logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोतवाली पुलिस ने दहेज कांड में वांछित ससुर को किया गिरफ्तार शाहजहांपुर। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने दहेज प्रताड़ना मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना कोतवाली में दर्ज मुकदमा संख्या 127/2026 में पीड़िता की मां की तहरीर पर पति सहित ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ दहेज में चार पहिया वाहन की मांग, मारपीट और पेट्रोल डालकर जलाने का गंभीर आरोप दर्ज है। पीड़िता लगभग 95 प्रतिशत झुलसी हुई है और उपचाराधीन है। शुक्रवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर खिरनीबाग स्थित गुरुद्वारे के पास से आरोपी विनोद कुमार मिश्रा (65 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार सिंह, उपनिरीक्षक विजय कुमार, कांस्टेबल दीपक कुमार और कांस्टेबल नवनीत की टीम शामिल रही।

2 hrs ago
user_विवेक मिश्र
विवेक मिश्र
Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

कोतवाली पुलिस ने दहेज कांड में वांछित ससुर को किया गिरफ्तार शाहजहांपुर। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने दहेज प्रताड़ना मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना कोतवाली में दर्ज मुकदमा संख्या 127/2026 में पीड़िता की मां की तहरीर पर पति सहित ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ दहेज में चार पहिया वाहन की मांग, मारपीट और पेट्रोल डालकर जलाने का गंभीर आरोप दर्ज है। पीड़िता लगभग 95 प्रतिशत झुलसी हुई है और उपचाराधीन है। शुक्रवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर खिरनीबाग स्थित गुरुद्वारे के पास से आरोपी विनोद कुमार मिश्रा (65 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार सिंह, उपनिरीक्षक विजय कुमार, कांस्टेबल दीपक कुमार और कांस्टेबल नवनीत की टीम शामिल रही।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • शाहजहांपुर में प्रशासन ने भैंसी नदी को पुनर्जीवित करने का महाअभियान शुरू किया है। जिलाधिकारी ने बंडा ब्लॉक से जलधारा तक पूजा-अर्चना के साथ अभियान की शुरुआत की है और 15 दिनों में नदी की दूसरी धारा की खुदाई पूरी करने का लक्ष्य रखा है। इस पहल से नदी में प्राकृतिक जल प्रवाह लौटने और भूजल स्तर सुधारने की उम्मीद है।
    1
    शाहजहांपुर में प्रशासन ने भैंसी नदी को पुनर्जीवित करने का महाअभियान शुरू किया है। जिलाधिकारी ने बंडा ब्लॉक से जलधारा तक पूजा-अर्चना के साथ अभियान की शुरुआत की है और 15 दिनों में नदी की दूसरी धारा की खुदाई पूरी करने का लक्ष्य रखा है। इस पहल से नदी में प्राकृतिक जल प्रवाह लौटने और भूजल स्तर सुधारने की उम्मीद है।
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जिलाधिकारी व समाजसेवियों के संग शुरू हुआ भैंसी नदी पुनर्जीवन अभियान, 👉जनसहयोग से बहेगी फिर जलधारा शाहजहांपुर, 08 मई। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी और अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरविंद कुमार सिंह के साथ विकासखंड बंडा की ग्राम पंचायत नवादा ढाह से दलेलापुर जलधारा में भैंसी नदी पुनर्जीवन अभियान का पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में सामाजिक संस्थाओं और ग्रामीणों की बड़ी भागीदारी रही। जिलाधिकारी ने कहा कि नदियों के संरक्षण में तालाब, पोखर और अन्य जलस्रोतों की अहम भूमिका होती है। वर्षा के दौरान यही जलस्रोत अतिरिक्त पानी को रोककर बाढ़ नियंत्रण में सहायक बनते हैं और भूजल स्तर को बढ़ाते हैं। “दस वर्ष, एक जनपद–एक नदी” कार्यक्रम के तहत जिले में भैंसी नदी को पुनर्जीवित करने का अभियान तेज गति से चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष जनसहयोग से लगभग 55-56 किलोमीटर नदी की खुदाई का कार्य 15 से 20 दिनों में पूरा किया गया था, जबकि प्रारंभिक लक्ष्य 35-36 किलोमीटर का था। अब नदी की दूसरी धारा, जिसकी लंबाई करीब 25-26 किलोमीटर है, की खुदाई शुरू की गई है और इसे 10–15 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर दूसरे-तीसरे दिन स्थल का निरीक्षण कर कार्य की निगरानी करें और समयबद्ध तरीके से अभियान पूरा कराएं। उन्होंने विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयास से आने वाले 4–5 वर्षों में नदी में प्राकृतिक जल प्रवाह फिर विकसित होगा। अभियान के साथ व्यापक वृक्षारोपण पर भी विशेष जोर दिया गया है। इस वर्ष नदी किनारे 40–50 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है तथा पौधों की सुरक्षा के लिए तारबाड़ की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों और समाजसेवियों ने नदी पुनर्जीवन अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया और प्रशासन के साथ मिलकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम करने की प्रतिबद्धता जताई।
    1
    जिलाधिकारी व समाजसेवियों के संग शुरू हुआ भैंसी नदी पुनर्जीवन अभियान, 

👉जनसहयोग से बहेगी फिर जलधारा

शाहजहांपुर, 08 मई। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी और अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरविंद कुमार सिंह के साथ विकासखंड बंडा की ग्राम पंचायत नवादा ढाह से दलेलापुर जलधारा में भैंसी नदी पुनर्जीवन अभियान का पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में सामाजिक संस्थाओं और ग्रामीणों की बड़ी भागीदारी रही।
जिलाधिकारी ने कहा कि नदियों के संरक्षण में तालाब, पोखर और अन्य जलस्रोतों की अहम भूमिका होती है। वर्षा के दौरान यही जलस्रोत अतिरिक्त पानी को रोककर बाढ़ नियंत्रण में सहायक बनते हैं और भूजल स्तर को बढ़ाते हैं। “दस वर्ष, एक जनपद–एक नदी” कार्यक्रम के तहत जिले में भैंसी नदी को पुनर्जीवित करने का अभियान तेज गति से चलाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष जनसहयोग से लगभग 55-56 किलोमीटर नदी की खुदाई का कार्य 15 से 20 दिनों में पूरा किया गया था, जबकि प्रारंभिक लक्ष्य 35-36 किलोमीटर का था। अब नदी की दूसरी धारा, जिसकी लंबाई करीब 25-26 किलोमीटर है, की खुदाई शुरू की गई है और इसे 10–15 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर दूसरे-तीसरे दिन स्थल का निरीक्षण कर कार्य की निगरानी करें और समयबद्ध तरीके से अभियान पूरा कराएं। उन्होंने विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयास से आने वाले 4–5 वर्षों में नदी में प्राकृतिक जल प्रवाह फिर विकसित होगा।
अभियान के साथ व्यापक वृक्षारोपण पर भी विशेष जोर दिया गया है। इस वर्ष नदी किनारे 40–50 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है तथा पौधों की सुरक्षा के लिए तारबाड़ की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों और समाजसेवियों ने नदी पुनर्जीवन अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया और प्रशासन के साथ मिलकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम करने की प्रतिबद्धता जताई।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • शादी टूटने का बदला लेने को CM योगी को बम से उड़ाने की धमकी, सफाईकर्मी गिरफ्तार ....!! #शाहजहाँपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में प्रयागराज पुलिस ने गुरुवार को जलालाबाद नगर पंचायत के संविदा सफाईकर्मी नितेश कटियार को गिरफ्तार कर लिया,#आरोप है कि उसने प्रयागराज निवासी इंजीनियर पवन चौरसिया को फंसाने के लिए उनके मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करते हुए सोशल मीडिया पर धमकी भरे संदेश प्रसारित किए थे,#पुलिस पूछताछ में नितेश ने स्वीकार किया कि उसकी शादी मेट्रीमोनियल वेबसाइट के जरिए प्रयागराज के मऊआइमा क्षेत्र में तय हुई थी,#सगाई के बाद किसी बात को लेकर लड़की पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया,#इसके बाद नितेश और लड़की के भाई पवन चौरसिया के बीच विवाद बढ़ गया,#इसी रंजिश में उसने पवन को फंसाने की साजिश रची,#आरोप है कि नितेश ने व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी और धमकी भरे संदेश पोस्ट किए तथा उसमें पवन चौरसिया का मोबाइल नंबर टैग कर दिया,#मामला सामने आने पर प्रयागराज पुलिस सक्रिय हुई,#पवन की तहरीर पर नितेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई,#गुरुवार को प्रयागराज पुलिस की टीम जलालाबाद नगर पंचायत पहुंची और वहां से नितेश कटियार को हिरासत में लेकर अपने साथ चली गई,#शुरुआत में नगर पंचायत कर्मचारियों को छापेमारी की वजह समझ नहीं आई,#बाद में स्थानीय पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी,#नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी एचएन उपाध्याय ने बताया कि उन्हें कर्मचारी के निजी विवाद की जानकारी नहीं थी,#जिस समय पुलिस पहुंची, वह अल्हागंज में बैठक में गए हुए थे.....!! #एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि प्रयागराज पुलिस ने आपत्तिजनक पोस्ट और धमकी के संबंध में जानकारी साझा की थी,#आरोपी के खिलाफ प्रयागराज में धमकाने, माहौल बिगाड़ने और आईटी �
    1
    शादी टूटने का बदला लेने को CM योगी को बम से उड़ाने की धमकी, सफाईकर्मी गिरफ्तार ....!!

#शाहजहाँपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में प्रयागराज पुलिस ने गुरुवार को जलालाबाद नगर पंचायत के संविदा सफाईकर्मी नितेश कटियार को गिरफ्तार कर लिया,#आरोप है कि उसने प्रयागराज निवासी इंजीनियर पवन चौरसिया को फंसाने के लिए उनके मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करते हुए सोशल मीडिया पर धमकी भरे संदेश प्रसारित किए थे,#पुलिस पूछताछ में नितेश ने स्वीकार किया कि उसकी शादी मेट्रीमोनियल वेबसाइट के जरिए प्रयागराज के मऊआइमा क्षेत्र में तय हुई थी,#सगाई के बाद किसी बात को लेकर लड़की पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया,#इसके बाद नितेश और लड़की के भाई पवन चौरसिया के बीच विवाद बढ़ गया,#इसी रंजिश में उसने पवन को फंसाने की साजिश रची,#आरोप है कि नितेश ने व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी और धमकी भरे संदेश पोस्ट किए तथा उसमें पवन चौरसिया का मोबाइल नंबर टैग कर दिया,#मामला सामने आने पर प्रयागराज पुलिस सक्रिय हुई,#पवन की तहरीर पर नितेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई,#गुरुवार को प्रयागराज पुलिस की टीम जलालाबाद नगर पंचायत पहुंची और वहां से नितेश कटियार को हिरासत में लेकर अपने साथ चली गई,#शुरुआत में नगर पंचायत कर्मचारियों को छापेमारी की वजह समझ नहीं आई,#बाद में स्थानीय पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी,#नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी एचएन उपाध्याय ने बताया कि उन्हें कर्मचारी के निजी विवाद की जानकारी नहीं थी,#जिस समय पुलिस पहुंची, वह अल्हागंज में बैठक में गए हुए थे.....!!

#एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि प्रयागराज पुलिस ने आपत्तिजनक पोस्ट और धमकी के संबंध में जानकारी साझा की थी,#आरोपी के खिलाफ प्रयागराज में धमकाने, माहौल बिगाड़ने और आईटी �
    user_User5028
    User5028
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के एक सराहनीय कार्य का खुलासा हुआ है। इस पहल से राज्य के लाखों लोगों को सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है, जिससे प्रदेश के विकास को नई गति मिलेगी।
    1
    उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के एक सराहनीय कार्य का खुलासा हुआ है। इस पहल से राज्य के लाखों लोगों को सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है, जिससे प्रदेश के विकास को नई गति मिलेगी।
    user_HS TV
    HS TV
    TV News Anchor शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के एक सरकारी स्कूल में बच्चों को पढ़ाने की बजाय एक टीचर मोबाइल पर व्यस्त दिखी। वायरल वीडियो में बच्चे मैदान में खेलते नजर आ रहे हैं, जिससे उनके भविष्य पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
    1
    उत्तर प्रदेश के एक सरकारी स्कूल में बच्चों को पढ़ाने की बजाय एक टीचर मोबाइल पर व्यस्त दिखी। वायरल वीडियो में बच्चे मैदान में खेलते नजर आ रहे हैं, जिससे उनके भविष्य पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
    user_Mr.Jane Alam
    Mr.Jane Alam
    Voice of people तिलहर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • 🚨 हरदोई के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम गुटकामऊ में बटवारे के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में महिला समेत तीन लोग घायल हुए, जिन्हें पाली PHC में भर्ती कराया गया। 🚨 हरदोई के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम गुटकामऊ में बटवारे के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में महिला समेत तीन लोग घायल हुए, जिन्हें पाली PHC में भर्ती कराया गया।
    1
    🚨 हरदोई के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम गुटकामऊ में बटवारे के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में महिला समेत तीन लोग घायल हुए, जिन्हें पाली PHC में भर्ती कराया गया।
🚨 हरदोई के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम गुटकामऊ में बटवारे के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में महिला समेत तीन लोग घायल हुए, जिन्हें पाली PHC में भर्ती कराया गया।
    user_Om Bajpai
    Om Bajpai
    Newspaper publisher शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • दहेज उत्पीड़न और जलाकर हत्या के प्रयास मामले में ससुर गिरफ्तार दहेज उत्पीड़न और जलाकर हत्या के प्रयास मामले में ससुर गिरफ्तार
    1
    दहेज उत्पीड़न और जलाकर हत्या के प्रयास मामले में ससुर गिरफ्तार
दहेज उत्पीड़न और जलाकर हत्या के प्रयास मामले में ससुर गिरफ्तार
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • शाहजहांपुर जिला अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह
    1
    शाहजहांपुर जिला अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • आधी रात पुलिस बनी जीवनरक्षक, फांसी के फंदे से उतारकर बचाई युवक की जान कानपुर। लोग अक्सर पुलिस की आलोचना करते हैं, लेकिन जब जीवन का सबसे कठिन पल आता है, तो यही खाकी फरिश्ता बनकर सामने खड़ी होती है। ऐसा ही एक मानवीय उदाहरण सामने आया, जब डायल 112 की पीआरवी टीम ने समय रहते पहुंचकर एक युवक की जान बचा ली। मध्य रात्रि पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति आत्महत्या करने जा रहा है। सूचना मिलते ही डायल 112 की PRV-7054 टीम बिना देर किए मौके के लिए रवाना हुई और कुछ ही मिनटों में घटनास्थल पर पहुंच गई। मौके पर पहुंचते ही पुलिस टीम ने युवक राहुल कश्यप को फांसी के फंदे से उतारा और तुरंत सीपीआर देकर उसकी सांसें वापस लाने का प्रयास किया। इसके बाद बिना किसी विलंब के उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे एक परिवार बर्बाद होने से बच गया। इस सराहनीय कार्य में कमांडर मुख्य आरक्षी रोहित कुमार, सब कमांडर महिला आरक्षी कीर्ति दुबे, महिला आरक्षी कीर्ति बाजपेई और पायलट होमगार्ड भानु प्रताप की भूमिका बेहद अहम रही। खाकी के इस मानवीय चेहरे ने एक बार फिर साबित कर दिया—मुश्किल वक्त में पुलिस ही सबसे पहले मदद के लिए खड़ी होती है।
    1
    आधी रात पुलिस बनी जीवनरक्षक, फांसी के फंदे से उतारकर बचाई युवक की जान

कानपुर। लोग अक्सर पुलिस की आलोचना करते हैं, लेकिन जब जीवन का सबसे कठिन पल आता है, तो यही खाकी फरिश्ता बनकर सामने खड़ी होती है। ऐसा ही एक मानवीय उदाहरण सामने आया, जब डायल 112 की पीआरवी टीम ने समय रहते पहुंचकर एक युवक की जान बचा ली।
मध्य रात्रि पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति आत्महत्या करने जा रहा है। सूचना मिलते ही डायल 112 की PRV-7054 टीम बिना देर किए मौके के लिए रवाना हुई और कुछ ही मिनटों में घटनास्थल पर पहुंच गई।
मौके पर पहुंचते ही पुलिस टीम ने युवक राहुल कश्यप को फांसी के फंदे से उतारा और तुरंत सीपीआर देकर उसकी सांसें वापस लाने का प्रयास किया। इसके बाद बिना किसी विलंब के उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे एक परिवार बर्बाद होने से बच गया।
इस सराहनीय कार्य में कमांडर मुख्य आरक्षी रोहित कुमार, सब कमांडर महिला आरक्षी कीर्ति दुबे, महिला आरक्षी कीर्ति बाजपेई और पायलट होमगार्ड भानु प्रताप की भूमिका बेहद अहम रही।
खाकी के इस मानवीय चेहरे ने एक बार फिर साबित कर दिया—मुश्किल वक्त में पुलिस ही सबसे पहले मदद के लिए खड़ी होती है।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.