सैकड़ों वोटर मिटा दिए - एक नाम छोड़ दिया। क्योंकि ये लोग गरीब हैं, झुग्गी में रहते हैं। ज्ञानेश कुमार जी कहां गया आपका "हाउस नंबर 0"? वोट चोरी के इस पैंतरे के ज़िम्मेदार हर व्यक्ति का हिसाब होगा। #VoteChori यमुना किनारे बेला एस्टेट में 728 लोग रहते हैं। SIR के बाद वोटर लिस्ट में सिर्फ़ एक नाम बचा - बाकी 727 नाम काट दिए गए। ये लोग दशकों से यहाँ रह रहे हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के दिल्ली चुनावों में वोट डाल चुके हैं। 2023 में इनके घर तोड़ दिए गए थे - पर ये कहीं नहीं गए, यहीं हैं। आज मैं इनकी झुग्गी में गया और सीधे इन्हीं से सुना कि चुनाव आयोग ने इनके साथ क्या किया है। SDM से फ़ोन पर मैंने यही कहा - मकान होने या न होने का वोट के अधिकार से कोई रिश्ता नहीं है। ख़ुद CEC ज्ञानेश कुमार कह चुके हैं कि "हाउस नंबर 0" बेघरों के लिए है। फिर भी 727 लोगों का नाम काट दिया गया। यह SIR नहीं - यह वोट चोरी का तरीक़ा है। जिनके पास पहले ही सबसे कम है, उनसे उनकी इकलौती ताक़त छीनी जा रही है। ज्ञानेश कुमार तो जाएँगे। पर जिस सिस्टम ने उनसे यह करवाया, उसका हिसाब भी होगा। #VoteChori
सैकड़ों वोटर मिटा दिए - एक नाम छोड़ दिया। क्योंकि ये लोग गरीब हैं, झुग्गी में रहते हैं। ज्ञानेश कुमार जी कहां गया आपका "हाउस नंबर 0"? वोट चोरी के इस पैंतरे के ज़िम्मेदार हर व्यक्ति का हिसाब होगा। #VoteChori यमुना किनारे बेला एस्टेट में 728 लोग रहते हैं। SIR के बाद वोटर लिस्ट में सिर्फ़ एक नाम बचा - बाकी 727 नाम काट दिए गए। ये लोग दशकों से यहाँ रह रहे हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के दिल्ली चुनावों में वोट डाल चुके हैं। 2023 में इनके घर तोड़ दिए गए थे - पर ये कहीं नहीं गए, यहीं हैं। आज मैं इनकी झुग्गी में गया और सीधे इन्हीं से सुना कि चुनाव आयोग ने इनके साथ क्या किया है। SDM से फ़ोन पर मैंने यही कहा - मकान होने या न होने का वोट के अधिकार से कोई रिश्ता नहीं है। ख़ुद CEC ज्ञानेश कुमार कह चुके हैं कि "हाउस नंबर 0" बेघरों के लिए है। फिर भी 727 लोगों का नाम काट दिया गया। यह SIR नहीं - यह वोट चोरी का तरीक़ा है। जिनके पास पहले ही सबसे कम है, उनसे उनकी इकलौती ताक़त छीनी जा रही है। ज्ञानेश कुमार तो जाएँगे। पर जिस सिस्टम ने उनसे यह करवाया, उसका हिसाब भी होगा। #VoteChori
- सैकड़ों वोटर मिटा दिए - एक नाम छोड़ दिया। क्योंकि ये लोग गरीब हैं, झुग्गी में रहते हैं। ज्ञानेश कुमार जी कहां गया आपका "हाउस नंबर 0"? वोट चोरी के इस पैंतरे के ज़िम्मेदार हर व्यक्ति का हिसाब होगा। #VoteChori यमुना किनारे बेला एस्टेट में 728 लोग रहते हैं। SIR के बाद वोटर लिस्ट में सिर्फ़ एक नाम बचा - बाकी 727 नाम काट दिए गए। ये लोग दशकों से यहाँ रह रहे हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के दिल्ली चुनावों में वोट डाल चुके हैं। 2023 में इनके घर तोड़ दिए गए थे - पर ये कहीं नहीं गए, यहीं हैं। आज मैं इनकी झुग्गी में गया और सीधे इन्हीं से सुना कि चुनाव आयोग ने इनके साथ क्या किया है। SDM से फ़ोन पर मैंने यही कहा - मकान होने या न होने का वोट के अधिकार से कोई रिश्ता नहीं है। ख़ुद CEC ज्ञानेश कुमार कह चुके हैं कि "हाउस नंबर 0" बेघरों के लिए है। फिर भी 727 लोगों का नाम काट दिया गया। यह SIR नहीं - यह वोट चोरी का तरीक़ा है। जिनके पास पहले ही सबसे कम है, उनसे उनकी इकलौती ताक़त छीनी जा रही है। ज्ञानेश कुमार तो जाएँगे। पर जिस सिस्टम ने उनसे यह करवाया, उसका हिसाब भी होगा। #VoteChori1
- कुआं में जैन रथोत्सव पर उमड़ा आस्था का सैलाब भव्य सजावट से जगमगाया दिगम्बर जैन मंदिर, गाजे-बाजे के साथ निकली रथ यात्रा; देर रात तक गूंजती रही डांडिया की खनक 🛕 कुआं में जैन रथोत्सव पर उमड़ा आस्था का सैलाब 🛕 भव्य सजावट से जगमगाया दिगम्बर जैन मंदिर, गाजे-बाजे के साथ निकली रथ यात्रा; देर रात तक गूंजती रही डांडिया की खनक ब्यूरो रिपोर्ट राकेश कलाल kua👌 📍 कुआं/डूंगरपुर। चिखली पंचायत समिति क्षेत्र के कुआं गांव में दिगम्बर जैन समाज की ओर से जैन रथोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। रथोत्सव को लेकर समाजजनों में खासा उत्साह नजर आया। मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी और सजावट से सजाया गया, जिससे पूरा परिसर जगमगा उठा। 🚩 गाजे-बाजे के साथ निकली रथ यात्रा रथोत्सव के अवसर पर गाजे-बाजे के साथ भव्य रथ यात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में समाजजन धार्मिक उल्लास के साथ रथ यात्रा में शामिल हुए। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। 🙏 श्री जी की आरती में श्रद्धालुओं ने लिया लाभ मंदिर परिसर में विधि-विधान के साथ श्री जी की आरती की गई। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से आरती में सहभागिता निभाई। श्री जी की आरती की बोली का लाभ दिनेश कुमार पिता रूपचन्दजी शाह ने लिया, जबकि फूल माला की बोली का लाभ शाह गजेंद्र कुमार/सुखलालजी ने लिया। 💃 डांडिया की खनक से देर रात तक गूंजता रहा माहौल धार्मिक कार्यक्रमों के बाद डांडिया-गरबा का आयोजन हुआ। बैंड की धुन पर महिला, युवा और समाजजनों ने उत्साह के साथ डांडिया रास खेला। देर रात तक डांडिया की खनक और धार्मिक गीतों की गूंज से माहौल भक्तिमय एवं उत्सवमय बना रहा। 🤝 धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकजुटता का संदेश रथोत्सव में महिला, युवा और समाज के अन्य वर्गों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही। मंदिर की भव्य सजावट, रथ यात्रा, आरती और डांडिया-गरबा ने आयोजन को विशेष बना दिया। 👮 पुलिस जाप्ता भी रहा मौजूद आयोजन के दौरान कुआं थाना पुलिस मय जाप्ता मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था के बीच रथोत्सव का कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। ब्यूरो रिपोर्ट — राकेश कलाल, कुआं हर खबर वागड़ | कुआं/डूंगरपुर 📱 97832770131
- पीठ में रथोत्सव मेले का भव्य आगाज, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ पीठ रथोत्सव मेले में उमड़ी भीड़ पीठ में रथोत्सव मेले के पहले दिन भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। दूर-दराज के गांवों से भी लोग मेले में पहुंचे। मेले में धार्मिक आस्था के साथ उत्साह नजर आया। बाजार में दुकानों पर दिनभर चहल-पहल रही। बच्चों और युवाओं ने झूलों का आनंद लिया। महिलाओं ने मेले में जमकर खरीदारी की। पहले दिन पूरे पीठ में उत्सव जैसा माहौल रहा।1
- 20 वर्षों से विकास की बाट जोह रही सरवणी ग्राम पंचायत, जर्जर सड़क और बदहाल सुविधाओं से ग्रामीण परेशान 20 वर्षों से विकास की बाट जोह रही सरवणी ग्राम पंचायत, जर्जर सड़क और बदहाल सुविधाओं से ग्रामीण परेशान झल्लारा/सलूंबर। ग्राम पंचायत सरवणी में पिछले करीब 20 वर्षों से विकास कार्यों की कमी को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत में सड़क, मोबाइल नेटवर्क, स्वास्थ्य सुविधाओं सहित कई मूलभूत सुविधाएं आज भी पर्याप्त नहीं हैं। सबसे बड़ी समस्या जिला मुख्यालय से जोड़ने वाले मुख्य मार्ग की बदहाली है, जो लंबे समय से मरम्मत और पुनर्निर्माण की बाट जोह रहा है। ग्रामीणों के अनुसार आजादी के बाद ग्राम पंचायत को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाले मुख्य मार्ग का पक्कीकरण केवल एक बार वर्ष 2007-08 में हुआ था। इसके बाद सड़क के नवीनीकरण या पुनर्निर्माण का कोई काम नहीं हुआ। लंबे समय से देखरेख के अभाव में सड़क जगह-जगह टूट चुकी है और अब पूरी तरह जर्जर हालत में पहुंच गई है। ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों और जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक सरवणी ग्राम पंचायत खनन प्रभावित क्षेत्र में भी आती है। ऐसे में सड़क के पुनर्निर्माण को लेकर DMFT के माध्यम से भी संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया है। इसके बावजूद ग्रामीणों का आरोप है कि अब तक कोई सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जर्जर मुख्य सड़क का जल्द पुनर्निर्माण कराने के साथ ही मोबाइल नेटवर्क, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को बेहतर करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि विकास कार्य नहीं होने से ग्राम पंचायत के लोगों को लंबे समय से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।1
- कुशलगढ़ में पावर प्लांट का विरोध तेज! हजारों ग्रामीणों ने कहा—जमीन हमारी, फैसला भी हमारा कुशलगढ़ मे प्रस्तावित पावर प्लांट के विरोध में सोमवार को क्षेत्र में हजारों ग्रामीणों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। महिलाओं, युवाओं और बच्चों समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण हाथों में विरोध की तख्तियां लेकर सड़कों पर उतरे और जोरदार नारेबाजी की। क्षेत्रीय विधायक रमिला खड़िया के नेतृत्व में निकली विशाल रैली में ग्रामीणों ने कृषि भूमि, आजीविका और भविष्य की सुरक्षा को लेकर विरोध दर्ज कराया। रैली चंद्रशेखर आजाद मैदान से रवाना होकर थांदला रोड और बांसवाड़ा रोड होते हुए उपखंड कार्यालय पहुंची। यहां ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी मुकेश कुमार मीणा को ज्ञापन सौंपकर परियोजना पर पुनर्विचार की मांग की। सभा को संबोधित करते हुए विधायक रमिला खड़िया ने कहा, “यह हमारे हक और हमारी जमीन की लड़ाई है। यदि पावर प्लांट लगाया गया तो मैं अपनी जान दे दूंगी, लेकिन ग्रामीणों के हक की लड़ाई से पीछे नहीं हटूंगी।” उन्होंने आंदोलन को आगे और व्यापक करने की बात कही। ग्रामीणों का दावा है कि प्रस्तावित परियोजना से करीब 32 हजार ग्रामीण प्रभावित हो सकते हैं। उनका कहना है कि क्षेत्र के अधिकांश परिवार कृषि पर निर्भर हैं और जमीन प्रभावित होने से रोजगार एवं परिवार के भरण-पोषण का संकट खड़ा हो सकता है। ग्रामीणों के अनुसार सिंगोली, सबलपुरा, घाटा, काकनिया, खजूरा, बस्सी और टिमेड़ा सहित अन्य पंचायतें प्रभावित हो सकती हैं। सभा में पूर्व सरपंच भीमा भाई, युवा नेता विजय सिंह खड़िया, सरपंच कैलाश पटेल, भुर्जी भाई मईडा, वरिष्ठ नेता कालू सिंह गरासिया, मांगीलाल दातला, युवा नेता राजेश वसुनिया और विधानसभा प्रभारी देवचंद मईडा सहित जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और अधिवक्ताओं ने संबोधित किया। ग्रामीणों ने कहा कि जमीन उनके लिए महज संपत्ति नहीं, बल्कि पीढ़ियों से चली आ रही आजीविका का आधार है। ज्ञापन सौंपने के बाद प्रदर्शनकारियों ने मांग पूरी होने तक लोकतांत्रिक एवं चरणबद्ध आंदोलन जारी रखने की बात कही।2
- रथोत्सव में रातभर खनका डांडिया, गेपसागर की पाल पर आधी रात तक गरबा; आज फिर सजेगा उत्सव डूंगरपुर जिले में जैन समाज के तीन दिवसीय रथोत्सव में सोमवार रात दूसरे दिन भी शहर गरबा और डांडिया की खनक से गूंजता रहा। मामा-भांजा और कोटड़िया जैन मंदिर के रथों की पूजा-अर्चना व आरती के बाद महिला, पुरुष, युवा और बच्चे गरबा की धुनों पर देर रात तक थिरकते रहे। इसके बाद दोनों रथों को गाजे-बाजे के साथ गेपसागर की पाल से रवाना कर भंडार गृह में रख दिया गया।1
- भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 जालूकूंआ जंगल में बकरी चराने गई महिला से दुष्कर्म व चांदी की चेन लूटने का आरोपी गिरफ्तार, गुजरात से पुलिस ने दबोचा भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 जालूकूंआ जंगल में बकरी चराने गई महिला से दुष्कर्म व चांदी की चेन लूटने का आरोपी गिरफ्तार, गुजरात से पुलिस ने दबोचा डूंगरपुर। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशानुसार रामसागड़ा थाना पुलिस ने जालूकूंआ के जंगल में बकरी चराने गई महिला के साथ बलात्कार करने और उसकी चांदी की चेन लूटकर फरार होने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटी गई चांदी की चेन भी बरामद कर ली है। क्या था मामला: रामसागड़ा थाना क्षेत्र की पीड़िता ने 25 सितंबर 2026 को थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में उसने बताया कि 24 सितंबर को दिन में वह जालूकूंआ जंगल में बकरियां चराने गई थी। शाम करीब 5 बजे एक व्यक्ति ने उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार किया और गले में पहनी हुई चांदी की चेन छीनकर भाग गया। चिल्लाने पर पीड़िता के काकाजी व अन्य लोग मौके पर पहुंचे, जिन्होंने भागते हुए आरोपी की पहचान सुरेश पुत्र मणीलाल डामोर (निवासी कोड़ियागुण) के रूप में की। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। गुजरात में 50 निर्माणाधीन इमारतों में तलाशी के बाद पकड़ा गया आरोपी: मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खींवसिंह और वृत्ताधिकारी सीमलवाड़ा मदनलाल विश्नोई के सुपरविजन में थानाधिकारी कैलाश पंचारिया के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी और मानवीय सूचना संकलित करने पर पता चला कि आरोपी हिम्मतनगर (गुजरात) में कड़ियाकाम करता है। पुलिस टीम ने हिम्मतनगर पहुंचकर करीब 50 निर्माणाधीन इमारतों में सघन तलाशी ली। इसके बाद आरोपी सुरेश (38 वर्ष) पुत्र मणीलाल डामोर निवासी कोड़ियागुण फला वलाई (थाना रामसागड़ा) को डिटेन कर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस टीम: इस कार्रवाई में थानाधिकारी कैलाश पंचारिया, सहायक उपनिरीक्षक कांतिलाल, कानिस्टेबल अमृतलाल (763), अभिषेक (832), दिलीपसिंह (351) तथा साइबर सेल डूंगरपुर की सराहनीय भूमिका रही।2
- जालूकूंआ जंगल मे बकरी चराने गई महिला से दुष्कर्म व चांदी की चैन लुटने का आरोपी गिरफ्तार, गुजरात से पुलिस ने दबोचा। डुंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157 जालूकूंआ जंगल में बकरी चराने गई महिला से दुष्कर्म व चांदी की चेन लूटने का आरोपी गिरफ्तार, गुजरात से पुलिस ने दबोचा डूंगरपुर। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशानुसार रामसागड़ा थाना पुलिस ने जालूकूंआ के जंगल में बकरी चराने गई महिला के साथ बलात्कार करने और उसकी चांदी की चेन लूटकर फरार होने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटी गई चांदी की चेन भी बरामद कर ली है। क्या था मामला: रामसागड़ा थाना क्षेत्र की पीड़िता ने 25 सितंबर 2026 को थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में उसने बताया कि 24 सितंबर को दिन में वह जालूकूंआ जंगल में बकरियां चराने गई थी। शाम करीब 5 बजे एक व्यक्ति ने उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार किया और गले में पहनी हुई चांदी की चेन छीनकर भाग गया। चिल्लाने पर पीड़िता के काकाजी व अन्य लोग मौके पर पहुंचे, जिन्होंने भागते हुए आरोपी की पहचान सुरेश पुत्र मणीलाल डामोर (निवासी कोड़ियागुण) के रूप में की। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। गुजरात में 50 निर्माणाधीन इमारतों में तलाशी के बाद पकड़ा गया आरोपी: मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खींवसिंह और वृत्ताधिकारी सीमलवाड़ा मदनलाल विश्नोई के सुपरविजन में थानाधिकारी कैलाश पंचारिया के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी और मानवीय सूचना संकलित करने पर पता चला कि आरोपी हिम्मतनगर (गुजरात) में कड़ियाकाम करता है। पुलिस टीम ने हिम्मतनगर पहुंचकर करीब 50 निर्माणाधीन इमारतों में सघन तलाशी ली। इसके बाद आरोपी सुरेश (38 वर्ष) पुत्र मणीलाल डामोर निवासी कोड़ियागुण फला वलाई (थाना रामसागड़ा) को डिटेन कर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस टीम: इस कार्रवाई में थानाधिकारी कैलाश पंचारिया, सहायक उपनिरीक्षक कांतिलाल, कानिस्टेबल अमृतलाल (763), अभिषेक (832), दिलीपसिंह (351) तथा साइबर सेल डूंगरपुर की सराहनीय भूमिका रही।1