logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पीठ में रथोत्सव मेले का भव्य आगाज, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ पीठ रथोत्सव मेले में उमड़ी भीड़ पीठ में रथोत्सव मेले के पहले दिन भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। दूर-दराज के गांवों से भी लोग मेले में पहुंचे। मेले में धार्मिक आस्था के साथ उत्साह नजर आया। बाजार में दुकानों पर दिनभर चहल-पहल रही। बच्चों और युवाओं ने झूलों का आनंद लिया। महिलाओं ने मेले में जमकर खरीदारी की। पहले दिन पूरे पीठ में उत्सव जैसा माहौल रहा।

5 hrs ago
user_Shambhu labana
Shambhu labana
Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
5 hrs ago

पीठ में रथोत्सव मेले का भव्य आगाज, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ पीठ रथोत्सव मेले में उमड़ी भीड़ पीठ में रथोत्सव मेले के पहले दिन भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। दूर-दराज के गांवों से भी लोग मेले में पहुंचे। मेले में धार्मिक आस्था के साथ उत्साह नजर आया। बाजार में दुकानों पर दिनभर चहल-पहल रही। बच्चों और युवाओं ने झूलों का आनंद लिया। महिलाओं ने मेले में जमकर खरीदारी की। पहले दिन पूरे पीठ में उत्सव जैसा माहौल रहा।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • लोकेशन डूंगरपुर सवाद दाता महेश्वर चोबीसा Mo 7976727929 हेड लाइन रथों उत्सव की रही धूम महिला और पुरुषों ने बढ़ चढ़ कर डांडियों का भरपूर लिया आनंद लोकेशन डूंगरपुर सवाद दाता महेश्वर चोबीसा Mo 7976727929 हेड लाइन रथों उत्सव की रही धूम महिला और पुरुषों ने बढ़ चढ़ कर डांडियों का भरपूर लिया आनंद एंकर इंट्रो भक्ति के साथ उत्सव का उल्लास रथोत्सव में जैन समाज की धार्मिक परंपरा के साथ सांस्कृतिक उत्सव का भी रंग देखने को मिला। महिलाएं और युवतियां पारंपरिक परिधानों में पहुंचीं। वहीं पुरुषों और बच्चों ने भी उत्साह के साथ डांडिया खेला। रथों के साथ चल रहे श्रद्धालुओं के जयकारों और गरबा की धुनों से गेपसागर की पाल का वातावरण देर रात तक उत्सवी बना रहा। तीन दिवसीय रथोत्सव के तहत सोमवार रात को भी गेपसागर की पाल पर धार्मिक आयोजन और डांडिया की धूम रही। महिला ओर पुरुषों ने बढ़ चढ़ कर धार्मिक धुन पर डांडियों का आनंद लिया रथोत्सव को लेकर जैन समाज में खासा उत्साह है। कांग्रेस पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा भी पहुंचे रथों उत्सव में भगवान को माला पहना नाई और जैन समाज को दी बधाई
    4
    लोकेशन डूंगरपुर 
सवाद दाता महेश्वर चोबीसा 
Mo 7976727929
हेड लाइन 
 रथों उत्सव की रही 
धूम महिला और पुरुषों ने बढ़ 
चढ़ कर डांडियों का भरपूर लिया आनंद 

लोकेशन डूंगरपुर 
सवाद दाता महेश्वर चोबीसा 
Mo 7976727929
हेड लाइन 
रथों उत्सव की रही 
धूम महिला और पुरुषों ने बढ़ 
चढ़ कर डांडियों का भरपूर लिया आनंद 
एंकर इंट्रो 
भक्ति के साथ उत्सव का उल्लास
रथोत्सव में जैन समाज की धार्मिक परंपरा के साथ सांस्कृतिक उत्सव का भी रंग देखने को मिला। महिलाएं और युवतियां पारंपरिक परिधानों में पहुंचीं। वहीं पुरुषों और बच्चों ने भी उत्साह के साथ डांडिया खेला। रथों के साथ चल रहे श्रद्धालुओं के जयकारों और गरबा की धुनों से गेपसागर की पाल का वातावरण देर रात तक उत्सवी बना रहा। तीन दिवसीय रथोत्सव के तहत सोमवार रात को भी गेपसागर की पाल पर धार्मिक आयोजन और डांडिया की धूम रही। महिला ओर पुरुषों 
ने बढ़ चढ़ कर धार्मिक धुन पर
डांडियों का आनंद लिया 
रथोत्सव को लेकर जैन समाज में खासा उत्साह है।
कांग्रेस पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा भी पहुंचे रथों उत्सव में 
भगवान को माला पहना नाई 
और जैन समाज को दी बधाई
    user_Maheshwar choubisa
    Maheshwar choubisa
    Graphic designer डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • पांच साल से अधूरी पानी की टंकी, पाइपलाइन तक नहीं बिछी : 'हर घर नल' का सपना पड़ा फीका देवल गांव में जल जीवन मिशन की सुस्त रफ्तार पर ग्रामीणों में भारी आक्रोश, सीएम और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई संवाददाता – संतोष व्यास डूंगरपुर। आजादी के दशकों बाद भी ग्रामीण अंचलों में आमजन को पेयजल जैसी मूलभूत बुनियादी सुविधा के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ रहा है। जिले की ग्राम पंचायतों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के सरकारी दावों के बीच जल जीवन मिशन की जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। जिला मुख्यालय के समीपवर्ती देवल खास ग्राम पंचायत के देवल गांव में जल जीवन मिशन के तहत शुरू किया गया पेयजल योजना का कार्य करीब चार से पांच साल बीत जाने के बाद भी अधूरा पड़ा हुआ है। आलम यह है कि गांव में न तो पानी की टंकी का निर्माण कार्य पूरा हो पाया है और न ही अब तक गांव की गलियों में पूर्ण रूप से पाइपलाइन ही बिछाई गई है। इसके चलते राज्य सरकार के 'हर घर नल से जल' पहुंचाने का महत्वाकांक्षी दावा पूरी तरह बेअसर और अधूरा साबित हो रहा है। - पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण, मीडिया और प्रशासन से गुहार बेअसर ग्रामीणों ने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार की ओर से हर घर नल कनेक्शन के जरिए नियमित और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की बड़ी-बड़ी बातें कही जाती हैं, लेकिन धरातल पर योजना की स्थिति बेहद चिंताजनक है। गांव में पानी की टंकी का ढांचा अधर में लटका होने और गांव के प्रमुख मोहल्लों में पाइपलाइन का काम शुरू नहीं होने से ग्रामीणों को रोजमर्रा के पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस गंभीर समस्या को पूर्व में भी कई बार मीडिया के माध्यम से उठाया गया तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन जिम्मेदारों की उदासीनता के कारण अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ज्ञापन के बाद भी नहीं जगी आस : मुख्यमंत्री से लेकर कलेक्टर तक लगाई गुहार देवल निवासी अरविंद कलाल एवं सुजीत जोशी ने मामले पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि बीते चार-पांच सालों से ग्रामीण शुद्ध पेयजल की उम्मीद लगाए बैठे हैं। उन्होंने बताया कि गांव की इस विकराल समस्या को लेकर पूर्व में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के देवल आगमन पर सभी ग्रामवासियों ने एकजुट होकर उन्हें ज्ञापन सौंपा था। इसके अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के आला अधिकारियों को भी लिखित में प्रार्थना पत्र दिए जा चुके हैं। बावजूद इसके, योजना के कार्य में कोई प्रगति देखने को नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा जल जीवन मिशन योजना आमजन को राहत देने के लिए शुरू की गई थी, लेकिन प्रशासनिक अनदेखी के कारण देवल गांव के लोग आज भी इसके लाभ से महरून हैं। कई जगह ठेकेदारों द्वारा आधी-अधूरी पाइपलाइन डालकर छोड़ दिया गया है। हमारी मांग है कि पूरे गांव के लिए एक मास्टर प्लान तैयार कर अविलंब कार्य पूरा कराया जाए और जहां भी सड़क खोदी जाए, उसकी तत्काल मरम्मत कराई जाए। - मास्टर प्लान के तहत काम पूरा करने और सड़क मरम्मत की मांग ग्रामवासियों ने चेतावनी देते हुए मांग की है कि पानी की टंकी का रुका हुआ निर्माण कार्य शीघ्र पूरा किया जाए, गुणवत्तापूर्ण पाइपलाइन बिछाकर हर घर तक नल कनेक्शन चालू किया जाए। साथ ही पाइपलाइन खुदाई के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों का सुदृढ़ीकरण और रिपेयरिंग का काम भी प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए। ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि यदि प्रशासन ने समय रहते इस दिशा में सकारात्मक कदम नहीं उठाए, तो पूरे गांव को लामबंद होकर आंदोलन का रास्ता अपनाने पर मजबूर होना पड़ेगा।
    1
    पांच साल से अधूरी पानी की टंकी, पाइपलाइन तक नहीं बिछी : 'हर घर नल' का सपना पड़ा फीका
देवल गांव में जल जीवन मिशन की सुस्त रफ्तार पर ग्रामीणों में भारी आक्रोश, सीएम और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
संवाददाता – संतोष व्यास
डूंगरपुर। आजादी के दशकों बाद भी ग्रामीण अंचलों में आमजन को पेयजल जैसी मूलभूत बुनियादी सुविधा के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ रहा है। जिले की ग्राम पंचायतों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के सरकारी दावों के बीच जल जीवन मिशन की जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। जिला मुख्यालय के समीपवर्ती देवल खास ग्राम पंचायत के देवल गांव में जल जीवन मिशन के तहत शुरू किया गया पेयजल योजना का कार्य करीब चार से पांच साल बीत जाने के बाद भी अधूरा पड़ा हुआ है। आलम यह है कि गांव में न तो पानी की टंकी का निर्माण कार्य पूरा हो पाया है और न ही अब तक गांव की गलियों में पूर्ण रूप से पाइपलाइन ही बिछाई गई है। इसके चलते राज्य सरकार के 'हर घर नल से जल' पहुंचाने का महत्वाकांक्षी दावा पूरी तरह बेअसर और अधूरा साबित हो रहा है।
- पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण, मीडिया और प्रशासन से गुहार बेअसर
ग्रामीणों ने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार की ओर से हर घर नल कनेक्शन के जरिए नियमित और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की बड़ी-बड़ी बातें कही जाती हैं, लेकिन धरातल पर योजना की स्थिति बेहद चिंताजनक है। गांव में पानी की टंकी का ढांचा अधर में लटका होने और गांव के प्रमुख मोहल्लों में पाइपलाइन का काम शुरू नहीं होने से ग्रामीणों को रोजमर्रा के पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस गंभीर समस्या को पूर्व में भी कई बार मीडिया के माध्यम से उठाया गया तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन जिम्मेदारों की उदासीनता के कारण अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
ज्ञापन के बाद भी नहीं जगी आस : मुख्यमंत्री से लेकर कलेक्टर तक लगाई गुहार
देवल निवासी अरविंद कलाल एवं सुजीत जोशी ने मामले पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि बीते चार-पांच सालों से ग्रामीण शुद्ध पेयजल की उम्मीद लगाए बैठे हैं। उन्होंने बताया कि गांव की इस विकराल समस्या को लेकर पूर्व में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के देवल आगमन पर सभी ग्रामवासियों ने एकजुट होकर उन्हें ज्ञापन सौंपा था। इसके अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के आला अधिकारियों को भी लिखित में प्रार्थना पत्र दिए जा चुके हैं। बावजूद इसके, योजना के कार्य में कोई प्रगति देखने को नहीं मिली है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा जल जीवन मिशन योजना आमजन को राहत देने के लिए शुरू की गई थी, लेकिन प्रशासनिक अनदेखी के कारण देवल गांव के लोग आज भी इसके लाभ से महरून हैं। कई जगह ठेकेदारों द्वारा आधी-अधूरी पाइपलाइन डालकर छोड़ दिया गया है। हमारी मांग है कि पूरे गांव के लिए एक मास्टर प्लान तैयार कर अविलंब कार्य पूरा कराया जाए और जहां भी सड़क खोदी जाए, उसकी तत्काल मरम्मत कराई जाए।  
- मास्टर प्लान के तहत काम पूरा करने और सड़क मरम्मत की मांग
ग्रामवासियों ने चेतावनी देते हुए मांग की है कि पानी की टंकी का रुका हुआ निर्माण कार्य शीघ्र पूरा किया जाए, गुणवत्तापूर्ण पाइपलाइन बिछाकर हर घर तक नल कनेक्शन चालू किया जाए। साथ ही पाइपलाइन खुदाई के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों का सुदृढ़ीकरण और रिपेयरिंग का काम भी प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए। ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि यदि प्रशासन ने समय रहते इस दिशा में सकारात्मक कदम नहीं उठाए, तो पूरे गांव को लामबंद होकर आंदोलन का रास्ता अपनाने पर मजबूर होना पड़ेगा।
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    Court reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • डूंगरपुर में प्रशासनिक अधिकारी के वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल डूंगरपुर। वरदा थाना क्षेत्र के किशनपुरा मोड़ पर सोमवार को प्रशासनिक अधिकारी के वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर वरदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सागवाड़ा अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार काहेला निवासी राहुल पुत्र जीवराम डेंडोर और रमेश पुत्र लसू डेंडोर बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान किशनपुरा मोड़ पर पीछे से आ रही बोलेरो गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि बोलेरो पर लाल-नीली बत्ती लगी थी और वाहन के शीशे पर ‘राजस्थान सरकार’ लिखा हुआ था। टक्कर के बाद दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही वरदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को पहले सागवाड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें निजी अस्पताल रेफर किया गया। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान राहुल डेंडोर की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने हादसे के संबंध में जानकारी जुटाकर जांच शुरू कर दी है।
    1
    डूंगरपुर में प्रशासनिक अधिकारी के वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

डूंगरपुर। वरदा थाना क्षेत्र के किशनपुरा मोड़ पर सोमवार को प्रशासनिक अधिकारी के वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर वरदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सागवाड़ा अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार काहेला निवासी राहुल पुत्र जीवराम डेंडोर और रमेश पुत्र लसू डेंडोर बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान किशनपुरा मोड़ पर पीछे से आ रही बोलेरो गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि बोलेरो पर लाल-नीली बत्ती लगी थी और वाहन के शीशे पर ‘राजस्थान सरकार’ लिखा हुआ था।
टक्कर के बाद दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही वरदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को पहले सागवाड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें निजी अस्पताल रेफर किया गया। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान राहुल डेंडोर की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने हादसे के संबंध में जानकारी जुटाकर जांच शुरू कर दी है।
    user_Dungarpur Live New
    Dungarpur Live New
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • पीठ मे रथोत्सव को लेकर हर साल की तरह इस साल भी भरा मेला, उमडा श्रद्धालुओ का सैलाब। डूंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157 पीठ में रथोत्सव को लेकर भरा मेला, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब। पीठ। रथोत्सव के अवसर पर पीठ कस्बे में सोमवार को मेले का आयोजन हुआ। रथोत्सव को लेकर सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई। धार्मिक आयोजन के साथ मेले में बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के क्षेत्रों से लोग पहुंचे। मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें, खिलौने, खान-पान और घरेलू सामान की दुकानें सजीं। बच्चों और महिलाओं ने मेले का जमकर आनंद लिया। रथोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं ने धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेकर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। मेले को लेकर स्थानीय प्रशासन एवं आयोजकों की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। पूरे क्षेत्र में उत्साह और धार्मिक माहौल बना रहा।
    3
    पीठ मे रथोत्सव को लेकर हर साल की तरह इस साल भी भरा मेला, उमडा श्रद्धालुओ का सैलाब। 
डूंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157
पीठ में रथोत्सव को लेकर भरा मेला, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।
पीठ। रथोत्सव के अवसर पर पीठ कस्बे में सोमवार को मेले का आयोजन हुआ। रथोत्सव को लेकर सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई। धार्मिक आयोजन के साथ मेले में बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के क्षेत्रों से लोग पहुंचे।
मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें, खिलौने, खान-पान और घरेलू सामान की दुकानें सजीं। बच्चों और महिलाओं ने मेले का जमकर आनंद लिया। रथोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं ने धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेकर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की।
मेले को लेकर स्थानीय प्रशासन एवं आयोजकों की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। पूरे क्षेत्र में उत्साह और धार्मिक माहौल बना रहा।
    user_तेजसिंह राठौड
    तेजसिंह राठौड
    Nurse डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • कुशलगढ़ में पावर प्लांट का विरोध तेज! हजारों ग्रामीणों ने कहा—जमीन हमारी, फैसला भी हमारा कुशलगढ़ मे प्रस्तावित पावर प्लांट के विरोध में सोमवार को क्षेत्र में हजारों ग्रामीणों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। महिलाओं, युवाओं और बच्चों समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण हाथों में विरोध की तख्तियां लेकर सड़कों पर उतरे और जोरदार नारेबाजी की। क्षेत्रीय विधायक रमिला खड़िया के नेतृत्व में निकली विशाल रैली में ग्रामीणों ने कृषि भूमि, आजीविका और भविष्य की सुरक्षा को लेकर विरोध दर्ज कराया। रैली चंद्रशेखर आजाद मैदान से रवाना होकर थांदला रोड और बांसवाड़ा रोड होते हुए उपखंड कार्यालय पहुंची। यहां ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी मुकेश कुमार मीणा को ज्ञापन सौंपकर परियोजना पर पुनर्विचार की मांग की। सभा को संबोधित करते हुए विधायक रमिला खड़िया ने कहा, “यह हमारे हक और हमारी जमीन की लड़ाई है। यदि पावर प्लांट लगाया गया तो मैं अपनी जान दे दूंगी, लेकिन ग्रामीणों के हक की लड़ाई से पीछे नहीं हटूंगी।” उन्होंने आंदोलन को आगे और व्यापक करने की बात कही। ग्रामीणों का दावा है कि प्रस्तावित परियोजना से करीब 32 हजार ग्रामीण प्रभावित हो सकते हैं। उनका कहना है कि क्षेत्र के अधिकांश परिवार कृषि पर निर्भर हैं और जमीन प्रभावित होने से रोजगार एवं परिवार के भरण-पोषण का संकट खड़ा हो सकता है। ग्रामीणों के अनुसार सिंगोली, सबलपुरा, घाटा, काकनिया, खजूरा, बस्सी और टिमेड़ा सहित अन्य पंचायतें प्रभावित हो सकती हैं। सभा में पूर्व सरपंच भीमा भाई, युवा नेता विजय सिंह खड़िया, सरपंच कैलाश पटेल, भुर्जी भाई मईडा, वरिष्ठ नेता कालू सिंह गरासिया, मांगीलाल दातला, युवा नेता राजेश वसुनिया और विधानसभा प्रभारी देवचंद मईडा सहित जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और अधिवक्ताओं ने संबोधित किया। ग्रामीणों ने कहा कि जमीन उनके लिए महज संपत्ति नहीं, बल्कि पीढ़ियों से चली आ रही आजीविका का आधार है। ज्ञापन सौंपने के बाद प्रदर्शनकारियों ने मांग पूरी होने तक लोकतांत्रिक एवं चरणबद्ध आंदोलन जारी रखने की बात कही।
    2
    कुशलगढ़ में पावर प्लांट का विरोध तेज! हजारों ग्रामीणों ने कहा—जमीन हमारी, फैसला भी हमारा
कुशलगढ़ मे प्रस्तावित पावर प्लांट के विरोध में सोमवार को क्षेत्र में हजारों ग्रामीणों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। महिलाओं, युवाओं और बच्चों समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण हाथों में विरोध की तख्तियां लेकर सड़कों पर उतरे और जोरदार नारेबाजी की। क्षेत्रीय विधायक रमिला खड़िया के नेतृत्व में निकली विशाल रैली में ग्रामीणों ने कृषि भूमि, आजीविका और भविष्य की सुरक्षा को लेकर विरोध दर्ज कराया।
रैली चंद्रशेखर आजाद मैदान से रवाना होकर थांदला रोड और बांसवाड़ा रोड होते हुए उपखंड कार्यालय पहुंची। यहां ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी मुकेश कुमार मीणा को ज्ञापन सौंपकर परियोजना पर पुनर्विचार की मांग की।
सभा को संबोधित करते हुए विधायक रमिला खड़िया ने कहा, “यह हमारे हक और हमारी जमीन की लड़ाई है। यदि पावर प्लांट लगाया गया तो मैं अपनी जान दे दूंगी, लेकिन ग्रामीणों के हक की लड़ाई से पीछे नहीं हटूंगी।” उन्होंने आंदोलन को आगे और व्यापक करने की बात कही।
ग्रामीणों का दावा है कि प्रस्तावित परियोजना से करीब 32 हजार ग्रामीण प्रभावित हो सकते हैं। उनका कहना है कि क्षेत्र के अधिकांश परिवार कृषि पर निर्भर हैं और जमीन प्रभावित होने से रोजगार एवं परिवार के भरण-पोषण का संकट खड़ा हो सकता है। ग्रामीणों के अनुसार सिंगोली, सबलपुरा, घाटा, काकनिया, खजूरा, बस्सी और टिमेड़ा सहित अन्य पंचायतें प्रभावित हो सकती हैं।
सभा में पूर्व सरपंच भीमा भाई, युवा नेता विजय सिंह खड़िया, सरपंच कैलाश पटेल, भुर्जी भाई मईडा, वरिष्ठ नेता कालू सिंह गरासिया, मांगीलाल दातला, युवा नेता राजेश वसुनिया और विधानसभा प्रभारी देवचंद मईडा सहित जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और अधिवक्ताओं ने संबोधित किया।
ग्रामीणों ने कहा कि जमीन उनके लिए महज संपत्ति नहीं, बल्कि पीढ़ियों से चली आ रही आजीविका का आधार है। ज्ञापन सौंपने के बाद प्रदर्शनकारियों ने मांग पूरी होने तक लोकतांत्रिक एवं चरणबद्ध आंदोलन जारी रखने की बात कही।
    user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • पांच मिनट में 75 लाख का न्यू डंपर चोरी, अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश डुप्लीकेट चाबी से वारदात, 350 से अधिक CCTV फुटेज खंगालकर पुलिस ने चोरी का डंपर किया बरामद पवन अग्रवाल चिकारड़ा/ चित्तौड़गढ़ - जिला स्पेशल टीम (चोरी निरोधक टीम) और राशमी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय डंपर चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने करीब 75 लाख रुपए कीमत का न्यू डंपर बरामद किया है, जिसे राशमी के पहुना स्थित नायरा पेट्रोल पंप के बाहर से डुप्लीकेट चाबी बनाकर महज पांच मिनट में चोरी कर लिया गया था। मामले में वाहन चोरी करने तथा चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त से जुड़े आरोपियों को नामजद किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि 15 सितंबर को दौलतपुरा, भीलवाड़ा निवासी कैलाश चंद्र गुर्जर ने राशमी थाने में रिपोर्ट दी थी कि 14 सितंबर की मध्यरात्रि पहुना नायरा पेट्रोल पंप के बाहर खड़ा करीब 75 लाख रुपए कीमत का नया डंपर अज्ञात बदमाश डुप्लीकेट चाबी से खोलकर और जीपीएस सिस्टम को हैक कर चोरी कर ले गए। घटना को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा एवं वृत्ताधिकारी गंगरार उदयसिंह के निर्देशन में थानाधिकारी गेहरीलाल गुर्जर के नेतृत्व में राशमी थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम की संयुक्त टीम गठित की गई। 350 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले पुलिस टीम ने पेट्रोल पंप सहित घटना स्थल से लेकर नीमच, मंदसौर, जावरा, गोधरा और आनंद (गुजरात) तक करीब 350 से अधिक CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग जुटाकर उनका बारीकी से विश्लेषण किया। तकनीकी साक्ष्यों और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर पुलिस टीम आरोपियों तक पहुंची। जांच में सामने आया कि गुजरात निवासी नियाज खान ने अपने साथियों के साथ मिलकर डंपर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी के बाद डंपर को जावरा, मध्यप्रदेश से अन्य साथियों द्वारा ले जाने की जानकारी सामने आई। पुलिस टीम ने करीब 10 दिनों तक लगातार CCTV फुटेज और संदिग्ध आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखी। आरोपियों की तलाश के दौरान पुलिस टीम ने स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप भेष बदलकर भी रेकी की। पुलिस की लगातार निगरानी के चलते आरोपी चोरी का डंपर आनंद, गुजरात के पास एक गोदाम के बाहर छोड़कर फरार हो गए। बाद में पुलिस ने डंपर को बरामद कर लिया। कई राज्यों में डंपर चोरी की आशंका पुलिस के अनुसंधान और CCTV फुटेज के विश्लेषण में नियाज खान और उसके साथियों द्वारा राजस्थान, मध्यप्रदेश सहित अन्य स्थानों से इसी तरह डंपर चोरी करने की वारदातों के संकेत मिले हैं। चोरी किए गए वाहनों को छोटा उदयपुर और आनंद, गुजरात में बेचने की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस ने वाहन चोरी और खरीद-फरोख्त से जुड़े आरोपियों को नामजद किया है। मामले में अनुसंधान जारी है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना है। कार्रवाई करने वाली टीम: राशमी थाना टीम में थानाधिकारी गेहरीलाल गुर्जर, एएसआई धूडाराम, साइबर सेल के राजकुमार, कांस्टेबल अर्जुन, मनोज एवं सुभाष शामिल रहे। जिला विशेष टीम (चोरी निरोधक टीम) में प्रभारी रामावतार, सुनील कुमार, दुर्गेश, हेमराज, पदम कुमार, राकेश, मनीष कुमार, साहिल गुर्जर एवं पुरखाराम ने कार्रवाई में भूमिका निभाई।
    3
    पांच मिनट में 75 लाख का न्यू डंपर चोरी, अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

डुप्लीकेट चाबी से वारदात, 350 से अधिक CCTV फुटेज खंगालकर पुलिस ने चोरी का डंपर किया बरामद
पवन अग्रवाल 
चिकारड़ा/ चित्तौड़गढ़ -  जिला स्पेशल टीम (चोरी निरोधक टीम) और राशमी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय डंपर चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने करीब 75 लाख रुपए कीमत का न्यू डंपर बरामद किया है, जिसे राशमी के पहुना स्थित नायरा पेट्रोल पंप के बाहर से डुप्लीकेट चाबी बनाकर महज पांच मिनट में चोरी कर लिया गया था। मामले में वाहन चोरी करने तथा चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त से जुड़े आरोपियों को नामजद किया गया है।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि 15 सितंबर को दौलतपुरा, भीलवाड़ा निवासी कैलाश चंद्र गुर्जर ने राशमी थाने में रिपोर्ट दी थी कि 14 सितंबर की मध्यरात्रि पहुना नायरा पेट्रोल पंप के बाहर खड़ा करीब 75 लाख रुपए कीमत का नया डंपर अज्ञात बदमाश डुप्लीकेट चाबी से खोलकर और जीपीएस सिस्टम को हैक कर चोरी कर ले गए।
घटना को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा एवं वृत्ताधिकारी गंगरार उदयसिंह के निर्देशन में थानाधिकारी गेहरीलाल गुर्जर के नेतृत्व में राशमी थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम की संयुक्त टीम गठित की गई।
350 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले
पुलिस टीम ने पेट्रोल पंप सहित घटना स्थल से लेकर नीमच, मंदसौर, जावरा, गोधरा और आनंद (गुजरात) तक करीब 350 से अधिक CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग जुटाकर उनका बारीकी से विश्लेषण किया। तकनीकी साक्ष्यों और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर पुलिस टीम आरोपियों तक पहुंची।
जांच में सामने आया कि गुजरात निवासी नियाज खान ने अपने साथियों के साथ मिलकर डंपर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी के बाद डंपर को जावरा, मध्यप्रदेश से अन्य साथियों द्वारा ले जाने की जानकारी सामने आई। पुलिस टीम ने करीब 10 दिनों तक लगातार CCTV फुटेज और संदिग्ध आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखी।
आरोपियों की तलाश के दौरान पुलिस टीम ने स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप भेष बदलकर भी रेकी की। पुलिस की लगातार निगरानी के चलते आरोपी चोरी का डंपर आनंद, गुजरात के पास एक गोदाम के बाहर छोड़कर फरार हो गए। बाद में पुलिस ने डंपर को बरामद कर लिया।
कई राज्यों में डंपर चोरी की आशंका
पुलिस के अनुसंधान और CCTV फुटेज के विश्लेषण में नियाज खान और उसके साथियों द्वारा राजस्थान, मध्यप्रदेश सहित अन्य स्थानों से इसी तरह डंपर चोरी करने की वारदातों के संकेत मिले हैं। चोरी किए गए वाहनों को छोटा उदयपुर और आनंद, गुजरात में बेचने की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस ने वाहन चोरी और खरीद-फरोख्त से जुड़े आरोपियों को नामजद किया है। मामले में अनुसंधान जारी है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।
कार्रवाई करने वाली टीम:
राशमी थाना टीम में थानाधिकारी गेहरीलाल गुर्जर, एएसआई धूडाराम, साइबर सेल के राजकुमार, कांस्टेबल अर्जुन, मनोज एवं सुभाष शामिल रहे। जिला विशेष टीम (चोरी निरोधक टीम) में प्रभारी रामावतार, सुनील कुमार, दुर्गेश, हेमराज, पदम कुमार, राकेश, मनीष कुमार, साहिल गुर्जर एवं पुरखाराम ने कार्रवाई में भूमिका निभाई।
    user_पवन अग्रवाल
    पवन अग्रवाल
    Local News Reporter डूंगला, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    1 hr ago
  • दिवड़ा बड़ा के खेत में अचानक दिखा विशालकाय अजगर, बकरी का किया शिकार, गांव में मचा हड़कंप सूचना मिलते ही पहुंची वन विभाग की टीम, कड़ी मशक्कत के बाद किया सुरक्षित रेस्क्यू संवाददाता – संतोष व्यास डूंगरपुर। जिले के दिवड़ा बड़ा गांव से सटे गमेरापसोर क्षेत्र में सोमवार को उस समय ग्रामीणों में हड़कंप मच गया, जब खेत में एक विशालकाय अजगर दिखाई दिया। अजगर ने खेत में चर रही प्रकाश डोडीयार वार्डपंच की बकरी पर हमला कर उसे अपना शिकार बना लिया। खेत में विशाल अजगर होने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। अजगर के खेत में होने और बकरी के शिकार की सूचना ग्रामीण संतोष पाटीदार को मिली। उन्होंने बिना समय गंवाए वन विभाग को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम से राकेश पाटीदार एवं प्रणय सोनी तत्काल मौके पर पहुंचे। टीम ने स्थिति का जायजा लेते हुए ग्रामीणों के सहयोग से अजगर को सुरक्षित पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद वनकर्मियों ने विशालकाय अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। अजगर के रेस्क्यू होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग की टीम ने बताया कि रेस्क्यू किए गए अजगर को आबादी क्षेत्र से दूर सुरक्षित घने जंगल में छोड़ा जाएगा। अजगर को देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा रही। ग्रामीणों ने समय रहते वन विभाग को सूचना देने के लिए संतोष पाटीदार की सजगता और सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू करने के लिए वन विभाग की टीम की तत्परता की सराहना की।
    1
    दिवड़ा बड़ा के खेत में अचानक दिखा विशालकाय अजगर, बकरी का किया शिकार, गांव में मचा हड़कंप
सूचना मिलते ही पहुंची वन विभाग की टीम, कड़ी मशक्कत के बाद किया सुरक्षित रेस्क्यू
संवाददाता – संतोष व्यास
डूंगरपुर। जिले के दिवड़ा बड़ा गांव से सटे गमेरापसोर क्षेत्र में सोमवार को उस समय ग्रामीणों में हड़कंप मच गया, जब खेत में एक विशालकाय अजगर दिखाई दिया। अजगर ने खेत में चर रही प्रकाश डोडीयार वार्डपंच की बकरी पर हमला कर उसे अपना शिकार बना लिया। खेत में विशाल अजगर होने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। अजगर के खेत में होने और बकरी के शिकार की सूचना ग्रामीण संतोष पाटीदार को मिली। उन्होंने बिना समय गंवाए वन विभाग को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम से राकेश पाटीदार एवं प्रणय सोनी तत्काल मौके पर पहुंचे। टीम ने स्थिति का जायजा लेते हुए ग्रामीणों के सहयोग से अजगर को सुरक्षित पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
काफी मशक्कत के बाद वनकर्मियों ने विशालकाय अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। अजगर के रेस्क्यू होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग की टीम ने बताया कि रेस्क्यू किए गए अजगर को आबादी क्षेत्र से दूर सुरक्षित घने जंगल में छोड़ा जाएगा।  अजगर को देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा रही। ग्रामीणों ने समय रहते वन विभाग को सूचना देने के लिए संतोष पाटीदार की सजगता और सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू करने के लिए वन विभाग की टीम की तत्परता की सराहना की।
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    Court reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • भारत में अभी अभी बड़ी खबर आ रही है की वोट चोर गदी छोड़ वोट चोर
    1
    भारत में अभी अभी बड़ी खबर आ रही है की वोट चोर गदी छोड़ 
वोट चोर
    user_My Rajasthan news channel
    My Rajasthan news channel
    Doctor बड़ी सादड़ी, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर दौड़ी एकता की मैराथन जिला पुलिस ने 5 किलोमीटर मैराथन एवं वॉलीबॉल मैच के जरिए दिया राष्ट्रीय एकता, अनुशासन और फिटनेस का संदेश पवन अग्रवाल चिकारड़ा/चित्तौड़गढ़। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिला पुलिस की ओर से राष्ट्रीय एकता, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देने के उद्देश्य से 5 किलोमीटर मैराथन एवं वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों सहित अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। डगला खेड़ा से शुरू हुई मैराथन 5 किलोमीटर मैराथन को वृत्ताधिकारी चित्तौड़गढ़ बृजेश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन डगला खेड़ा से शुरू होकर धनेत पुलिया होते हुए दक्ष हॉस्पिटल पहुंचकर सम्पन्न हुई। प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ दौड़ लगाते हुए फिटनेस और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। पुलिस लाइन में हुआ वॉलीबॉल मैच मैराथन के साथ पुलिस लाइन में वॉलीबॉल मैच का आयोजन भी किया गया। मैच में प्रतिभागियों ने खेल भावना और उत्साह के साथ हिस्सा लिया। आयोजन के दौरान अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का परिचय देखने को मिला। युवाओं को नियमित व्यायाम का संदेश जिला पुलिस की ओर से आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और आमजन को नियमित व्यायाम, स्वस्थ जीवनशैली और खेलों के प्रति जागरूक करना रहा। साथ ही सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्रीय एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से एकता, अनुशासन, फिटनेस और राष्ट्र सेवा जैसे मूल्यों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया गया। जयंती के अवसर पर आयोजित मैराथन और वॉलीबॉल मैच में पुलिसकर्मियों एवं अन्य प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी रही।
    2
    सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर दौड़ी एकता की मैराथन

जिला पुलिस ने 5 किलोमीटर मैराथन एवं वॉलीबॉल मैच के जरिए दिया राष्ट्रीय एकता, अनुशासन और फिटनेस का संदेश
पवन अग्रवाल
चिकारड़ा/चित्तौड़गढ़। 
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिला पुलिस की ओर से राष्ट्रीय एकता, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देने के उद्देश्य से 5 किलोमीटर मैराथन एवं वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों सहित अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
डगला खेड़ा से शुरू हुई मैराथन
5 किलोमीटर मैराथन को वृत्ताधिकारी चित्तौड़गढ़ बृजेश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन डगला खेड़ा से शुरू होकर धनेत पुलिया होते हुए दक्ष हॉस्पिटल पहुंचकर सम्पन्न हुई। प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ दौड़ लगाते हुए फिटनेस और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
पुलिस लाइन में हुआ वॉलीबॉल मैच
मैराथन के साथ पुलिस लाइन में वॉलीबॉल मैच का आयोजन भी किया गया। मैच में प्रतिभागियों ने खेल भावना और उत्साह के साथ हिस्सा लिया। आयोजन के दौरान अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का परिचय देखने को मिला।
युवाओं को नियमित व्यायाम का संदेश
जिला पुलिस की ओर से आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और आमजन को नियमित व्यायाम, स्वस्थ जीवनशैली और खेलों के प्रति जागरूक करना रहा। साथ ही सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्रीय एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से एकता, अनुशासन, फिटनेस और राष्ट्र सेवा जैसे मूल्यों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया गया। जयंती के अवसर पर आयोजित मैराथन और वॉलीबॉल मैच में पुलिसकर्मियों एवं अन्य प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी रही।
    user_पवन अग्रवाल
    पवन अग्रवाल
    Local News Reporter डूंगला, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.