logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अवैध संबंधों के शक में पति ने दूसरी पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला, शव शमशान के पास फेंका । थाना भुता क्षेत्र के ग्राम रावलकला में अवैध संबंधों के शक में पति ने अपनी दूसरी पत्नी की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी शव को शमशान भूमि में फेंककर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया है। ग्रामीणों के अनुसार गांव निवासी भीमसेन की पहली पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। इसके बाद करीब चार वर्ष पूर्व वह पीलीभीत जिले के ग्राम विला खजुआ की रहने वाली मंजू (32) को अपने साथ ले आया था और दोनों साथ रह रहे थे। बताया जा रहा है कि सोमवार रात शराब के नशे में भीमसेन को पत्नी पर अवैध संबंधों का शक हो गया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और गुस्से में आकर उसने लाठी-डंडों से मंजू की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे आरोपी घर के कमरे से शव को पीठ पर लादकर शमशान भूमि में फेंककर फरार हो गया। कुछ ग्रामीणों ने घटना देख ली और ग्राम प्रधान के माध्यम से पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना भुता पुलिस मौके पर पहुंची और शमशान भूमि से शव बरामद किया। घटना की जानकारी मिलते ही फॉरेंसिक टीम और फरीदपुर के क्षेत्राधिकारी (सीओ) भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कॉल लोकेशन के आधार पर आरोपी पति भीमसेन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में आगे की कार्यवाही की जा रही है।

12 hrs ago
user_Veeresh DistCrime reporter
Veeresh DistCrime reporter
फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बरेली में गैस सिलेंडर की समस्या के लिए जारी किया गया है हेल्पलाइन नंबर।।
    1
    बरेली में गैस सिलेंडर की समस्या के लिए जारी किया गया है हेल्पलाइन नंबर।।
    user_सचिन मिश्रा
    सचिन मिश्रा
    Local News Reporter फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • । थाना भुता क्षेत्र के ग्राम रावलकला में अवैध संबंधों के शक में पति ने अपनी दूसरी पत्नी की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी शव को शमशान भूमि में फेंककर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया है। ग्रामीणों के अनुसार गांव निवासी भीमसेन की पहली पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। इसके बाद करीब चार वर्ष पूर्व वह पीलीभीत जिले के ग्राम विला खजुआ की रहने वाली मंजू (32) को अपने साथ ले आया था और दोनों साथ रह रहे थे। बताया जा रहा है कि सोमवार रात शराब के नशे में भीमसेन को पत्नी पर अवैध संबंधों का शक हो गया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और गुस्से में आकर उसने लाठी-डंडों से मंजू की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे आरोपी घर के कमरे से शव को पीठ पर लादकर शमशान भूमि में फेंककर फरार हो गया। कुछ ग्रामीणों ने घटना देख ली और ग्राम प्रधान के माध्यम से पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना भुता पुलिस मौके पर पहुंची और शमशान भूमि से शव बरामद किया। घटना की जानकारी मिलते ही फॉरेंसिक टीम और फरीदपुर के क्षेत्राधिकारी (सीओ) भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कॉल लोकेशन के आधार पर आरोपी पति भीमसेन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में आगे की कार्यवाही की जा रही है।
    1
    ।
थाना भुता क्षेत्र के ग्राम रावलकला में अवैध संबंधों के शक में  पति ने अपनी दूसरी पत्नी की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी शव को शमशान भूमि में फेंककर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया है।
ग्रामीणों के अनुसार गांव निवासी भीमसेन की पहली पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। इसके बाद करीब चार वर्ष पूर्व वह पीलीभीत जिले के ग्राम विला खजुआ की रहने वाली मंजू (32) को अपने साथ ले आया था और दोनों साथ रह रहे थे। बताया जा रहा है कि सोमवार रात शराब के नशे में भीमसेन को पत्नी पर अवैध संबंधों का शक हो गया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और गुस्से में आकर उसने लाठी-डंडों से मंजू की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
मंगलवार सुबह करीब नौ बजे आरोपी घर के कमरे से शव को पीठ पर लादकर शमशान भूमि में फेंककर फरार हो गया। कुछ ग्रामीणों ने घटना देख ली और ग्राम प्रधान के माध्यम से पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना भुता पुलिस मौके पर पहुंची और शमशान भूमि से शव बरामद किया।
घटना की जानकारी मिलते ही फॉरेंसिक टीम और फरीदपुर के क्षेत्राधिकारी (सीओ) भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज
दिया।
पुलिस ने कॉल लोकेशन के आधार पर आरोपी पति भीमसेन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में आगे की कार्यवाही की जा रही है।
    user_Veeresh DistCrime reporter
    Veeresh DistCrime reporter
    फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • पीलीभीत में अकेला हंसपुर में ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की हुई दर्दनाक मौत और परिजनों में मचा कोहराम
    1
    पीलीभीत में अकेला हंसपुर में ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की हुई दर्दनाक मौत और परिजनों में मचा कोहराम
    user_Raunak Ali Ansari
    Raunak Ali Ansari
    City Star बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    46 min ago
  • बरेली थाना भुता #bareillypolice द्वारा वाद सां0 464/25 अ0सां0 380/24 धारा 126(2)/304 बीएनएस से संबंधित एक वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
    1
    बरेली थाना भुता #bareillypolice द्वारा वाद  सां0 464/25 अ0सां0 380/24 धारा 126(2)/304 बीएनएस से संबंधित 
एक वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
    user_जितेन्द्र पाल
    जितेन्द्र पाल
    Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • aap biti pidit ki is prakar se /jaisa ki pidit ne khabar V screen per jankari Di AVN prathna Patra ke sath nyaay ki guhar SSP karyalay Mein jakar lagai hai
    1
    aap biti pidit ki is prakar se /jaisa ki pidit ne khabar V screen per jankari Di AVN prathna Patra ke sath nyaay ki guhar SSP karyalay Mein jakar lagai hai
    user_Jalal News 901
    Jalal News 901
    Media and information sciences faculty बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by भूपेंद्र शर्मा
    1
    Post by भूपेंद्र शर्मा
    user_भूपेंद्र शर्मा
    भूपेंद्र शर्मा
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Bareilly शहर में गैस सिलेंडर की भारी कमी हो गई है और लोग घबराकर गैस एजेंसियों की तरफ दौड़ रहे हैं।
    1
    Bareilly शहर में गैस सिलेंडर की भारी कमी हो गई है और लोग घबराकर गैस एजेंसियों की तरफ दौड़ रहे हैं।
    user_HTAUBR SQ NEWS
    HTAUBR SQ NEWS
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद बरेली द्वारा पुलिस कार्यालय परिसर में स्थापित “संवेदना कक्ष” व "उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्थान" का अनावरण किये जाने के संबंध में श्री अनुराग आर्य, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली की वाइट।।
    1
    श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद बरेली द्वारा पुलिस कार्यालय परिसर में स्थापित “संवेदना कक्ष” व "उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्थान" का अनावरण किये जाने के संबंध में श्री अनुराग आर्य, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली की वाइट।।
    user_सचिन मिश्रा
    सचिन मिश्रा
    Local News Reporter फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.