Shuru
Apke Nagar Ki App…
गारिया का खेड़ा में रात के समय दो सांपों का रेस्क्यू, एक कॉमन करैत तो दूसरा धामन; सर्प प्रेमी रमेश चंद्र ने सुरक्षित पकड़े दोनों सांप चित्तौड़गढ़ गारिया का खेड़ा में रात के समय दो सांपों का रेस्क्यू, एक कॉमन करैत तो दूसरा धामन; सर्प प्रेमी रमेश चंद्र ने सुरक्षित पकड़े दोनों सांप
Hello Chittorgarh News
गारिया का खेड़ा में रात के समय दो सांपों का रेस्क्यू, एक कॉमन करैत तो दूसरा धामन; सर्प प्रेमी रमेश चंद्र ने सुरक्षित पकड़े दोनों सांप चित्तौड़गढ़ गारिया का खेड़ा में रात के समय दो सांपों का रेस्क्यू, एक कॉमन करैत तो दूसरा धामन; सर्प प्रेमी रमेश चंद्र ने सुरक्षित पकड़े दोनों सांप
More news from राजस्थान and nearby areas
- श्री सांवरिया सेठ जी टुडे लाइव श्रृंगार दर्शन 🙏✨। 🙏 श्री सांवरिया सेठ जी के आज के पावन लाइव श्रृंगार दर्शन 🙏🌸 घर बैठे करें दिव्य दर्शन, जय श्री सांवरिया सेठ ❤️1
- पंचायत राज चुनाव को लेकर राशमी व पहुंना मंडल की संयुक्त बैठक आयोजित,कार्यकर्ता प्रत्येक वार्ड जीतने की प्रतिज्ञा करें -कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर राशमी। पंचायत राज चुनाव को लेकर सोमवार को यहां झाड़ेश्वर महादेव परिसर में भाजपा राशमी व पहुंना मंडल की संयुक्त बैठक हुई । बैठक को संबोधित करते हुए कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने कार्यकर्ताओं से पंचायत राज चुनाव में त्याग एवं ईमानदारी के साथ काम कर पंचायत समिति के सभी 15 वार्डो एवं क्षेत्र के जिला परिषद के दोनों ही वार्डों में जीत हासिल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रत्याशी का चयन करें जो जिताऊ, टिकाऊ होने के साथ हर परिस्थिति में ढलने वाला, समर्पित, पार्टी की रिति नीति अनुशासन नियमों के का पालन करने वाला हो। प्रत्याशी चयन के लिए वार्ड प्रभारी एवं चयन समिति का गठन किया गया है, जो प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया पूरी करेगी। चयन समिति के निर्णय को हमें स्वीकार1
- पांच मिनट में 75 लाख का न्यू डंपर चोरी, अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश डुप्लीकेट चाबी से वारदात, 350 से अधिक CCTV फुटेज खंगालकर पुलिस ने चोरी का डंपर किया बरामद पवन अग्रवाल चिकारड़ा/ चित्तौड़गढ़ - जिला स्पेशल टीम (चोरी निरोधक टीम) और राशमी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय डंपर चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने करीब 75 लाख रुपए कीमत का न्यू डंपर बरामद किया है, जिसे राशमी के पहुना स्थित नायरा पेट्रोल पंप के बाहर से डुप्लीकेट चाबी बनाकर महज पांच मिनट में चोरी कर लिया गया था। मामले में वाहन चोरी करने तथा चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त से जुड़े आरोपियों को नामजद किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि 15 सितंबर को दौलतपुरा, भीलवाड़ा निवासी कैलाश चंद्र गुर्जर ने राशमी थाने में रिपोर्ट दी थी कि 14 सितंबर की मध्यरात्रि पहुना नायरा पेट्रोल पंप के बाहर खड़ा करीब 75 लाख रुपए कीमत का नया डंपर अज्ञात बदमाश डुप्लीकेट चाबी से खोलकर और जीपीएस सिस्टम को हैक कर चोरी कर ले गए। घटना को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा एवं वृत्ताधिकारी गंगरार उदयसिंह के निर्देशन में थानाधिकारी गेहरीलाल गुर्जर के नेतृत्व में राशमी थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम की संयुक्त टीम गठित की गई। 350 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले पुलिस टीम ने पेट्रोल पंप सहित घटना स्थल से लेकर नीमच, मंदसौर, जावरा, गोधरा और आनंद (गुजरात) तक करीब 350 से अधिक CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग जुटाकर उनका बारीकी से विश्लेषण किया। तकनीकी साक्ष्यों और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर पुलिस टीम आरोपियों तक पहुंची। जांच में सामने आया कि गुजरात निवासी नियाज खान ने अपने साथियों के साथ मिलकर डंपर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी के बाद डंपर को जावरा, मध्यप्रदेश से अन्य साथियों द्वारा ले जाने की जानकारी सामने आई। पुलिस टीम ने करीब 10 दिनों तक लगातार CCTV फुटेज और संदिग्ध आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखी। आरोपियों की तलाश के दौरान पुलिस टीम ने स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप भेष बदलकर भी रेकी की। पुलिस की लगातार निगरानी के चलते आरोपी चोरी का डंपर आनंद, गुजरात के पास एक गोदाम के बाहर छोड़कर फरार हो गए। बाद में पुलिस ने डंपर को बरामद कर लिया। कई राज्यों में डंपर चोरी की आशंका पुलिस के अनुसंधान और CCTV फुटेज के विश्लेषण में नियाज खान और उसके साथियों द्वारा राजस्थान, मध्यप्रदेश सहित अन्य स्थानों से इसी तरह डंपर चोरी करने की वारदातों के संकेत मिले हैं। चोरी किए गए वाहनों को छोटा उदयपुर और आनंद, गुजरात में बेचने की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस ने वाहन चोरी और खरीद-फरोख्त से जुड़े आरोपियों को नामजद किया है। मामले में अनुसंधान जारी है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना है। कार्रवाई करने वाली टीम: राशमी थाना टीम में थानाधिकारी गेहरीलाल गुर्जर, एएसआई धूडाराम, साइबर सेल के राजकुमार, कांस्टेबल अर्जुन, मनोज एवं सुभाष शामिल रहे। जिला विशेष टीम (चोरी निरोधक टीम) में प्रभारी रामावतार, सुनील कुमार, दुर्गेश, हेमराज, पदम कुमार, राकेश, मनीष कुमार, साहिल गुर्जर एवं पुरखाराम ने कार्रवाई में भूमिका निभाई।3
- भारत में अभी अभी बड़ी खबर आ रही है की वोट चोर गदी छोड़ वोट चोर1
- नीमच से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है… नीमच की गोल्ड क्रस्ट फैक्ट्री में कार्यरत मजदूर चंदन बुनिया की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार चंदन बुनिया करीब एक दिन पहले ही फैक्ट्री में काम करने आया था और 27 सितंबर की दोपहर करीब 3 बजे से लापता बताया जा रहा था। कर्मचारियों के अनुसार उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद 28 सितंबर की सुबह फैक्ट्री परिसर में उसका शव मिलने की बात सामने आई। मजदूर की मौत की खबर फैलते ही साथी कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने शव को रखकर धरना शुरू कर दिया। मजदूरों ने फैक्ट्री की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए मृतक के परिवार को करीब 30 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं सुरक्षा इंतजामों को लेकर मजदूरों के आरोप और मुआवजे की मांग के बाद मामला गंभीर बना हुआ है।1
- *70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में राजेंद्र मार्ग विद्यालय जिले में छाया परचम: दो चैंपियनशिप पर किया कब्जा, कई खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन* भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल *70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में राजेंद्र मार्ग विद्यालय जिले में छाया परचम: दो चैंपियनशिप पर किया कब्जा, कई खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन* भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल भीलवाड़ा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र मार्ग भीलवाड़ा के खिलाड़ियों ने 70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रधानाचार्य श्री राजेंद्र सिंह गहलोत के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए परचम लहराया है। विद्यालय ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में चैंपियनशिप की हैट्रिक लगाकर इतिहास रचा, वहीं कई खिलाड़ियों ने राज्य स्तर पर अपनी जगह पक्की की। विद्यालय के मीडिया प्रभारी एवं प्राध्यापक सत्येंद्र माली ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिताओं में विद्यालय का प्रदर्शन निम्न प्रकार रहा: * जूडो (17 व 19 वर्ष छात्र वर्ग): 19 वर्ष छात्र वर्ग में विद्यालय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला स्तरीय चैंपियनशिप अपने नाम की। प्रतियोगिता में 17 एवं 19 वर्ष छात्र वर्ग के सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए राज्य स्तर के लिए चयन हासिल किया। * बॉक्सिंग (17 व 19 वर्ष छात्र वर्ग): 17 वर्ष छात्र वर्ग में राजेंद्र मार्ग विद्यालय ने राउमावि पिथास के साथ संयुक्त रूप से चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। वहीं 19 वर्ष छात्र वर्ग में विद्यालय की टीम जिले में उपविजेता रही। * जिमनास्टिक (17 वर्ष छात्र वर्ग): विद्यालय के होनहार खिलाड़ी चिराग अहीर ने असाधारण प्रतिभा दिखाते हुए फ्लोर एवं रोमन रिंग स्पर्धा में प्रथम स्थान, जबकि पॉमल हॉर्स, पैरेलल बार और हाई बार में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। चिराग ने जिले के 'सर्वश्रेष्ठ जिम्नास्ट' का खिताब जीता और राज्य स्तर पर अपना चयन पक्का किया। * कराटे (19 वर्ष छात्र वर्ग): दल प्रभारी महेंद्र खोखर के नेतृत्व में विद्यालय के खिलाड़ियों ने 19 वर्ष छात्र वर्ग में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए दो रजत पदक झटके। प्रधानाचार्य ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह गहलोत ने सभी विजेता खिलाड़ियों एवं टीम प्रभारियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने सभी चयनित खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर विद्यालय व जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।3
- 5 महीने में दूसरी बार जुझारजी महाराज की मूर्ति खंडित, तेली समाज में आक्रोश,कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग भीलवाड़ा शहर के प्रताप नगर स्कूल परिसर स्थित प्राचीन जुझारजी महाराज मंदिर में पांच महीने के भीतर दूसरी बार मूर्ति खंडित किए जाने की घटना को लेकर तेली समाज में आक्रोश है। घटना के विरोध में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे तेली समाज और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। साहू महासभा के पदाधिकारी कुशल साहू ने बताया कि प्रताप नगर स्कूल परिसर में स्थित प्राचीन जुझारजी महाराज मंदिर तेली समाज सहित स्थानीय लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां लोग नियमित रूप से पूजा-अर्चना करते हैं। इसके बावजूद मंदिर में बार-बार तोड़फोड़ और मूर्ति खंडित किए जाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने बताया कि मंदिर में पहली घटना 17 मई 2026 को हुई थी। इसके बाद 26 सितंबर को दोबारा मंदिर में तोड़फोड़ कर जुझारजी महाराज की मूर्ति को खंडित कर दिया गया। पांच महीने में दूसरी बार हुई इस घटना से समाज और स्थानीय लोगों में आक्रोश है। कुशल साहू ने आरोप लगाया कि दोनों घटनाओं को लेकर प्रताप नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। इसी के विरोध में समाज के लोग आज कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मूर्ति खंडित करने वाले आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।1
- सब्जेक्ट श्री सांवरिया सेठ के भंडार में बरसी भक्तों की आस्था 🙏 9 चरणों की गणना पूरी, कुल दान राशि 37 करोड़ 5 लाख 61 हजार 847 रुपए | आज के मंगला आरती दर्शन भी कर लो LIVE ❤️🙏 सब्जेक्ट श्री सांवरिया सेठ के भंडार में बरसी भक्तों की आस्था 🙏 9 चरणों की गणना पूरी, कुल दान राशि 37 करोड़ 5 लाख 61 हजार 847 रुपए | आज के मंगला आरती दर्शन भी कर लो LIVE ❤️🙏2