नवनिर्वाचित सभापति-उपसभापति का नगर परिषद कर्मचारियों ने किया स्वागत (रिपोर्टर अनिल जटिया) नवनिर्वाचित सभापति-उपसभापति का नगर परिषद कर्मचारियों ने किया स्वागत (रिपोर्टर अनिल जटिया) प्रतापगढ़। नगर परिषद प्रतापगढ़ में नवनिर्वाचित सभापति ज्योति चंदन सोनी एवं उपसभापति रेखा जैन सहित नवनिर्वाचित पार्षदों का अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस, राजस्थान कर्मचारी फेडरेशन एवं वाल्मीकि समाज की ओर से स्वागत-अभिनंदन किया गया। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष तरुण दावरे के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सभापति ज्योति चंदन सोनी एवं उपसभापति रेखा जैन सहित पार्षद पल्लवी धोबी, तेज कुवर एवं आशुतोष ओझा का साफा बंधवाकर, शाल एवं उपर्णा ओढ़ाकर तथा पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ महिला कर्मचारी विद्या देवी एवं शीला निरंजन ने सभापति का पुष्पमाला, शाल एवं गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद नगर परिषद के कर्मचारियों ने सभी पार्षदों का भी अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष तरुण दावरे ने किया, जबकि स्वागत उद्बोधन एवं आभार स्वास्थ्य निरीक्षक विशाल चनाल ने व्यक्त किया। इस दौरान वाल्मीकि समाज के लोगों सहित नगर परिषद के महिला एवं पुरुष कर्मचारी मौजूद रहे।
नवनिर्वाचित सभापति-उपसभापति का नगर परिषद कर्मचारियों ने किया स्वागत (रिपोर्टर अनिल जटिया) नवनिर्वाचित सभापति-उपसभापति का नगर परिषद कर्मचारियों ने किया स्वागत (रिपोर्टर अनिल जटिया) प्रतापगढ़। नगर परिषद प्रतापगढ़ में नवनिर्वाचित सभापति ज्योति चंदन सोनी एवं उपसभापति रेखा जैन सहित नवनिर्वाचित पार्षदों का अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस, राजस्थान कर्मचारी फेडरेशन एवं वाल्मीकि समाज की ओर से स्वागत-अभिनंदन किया गया। अखिल भारतीय
सफाई मजदूर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष तरुण दावरे के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सभापति ज्योति चंदन सोनी एवं उपसभापति रेखा जैन सहित पार्षद पल्लवी धोबी, तेज कुवर एवं आशुतोष ओझा का साफा बंधवाकर, शाल एवं उपर्णा ओढ़ाकर तथा पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ महिला कर्मचारी विद्या देवी एवं शीला निरंजन ने सभापति का पुष्पमाला,
शाल एवं गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद नगर परिषद के कर्मचारियों ने सभी पार्षदों का भी अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष तरुण दावरे ने किया, जबकि स्वागत उद्बोधन एवं आभार स्वास्थ्य निरीक्षक विशाल चनाल ने व्यक्त किया। इस दौरान वाल्मीकि समाज के लोगों सहित नगर परिषद के महिला एवं पुरुष कर्मचारी मौजूद रहे।
- धर्मेंद्र हुड्डा अमेरिका में संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त है उसके साथी कालवा गुरूकुल के आर्य समाजियों और गायक मासूम शर्मा आदि की जांच होनी चाहिए धर्मेंद्र हुड्डा अमेरिका में संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त है उसके साथी कालवा गुरूकुल के आर्य समाजियों और गायक मासूम शर्मा आदि की जांच होनी चाहिए1
- अफवाह पर ध्यान न दें - शहर काजी उज्जैन मस्जिद का मामला रात में ही आपसी सहमति से सुलझ गया था। ऐसी कोई स्थिति नहीं है, *अफवाह पर ध्यान न दें - शहर काजी उज्जैन* --- मस्जिद का मामला रात में ही आपसी सहमति से सुलझ गया था। ऐसी कोई स्थिति नहीं है, जिसके लिए किसी को वहाँ जाने की आवश्यकता हो। जिस कार्य को पूरा करने का संकल्प लिया गया है, उसे पूरा किया जा रहा है। सभी से अपील है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और अफवाहों के कारण घर से बाहर निकलकर अनावश्यक रूप से मौके पर न जाएं। -- खली कुर्रे रहमान, उज्जैन शहर काजी1
- Asaduddin Owaisi के SIR-NRC बयान पर Nitesh Rane का पलटवार, बोले- Asaduddin Owaisi के SIR-NRC बयान पर Nitesh Rane का पलटवार, बोले- “जिनको मिर्ची लगती है…”1
- सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर दौड़ी एकता की मैराथन जिला पुलिस ने 5 किलोमीटर मैराथन एवं वॉलीबॉल मैच के जरिए दिया राष्ट्रीय एकता, अनुशासन और फिटनेस का संदेश पवन अग्रवाल चिकारड़ा/चित्तौड़गढ़। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिला पुलिस की ओर से राष्ट्रीय एकता, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देने के उद्देश्य से 5 किलोमीटर मैराथन एवं वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों सहित अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। डगला खेड़ा से शुरू हुई मैराथन 5 किलोमीटर मैराथन को वृत्ताधिकारी चित्तौड़गढ़ बृजेश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन डगला खेड़ा से शुरू होकर धनेत पुलिया होते हुए दक्ष हॉस्पिटल पहुंचकर सम्पन्न हुई। प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ दौड़ लगाते हुए फिटनेस और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। पुलिस लाइन में हुआ वॉलीबॉल मैच मैराथन के साथ पुलिस लाइन में वॉलीबॉल मैच का आयोजन भी किया गया। मैच में प्रतिभागियों ने खेल भावना और उत्साह के साथ हिस्सा लिया। आयोजन के दौरान अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का परिचय देखने को मिला। युवाओं को नियमित व्यायाम का संदेश जिला पुलिस की ओर से आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और आमजन को नियमित व्यायाम, स्वस्थ जीवनशैली और खेलों के प्रति जागरूक करना रहा। साथ ही सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्रीय एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से एकता, अनुशासन, फिटनेस और राष्ट्र सेवा जैसे मूल्यों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया गया। जयंती के अवसर पर आयोजित मैराथन और वॉलीबॉल मैच में पुलिसकर्मियों एवं अन्य प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी रही।2
- कुशलगढ़ में पावर प्लांट का विरोध तेज! हजारों ग्रामीणों ने कहा—जमीन हमारी, फैसला भी हमारा कुशलगढ़ मे प्रस्तावित पावर प्लांट के विरोध में सोमवार को क्षेत्र में हजारों ग्रामीणों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। महिलाओं, युवाओं और बच्चों समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण हाथों में विरोध की तख्तियां लेकर सड़कों पर उतरे और जोरदार नारेबाजी की। क्षेत्रीय विधायक रमिला खड़िया के नेतृत्व में निकली विशाल रैली में ग्रामीणों ने कृषि भूमि, आजीविका और भविष्य की सुरक्षा को लेकर विरोध दर्ज कराया। रैली चंद्रशेखर आजाद मैदान से रवाना होकर थांदला रोड और बांसवाड़ा रोड होते हुए उपखंड कार्यालय पहुंची। यहां ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी मुकेश कुमार मीणा को ज्ञापन सौंपकर परियोजना पर पुनर्विचार की मांग की। सभा को संबोधित करते हुए विधायक रमिला खड़िया ने कहा, “यह हमारे हक और हमारी जमीन की लड़ाई है। यदि पावर प्लांट लगाया गया तो मैं अपनी जान दे दूंगी, लेकिन ग्रामीणों के हक की लड़ाई से पीछे नहीं हटूंगी।” उन्होंने आंदोलन को आगे और व्यापक करने की बात कही। ग्रामीणों का दावा है कि प्रस्तावित परियोजना से करीब 32 हजार ग्रामीण प्रभावित हो सकते हैं। उनका कहना है कि क्षेत्र के अधिकांश परिवार कृषि पर निर्भर हैं और जमीन प्रभावित होने से रोजगार एवं परिवार के भरण-पोषण का संकट खड़ा हो सकता है। ग्रामीणों के अनुसार सिंगोली, सबलपुरा, घाटा, काकनिया, खजूरा, बस्सी और टिमेड़ा सहित अन्य पंचायतें प्रभावित हो सकती हैं। सभा में पूर्व सरपंच भीमा भाई, युवा नेता विजय सिंह खड़िया, सरपंच कैलाश पटेल, भुर्जी भाई मईडा, वरिष्ठ नेता कालू सिंह गरासिया, मांगीलाल दातला, युवा नेता राजेश वसुनिया और विधानसभा प्रभारी देवचंद मईडा सहित जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और अधिवक्ताओं ने संबोधित किया। ग्रामीणों ने कहा कि जमीन उनके लिए महज संपत्ति नहीं, बल्कि पीढ़ियों से चली आ रही आजीविका का आधार है। ज्ञापन सौंपने के बाद प्रदर्शनकारियों ने मांग पूरी होने तक लोकतांत्रिक एवं चरणबद्ध आंदोलन जारी रखने की बात कही।2
- NEWS:- उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने को लेकर बवाल, पथराव के बाद आंसू गैस सिंहस्थ-2028 के लिए सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात मनासा। सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत कंठाल चौराहे से गोपाल मंदिर तक सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई के दौरान सोमवार सुबह शाही मस्जिद को लेकर तनाव की स्थिति बन गई। सड़क की प्रस्तावित जद में आ रहे मस्जिद के हिस्से को हटाने की कार्रवाई के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। इस दौरान पुलिस और लोगों के बीच टकराव की स्थिति बनी और पथराव की सूचना सामने आई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। बताया जा रहा है कि सड़क को करीब 15 मीटर चौड़ा किया जाना है। इस चौड़ीकरण की जद में शाही मस्जिद का कुछ हिस्सा आ रहा है। इससे पहले मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच की एकलपीठ में प्रभावित हिस्से को हटाने के खिलाफ दायर याचिकाएं खारिज हो चुकी हैं। मामले में सोमवार को युगलपीठ के समक्ष सुनवाई प्रस्तावित है। सुबह हुए विरोध के दौरान पुलिस पर पथराव की सूचना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। रिपोर्टों के मुताबिक, कानून-व्यवस्था संभालने के दौरान एक महिला थाना प्रभारी के घायल होने की जानकारी भी सामने आई है। क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और आवाजाही को नियंत्रित किया जा रहा है। इसी बीच मुस्लिम समाज के कुछ लोगों द्वारा मस्जिद के सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे प्रभावित हिस्से को स्वयं हटाने की प्रक्रिया शुरू किए जाने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, घटनाक्रम को लेकर अलग-अलग पक्षों की स्थिति और कानूनी प्रक्रिया पर हाईकोर्ट की सुनवाई के बाद तस्वीर और स्पष्ट होने की उम्मीद है। शाही मस्जिद की उम्र को लेकर भी अलग-अलग दावे सामने आए हैं। कुछ रिपोर्टों में इसे करीब 100 वर्ष पुराना बताया गया है, जबकि अन्य रिपोर्टों में इससे कहीं अधिक पुराना होने का दावा किया गया है। इन ऐतिहासिक दावों की स्वतंत्र पुष्टि एक समान नहीं है। फिलहाल शाही मस्जिद क्षेत्र में पुलिस बल तैनात है और प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।2
- MP - जिला पुलिस कप्तान श्री विनोद कुमार मीना की जिले की पुलिस टीम के द्वारा लगातार चौके और छक्के लगाए जा रहे वही आज दलौदा थाना प्रभारी श्री रविन्द्र प्रताप डागी की पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक कुख्यात मोटर साइकिल चोर आरोपी से तीन चोरी की मोटर साइकिले बरामद कर आगे की ठौस कार्यवाही चल रही !! आज मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार जिला मन्दसौर मे सम्पत्ति संबंधी संबंधी अपराधो की रोकथाम हेतु श्री विनोद कुमार मीना पुलिस अधीक्षक मन्दसौर द्वारा त्वरित कार्यवाही कर पतारसी करने हेतु निर्देश जिले के सभी थाना प्रभारीयों को दिये गये जिसके पालन मे कार्यवाही करने हेतु श्री तेरसिंह बघेल अति पुलिस अधीक्षक मन्दसौर एवं एसडीओपी मंदसौर ग्रामीण श्री जितेन्द्र भास्कर मन्दसौर) के मार्गदर्शन में दलौदा थाना प्रभारी श्री रविन्द्र प्रताप डाँगी व उनकी टीम द्वारा मुखबिर सुचना पर कार्यवाही करते हुए एक आरोपी राजु भील को गिरफ्तार किया जाकर दलौदा थाना क्षेत्र से चोरी की गयी 03 मोटर साइकल बरामद करने में सफलता प्राप्त की घटना का संक्षिप्त विवरण फरियादी मुकेश पिता मूलचंद पाटीदार उम्र 30 वर्ष निवासी गांव रोला थाना रिंगनोद जिला रतलाम ने थाना दलौदा पर रिपोर्ट लिखाई कि मेरी दलौदा मे विनायक स्कुल के सामने दुकान है जहाँ मैने दिनांक 26.09.2026 को सुबह करीब 08 बजे अपनी मोटर सायकल हिरो स्पेलण्डर प्लस जिसका रजिस्ट्रेशन क्रमांक MP43DS4051 खडी की थी व मै,दुकान के अंदर काम कर रहा था करिबन आधे घण्टे बाद मैने आकर देखा तो मैरी मोटर साईकल कोई अज्ञात बदमाश मेरी दुकान के सामने से चुराकर ले गया था जिस पर थाना दलौदा पर अपराध पंजीबध्द कर कर विवेचना में लिया गया थाना प्रभारी दलौदा द्वारा तत्काल टीम गठित कर मुखबिर तन्त्र व तकनिकी साक्ष्य एकत्रित किये जाकर घटनास्थल के आसपास व अन्य रुट के सीसीटीवी फुटेज देखे गये। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये मुखबिर सुचना व अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी राजु पिता मोहनलाल मीना उम्र 30 साल निवासी निम्बोद थाना भावगढ जिला मन्दसौर को गिरफ्तार किया जाकर आरोपी के कब्जे से घटना में चोरी गई हिरो स्पेलण्डर प्लस मोटरसाईकल बरामद की गई गिरफ्तारशुदा आरोपी राजु मीणा से मनौवैज्ञानिक रुप से पुछताछ करने पर आरोपी राजु द्वारा थाना दलौदा पर पंजिबध्द अपराधो मे अन्य जगहो से भी मोटरसाइकल चौरी करना बताया जो आरोपी राजु की निशादेही से ग्राम धुंधङका व कस्बा दलौदा से पुर्व मे चोरी हुई 02 अन्य मोटरसाईकल भी बरामद की गई।क्रमांक 01.02.जप्तशुदा मोटरसाईकल हिरो स्प्लेण्डर प्लस हिरो सुपर स्प्लेण्डर 03.हिरो सुपर स्प्लेण्डर रजिस्ट्रेशन नम्बर MP 43DS4051 MP 14ZL5922 MP 14MU7124 जप्त मश्रुका-चोरी की 03 मोटरसाइकल किमती करीबन 2,40,000/- रुपये गिरफ्तारी आरोपी राजु पिता मोहनलाल मीणा उम्र 30 साल निवासी निम्बोद थाना भावगढ जिला मन्दसौर सराहनीय कार्य मे दलौदा थाना प्रभारी श्री रविन्द्र प्रताप डागी एवं दलौदा प्रआर जितेन्द्र त्रिवेदी प्रआर दीपेन्द्र सिंह प्रआर यादवेन्द्र सिंह, आर. सुनिल यादव आर. युवराज सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही और पुलिस के द्वारा कुख्यात बदमाश मोटर साइकिल कर आरोपी के खिलाफ आगे की ठौस कार्रवाई चल रही है।3
- संत रामपाल जी ने पूछा ब्रह्मा, विष्णु, महेश के माता पिता कौन है, तो कथवाचक धमकियां देने लगे। संत रामपाल जी ने पूछा ब्रह्मा, विष्णु, महेश के माता पिता कौन है, तो कथवाचक धमकियां देने लगे। जबकि देवी भागवत में साफ लिखा हुआ है ब्रह्मा विष्णु महेश के माता पिता हैं। यही पहले से होता आया है जब भी संत रामपाल जी महाराज ने सवाल किए उनका उत्तर ना देकर सिर्फ बेहूदी बातें की गयी। #santrampaljimaharaj #sanatandharma #explorepage #viralreelsシ #world संत रामपाल जी ने पूछा ब्रह्मा, विष्णु, महेश के माता पिता कौन है, तो कथवाचक धमकियां देने लगे। संत रामपाल जी ने पूछा ब्रह्मा, विष्णु, महेश के माता पिता कौन है, तो कथवाचक धमकियां देने लगे। जबकि देवी भागवत में साफ लिखा हुआ है ब्रह्मा विष्णु महेश के माता पिता हैं। यही पहले से होता आया है जब भी संत रामपाल जी महाराज ने सवाल किए उनका उत्तर ना देकर सिर्फ बेहूदी बातें की गयी। #santrampaljimaharaj #sanatandharma #explorepage #viralreelsシ #world1
- छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का एक हिस्सा समाजजनों द्वारा* *स्वत:हटाया जा रहा है - रोशन* *सिंह ,कलेक्टर उज्जैन* *छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का एक हिस्सा समाजजनों द्वारा* *स्वत:हटाया जा रहा है - रोशन* *सिंह ,कलेक्टर उज्जैन* -- वर्ष 2028 में उज्जैन में सिंहस्थ महाकुंभ का आयोजन होना है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुविधा और बेहतर व्यवस्थाओं के लिए मास्टर प्लान के अनुरूप सड़कों के चौड़ीकरण एवं अन्य निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। इन विकास कार्यों में सभी धर्मों और समाजों के लोग स्वेच्छा से सहयोग कर रहे हैं। सड़क चौड़ीकरण की जद में आने वाले मकान, दुकानें और धर्मस्थल आदि को संबंधित समाजजनों द्वारा स्वेच्छा से हटाया जा रहा है। *इसी क्रम में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का एक हिस्सा भी समाजजनों द्वारा स्वत : हटाया जा रहा है।* यह सभी समाजों के सहयोग और समन्वय की सकारात्मक मिसाल है। मैं सभी से अपील करता हूं कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और शांति एवं सद्भाव बनाए रखें। सिंहस्थ की तैयारियों में सभी का सहयोग और सहभागिता उज्जैन की एकता और भाईचारे को मजबूत करेगी।1