logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कुशलगढ़ में पावर प्लांट का विरोध तेज! हजारों ग्रामीणों ने कहा—जमीन हमारी, फैसला भी हमारा कुशलगढ़ मे प्रस्तावित पावर प्लांट के विरोध में सोमवार को क्षेत्र में हजारों ग्रामीणों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। महिलाओं, युवाओं और बच्चों समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण हाथों में विरोध की तख्तियां लेकर सड़कों पर उतरे और जोरदार नारेबाजी की। क्षेत्रीय विधायक रमिला खड़िया के नेतृत्व में निकली विशाल रैली में ग्रामीणों ने कृषि भूमि, आजीविका और भविष्य की सुरक्षा को लेकर विरोध दर्ज कराया। रैली चंद्रशेखर आजाद मैदान से रवाना होकर थांदला रोड और बांसवाड़ा रोड होते हुए उपखंड कार्यालय पहुंची। यहां ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी मुकेश कुमार मीणा को ज्ञापन सौंपकर परियोजना पर पुनर्विचार की मांग की। सभा को संबोधित करते हुए विधायक रमिला खड़िया ने कहा, “यह हमारे हक और हमारी जमीन की लड़ाई है। यदि पावर प्लांट लगाया गया तो मैं अपनी जान दे दूंगी, लेकिन ग्रामीणों के हक की लड़ाई से पीछे नहीं हटूंगी।” उन्होंने आंदोलन को आगे और व्यापक करने की बात कही। ग्रामीणों का दावा है कि प्रस्तावित परियोजना से करीब 32 हजार ग्रामीण प्रभावित हो सकते हैं। उनका कहना है कि क्षेत्र के अधिकांश परिवार कृषि पर निर्भर हैं और जमीन प्रभावित होने से रोजगार एवं परिवार के भरण-पोषण का संकट खड़ा हो सकता है। ग्रामीणों के अनुसार सिंगोली, सबलपुरा, घाटा, काकनिया, खजूरा, बस्सी और टिमेड़ा सहित अन्य पंचायतें प्रभावित हो सकती हैं। सभा में पूर्व सरपंच भीमा भाई, युवा नेता विजय सिंह खड़िया, सरपंच कैलाश पटेल, भुर्जी भाई मईडा, वरिष्ठ नेता कालू सिंह गरासिया, मांगीलाल दातला, युवा नेता राजेश वसुनिया और विधानसभा प्रभारी देवचंद मईडा सहित जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और अधिवक्ताओं ने संबोधित किया। ग्रामीणों ने कहा कि जमीन उनके लिए महज संपत्ति नहीं, बल्कि पीढ़ियों से चली आ रही आजीविका का आधार है। ज्ञापन सौंपने के बाद प्रदर्शनकारियों ने मांग पूरी होने तक लोकतांत्रिक एवं चरणबद्ध आंदोलन जारी रखने की बात कही।

20 hrs ago
user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
20 hrs ago
e1a4852b-7673-4e79-afff-20ff6cb69763

कुशलगढ़ में पावर प्लांट का विरोध तेज! हजारों ग्रामीणों ने कहा—जमीन हमारी, फैसला भी हमारा कुशलगढ़ मे प्रस्तावित पावर प्लांट के विरोध में सोमवार को क्षेत्र में हजारों ग्रामीणों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। महिलाओं, युवाओं और बच्चों समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण हाथों में विरोध की तख्तियां लेकर सड़कों पर उतरे और जोरदार नारेबाजी की। क्षेत्रीय विधायक रमिला खड़िया के नेतृत्व में निकली विशाल रैली में ग्रामीणों ने कृषि भूमि, आजीविका और भविष्य की सुरक्षा को लेकर विरोध दर्ज कराया। रैली चंद्रशेखर आजाद मैदान से रवाना होकर थांदला रोड और बांसवाड़ा रोड होते हुए उपखंड कार्यालय पहुंची। यहां ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी मुकेश कुमार मीणा को ज्ञापन सौंपकर परियोजना पर पुनर्विचार की मांग की। सभा को संबोधित करते हुए विधायक रमिला खड़िया ने कहा, “यह हमारे हक और हमारी जमीन की लड़ाई है। यदि पावर प्लांट लगाया गया तो मैं अपनी जान दे दूंगी, लेकिन ग्रामीणों के हक की लड़ाई से

पीछे नहीं हटूंगी।” उन्होंने आंदोलन को आगे और व्यापक करने की बात कही। ग्रामीणों का दावा है कि प्रस्तावित परियोजना से करीब 32 हजार ग्रामीण प्रभावित हो सकते हैं। उनका कहना है कि क्षेत्र के अधिकांश परिवार कृषि पर निर्भर हैं और जमीन प्रभावित होने से रोजगार एवं परिवार के भरण-पोषण का संकट खड़ा हो सकता है। ग्रामीणों के अनुसार सिंगोली, सबलपुरा, घाटा, काकनिया, खजूरा, बस्सी और टिमेड़ा सहित अन्य पंचायतें प्रभावित हो सकती हैं। सभा में पूर्व सरपंच भीमा भाई, युवा नेता विजय सिंह खड़िया, सरपंच कैलाश पटेल, भुर्जी भाई मईडा, वरिष्ठ नेता कालू सिंह गरासिया, मांगीलाल दातला, युवा नेता राजेश वसुनिया और विधानसभा प्रभारी देवचंद मईडा सहित जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और अधिवक्ताओं ने संबोधित किया। ग्रामीणों ने कहा कि जमीन उनके लिए महज संपत्ति नहीं, बल्कि पीढ़ियों से चली आ रही आजीविका का आधार है। ज्ञापन सौंपने के बाद प्रदर्शनकारियों ने मांग पूरी होने तक लोकतांत्रिक एवं चरणबद्ध आंदोलन जारी रखने की बात कही।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • कुशलगढ़ में पावर प्लांट का विरोध तेज! हजारों ग्रामीणों ने कहा—जमीन हमारी, फैसला भी हमारा कुशलगढ़ मे प्रस्तावित पावर प्लांट के विरोध में सोमवार को क्षेत्र में हजारों ग्रामीणों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। महिलाओं, युवाओं और बच्चों समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण हाथों में विरोध की तख्तियां लेकर सड़कों पर उतरे और जोरदार नारेबाजी की। क्षेत्रीय विधायक रमिला खड़िया के नेतृत्व में निकली विशाल रैली में ग्रामीणों ने कृषि भूमि, आजीविका और भविष्य की सुरक्षा को लेकर विरोध दर्ज कराया। रैली चंद्रशेखर आजाद मैदान से रवाना होकर थांदला रोड और बांसवाड़ा रोड होते हुए उपखंड कार्यालय पहुंची। यहां ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी मुकेश कुमार मीणा को ज्ञापन सौंपकर परियोजना पर पुनर्विचार की मांग की। सभा को संबोधित करते हुए विधायक रमिला खड़िया ने कहा, “यह हमारे हक और हमारी जमीन की लड़ाई है। यदि पावर प्लांट लगाया गया तो मैं अपनी जान दे दूंगी, लेकिन ग्रामीणों के हक की लड़ाई से पीछे नहीं हटूंगी।” उन्होंने आंदोलन को आगे और व्यापक करने की बात कही। ग्रामीणों का दावा है कि प्रस्तावित परियोजना से करीब 32 हजार ग्रामीण प्रभावित हो सकते हैं। उनका कहना है कि क्षेत्र के अधिकांश परिवार कृषि पर निर्भर हैं और जमीन प्रभावित होने से रोजगार एवं परिवार के भरण-पोषण का संकट खड़ा हो सकता है। ग्रामीणों के अनुसार सिंगोली, सबलपुरा, घाटा, काकनिया, खजूरा, बस्सी और टिमेड़ा सहित अन्य पंचायतें प्रभावित हो सकती हैं। सभा में पूर्व सरपंच भीमा भाई, युवा नेता विजय सिंह खड़िया, सरपंच कैलाश पटेल, भुर्जी भाई मईडा, वरिष्ठ नेता कालू सिंह गरासिया, मांगीलाल दातला, युवा नेता राजेश वसुनिया और विधानसभा प्रभारी देवचंद मईडा सहित जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और अधिवक्ताओं ने संबोधित किया। ग्रामीणों ने कहा कि जमीन उनके लिए महज संपत्ति नहीं, बल्कि पीढ़ियों से चली आ रही आजीविका का आधार है। ज्ञापन सौंपने के बाद प्रदर्शनकारियों ने मांग पूरी होने तक लोकतांत्रिक एवं चरणबद्ध आंदोलन जारी रखने की बात कही।
    2
    कुशलगढ़ में पावर प्लांट का विरोध तेज! हजारों ग्रामीणों ने कहा—जमीन हमारी, फैसला भी हमारा
कुशलगढ़ मे प्रस्तावित पावर प्लांट के विरोध में सोमवार को क्षेत्र में हजारों ग्रामीणों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। महिलाओं, युवाओं और बच्चों समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण हाथों में विरोध की तख्तियां लेकर सड़कों पर उतरे और जोरदार नारेबाजी की। क्षेत्रीय विधायक रमिला खड़िया के नेतृत्व में निकली विशाल रैली में ग्रामीणों ने कृषि भूमि, आजीविका और भविष्य की सुरक्षा को लेकर विरोध दर्ज कराया।
रैली चंद्रशेखर आजाद मैदान से रवाना होकर थांदला रोड और बांसवाड़ा रोड होते हुए उपखंड कार्यालय पहुंची। यहां ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी मुकेश कुमार मीणा को ज्ञापन सौंपकर परियोजना पर पुनर्विचार की मांग की।
सभा को संबोधित करते हुए विधायक रमिला खड़िया ने कहा, “यह हमारे हक और हमारी जमीन की लड़ाई है। यदि पावर प्लांट लगाया गया तो मैं अपनी जान दे दूंगी, लेकिन ग्रामीणों के हक की लड़ाई से पीछे नहीं हटूंगी।” उन्होंने आंदोलन को आगे और व्यापक करने की बात कही।
ग्रामीणों का दावा है कि प्रस्तावित परियोजना से करीब 32 हजार ग्रामीण प्रभावित हो सकते हैं। उनका कहना है कि क्षेत्र के अधिकांश परिवार कृषि पर निर्भर हैं और जमीन प्रभावित होने से रोजगार एवं परिवार के भरण-पोषण का संकट खड़ा हो सकता है। ग्रामीणों के अनुसार सिंगोली, सबलपुरा, घाटा, काकनिया, खजूरा, बस्सी और टिमेड़ा सहित अन्य पंचायतें प्रभावित हो सकती हैं।
सभा में पूर्व सरपंच भीमा भाई, युवा नेता विजय सिंह खड़िया, सरपंच कैलाश पटेल, भुर्जी भाई मईडा, वरिष्ठ नेता कालू सिंह गरासिया, मांगीलाल दातला, युवा नेता राजेश वसुनिया और विधानसभा प्रभारी देवचंद मईडा सहित जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और अधिवक्ताओं ने संबोधित किया।
ग्रामीणों ने कहा कि जमीन उनके लिए महज संपत्ति नहीं, बल्कि पीढ़ियों से चली आ रही आजीविका का आधार है। ज्ञापन सौंपने के बाद प्रदर्शनकारियों ने मांग पूरी होने तक लोकतांत्रिक एवं चरणबद्ध आंदोलन जारी रखने की बात कही।
    user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • 20 वर्षों से विकास की बाट जोह रही सरवणी ग्राम पंचायत, जर्जर सड़क और बदहाल सुविधाओं से ग्रामीण परेशान 20 वर्षों से विकास की बाट जोह रही सरवणी ग्राम पंचायत, जर्जर सड़क और बदहाल सुविधाओं से ग्रामीण परेशान झल्लारा/सलूंबर। ग्राम पंचायत सरवणी में पिछले करीब 20 वर्षों से विकास कार्यों की कमी को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत में सड़क, मोबाइल नेटवर्क, स्वास्थ्य सुविधाओं सहित कई मूलभूत सुविधाएं आज भी पर्याप्त नहीं हैं। सबसे बड़ी समस्या जिला मुख्यालय से जोड़ने वाले मुख्य मार्ग की बदहाली है, जो लंबे समय से मरम्मत और पुनर्निर्माण की बाट जोह रहा है। ग्रामीणों के अनुसार आजादी के बाद ग्राम पंचायत को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाले मुख्य मार्ग का पक्कीकरण केवल एक बार वर्ष 2007-08 में हुआ था। इसके बाद सड़क के नवीनीकरण या पुनर्निर्माण का कोई काम नहीं हुआ। लंबे समय से देखरेख के अभाव में सड़क जगह-जगह टूट चुकी है और अब पूरी तरह जर्जर हालत में पहुंच गई है। ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों और जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक सरवणी ग्राम पंचायत खनन प्रभावित क्षेत्र में भी आती है। ऐसे में सड़क के पुनर्निर्माण को लेकर DMFT के माध्यम से भी संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया है। इसके बावजूद ग्रामीणों का आरोप है कि अब तक कोई सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जर्जर मुख्य सड़क का जल्द पुनर्निर्माण कराने के साथ ही मोबाइल नेटवर्क, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को बेहतर करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि विकास कार्य नहीं होने से ग्राम पंचायत के लोगों को लंबे समय से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
    1
    20 वर्षों से विकास की बाट जोह रही सरवणी ग्राम पंचायत, जर्जर सड़क और बदहाल सुविधाओं से ग्रामीण परेशान
20 वर्षों से विकास की बाट जोह रही सरवणी ग्राम पंचायत, जर्जर सड़क और बदहाल सुविधाओं से ग्रामीण परेशान
झल्लारा/सलूंबर। ग्राम पंचायत सरवणी में पिछले करीब 20 वर्षों से विकास कार्यों की कमी को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत में सड़क, मोबाइल नेटवर्क, स्वास्थ्य सुविधाओं सहित कई मूलभूत सुविधाएं आज भी पर्याप्त नहीं हैं। सबसे बड़ी समस्या जिला मुख्यालय से जोड़ने वाले मुख्य मार्ग की बदहाली है, जो लंबे समय से मरम्मत और पुनर्निर्माण की बाट जोह रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार आजादी के बाद ग्राम पंचायत को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाले मुख्य मार्ग का पक्कीकरण केवल एक बार वर्ष 2007-08 में हुआ था। इसके बाद सड़क के नवीनीकरण या पुनर्निर्माण का कोई काम नहीं हुआ। लंबे समय से देखरेख के अभाव में सड़क जगह-जगह टूट चुकी है और अब पूरी तरह जर्जर हालत में पहुंच गई है। ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों और जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है।
ग्रामीणों के मुताबिक सरवणी ग्राम पंचायत खनन प्रभावित क्षेत्र में भी आती है। ऐसे में सड़क के पुनर्निर्माण को लेकर DMFT के माध्यम से भी संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया है। इसके बावजूद ग्रामीणों का आरोप है कि अब तक कोई सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आया है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से जर्जर मुख्य सड़क का जल्द पुनर्निर्माण कराने के साथ ही मोबाइल नेटवर्क, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को बेहतर करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि विकास कार्य नहीं होने से ग्राम पंचायत के लोगों को लंबे समय से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
    user_Sagwara live news
    Sagwara live news
    Local News Reporter सागवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • सैकड़ों वोटर मिटा दिए - एक नाम छोड़ दिया। क्योंकि ये लोग गरीब हैं, झुग्गी में रहते हैं। ज्ञानेश कुमार जी कहां गया आपका "हाउस नंबर 0"? वोट चोरी के इस पैंतरे के ज़िम्मेदार हर व्यक्ति का हिसाब होगा। #VoteChori यमुना किनारे बेला एस्टेट में 728 लोग रहते हैं। SIR के बाद वोटर लिस्ट में सिर्फ़ एक नाम बचा - बाकी 727 नाम काट दिए गए। ये लोग दशकों से यहाँ रह रहे हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के दिल्ली चुनावों में वोट डाल चुके हैं। 2023 में इनके घर तोड़ दिए गए थे - पर ये कहीं नहीं गए, यहीं हैं। आज मैं इनकी झुग्गी में गया और सीधे इन्हीं से सुना कि चुनाव आयोग ने इनके साथ क्या किया है। SDM से फ़ोन पर मैंने यही कहा - मकान होने या न होने का वोट के अधिकार से कोई रिश्ता नहीं है। ख़ुद CEC ज्ञानेश कुमार कह चुके हैं कि "हाउस नंबर 0" बेघरों के लिए है। फिर भी 727 लोगों का नाम काट दिया गया। यह SIR नहीं - यह वोट चोरी का तरीक़ा है। जिनके पास पहले ही सबसे कम है, उनसे उनकी इकलौती ताक़त छीनी जा रही है। ज्ञानेश कुमार तो जाएँगे। पर जिस सिस्टम ने उनसे यह करवाया, उसका हिसाब भी होगा। #VoteChori
    1
    सैकड़ों वोटर मिटा दिए - एक नाम छोड़ दिया। क्योंकि ये लोग गरीब हैं, झुग्गी में रहते हैं।

ज्ञानेश कुमार जी कहां गया आपका "हाउस नंबर 0"? वोट चोरी के इस पैंतरे के ज़िम्मेदार हर व्यक्ति का हिसाब होगा। #VoteChori 
यमुना किनारे बेला एस्टेट में 728 लोग रहते हैं। SIR के बाद वोटर लिस्ट में सिर्फ़ एक नाम बचा - बाकी 727 नाम काट दिए गए।
ये लोग दशकों से यहाँ रह रहे हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के दिल्ली चुनावों में वोट डाल चुके हैं। 2023 में इनके घर तोड़ दिए गए थे - पर ये कहीं नहीं गए, यहीं हैं।
आज मैं इनकी झुग्गी में गया और सीधे इन्हीं से सुना कि चुनाव आयोग ने इनके साथ क्या किया है।
SDM से फ़ोन पर मैंने यही कहा - मकान होने या न होने का वोट के अधिकार से कोई रिश्ता नहीं है। ख़ुद CEC ज्ञानेश कुमार कह चुके हैं कि "हाउस नंबर 0" बेघरों के लिए है। फिर भी 727 लोगों का नाम काट दिया गया।
यह SIR नहीं - यह वोट चोरी का तरीक़ा है। जिनके पास पहले ही सबसे कम है, उनसे उनकी इकलौती ताक़त छीनी जा रही है।
ज्ञानेश कुमार तो जाएँगे। पर जिस सिस्टम ने उनसे यह करवाया, उसका हिसाब भी होगा।
#VoteChori
    user_Harish Chandra Nagendra Kumar
    Harish Chandra Nagendra Kumar
    आनंदपुरी, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • कुआं में जैन रथोत्सव पर उमड़ा आस्था का सैलाब भव्य सजावट से जगमगाया दिगम्बर जैन मंदिर, गाजे-बाजे के साथ निकली रथ यात्रा; देर रात तक गूंजती रही डांडिया की खनक 🛕 कुआं में जैन रथोत्सव पर उमड़ा आस्था का सैलाब 🛕 भव्य सजावट से जगमगाया दिगम्बर जैन मंदिर, गाजे-बाजे के साथ निकली रथ यात्रा; देर रात तक गूंजती रही डांडिया की खनक ब्यूरो रिपोर्ट राकेश कलाल kua👌 📍 कुआं/डूंगरपुर। चिखली पंचायत समिति क्षेत्र के कुआं गांव में दिगम्बर जैन समाज की ओर से जैन रथोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। रथोत्सव को लेकर समाजजनों में खासा उत्साह नजर आया। मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी और सजावट से सजाया गया, जिससे पूरा परिसर जगमगा उठा। 🚩 गाजे-बाजे के साथ निकली रथ यात्रा रथोत्सव के अवसर पर गाजे-बाजे के साथ भव्य रथ यात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में समाजजन धार्मिक उल्लास के साथ रथ यात्रा में शामिल हुए। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। 🙏 श्री जी की आरती में श्रद्धालुओं ने लिया लाभ मंदिर परिसर में विधि-विधान के साथ श्री जी की आरती की गई। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से आरती में सहभागिता निभाई। श्री जी की आरती की बोली का लाभ दिनेश कुमार पिता रूपचन्दजी शाह ने लिया, जबकि फूल माला की बोली का लाभ शाह गजेंद्र कुमार/सुखलालजी ने लिया। 💃 डांडिया की खनक से देर रात तक गूंजता रहा माहौल धार्मिक कार्यक्रमों के बाद डांडिया-गरबा का आयोजन हुआ। बैंड की धुन पर महिला, युवा और समाजजनों ने उत्साह के साथ डांडिया रास खेला। देर रात तक डांडिया की खनक और धार्मिक गीतों की गूंज से माहौल भक्तिमय एवं उत्सवमय बना रहा। 🤝 धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकजुटता का संदेश रथोत्सव में महिला, युवा और समाज के अन्य वर्गों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही। मंदिर की भव्य सजावट, रथ यात्रा, आरती और डांडिया-गरबा ने आयोजन को विशेष बना दिया। 👮 पुलिस जाप्ता भी रहा मौजूद आयोजन के दौरान कुआं थाना पुलिस मय जाप्ता मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था के बीच रथोत्सव का कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। ब्यूरो रिपोर्ट — राकेश कलाल, कुआं हर खबर वागड़ | कुआं/डूंगरपुर 📱 9783277013
    1
    कुआं में जैन रथोत्सव पर उमड़ा आस्था का सैलाब 
भव्य सजावट से जगमगाया दिगम्बर जैन मंदिर, गाजे-बाजे के साथ निकली रथ यात्रा; देर रात तक गूंजती रही डांडिया की खनक
🛕 कुआं में जैन रथोत्सव पर उमड़ा आस्था का सैलाब 🛕
भव्य सजावट से जगमगाया दिगम्बर जैन मंदिर, गाजे-बाजे के साथ निकली रथ यात्रा; देर रात तक गूंजती रही डांडिया की खनक
ब्यूरो रिपोर्ट राकेश कलाल kua👌
📍 कुआं/डूंगरपुर। चिखली पंचायत समिति क्षेत्र के कुआं गांव में दिगम्बर जैन समाज की ओर से जैन रथोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। रथोत्सव को लेकर समाजजनों में खासा उत्साह नजर आया। मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी और सजावट से सजाया गया, जिससे पूरा परिसर जगमगा उठा।
🚩 गाजे-बाजे के साथ निकली रथ यात्रा
रथोत्सव के अवसर पर गाजे-बाजे के साथ भव्य रथ यात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में समाजजन धार्मिक उल्लास के साथ रथ यात्रा में शामिल हुए। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना।
🙏 श्री जी की आरती में श्रद्धालुओं ने लिया लाभ
मंदिर परिसर में विधि-विधान के साथ श्री जी की आरती की गई। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से आरती में सहभागिता निभाई। श्री जी की आरती की बोली का लाभ दिनेश कुमार पिता रूपचन्दजी शाह ने लिया, जबकि फूल माला की बोली का लाभ शाह गजेंद्र कुमार/सुखलालजी ने लिया।
💃 डांडिया की खनक से देर रात तक गूंजता रहा माहौल
धार्मिक कार्यक्रमों के बाद डांडिया-गरबा का आयोजन हुआ। बैंड की धुन पर महिला, युवा और समाजजनों ने उत्साह के साथ डांडिया रास खेला। देर रात तक डांडिया की खनक और धार्मिक गीतों की गूंज से माहौल भक्तिमय एवं उत्सवमय बना रहा।
🤝 धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकजुटता का संदेश
रथोत्सव में महिला, युवा और समाज के अन्य वर्गों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही। मंदिर की भव्य सजावट, रथ यात्रा, आरती और डांडिया-गरबा ने आयोजन को विशेष बना दिया।
👮 पुलिस जाप्ता भी रहा मौजूद
आयोजन के दौरान कुआं थाना पुलिस मय जाप्ता मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था के बीच रथोत्सव का कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
ब्यूरो रिपोर्ट — राकेश कलाल, कुआं
हर खबर वागड़ | कुआं/डूंगरपुर
📱 9783277013
    user_राकेश कलाल रिपोर्टर
    राकेश कलाल रिपोर्टर
    Local News Reporter चिखली, डूंगरपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • पीठ में रथोत्सव मेले का भव्य आगाज, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ पीठ रथोत्सव मेले में उमड़ी भीड़ पीठ में रथोत्सव मेले के पहले दिन भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। दूर-दराज के गांवों से भी लोग मेले में पहुंचे। मेले में धार्मिक आस्था के साथ उत्साह नजर आया। बाजार में दुकानों पर दिनभर चहल-पहल रही। बच्चों और युवाओं ने झूलों का आनंद लिया। महिलाओं ने मेले में जमकर खरीदारी की। पहले दिन पूरे पीठ में उत्सव जैसा माहौल रहा।
    1
    पीठ में रथोत्सव मेले का भव्य आगाज, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
पीठ रथोत्सव मेले में उमड़ी भीड़
पीठ में रथोत्सव मेले के पहले दिन भारी भीड़ उमड़ी।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया।
दूर-दराज के गांवों से भी लोग मेले में पहुंचे।
मेले में धार्मिक आस्था के साथ उत्साह नजर आया।
बाजार में दुकानों पर दिनभर चहल-पहल रही।
बच्चों और युवाओं ने झूलों का आनंद लिया।
महिलाओं ने मेले में जमकर खरीदारी की।
पहले दिन पूरे पीठ में उत्सव जैसा माहौल रहा।
    user_Shambhu labana
    Shambhu labana
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हुए परिवारों ने जताया आभार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचा प्रतापगढ़, 28 सितंबर। केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हो रहे जिले के परिवारों ने योजनाओं के माध्यम से मिल रही सुविधाओं को अपने लिए उपयोगी बताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया। मोहम्मद नईब, वार्ड नम्बर 24, नई आबादी प्रतापगढ़ निवासी ने बताया कि उनके राशन कार्ड में पांच सदस्य हैं। उन्हें प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत प्रतिमाह 25 किलोग्राम गेहूं प्राप्त होता है। उन्होंने योजना के माध्यम से मिल रही सुविधा के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार जताया किया। जमना बाई सोलंकी, सालपुरा, वार्ड नम्बर 15 निवासी ने बताया कि वे उज्ज्वला योजना से जुड़ी हुई हैं और उन्हें 450 रुपये में गैस सिलेंडर मिल रहा है। उन्होंने योजना का लाभ मिलने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया। मरियम, सालपुरा प्रतापगढ़ निवासी ने बताया कि उन्हें उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन मिला है तथा 450 रुपये में गैस सिलेंडर मिल रहा है। इसी प्रकार तुलसीराम ग्वाला, वार्ड नम्बर 29, अहीर मोहल्ला प्रतापगढ़ निवासी ने बताया कि उनके राशन कार्ड में चार सदस्य हैं और उन्हें प्रतिमाह उन्हें भी गेहूं प्राप्त होता है। उन्होंने इस सुविधा के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया। वहीं श्याम माली, वार्ड नम्बर 29 प्रतापगढ़ निवासी ने भी बताया कि उनके राशन कार्ड में चार सदस्य हैं और उन्हें प्रतिमाह 20 किलोग्राम गेहूं मिलते हैं।
    1
    जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हुए परिवारों ने जताया आभार
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचा
प्रतापगढ़, 28 सितंबर। केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हो रहे जिले के परिवारों ने योजनाओं के माध्यम से मिल रही सुविधाओं को अपने लिए उपयोगी बताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया।
मोहम्मद नईब, वार्ड नम्बर 24, नई आबादी प्रतापगढ़ निवासी ने बताया कि उनके राशन कार्ड में पांच सदस्य हैं। उन्हें प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत प्रतिमाह 25 किलोग्राम गेहूं प्राप्त होता है। उन्होंने योजना के माध्यम से मिल रही सुविधा के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार जताया किया।
जमना बाई सोलंकी, सालपुरा, वार्ड नम्बर 15 निवासी ने बताया कि वे उज्ज्वला योजना से जुड़ी हुई हैं और उन्हें 450 रुपये में गैस सिलेंडर मिल रहा है। उन्होंने योजना का लाभ मिलने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया।
मरियम, सालपुरा प्रतापगढ़ निवासी ने बताया कि उन्हें उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन मिला है तथा 450 रुपये में गैस सिलेंडर मिल रहा है। इसी प्रकार तुलसीराम ग्वाला, वार्ड नम्बर 29, अहीर मोहल्ला प्रतापगढ़ निवासी ने बताया कि उनके राशन कार्ड में चार सदस्य हैं और उन्हें प्रतिमाह उन्हें भी गेहूं प्राप्त होता है। उन्होंने इस सुविधा के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया। वहीं श्याम माली, वार्ड नम्बर 29 प्रतापगढ़ निवासी ने भी बताया कि उनके राशन कार्ड में चार सदस्य हैं और उन्हें प्रतिमाह 20 किलोग्राम गेहूं मिलते हैं।
    user_रिपोर्टर मकसूदअहमद राईन
    रिपोर्टर मकसूदअहमद राईन
    Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • नवनिर्वाचित सभापति-उपसभापति का नगर परिषद कर्मचारियों ने किया स्वागत (रिपोर्टर अनिल जटिया) नवनिर्वाचित सभापति-उपसभापति का नगर परिषद कर्मचारियों ने किया स्वागत (रिपोर्टर अनिल जटिया) प्रतापगढ़। नगर परिषद प्रतापगढ़ में नवनिर्वाचित सभापति ज्योति चंदन सोनी एवं उपसभापति रेखा जैन सहित नवनिर्वाचित पार्षदों का अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस, राजस्थान कर्मचारी फेडरेशन एवं वाल्मीकि समाज की ओर से स्वागत-अभिनंदन किया गया। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष तरुण दावरे के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सभापति ज्योति चंदन सोनी एवं उपसभापति रेखा जैन सहित पार्षद पल्लवी धोबी, तेज कुवर एवं आशुतोष ओझा का साफा बंधवाकर, शाल एवं उपर्णा ओढ़ाकर तथा पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ महिला कर्मचारी विद्या देवी एवं शीला निरंजन ने सभापति का पुष्पमाला, शाल एवं गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद नगर परिषद के कर्मचारियों ने सभी पार्षदों का भी अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष तरुण दावरे ने किया, जबकि स्वागत उद्बोधन एवं आभार स्वास्थ्य निरीक्षक विशाल चनाल ने व्यक्त किया। इस दौरान वाल्मीकि समाज के लोगों सहित नगर परिषद के महिला एवं पुरुष कर्मचारी मौजूद रहे।
    3
    नवनिर्वाचित सभापति-उपसभापति का नगर परिषद कर्मचारियों ने किया स्वागत (रिपोर्टर अनिल जटिया)
नवनिर्वाचित सभापति-उपसभापति का नगर परिषद कर्मचारियों ने किया स्वागत
(रिपोर्टर अनिल जटिया)
प्रतापगढ़। नगर परिषद प्रतापगढ़ में नवनिर्वाचित सभापति ज्योति चंदन सोनी एवं उपसभापति रेखा जैन सहित नवनिर्वाचित पार्षदों का अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस, राजस्थान कर्मचारी फेडरेशन एवं वाल्मीकि समाज की ओर से स्वागत-अभिनंदन किया गया।
अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष तरुण दावरे के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सभापति ज्योति चंदन सोनी एवं उपसभापति रेखा जैन सहित पार्षद पल्लवी धोबी, तेज कुवर एवं आशुतोष ओझा का साफा बंधवाकर, शाल एवं उपर्णा ओढ़ाकर तथा पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ महिला कर्मचारी विद्या देवी एवं शीला निरंजन ने सभापति का पुष्पमाला, शाल एवं गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद नगर परिषद के कर्मचारियों ने सभी पार्षदों का भी अभिनंदन किया।
कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष तरुण दावरे ने किया, जबकि स्वागत उद्बोधन एवं आभार स्वास्थ्य निरीक्षक विशाल चनाल ने व्यक्त किया। इस दौरान वाल्मीकि समाज के लोगों सहित नगर परिषद के महिला एवं पुरुष कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_Anil Jatiya news repotar
    Anil Jatiya news repotar
    Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • ढोढर रेलवे स्टेशन पर युवक-युवती को पकड़ा, पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया। मुकेश मुछाल रतलाम मध्यप्रदेश रेलवे स्टेशन पर युवक-युवती को पकड़ा, पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया रतलाम जिले के ढोढर में सोमवार सुबह रेलवे स्टेशन पर एक युवक-युवती को कुछ लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक की पहचान साहिल निवासी कोटड़ी राजस्थान के रूप में बताई जा रही है, जबकि युवती दलौट की रहने वाली बताई गई है। बताया जा रहा है कि दोनों राजस्थान की ओर जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। इसी दौरान हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू की।मामले में पुलिस द्वारा युवक-युवती से पूछताछ की जा रही है। वहीं, युवक को जुलूस के रूप में थाने ले जाए जाने की बात भी सामने आई है। पूरे मामले की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगी। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है।
    1
    ढोढर रेलवे स्टेशन पर युवक-युवती को पकड़ा, पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया।
मुकेश मुछाल रतलाम मध्यप्रदेश 
रेलवे स्टेशन पर युवक-युवती को पकड़ा, पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया
रतलाम जिले के ढोढर में सोमवार सुबह रेलवे स्टेशन पर एक युवक-युवती को कुछ लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक की पहचान साहिल निवासी कोटड़ी राजस्थान के रूप में बताई जा रही है, जबकि युवती दलौट की रहने वाली बताई गई है। बताया जा रहा है कि दोनों राजस्थान की ओर जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। इसी दौरान हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू की।मामले में पुलिस द्वारा युवक-युवती से पूछताछ की जा रही है। वहीं, युवक को जुलूस के रूप में थाने ले जाए जाने की बात भी सामने आई है। पूरे मामले की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगी। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है।
    user_मुकेश मुछाल जावरा, रतलाम
    मुकेश मुछाल जावरा, रतलाम
    Local News Reporter जावरा, रतलाम, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.