कर्णावती नदी किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी, 25 अप्रैल से लापता था राहुल उर्फ छोटू मीरजापुर : विंध्याचल थाना क्षेत्र के राजकीय आईटीआई गैपुरा के पास कर्णावती नदी के किनारे सोमवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही थाना विंध्याचल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस जांच में मृतक की पहचान राहुल उर्फ छोटू (19) पुत्र ललित प्रजापति निवासी कठवैया कलां, थाना विंध्याचल, मीरजापुर के रूप में हुई। बताया गया कि राहुल बीते 25 अप्रैल 2026 से लापता था, जिसके संबंध में थाना विंध्याचल में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। सोमवार सुबह करीब 7 बजे स्थानीय लोगों ने कर्णावती नदी के किनारे शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराई, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने परिवारजनों से तहरीर प्राप्त कर मामला दर्ज कर लिया है और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस युवक की मौत के कारणों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। इलाके में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं।

- मीरजापुर : विंध्याचल थाना क्षेत्र के राजकीय आईटीआई गैपुरा के पास कर्णावती नदी के किनारे सोमवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही थाना विंध्याचल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस जांच में मृतक की पहचान राहुल उर्फ छोटू (19) पुत्र ललित प्रजापति निवासी कठवैया कलां, थाना विंध्याचल, मीरजापुर के रूप में हुई। बताया गया कि राहुल बीते 25 अप्रैल 2026 से लापता था, जिसके संबंध में थाना विंध्याचल में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। सोमवार सुबह करीब 7 बजे स्थानीय लोगों ने कर्णावती नदी के किनारे शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराई, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने परिवारजनों से तहरीर प्राप्त कर मामला दर्ज कर लिया है और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस युवक की मौत के कारणों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। इलाके में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं।1
- मिर्जापुर, संवाददाता। जिले के कंपोजिट विद्यालय अघावर में एक गंभीर घटना ने विद्यालय प्रशासन की लापरवाही को उजागर कर दिया है। आरोप है कि प्रधानाचार्य व अध्यापकों की अनदेखी और विद्यालय परिसर में पर्याप्त निगरानी के अभाव के चलते बच्चों के बीच विवाद बढ़ गया, जो हिंसक रूप ले बैठा। बताया जा रहा है कि छात्र राहुल (पुत्र राजकुमार) ने छात्रा श्वेता (पुत्री आशीष) पर हमला कर दिया। इस घटना में छात्रा के हाथ में गंभीर चोट आई है। प्राथमिक जांच में हाथ में खिंचाव के साथ फ्रैक्चर (हड्डी टूटने) की आशंका जताई जा रही है, जिससे परिजनों में गहरी चिंता व्याप्त है। घटना के बाद घायल छात्रा को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। परिजनों ने विद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि स्कूल में बच्चों की सुरक्षा के लिए कोई प्रभावी व्यवस्था नहीं है। उनका कहना है कि शिक्षक अपनी जिम्मेदारियों के प्रति लापरवाह हैं, जिसका खामियाजा मासूम बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। घटना से आक्रोशित अभिभावकों ने विद्यालय पहुंचकर कड़ा विरोध जताया और दोषी शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। अभिभावकों का कहना है कि यदि समय रहते विद्यालय में अनुशासन बनाए रखा जाता और बच्चों पर उचित निगरानी रखी जाती, तो इस प्रकार की घटना को रोका जा सकता था। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों ने भी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि शिक्षा के मंदिर में इस प्रकार की घटनाएं अत्यंत चिंताजनक हैं। उन्होंने जिम्मेदार प्रधानाचार्य व संबंधित शिक्षकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की अपील की है।2
- ब्रेकिंग न्यूज़ | भदोही ज्ञानपुर क्षेत्र में मौसम ने ली करवट, बूंदाबांदी से मिली गर्मी से राहत भदोही जनपद के ज्ञानपुर क्षेत्र में बुधवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज धूप और उमस भरी गर्मी के बीच दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए और ठंडी हवा के झोंकों के साथ हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली। जहां एक ओर पिछले कुछ दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा था, वहीं आज की ठंडी हवाओं और हल्की बारिश ने माहौल को सुहावना बना दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बदलाव से खासकर किसानों और राहगीरों को बड़ी राहत महसूस हुई है। हालांकि, कुछ जगहों पर तेज हवा के कारण हल्की असुविधा भी देखी गई। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में इसी तरह आंशिक बादल और हल्की बारिश की संभावना बनी रह सकती है, जिससे गर्मी में और कमी आने की उम्मीद है।1
- सतीश पाल का #sed#song# love #stetus #jbj #muick #prjent #up#now #short vayrl video trending topten1
- Post by Mangla Pandey1
- स्मार्ट मीटर के नाम पर भदोही की जनता का आर्थिक शोषण बर्दाश्त नहीं: अब्दुल माबुद खान1
- पीएम मोदी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा के बाद किया त्रिशूल-डमरू धारण1
- सतीश पाल का #sed#song# love #stetus #jbj #muick #prjent #up#now #short vayrl video trending topten1