logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सेना की एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के हथियारों की तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आगाज 27 को होगी मैराथन कोटा। गांडीव डिवीजन के स्वर्ण जयंती समारोह के तहत 27 सितंबर को कोटा गांडीव मैराथन 1.0 का आयोजन होगा। सेना और नागरिकों के बीच पांच दशकों से कायम विश्वास, सहयोग और भाईचारे को समर्पित मैराथन में 1500 से अधिक धावक भाग लेंगे। 21, 10 और 3 किलोमीटर की दौड़ आयोजित होगी। अंतर्राष्ट्रीय धावक शक्ति सिंह ने बताया बुधवार को उम्मेद क्लब स्टेडियम, नयापुरा में एक्सपो के दौरान प्रतिभागियों को बिब वितरित किए गए। इस अवसर पर सेना के हथियारों और सैन्य उपकरणों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। उम्मेद क्लब के सचिव लोकेंद्र राजावत ने बताया कि प्रदर्शनी में 10 से 800 मीटर तक की मारक क्षमता वाले हथियार प्रदर्शित किए गए, जिनका उपयोग कारगिल युद्ध से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक में किया गया। राइफल, मशीनगन और स्नाइपर राइफल सहित विभिन्न सैन्य उपकरण आकर्षण का केंद्र रहे।

1 hr ago
user_Dushyant singh gehlot journal
Dushyant singh gehlot journal
लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
1 hr ago

सेना की एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के हथियारों की तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आगाज 27 को होगी मैराथन कोटा। गांडीव डिवीजन के स्वर्ण जयंती समारोह के तहत 27 सितंबर को कोटा गांडीव मैराथन 1.0 का आयोजन होगा। सेना और नागरिकों

के बीच पांच दशकों से कायम विश्वास, सहयोग और भाईचारे को समर्पित मैराथन में 1500 से अधिक धावक भाग लेंगे। 21, 10 और 3 किलोमीटर की दौड़ आयोजित होगी। अंतर्राष्ट्रीय धावक शक्ति सिंह ने बताया बुधवार को उम्मेद क्लब

स्टेडियम, नयापुरा में एक्सपो के दौरान प्रतिभागियों को बिब वितरित किए गए। इस अवसर पर सेना के हथियारों और सैन्य उपकरणों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। उम्मेद क्लब के सचिव लोकेंद्र राजावत ने बताया कि प्रदर्शनी में 10

से 800 मीटर तक की मारक क्षमता वाले हथियार प्रदर्शित किए गए, जिनका उपयोग कारगिल युद्ध से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक में किया गया। राइफल, मशीनगन और स्नाइपर राइफल सहित विभिन्न सैन्य उपकरण आकर्षण का केंद्र रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • विधायक संदीप शर्मा, भगवान के दर्शन कर उठाए ब्याणविधायक संदीप शर्मा, भगवान के दर्शन कर उठाए ब्याण
    1
    विधायक संदीप शर्मा, भगवान के दर्शन कर उठाए ब्याणविधायक संदीप शर्मा, भगवान के दर्शन कर उठाए ब्याण
    user_Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    जर्नलिज्म,पत्रकारिता लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं नेहा शर्मा बई, महाराष्ट्र ; बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा शर्मा को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान वह कैजुअल लुक में नजर आईं। एयरपोर्ट पर मौजूद पैपराजी ने नेहा शर्मा की तस्वीरें और वीडियो कैमरे में कैद किए।
    1
    एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं नेहा शर्मा

बई, महाराष्ट्र ; बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा शर्मा को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान वह कैजुअल लुक में नजर आईं। एयरपोर्ट पर मौजूद पैपराजी ने नेहा शर्मा की तस्वीरें और वीडियो कैमरे में कैद किए।
    user_VKH NEWS
    VKH NEWS
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • गणेश महोत्सव में 108 दीपकों से हुई भव्य आरती, बच्चों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा कोटा। वार्ड 94 युवा शक्ति ग्रुप, सेक्टर-2, तलवंडी की ओर से गणेश महोत्सव के तहत 108 दीपकों से भव्य गणेश आरती का आयोजन किया गया। धार्मिक वातावरण में आयोजित आरती में बड़ी संख्या में वार्डवासी शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में पार्षद सुनील गौतम, तलवंडी व्यापार संघ अध्यक्ष रविंद्र दुबे, आम आदमी पार्टी अध्यक्ष नवीन पालीवाल, जिला महासचिव राजेंद्र मीणा,, श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना जिला अध्यक्ष नीरू चौहान सहित अन्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना शहर अध्यक्ष एवं श्री महाकालेश्वर महिला अखाड़ा महामंत्री हेमलता सिंह गहलोत भी मौजूद रहीं। उन्होंने आयोजन में शामिल बच्चों और वार्डवासियों का उत्साह बढ़ाया। आयोजकों ने बताया कि गणेश महोत्सव के माध्यम से बच्चों को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और सामूहिक सहभागिता से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। 108 दीपकों की आरती में बच्चों, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। युवा शक्ति ग्रुप ने वार्डवासियों से अपील की कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर बच्चों का मनोबल बढ़ाएं और उन्हें अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ें। गणपति बप्पा मोरया! 🙏🌺
    2
    गणेश महोत्सव में 108 दीपकों से हुई भव्य आरती, बच्चों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
कोटा। वार्ड 94 युवा शक्ति ग्रुप, सेक्टर-2, तलवंडी की ओर से गणेश महोत्सव के तहत 108 दीपकों से भव्य गणेश आरती का आयोजन किया गया। धार्मिक वातावरण में आयोजित आरती में बड़ी संख्या में वार्डवासी शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम में पार्षद सुनील गौतम, तलवंडी व्यापार संघ अध्यक्ष रविंद्र दुबे, आम आदमी पार्टी अध्यक्ष नवीन पालीवाल, जिला महासचिव राजेंद्र मीणा,, श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना जिला अध्यक्ष नीरू चौहान सहित अन्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना शहर अध्यक्ष एवं श्री महाकालेश्वर महिला अखाड़ा महामंत्री हेमलता सिंह गहलोत भी मौजूद रहीं। उन्होंने आयोजन में शामिल बच्चों और वार्डवासियों का उत्साह बढ़ाया।
आयोजकों ने बताया कि गणेश महोत्सव के माध्यम से बच्चों को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और सामूहिक सहभागिता से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। 108 दीपकों की आरती में बच्चों, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
युवा शक्ति ग्रुप ने वार्डवासियों से अपील की कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर बच्चों का मनोबल बढ़ाएं और उन्हें अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ें।
गणपति बप्पा मोरया! 🙏🌺
    user_Dushyant singh gehlot journal
    Dushyant singh gehlot journal
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • जलझूलनी एकादशी पर भैंसरोड़गढ़ में निकले 15 देव विमान, शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब। नदी घाट पर भगवान को स्नान करा कर पूजा अर्चना के साथ भोग लगाया गया। भैंसरोड़गढ़ में जलझूलनी एकादशी के पावन अवसर पर मंगलवार को भैंसरोड़गढ़ में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। कस्बे में विभिन्न मंदिरों से भगवान के 15 देव विमानों की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जिससे पूरा कस्बा भक्तिमय वातावरण से सराबोर नजर आया। शोभायात्रा में सजे धजे देव विमानों में विराजमान भगवान के दर्शन के लिए जगह जगह श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने भगवान के जयकारे लगाए और पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की गई। ढोल नगाड़ों और धार्मिक जयघोष के बीच निकली शोभायात्रा ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने देव विमानों पर पुष्प वर्षा कर भगवान का स्वागत किया। कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर निकली शोभायात्रा में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु शामिल हुए। धार्मिक आयोजन को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। जलझूलनी एकादशी के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक आयोजन में भैंसरोड़गढ़ की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा की झलक देखने को मिली। देव विमानों के दर्शन के लिए श्रद्धालु काफी देर तक मार्गों पर मौजूद रहे। पूरे कस्बे में दिनभर उत्सव जैसा माहौल बना रहा। संवाददाता पवन मेहर भैंसरोड़गढ़
    1
    जलझूलनी एकादशी पर भैंसरोड़गढ़ में निकले 15 देव विमान, शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब। नदी घाट पर भगवान को स्नान करा कर पूजा अर्चना के साथ भोग लगाया गया। 
भैंसरोड़गढ़ में जलझूलनी एकादशी के पावन अवसर पर मंगलवार को भैंसरोड़गढ़ में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। 
कस्बे में विभिन्न मंदिरों से भगवान के 15 देव विमानों की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जिससे पूरा कस्बा भक्तिमय वातावरण से सराबोर नजर आया।
शोभायात्रा में सजे धजे देव विमानों में विराजमान भगवान के दर्शन के लिए जगह जगह श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
श्रद्धालुओं ने भगवान के जयकारे लगाए और पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की गई। 
ढोल नगाड़ों और धार्मिक जयघोष के बीच निकली शोभायात्रा ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।
शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने देव विमानों पर पुष्प वर्षा कर भगवान का स्वागत किया। कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर निकली शोभायात्रा में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु शामिल हुए। धार्मिक आयोजन को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
जलझूलनी एकादशी के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक आयोजन में भैंसरोड़गढ़ की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा की झलक देखने को मिली। देव विमानों के दर्शन के लिए श्रद्धालु काफी देर तक मार्गों पर मौजूद रहे। पूरे कस्बे में दिनभर उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
संवाददाता पवन मेहर भैंसरोड़गढ़
    user_Pawan Mehar
    Pawan Mehar
    Local News Reporter रावतभाटा, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • भाजपा की विष्णु कुमारी बनी अंता नगरपालिका उपाध्यक्ष, कार्यकर्त्ता ने किया स्वागत
    1
    भाजपा की विष्णु कुमारी बनी अंता नगरपालिका उपाध्यक्ष, कार्यकर्त्ता ने किया स्वागत
    user_मातृभूमि न्यूज़ अंता
    मातृभूमि न्यूज़ अंता
    Local News Reporter अंता, बारां, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का गोपनी सर्वे। 25 तारीख को महापौर के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 62 से 64 सीट मिलने की उम्मीद। वर्तमान में 57 पार्षद है। एक निर्दलीय पार्षद कौशल किशोर ने भाजपा की सदता ग्रहण कर ली है। 58 पार्षद हो गये है भाजपा के महापौर के खेमे में। हमारे सवे के मुताबिक भाजपा की एक और निर्दलीय पार्षद महापौर को वोट देगी और देंगे कांग्रेस से भी क्रस वोटिंग होने की संभावना है।
    1
    राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का गोपनी सर्वे।
25 तारीख को महापौर के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 62 से 64 सीट मिलने की उम्मीद। 
वर्तमान में 57 पार्षद है। एक निर्दलीय पार्षद कौशल किशोर ने भाजपा की सदता ग्रहण कर ली है। 58 पार्षद हो गये है भाजपा के महापौर के खेमे में।
हमारे सवे के मुताबिक भाजपा की एक और निर्दलीय पार्षद महापौर को वोट देगी और देंगे कांग्रेस से भी क्रस वोटिंग होने की संभावना है।
    user_रमेश गांधी
    रमेश गांधी
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • पीपल्दा विधायक चेतन पटेल पर राज कार्य में बाधा सहित कई मामलों में केस दर्ज राजस्थान में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के साथ ही नगर निकाय चुनावों की प्रक्रिया पूरी हो गई है: ज्यादातर जगह बीजेपी ने अपने बोर्ड बनाने में कामयाबी हासिल कर ली है: फिर भी बीजेपी में अंदरखाने उथल-पुथल और घबराहट है: दरअसल ऊपर से देखने में ये कामयाबी चाहे जितनी बड़ी लगती हो, हकीकत ये है कि हर जगह सत्ता का खुल कर और बेशर्मी के साथ दुरुपयोग हुआ है: इतने पर भी दोनों पार्टियों में वोट शेयरिंग का अंतर एक लाख से भी कम है: राज्य सरकार के तीन साल के कार्यकाल पर अगर इसे जनता की अभिव्यक्ति माना जाए तो पर्फोर्मेंस औसत से कम ही है: फिर जैसा कि कांग्रेस का 100 साल का कल्चर है अंदरूनी खींचतान और गुटबाजी का वो भी भयंकर तरीके से इन चुनावों में उजागर हुई है: जानकारों का मानना है कि अगर यही हालत रही तो राजस्थान में हर 5 साल में सत्ता बदल का जो इतिहास है वो पलट जाएगा और बीजेपी रिपीट कर जाएगी: ये पीपल्दा विधायक हैं चेतन पटेल कोलाना जो सुल्तानपुर में हुए हंगामे पर अपनी बात रख रहे हैं: इन्हें भी राज कार्य में बाधा और रास्ता जाम करने जैसे मामलों में आरोपी बनाया गया है: वहीं अब थोड़े दिन बाद पंचायत चुनावों की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी: उसके नतीजे बताएंगे कि मौजूदा सीएम को बदला जाएगा या नहीं: उन्हें हटाने की अटकलें लगती रहती हैं, लेकिन अभी तक तो वो बने हुए हैं, आगे भी बने रहें, इसी उम्मीद के साथ...
    1
    पीपल्दा विधायक चेतन पटेल पर राज कार्य में बाधा सहित कई मामलों में केस दर्ज 
राजस्थान में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के साथ ही नगर निकाय चुनावों की प्रक्रिया पूरी हो गई है: ज्यादातर जगह बीजेपी ने अपने बोर्ड बनाने में कामयाबी हासिल कर ली है: फिर भी बीजेपी में अंदरखाने उथल-पुथल और घबराहट है: दरअसल ऊपर से देखने में ये कामयाबी चाहे जितनी बड़ी लगती हो, हकीकत ये है कि हर जगह सत्ता का खुल कर और बेशर्मी के साथ दुरुपयोग हुआ है: इतने पर भी दोनों पार्टियों में वोट शेयरिंग का अंतर एक लाख से भी कम है: राज्य सरकार के तीन साल के कार्यकाल पर अगर इसे जनता की अभिव्यक्ति माना जाए तो पर्फोर्मेंस औसत से कम ही है: फिर जैसा कि कांग्रेस का 100 साल का कल्चर है अंदरूनी खींचतान और गुटबाजी का वो भी भयंकर तरीके से इन चुनावों में उजागर हुई है: जानकारों का मानना है कि अगर यही हालत रही तो राजस्थान में हर 5 साल में सत्ता बदल का जो इतिहास है वो पलट जाएगा और बीजेपी रिपीट कर जाएगी: ये पीपल्दा विधायक हैं चेतन पटेल कोलाना जो सुल्तानपुर में हुए हंगामे पर अपनी बात रख रहे हैं: इन्हें भी राज कार्य में बाधा और रास्ता जाम करने जैसे मामलों में आरोपी बनाया गया है: वहीं अब थोड़े दिन बाद पंचायत चुनावों की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी: उसके नतीजे बताएंगे कि मौजूदा सीएम को बदला जाएगा या नहीं: उन्हें हटाने की अटकलें लगती रहती हैं, लेकिन अभी तक तो वो बने हुए हैं, आगे भी बने रहें, इसी उम्मीद के साथ...
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • कोटा सिटी डिजिटल मीडिया न्यूज कोटा सिटी डिजिटल मीडिया न्यूज
    1
    कोटा सिटी डिजिटल मीडिया न्यूज कोटा सिटी डिजिटल मीडिया न्यूज
    user_Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    जर्नलिज्म,पत्रकारिता लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • माता वैष्णो देवी कटरा रेलवे स्टेशन पर टूरिस्ट गाइडों और जीआरपी में हिंसक झड़प जम्मू-कश्मीर: माता वैष्णो देवी कटरा रेलवे स्टेशन पर होटल कमीशनखोरी के विवाद में स्थानीय टूरिस्ट गाइडों और जीआरपी के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है: बताया जा रहा है कि बहस से शुरू हुआ यह विवाद देखते ही देखते हाथापाई और लाठीचार्ज में बदल गया, जिसमें कुछ लोग पुलिस कर्मियों पर लाठियां बरसाते दिखे: आरोप है कि श्रद्धालुओं को बहला-फुसलाकर दूर-दराज के होटलों में भेजने के खेल को रोकने पर यह हमला हुआ: इस घटना ने स्टेशन परिसर में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं: पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है...
    1
    माता वैष्णो देवी कटरा रेलवे स्टेशन पर टूरिस्ट गाइडों और जीआरपी में हिंसक झड़प
जम्मू-कश्मीर: माता वैष्णो देवी कटरा रेलवे स्टेशन पर होटल कमीशनखोरी के विवाद में स्थानीय टूरिस्ट गाइडों और जीआरपी के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है: बताया जा रहा है कि बहस से शुरू हुआ यह विवाद देखते ही देखते हाथापाई और लाठीचार्ज में बदल गया, जिसमें कुछ लोग पुलिस कर्मियों पर लाठियां बरसाते दिखे: आरोप है कि श्रद्धालुओं को बहला-फुसलाकर दूर-दराज के होटलों में भेजने के खेल को रोकने पर यह हमला हुआ: इस घटना ने स्टेशन परिसर में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं: पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है...
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.