Shuru
Apke Nagar Ki App…
सुल्तानगंज में निकाली गई खाटूश्याम की भव्य निशान शोभायात्रा शोभायात्रा में शामिल हुए सैकड़ों भक्त
SANTOSH Singh
सुल्तानगंज में निकाली गई खाटूश्याम की भव्य निशान शोभायात्रा शोभायात्रा में शामिल हुए सैकड़ों भक्त
More news from बिहार and nearby areas
- फागुनी महोत्सव के अवसर पर सुल्तानगंज भक्तिमय माहौल में डूब गया, जब मारवाड़ी युवा मंच द्वारा भव्य निशान शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा महर्षि मेंहीं विश्रामालय से विधिवत रूप से शुरू हुई, जिसमें रथ पर सुसज्जित खाटू श्याम की प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रही। गाजे-बाजे, भजन-कीर्तन और जयकारों के बीच यह शोभायात्रा भागलपुर स्थित प्राचीन खाटू श्याम मंदिर की ओर बढ़ी। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में पुरुष, महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग हाथों में निशान ध्वजा लेकर बाबा श्याम के जयकारों के साथ झूमते हुए आगे बढ़ते रहे। पूरे मार्ग में भक्ति, उत्साह और सामूहिक आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस दौरान नगर सभापति राजकुमार गुड्डू, वीडियो संज़ीव कुमार तथा थाना प्रभारी विष्णु देव कुमार भी यात्रा में शामिल होकर श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाते नजर आए। मारवाड़ी युवा मंच के सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि पवन केसान ने बताया कि यह यात्रा समाज में सुख-शांति, समृद्धि और भाईचारे का संदेश देती है। उन्होंने बाबा से राज्य, देश और विश्व के कल्याण की कामना की। यात्रा के दौरान स्थानीय पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था संभालते हुए सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। मौके पर वार्ड पार्षद नवीन कुमार बन्नी,संजय चौधरी, सन्नी चौधरी इत्यादि सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे1
- 🔹 क्या है यह Program? अब Reporter सिर्फ न्यूज़ पोस्ट करके ही नहीं, बल्कि अपनी न्यूज़ का लिंक WhatsApp, Instagram, Facebook, Telegram पर शेयर करके भी कमाई कर सकते हैं। 🔹 कमाई कैसे होगी? आप अपनी किसी भी न्यूज़ का लिंक शेयर करेंगे। अगर आपके लिंक से कोई Shuru Subscription खरीदेगा, तो आपको उसका 50% Commission मिलेगा 💰 🔹 खास बात लॉन्च के तुरंत बाद ही 22 रिपोर्टर्स ने कमाई शुरू कर दी है1
- शोभायात्रा में शामिल हुए सैकड़ों भक्त1
- 22 से अधिक भाषाओं में गाना गाकर हुआ था वायरल अब तक सफर कुछ भी नहीं कर पा रहा मिथुन ▶️▶️1
- तारापुर ए एसपी संकेत कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे समकालीन अभियान के तहत हरपुर थाना पुलिस ने बुधवार देर रात थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर छह लोगों को शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया। सभी को अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर में चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा गया, जहां शराब पीने की पुष्टि होने के बाद गुरुवार को न्यायिक हिरासत में मुंगेर जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष सत्यम कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान बेलबिहमा गांव से कंपनी यादव, सरौना गांव से लक्ष्मी मांझी और रामस्वरूप मांझी तथा दुरमट्टा गांव से प्रह्लादजी को गिरफ्तार किया गया। वहीं जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र के पैरगाहा गांव निवासी मुकेश पंडित को चंदुकी गांव से पकड़ा गया। इसके अलावा बेलबिहमा शिव मंदिर के समीप से संग्रामपुर थाना क्षेत्र के बिराजपुर निवासी सोनू कुमार को भी शराब सेवन के आरोप में हिरासत में लिया गया। उन्होंने कहा कि शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।1
- Post by THE LIVE1
- धरमपुर में श्रीमद् भागवत कथा महायज्ञ का आयोजन, 23 फरवरी से 1 मार्च तक गूंजेगी भक्ति की रसधार खबर: अमरपुर प्रखंड अंतर्गत धरमपुर स्थित धर्मेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर में श्री श्री 108 श्रीमद् भागवत कथा महापुराण ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन 23 फरवरी 2026 से 1 मार्च 2026 तक किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन कथावाचक सत्य प्रकाश शरण महाराज (मंदराचल) के मुखारविंद से संपन्न होगा। कार्यक्रम की शुरुआत 23 फरवरी को सुबह 9 बजे भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ की गई। कथा आयोजन के दौरान प्रतिदिन श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराया जाएगा। आयोजन समिति की ओर से बताया गया कि यह कार्यक्रम धर्मेश्वर नाथ महादेव मंदिर, धरमपुर में आयोजित हो रहा है, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ लेने की अपील की गई है। यह आयोजन समस्त धरमपुर ग्रामवासियों के सहयोग से संपन्न हो रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।1
- आरती गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती... location: बिहार1