बरामद
    user_सरवन वर्मा पत्रकार
    सरवन वर्मा पत्रकार
    Journalist कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • #सिवनी / कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने आदिवासी बालिका छात्रावास भैरोगंज का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत जानी। निरीक्षण के दौरान छात्रावास में कई व्यवस्थागत कमियां सामने आने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए त्वरित सुधार के निर्देश दिए तथा संबंधित अधीक्षिका को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती मीना ने छात्राओं के साथ आत्मीय संवाद किया। उन्होंने बालिकाओं से पूछा कि वे पढ़-लिखकर क्या बनना चाहती हैं, जिस पर छात्राओं ने उत्साहपूर्वक अपने लक्ष्य साझा किए। कलेक्टर श्रीमती मीना ने उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए कड़ी मेहनत, अनुशासन एवं निरंतर अध्ययन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या या असुविधा होने पर छात्राएं बिना संकोच अधीक्षिका या वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराएं, ताकि समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
    1
    #सिवनी / कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने आदिवासी बालिका छात्रावास भैरोगंज का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत जानी। निरीक्षण के दौरान छात्रावास में कई व्यवस्थागत कमियां सामने आने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए त्वरित सुधार के निर्देश दिए तथा संबंधित अधीक्षिका को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। 
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती मीना ने छात्राओं के साथ आत्मीय संवाद किया। उन्होंने बालिकाओं से पूछा कि वे पढ़-लिखकर क्या बनना चाहती हैं, जिस पर छात्राओं ने उत्साहपूर्वक अपने लक्ष्य साझा किए। कलेक्टर श्रीमती मीना ने उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए कड़ी मेहनत, अनुशासन एवं निरंतर अध्ययन के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या या असुविधा होने पर छात्राएं बिना संकोच अधीक्षिका या वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराएं, ताकि समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
    user_Ramkumar Prajapati
    Ramkumar Prajapati
    Classified ads newspaper publisher कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • 4 घंटे बाद खुला कातलबोड़ी का चक्काजाम, कलेक्टर से चर्चा के आश्वासन पर माने किसान *गेहूं खरीदी की अव्यवस्था से नाराज किसानों का फूटा गुस्सा* *आक्रोशित किसानों ने लगाया जाम* सिवनी/कातलबोड़ी- छिंदवाड़ा रोड स्थित ग्राम कातलबोड़ी में गेहूं खरीदी की अव्यवस्थाओं से नाराज किसानों द्वारा किया गया चक्काजाम करीब 4 घंटे तक जारी रहा। दोपहर में शुरू हुआ यह आंदोलन शाम तक चला, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और भीषण गर्मी में राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। किसानों का आरोप है कि मोहगांव स्थित भदौरिया वेयरहाउस में 16 अप्रैल से गेहूं खरीदी शुरू होने के बावजूद पिछले 5 दिनों से वे अपनी उपज लेकर इंतजार कर रहे हैं, लेकिन खरीदी नहीं हो पा रही। सर्वेयर द्वारा पास किए गए गेहूं को भी वेयरहाउस प्रबंधन द्वारा फेल कर वापस किया जा रहा है, जिससे किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बताया गया कि अब तक चावड़ी समिति द्वारा केवल लगभग 2 हजार क्विंटल गेहूं की खरीदी की गई है, जो क्षेत्र के किसानों की उपज के मुकाबले बेहद कम है। शादी-विवाह के सीजन के चलते किसानों को पैसों की तत्काल आवश्यकता है, ऐसे में खरीदी में देरी उनकी चिंता और बढ़ा रही है। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों—कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर सुधीर धुर्वे, एडीओ प्रफुल्ल घोड़ेश्वर, नायब तहसीलदार राधिका पाठक, एडिशनल एसपी दीपक मिश्रा, एसडीओपी सचिन परते एवं लखनवाड़ा थाना प्रभारी कोमल टोप्पो ने किसानों से चर्चा कर स्थिति को संभालने का प्रयास किया, लेकिन किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे। कलेक्टर से चर्चा के आश्वासन पर खुला जाम करीब 4 घंटे तक चले चक्काजाम के बाद प्रशासन द्वारा किसानों को जिला कलेक्टर से अगले दिन सुबह 10 बजे मुलाकात कराने का आश्वासन दिया गया। नायब तहसीलदार राधिका पाठक के आश्वासन के बाद किसानों ने जाम समाप्त किया। किसानों ने स्पष्ट किया कि यदि बैठक में ठोस समाधान नहीं निकला, तो वे पुनः आंदोलन करने को मजबूर होंगे। किसानों की मुख्य मांग है कि भदौरिया वेयरहाउस के स्थान पर अन्य उपयुक्त केंद्रों पर बड़े कांटे से तौल कर खरीदी की जाए और स्लॉट बुकिंग प्रक्रिया को सरल बनाया जाए। इस घटनाक्रम ने एक बार फिर गेहूं खरीदी व्यवस्था की खामियों को उजागर कर दिया है, जिस पर अब प्रशासनिक स्तर पर त्वरित समाधान की अपेक्षा जताई जा रही है।
    1
    4 घंटे बाद खुला कातलबोड़ी का चक्काजाम, कलेक्टर से चर्चा के आश्वासन पर माने किसान
*गेहूं खरीदी की अव्यवस्था से नाराज किसानों का फूटा गुस्सा*
*आक्रोशित किसानों ने लगाया जाम*
सिवनी/कातलबोड़ी- छिंदवाड़ा रोड स्थित ग्राम कातलबोड़ी में गेहूं खरीदी की अव्यवस्थाओं से नाराज किसानों द्वारा किया गया चक्काजाम करीब 4 घंटे तक जारी रहा। दोपहर में शुरू हुआ यह आंदोलन शाम तक चला, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और भीषण गर्मी में राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
किसानों का आरोप है कि मोहगांव स्थित भदौरिया वेयरहाउस में 16 अप्रैल से गेहूं खरीदी शुरू होने के बावजूद पिछले 5 दिनों से वे अपनी उपज लेकर इंतजार कर रहे हैं, लेकिन खरीदी नहीं हो पा रही। सर्वेयर द्वारा पास किए गए गेहूं को भी वेयरहाउस प्रबंधन द्वारा फेल कर वापस किया जा रहा है, जिससे किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
बताया गया कि अब तक चावड़ी समिति द्वारा केवल लगभग 2 हजार क्विंटल गेहूं की खरीदी की गई है, जो क्षेत्र के किसानों की उपज के मुकाबले बेहद कम है। शादी-विवाह के सीजन के चलते किसानों को पैसों की तत्काल आवश्यकता है, ऐसे में खरीदी में देरी उनकी चिंता और बढ़ा रही है।
मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों—कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर सुधीर धुर्वे, एडीओ प्रफुल्ल घोड़ेश्वर, नायब तहसीलदार राधिका पाठक, एडिशनल एसपी दीपक मिश्रा, एसडीओपी सचिन परते एवं लखनवाड़ा थाना प्रभारी कोमल टोप्पो ने किसानों से चर्चा कर स्थिति को संभालने का प्रयास किया, लेकिन किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे।
कलेक्टर से चर्चा के आश्वासन पर खुला जाम
करीब 4 घंटे तक चले चक्काजाम के बाद प्रशासन द्वारा किसानों को जिला कलेक्टर से अगले दिन सुबह 10 बजे मुलाकात कराने का आश्वासन दिया गया। नायब तहसीलदार राधिका पाठक के आश्वासन के बाद किसानों ने जाम समाप्त किया।
किसानों ने स्पष्ट किया कि यदि बैठक में ठोस समाधान नहीं निकला, तो वे पुनः आंदोलन करने को मजबूर होंगे। किसानों की मुख्य मांग है कि भदौरिया वेयरहाउस के स्थान पर अन्य उपयुक्त केंद्रों पर बड़े कांटे से तौल कर खरीदी की जाए और स्लॉट बुकिंग प्रक्रिया को सरल बनाया जाए।
इस घटनाक्रम ने एक बार फिर गेहूं खरीदी व्यवस्था की खामियों को उजागर कर दिया है, जिस पर अब प्रशासनिक स्तर पर त्वरित समाधान की अपेक्षा जताई जा रही है।
    user_बिहारीलाल सोनी
    बिहारीलाल सोनी
    पत्रकार कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • करीब 3 वर्षों से मानसिक रुप से अस्वस्थ चले 32 वर्षीय युवक ने पांव में बंधी बेड़ियों को तोड़कर घर के पीछे कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली है। मामला कटंगी थाना क्षेत्र के ग्राम कलगांव का है। सोमवार की सुबह करीब 07 बजे यह हादसा हुआ। जिस वक्त पीड़ित ने यह आत्मघाती कदम उठाया। उस वक्त घर पर कोई भी पुरुष मौजूद नहीं था और महिलाएं घरेलू कामकाज में जुटी हुई थी। मिली जानकारी अनुसार रूपेश पिता सेजलाल बिसेन तकरीबन 3 वर्ष से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहा था।
    1
    करीब 3 वर्षों से मानसिक रुप से अस्वस्थ चले 32 वर्षीय युवक ने पांव में बंधी बेड़ियों को तोड़कर घर के पीछे कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली है। मामला कटंगी थाना क्षेत्र के ग्राम कलगांव का है। सोमवार की सुबह करीब 07 बजे यह हादसा हुआ। जिस वक्त पीड़ित ने यह आत्मघाती कदम उठाया। उस वक्त घर पर कोई भी पुरुष मौजूद नहीं था और महिलाएं घरेलू कामकाज में जुटी हुई थी। मिली जानकारी अनुसार रूपेश पिता सेजलाल बिसेन तकरीबन 3 वर्ष से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहा था।
    user_Dev Anand
    Dev Anand
    कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • सिंगोड़ी 52 वर्षीय व्यक्ति का पेड़ में लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस,सिंगोड़ी/अमरवाड़ा, 19 अप्रैल दौ हजार 26 अमरवाड़ा थाना क्षेत्र के सिंगोड़ी चौकी अंतर्गत ग्राम बांका मुकासा में शनिवार को 52 वर्षीय 3 बजे लगभग एक व्यक्ति का शव खेत के पेड़ पर लटका हुआ मिला। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मनुराजा चिंता चंद्रवंशी पिता लाल बहादुर चंद्रवंशी, उम्र 52 वर्ष, निवासी बांका मुकासा के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, दोपहर खेत की ओर गए लोगों ने शव को झाड़ी से लटका देखा और तुरंत सिंगोड़ी चौकी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सिंगोड़ी चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। प्रारंभिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अमरवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं सिंगोड़ी पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और ग्रामीणों व परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
    1
    सिंगोड़ी 52 वर्षीय व्यक्ति का पेड़ में लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस,सिंगोड़ी/अमरवाड़ा, 19 अप्रैल दौ हजार 26 अमरवाड़ा थाना क्षेत्र के सिंगोड़ी चौकी अंतर्गत ग्राम बांका मुकासा में शनिवार को 52 वर्षीय 3 बजे लगभग एक व्यक्ति का शव खेत के पेड़ पर लटका हुआ मिला। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई।
मृतक की पहचान मनुराजा चिंता चंद्रवंशी पिता लाल बहादुर चंद्रवंशी, उम्र 52 वर्ष, निवासी बांका मुकासा के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार,  दोपहर खेत की ओर गए लोगों ने शव को झाड़ी से लटका देखा और तुरंत सिंगोड़ी चौकी पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही सिंगोड़ी चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। प्रारंभिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अमरवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। 
चौकी प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। 
वहीं सिंगोड़ी पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और ग्रामीणों व परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
    user_मानव अधिकार मिशन मीडिया सेक्रे
    मानव अधिकार मिशन मीडिया सेक्रे
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • पहली जनसुनवाई में कलेक्टर नेहा मीना का सख्त रुख! शिकायतों पर तुरंत एक्शन के निर्देश
    1
    पहली जनसुनवाई में कलेक्टर नेहा मीना का सख्त रुख! शिकायतों पर तुरंत एक्शन के निर्देश
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter Seoni, Madhya Pradesh•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.