पांच मिनट में 75 लाख का न्यू डंपर चोरी, अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश डुप्लीकेट चाबी से वारदात, 350 से अधिक CCTV फुटेज खंगालकर पुलिस ने चोरी का डंपर किया बरामद पवन अग्रवाल चिकारड़ा/ चित्तौड़गढ़ - जिला स्पेशल टीम (चोरी निरोधक टीम) और राशमी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय डंपर चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने करीब 75 लाख रुपए कीमत का न्यू डंपर बरामद किया है, जिसे राशमी के पहुना स्थित नायरा पेट्रोल पंप के बाहर से डुप्लीकेट चाबी बनाकर महज पांच मिनट में चोरी कर लिया गया था। मामले में वाहन चोरी करने तथा चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त से जुड़े आरोपियों को नामजद किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि 15 सितंबर को दौलतपुरा, भीलवाड़ा निवासी कैलाश चंद्र गुर्जर ने राशमी थाने में रिपोर्ट दी थी कि 14 सितंबर की मध्यरात्रि पहुना नायरा पेट्रोल पंप के बाहर खड़ा करीब 75 लाख रुपए कीमत का नया डंपर अज्ञात बदमाश डुप्लीकेट चाबी से खोलकर और जीपीएस सिस्टम को हैक कर चोरी कर ले गए। घटना को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा एवं वृत्ताधिकारी गंगरार उदयसिंह के निर्देशन में थानाधिकारी गेहरीलाल गुर्जर के नेतृत्व में राशमी थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम की संयुक्त टीम गठित की गई। 350 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले पुलिस टीम ने पेट्रोल पंप सहित घटना स्थल से लेकर नीमच, मंदसौर, जावरा, गोधरा और आनंद (गुजरात) तक करीब 350 से अधिक CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग जुटाकर उनका बारीकी से विश्लेषण किया। तकनीकी साक्ष्यों और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर पुलिस टीम आरोपियों तक पहुंची। जांच में सामने आया कि गुजरात निवासी नियाज खान ने अपने साथियों के साथ मिलकर डंपर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी के बाद डंपर को जावरा, मध्यप्रदेश से अन्य साथियों द्वारा ले जाने की जानकारी सामने आई। पुलिस टीम ने करीब 10 दिनों तक लगातार CCTV फुटेज और संदिग्ध आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखी। आरोपियों की तलाश के दौरान पुलिस टीम ने स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप भेष बदलकर भी रेकी की। पुलिस की लगातार निगरानी के चलते आरोपी चोरी का डंपर आनंद, गुजरात के पास एक गोदाम के बाहर छोड़कर फरार हो गए। बाद में पुलिस ने डंपर को बरामद कर लिया। कई राज्यों में डंपर चोरी की आशंका पुलिस के अनुसंधान और CCTV फुटेज के विश्लेषण में नियाज खान और उसके साथियों द्वारा राजस्थान, मध्यप्रदेश सहित अन्य स्थानों से इसी तरह डंपर चोरी करने की वारदातों के संकेत मिले हैं। चोरी किए गए वाहनों को छोटा उदयपुर और आनंद, गुजरात में बेचने की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस ने वाहन चोरी और खरीद-फरोख्त से जुड़े आरोपियों को नामजद किया है। मामले में अनुसंधान जारी है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना है। कार्रवाई करने वाली टीम: राशमी थाना टीम में थानाधिकारी गेहरीलाल गुर्जर, एएसआई धूडाराम, साइबर सेल के राजकुमार, कांस्टेबल अर्जुन, मनोज एवं सुभाष शामिल रहे। जिला विशेष टीम (चोरी निरोधक टीम) में प्रभारी रामावतार, सुनील कुमार, दुर्गेश, हेमराज, पदम कुमार, राकेश, मनीष कुमार, साहिल गुर्जर एवं पुरखाराम ने कार्रवाई में भूमिका निभाई।
पांच मिनट में 75 लाख का न्यू डंपर चोरी, अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश डुप्लीकेट चाबी से वारदात, 350 से अधिक CCTV फुटेज खंगालकर पुलिस ने चोरी का डंपर किया बरामद पवन अग्रवाल चिकारड़ा/ चित्तौड़गढ़ - जिला स्पेशल टीम (चोरी निरोधक टीम) और राशमी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय डंपर चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने करीब 75 लाख रुपए कीमत का न्यू डंपर बरामद किया है, जिसे राशमी के पहुना स्थित नायरा पेट्रोल पंप के बाहर से डुप्लीकेट चाबी बनाकर महज पांच मिनट में चोरी कर लिया गया था। मामले में वाहन चोरी करने तथा चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त से जुड़े आरोपियों को नामजद किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि 15 सितंबर को दौलतपुरा, भीलवाड़ा निवासी कैलाश चंद्र गुर्जर ने राशमी थाने में रिपोर्ट दी थी कि 14 सितंबर की मध्यरात्रि पहुना नायरा पेट्रोल पंप के बाहर खड़ा करीब 75 लाख रुपए कीमत का नया डंपर अज्ञात बदमाश डुप्लीकेट चाबी से खोलकर और जीपीएस सिस्टम को हैक
कर चोरी कर ले गए। घटना को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा एवं वृत्ताधिकारी गंगरार उदयसिंह के निर्देशन में थानाधिकारी गेहरीलाल गुर्जर के नेतृत्व में राशमी थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम की संयुक्त टीम गठित की गई। 350 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले पुलिस टीम ने पेट्रोल पंप सहित घटना स्थल से लेकर नीमच, मंदसौर, जावरा, गोधरा और आनंद (गुजरात) तक करीब 350 से अधिक CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग जुटाकर उनका बारीकी से विश्लेषण किया। तकनीकी साक्ष्यों और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर पुलिस टीम आरोपियों तक पहुंची। जांच में सामने आया कि गुजरात निवासी नियाज खान ने अपने साथियों के साथ मिलकर डंपर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी के बाद डंपर को जावरा, मध्यप्रदेश से अन्य साथियों द्वारा ले जाने की जानकारी सामने आई। पुलिस टीम ने करीब 10 दिनों तक लगातार CCTV फुटेज और संदिग्ध आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखी। आरोपियों की तलाश के दौरान पुलिस टीम ने स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप भेष बदलकर भी रेकी की। पुलिस की लगातार
निगरानी के चलते आरोपी चोरी का डंपर आनंद, गुजरात के पास एक गोदाम के बाहर छोड़कर फरार हो गए। बाद में पुलिस ने डंपर को बरामद कर लिया। कई राज्यों में डंपर चोरी की आशंका पुलिस के अनुसंधान और CCTV फुटेज के विश्लेषण में नियाज खान और उसके साथियों द्वारा राजस्थान, मध्यप्रदेश सहित अन्य स्थानों से इसी तरह डंपर चोरी करने की वारदातों के संकेत मिले हैं। चोरी किए गए वाहनों को छोटा उदयपुर और आनंद, गुजरात में बेचने की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस ने वाहन चोरी और खरीद-फरोख्त से जुड़े आरोपियों को नामजद किया है। मामले में अनुसंधान जारी है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना है। कार्रवाई करने वाली टीम: राशमी थाना टीम में थानाधिकारी गेहरीलाल गुर्जर, एएसआई धूडाराम, साइबर सेल के राजकुमार, कांस्टेबल अर्जुन, मनोज एवं सुभाष शामिल रहे। जिला विशेष टीम (चोरी निरोधक टीम) में प्रभारी रामावतार, सुनील कुमार, दुर्गेश, हेमराज, पदम कुमार, राकेश, मनीष कुमार, साहिल गुर्जर एवं पुरखाराम ने कार्रवाई में भूमिका निभाई।
- धर्मेंद्र हुड्डा अमेरिका में संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त है उसके साथी कालवा गुरूकुल के आर्य समाजियों और गायक मासूम शर्मा आदि की जांच होनी चाहिए धर्मेंद्र हुड्डा अमेरिका में संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त है उसके साथी कालवा गुरूकुल के आर्य समाजियों और गायक मासूम शर्मा आदि की जांच होनी चाहिए1
- सब्जेक्ट श्री सांवरिया सेठ के भंडार में बरसी भक्तों की आस्था 🙏 9 चरणों की गणना पूरी, कुल दान राशि 37 करोड़ 5 लाख 61 हजार 847 रुपए | आज के मंगला आरती दर्शन भी कर लो LIVE ❤️🙏 सब्जेक्ट श्री सांवरिया सेठ के भंडार में बरसी भक्तों की आस्था 🙏 9 चरणों की गणना पूरी, कुल दान राशि 37 करोड़ 5 लाख 61 हजार 847 रुपए | आज के मंगला आरती दर्शन भी कर लो LIVE ❤️🙏2
- छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का एक हिस्सा समाजजनों द्वारा* *स्वत:हटाया जा रहा है - रोशन* *सिंह ,कलेक्टर उज्जैन* *छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का एक हिस्सा समाजजनों द्वारा* *स्वत:हटाया जा रहा है - रोशन* *सिंह ,कलेक्टर उज्जैन* -- वर्ष 2028 में उज्जैन में सिंहस्थ महाकुंभ का आयोजन होना है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुविधा और बेहतर व्यवस्थाओं के लिए मास्टर प्लान के अनुरूप सड़कों के चौड़ीकरण एवं अन्य निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। इन विकास कार्यों में सभी धर्मों और समाजों के लोग स्वेच्छा से सहयोग कर रहे हैं। सड़क चौड़ीकरण की जद में आने वाले मकान, दुकानें और धर्मस्थल आदि को संबंधित समाजजनों द्वारा स्वेच्छा से हटाया जा रहा है। *इसी क्रम में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का एक हिस्सा भी समाजजनों द्वारा स्वत : हटाया जा रहा है।* यह सभी समाजों के सहयोग और समन्वय की सकारात्मक मिसाल है। मैं सभी से अपील करता हूं कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और शांति एवं सद्भाव बनाए रखें। सिंहस्थ की तैयारियों में सभी का सहयोग और सहभागिता उज्जैन की एकता और भाईचारे को मजबूत करेगी।1
- पंचायत राज चुनाव को लेकर राशमी व पहुंना मंडल की संयुक्त बैठक आयोजित,कार्यकर्ता प्रत्येक वार्ड जीतने की प्रतिज्ञा करें -कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर राशमी। पंचायत राज चुनाव को लेकर सोमवार को यहां झाड़ेश्वर महादेव परिसर में भाजपा राशमी व पहुंना मंडल की संयुक्त बैठक हुई । बैठक को संबोधित करते हुए कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने कार्यकर्ताओं से पंचायत राज चुनाव में त्याग एवं ईमानदारी के साथ काम कर पंचायत समिति के सभी 15 वार्डो एवं क्षेत्र के जिला परिषद के दोनों ही वार्डों में जीत हासिल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रत्याशी का चयन करें जो जिताऊ, टिकाऊ होने के साथ हर परिस्थिति में ढलने वाला, समर्पित, पार्टी की रिति नीति अनुशासन नियमों के का पालन करने वाला हो। प्रत्याशी चयन के लिए वार्ड प्रभारी एवं चयन समिति का गठन किया गया है, जो प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया पूरी करेगी। चयन समिति के निर्णय को हमें स्वीकार1
- जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हुए परिवारों ने जताया आभार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचा प्रतापगढ़, 28 सितंबर। केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हो रहे जिले के परिवारों ने योजनाओं के माध्यम से मिल रही सुविधाओं को अपने लिए उपयोगी बताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया। मोहम्मद नईब, वार्ड नम्बर 24, नई आबादी प्रतापगढ़ निवासी ने बताया कि उनके राशन कार्ड में पांच सदस्य हैं। उन्हें प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत प्रतिमाह 25 किलोग्राम गेहूं प्राप्त होता है। उन्होंने योजना के माध्यम से मिल रही सुविधा के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार जताया किया। जमना बाई सोलंकी, सालपुरा, वार्ड नम्बर 15 निवासी ने बताया कि वे उज्ज्वला योजना से जुड़ी हुई हैं और उन्हें 450 रुपये में गैस सिलेंडर मिल रहा है। उन्होंने योजना का लाभ मिलने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया। मरियम, सालपुरा प्रतापगढ़ निवासी ने बताया कि उन्हें उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन मिला है तथा 450 रुपये में गैस सिलेंडर मिल रहा है। इसी प्रकार तुलसीराम ग्वाला, वार्ड नम्बर 29, अहीर मोहल्ला प्रतापगढ़ निवासी ने बताया कि उनके राशन कार्ड में चार सदस्य हैं और उन्हें प्रतिमाह उन्हें भी गेहूं प्राप्त होता है। उन्होंने इस सुविधा के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया। वहीं श्याम माली, वार्ड नम्बर 29 प्रतापगढ़ निवासी ने भी बताया कि उनके राशन कार्ड में चार सदस्य हैं और उन्हें प्रतिमाह 20 किलोग्राम गेहूं मिलते हैं।1
- नवनिर्वाचित सभापति-उपसभापति का नगर परिषद कर्मचारियों ने किया स्वागत (रिपोर्टर अनिल जटिया) नवनिर्वाचित सभापति-उपसभापति का नगर परिषद कर्मचारियों ने किया स्वागत (रिपोर्टर अनिल जटिया) प्रतापगढ़। नगर परिषद प्रतापगढ़ में नवनिर्वाचित सभापति ज्योति चंदन सोनी एवं उपसभापति रेखा जैन सहित नवनिर्वाचित पार्षदों का अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस, राजस्थान कर्मचारी फेडरेशन एवं वाल्मीकि समाज की ओर से स्वागत-अभिनंदन किया गया। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष तरुण दावरे के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सभापति ज्योति चंदन सोनी एवं उपसभापति रेखा जैन सहित पार्षद पल्लवी धोबी, तेज कुवर एवं आशुतोष ओझा का साफा बंधवाकर, शाल एवं उपर्णा ओढ़ाकर तथा पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ महिला कर्मचारी विद्या देवी एवं शीला निरंजन ने सभापति का पुष्पमाला, शाल एवं गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद नगर परिषद के कर्मचारियों ने सभी पार्षदों का भी अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष तरुण दावरे ने किया, जबकि स्वागत उद्बोधन एवं आभार स्वास्थ्य निरीक्षक विशाल चनाल ने व्यक्त किया। इस दौरान वाल्मीकि समाज के लोगों सहित नगर परिषद के महिला एवं पुरुष कर्मचारी मौजूद रहे।3
- संत रामपाल जी ने पूछा ब्रह्मा, विष्णु, महेश के माता पिता कौन है, तो कथवाचक धमकियां देने लगे। संत रामपाल जी ने पूछा ब्रह्मा, विष्णु, महेश के माता पिता कौन है, तो कथवाचक धमकियां देने लगे। जबकि देवी भागवत में साफ लिखा हुआ है ब्रह्मा विष्णु महेश के माता पिता हैं। यही पहले से होता आया है जब भी संत रामपाल जी महाराज ने सवाल किए उनका उत्तर ना देकर सिर्फ बेहूदी बातें की गयी। #santrampaljimaharaj #sanatandharma #explorepage #viralreelsシ #world संत रामपाल जी ने पूछा ब्रह्मा, विष्णु, महेश के माता पिता कौन है, तो कथवाचक धमकियां देने लगे। संत रामपाल जी ने पूछा ब्रह्मा, विष्णु, महेश के माता पिता कौन है, तो कथवाचक धमकियां देने लगे। जबकि देवी भागवत में साफ लिखा हुआ है ब्रह्मा विष्णु महेश के माता पिता हैं। यही पहले से होता आया है जब भी संत रामपाल जी महाराज ने सवाल किए उनका उत्तर ना देकर सिर्फ बेहूदी बातें की गयी। #santrampaljimaharaj #sanatandharma #explorepage #viralreelsシ #world1
- गारिया का खेड़ा में रात के समय दो सांपों का रेस्क्यू, एक कॉमन करैत तो दूसरा धामन; सर्प प्रेमी रमेश चंद्र ने सुरक्षित पकड़े दोनों सांप चित्तौड़गढ़ गारिया का खेड़ा में रात के समय दो सांपों का रेस्क्यू, एक कॉमन करैत तो दूसरा धामन; सर्प प्रेमी रमेश चंद्र ने सुरक्षित पकड़े दोनों सांप4
- आधुनिकता की होड में दम तोड़ती रही पारंपरिक भारतीय कलाएं तरुण जोशी राजसमंद 9414 239 644 आधुनिकता की होड में दम तोड़ती रही पारंपरिक कलाएं, नट कला के कलाकार छोड़ रहे अपना पारंपरिक व्यवसाय, नट कला के तहत रस्सी पर करतब दिखाते हैं बच्चे, इस कला को आगे बढ़ाने सरकार की ओर से भी नहीं किया जा रहे कोई प्रयास,1