logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के नेतृत्व में मिशन शक्ति पेज 0.6 के अंतर्गत क्षेत्र में जागृत रैली निकालकर महिलाओं बालिकाओं को सुरक्षा सम्मान एवं सम्मेलन के पद किया गया जागरूक

5 hrs ago
user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
Security Guard शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के नेतृत्व में मिशन शक्ति पेज 0.6 के अंतर्गत क्षेत्र में जागृत रैली निकालकर महिलाओं बालिकाओं को सुरक्षा सम्मान एवं सम्मेलन के पद किया गया जागरूक

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 11 जोड़ियों से शुरू हुआ सफर, अब 101 कन्याओं के विवाह का संकल्प; 25 अक्टूबर को खिरनीबाग में सजेगा मंडप शाहजहांपुर में समाजसेवी विनय अग्रवाल की पहल पर 25 अक्टूबर को खिरनीबाग रामलीला मैदान में 101 कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया जाएगा। विनय अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने पहले 11 जोड़ों का विवाह कराया, इसके बाद 21 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया और अब इस बार 101 कन्याओं के विवाह का संकल्प लिया है। आयोजन में सभी धर्मों और जातियों की कन्याओं के विवाह के साथ नवदंपतियों को गृहस्थी का सामान भी दिया जाएगा। सुनिए, विनय अग्रवाल की जुबानी, कैसे 11 जोड़ियों से शुरू हुई यह पहल अब 101 कन्याओं तक पहुंच गई।
    1
    11 जोड़ियों से शुरू हुआ सफर, अब 101
कन्याओं के विवाह का संकल्प; 25 अक्टूबर को खिरनीबाग में सजेगा मंडप
शाहजहांपुर में समाजसेवी विनय अग्रवाल की पहल पर 25 अक्टूबर को खिरनीबाग रामलीला मैदान में 101 कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया जाएगा। विनय अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने पहले 11 जोड़ों का विवाह कराया, इसके बाद 21 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया और अब इस बार 101 कन्याओं के विवाह का संकल्प लिया है। आयोजन में सभी धर्मों और जातियों की कन्याओं के विवाह के साथ नवदंपतियों को गृहस्थी का सामान भी दिया जाएगा। सुनिए, विनय अग्रवाल की जुबानी, कैसे 11 जोड़ियों से शुरू हुई यह पहल अब 101 कन्याओं तक पहुंच गई।
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    25 min ago
  • बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026: मतदान कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने के निर्देश बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026: मतदान कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने के निर्देश *मतदान से पूर्व निर्वाचन सामग्री की जांच एवं मतदेय स्थलों पर शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश* शाहजहांपुर, 13 अक्टूबर। बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को होने वाले मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए जनपद के समस्त 14 मतदेय स्थलों पर नियुक्त जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट, माइक्रो ऑब्जर्वर तथा पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण आज विकास भवन सभागार, शाहजहांपुर में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण जिला विद्यालय निरीक्षक एवं सहायक नोडल अधिकारी के निर्देशन में प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा सभी मतदान कार्मिकों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मतदान प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें मतदान के दौरान अपनाई जाने वाली आवश्यक प्रक्रियाओं, निर्वाचन संबंधी दायित्वों तथा निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से मतदान संपन्न कराने के संबंध में प्रशिक्षित किया गया। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने सभी मतदान कार्मिकों को निर्देशित किया कि वे निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराएं। उन्होंने मतदान से पूर्व निर्वाचन सामग्री की विधिवत जांच करने तथा मतदान प्रक्रिया से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया कि सभी मतदेय स्थलों पर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए मतदान कार्य को सुचारु रूप से संपन्न कराया जाए। निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं सतर्कता के साथ करें। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
    4
    बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026: मतदान कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने के निर्देश

बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026: मतदान कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने के निर्देश
*मतदान से पूर्व निर्वाचन सामग्री की जांच एवं मतदेय स्थलों पर शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश*
शाहजहांपुर, 13 अक्टूबर। बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को होने वाले मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए जनपद के समस्त 14 मतदेय स्थलों पर नियुक्त जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट, माइक्रो ऑब्जर्वर तथा पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण आज विकास भवन सभागार, शाहजहांपुर में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण जिला विद्यालय निरीक्षक एवं सहायक नोडल अधिकारी के निर्देशन में प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा सभी मतदान कार्मिकों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मतदान प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें मतदान के दौरान अपनाई जाने वाली आवश्यक प्रक्रियाओं, निर्वाचन संबंधी दायित्वों तथा निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से मतदान संपन्न कराने के संबंध में प्रशिक्षित किया गया।
जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने सभी मतदान कार्मिकों को निर्देशित किया कि वे निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराएं। उन्होंने मतदान से पूर्व निर्वाचन सामग्री की विधिवत जांच करने तथा मतदान प्रक्रिया से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया कि सभी मतदेय स्थलों पर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए मतदान कार्य को सुचारु रूप से संपन्न कराया जाए। निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं सतर्कता के साथ करें।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
    user_रिपोर्टर रईस खान
    रिपोर्टर रईस खान
    शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    41 min ago
  • *** शिक्षक निर्वाचन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, निष्पक्ष मतदान कराने के सख्त निर्देश** 👉23 अक्टूबर को 14 मतदेय स्थलों पर होगा मतदान, डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कार्मिकों को चेताया** **शाहजहांपुर।** बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मंगलवार को विकास भवन सभागार में मतदान कार्मिकों को प्रथम चरण का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने निर्वाचन संबंधी दायित्वों में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के सख्त निर्देश दिए। जनपद के सभी 14 मतदेय स्थलों पर नियुक्त जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट, सूक्ष्म प्रेक्षक, पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी गई। मतदान के दौरान अपनाई जाने वाली आवश्यक प्रक्रियाओं, जिम्मेदारियों और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के तरीकों से अवगत कराया गया। **मतदान से पहले सामग्री की जांच अनिवार्य** जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने निर्देश दिए कि सभी मतदान कार्मिक निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करें। मतदान शुरू होने से पहले निर्वाचन सामग्री की विधिवत जांच कर लें और सभी जरूरी तैयारियां समय से पूरी कर लें, ताकि मतदान के दौरान किसी तरह की समस्या न आए। उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को सभी मतदेय स्थलों पर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने और मतदान प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन कार्य में लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी एवं सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। प्रशिक्षण जिला विद्यालय निरीक्षक एवं सहायक नोडल अधिकारी के निर्देशन में आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
    1
    *** शिक्षक निर्वाचन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, निष्पक्ष मतदान कराने के सख्त निर्देश**

👉23 अक्टूबर को 14 मतदेय स्थलों पर होगा मतदान, डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कार्मिकों को चेताया**
**शाहजहांपुर।** बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मंगलवार को विकास भवन सभागार में मतदान कार्मिकों को प्रथम चरण का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने निर्वाचन संबंधी दायित्वों में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के सख्त निर्देश दिए।
जनपद के सभी 14 मतदेय स्थलों पर नियुक्त जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट, सूक्ष्म प्रेक्षक, पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी गई। मतदान के दौरान अपनाई जाने वाली आवश्यक प्रक्रियाओं, जिम्मेदारियों और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के तरीकों से अवगत कराया गया।
**मतदान से पहले सामग्री की जांच अनिवार्य**
जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने निर्देश दिए कि सभी मतदान कार्मिक निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करें। मतदान शुरू होने से पहले निर्वाचन सामग्री की विधिवत जांच कर लें और सभी जरूरी तैयारियां समय से पूरी कर लें, ताकि मतदान के दौरान किसी तरह की समस्या न आए।
उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को सभी मतदेय स्थलों पर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने और मतदान प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन कार्य में लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी एवं सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
प्रशिक्षण जिला विद्यालय निरीक्षक एवं सहायक नोडल अधिकारी के निर्देशन में आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    52 min ago
  • रील बनाने के चक्कर में फंसी 'पापा की परी' वीडियो वायरल,सीतापुर पुलिस ने काटा 16,000 का चालान,रील का भूत उतरा सीतापुर की 'स्टंटबाज़ परी' का कटा 16 हजार का चालान! सीतापुर में रील का भूत उतरा! VIP रोड पर बाइक से खतरनाक स्टंट करने वाली युवती का वीडियो वायरल होने के बाद सीतापुर ने सख्त एक्शन लिया है। यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने पर पुलिस ने थमाया 16,000 का भारी-भरकम चालान।
    1
    रील बनाने के चक्कर में फंसी 'पापा की परी' वीडियो वायरल,सीतापुर पुलिस ने काटा 16,000 का चालान,रील का भूत उतरा सीतापुर की 'स्टंटबाज़ परी' का कटा 16 हजार का चालान!

सीतापुर में रील का भूत उतरा! VIP रोड पर बाइक से खतरनाक स्टंट करने वाली युवती का वीडियो वायरल होने के बाद सीतापुर ने सख्त एक्शन लिया है। यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने पर पुलिस ने थमाया 16,000 का भारी-भरकम चालान।
    user_ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    Photographer शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • निर्माण कार्यों में देरी पर डीएम नाराज, ठेकेदारों को लगाई फटकार टाउनहाल में सुरक्षा मानकों की निर्माण कार्यों में देरी पर डीएम नाराज, ठेकेदारों को लगाई फटकार टाउनहाल में सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर जताई नाराजगी, सभी निर्माण स्थलों पर साइनेज बोर्ड लगाने के निर्देश शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को शहर में निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण किया। महिला थाना से दुर्गा होटल तक ड्रेनेज पाइपलाइन, टाउनहाल में सीएम ग्रिड सड़क और चीनौर में सड़क निर्माण की धीमी प्रगति पर उन्होंने नाराजगी जताई। संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने तथा गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। टाउनहाल में निर्माण के लिए सड़क की खुदाई के बावजूद साइनेज बोर्ड नहीं लगाए जाने पर डीएम ने ठेकेदार को फटकार लगाई। उन्होंने सभी प्रभावित स्थानों पर तत्काल संकेतक लगाने और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। महिला थाना से दुर्गा होटल तक पाइपलाइन कार्य में तेजी लाने के लिए अतिरिक्त मजदूर लगाने को कहा। वहीं, टाउनहाल स्थित सीएम ग्रिड परियोजना की भौतिक प्रगति 28 प्रतिशत और चीनौर में सड़क निर्माण की प्रगति 25 प्रतिशत मिलने पर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में गुणवत्ता, समयबद्धता और जनसुरक्षा से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लापरवाही मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
    3
    निर्माण कार्यों में देरी पर डीएम नाराज, ठेकेदारों को लगाई फटकार

टाउनहाल में सुरक्षा मानकों की
निर्माण कार्यों में देरी पर डीएम नाराज, ठेकेदारों को लगाई फटकार
टाउनहाल में सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर जताई नाराजगी, सभी निर्माण स्थलों पर साइनेज बोर्ड लगाने के निर्देश
शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को शहर में निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण किया। महिला थाना से दुर्गा होटल तक ड्रेनेज पाइपलाइन, टाउनहाल में सीएम ग्रिड सड़क और चीनौर में सड़क निर्माण की धीमी प्रगति पर उन्होंने नाराजगी जताई। संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने तथा गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
टाउनहाल में निर्माण के लिए सड़क की खुदाई के बावजूद साइनेज बोर्ड नहीं लगाए जाने पर डीएम ने ठेकेदार को फटकार लगाई। उन्होंने सभी प्रभावित स्थानों पर तत्काल संकेतक लगाने और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
महिला थाना से दुर्गा होटल तक पाइपलाइन कार्य में तेजी लाने के लिए अतिरिक्त मजदूर लगाने को कहा। वहीं, टाउनहाल स्थित सीएम ग्रिड परियोजना की भौतिक प्रगति 28 प्रतिशत और चीनौर में सड़क निर्माण की प्रगति 25 प्रतिशत मिलने पर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
डीएम ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में गुणवत्ता, समयबद्धता और जनसुरक्षा से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लापरवाही मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
    user_Ajeet Mishra
    Ajeet Mishra
    Court reporter Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के नेतृत्व में मिशन शक्ति पेज 0.6 के अंतर्गत क्षेत्र में जागृत रैली निकालकर महिलाओं बालिकाओं को सुरक्षा सम्मान एवं सम्मेलन के पद किया गया जागरूक
    1
    अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के नेतृत्व में मिशन शक्ति पेज 0.6 के अंतर्गत क्षेत्र में जागृत रैली निकालकर महिलाओं बालिकाओं को सुरक्षा सम्मान एवं सम्मेलन के पद किया गया जागरूक
    user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Security Guard शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • अल्पदृष्टि अवनी बनीं एक दिन की जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, हौसलों ने भरी उड़ान शाहजहांपुर के कंपोजिट विद्यालय सेहरामऊ दक्षिणी की कक्षा आठ की छात्रा अवनी ने एक दिन के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का प्रतीकात्मक कार्यभार संभाला। बीएसए जय शंकर श्रीवास्तव की इस पहल ने अवनी को प्रशासनिक कार्यप्रणाली समझने और अपने विचार रखने का अवसर दिया। अवनी ने कहा कि विद्यालयों में पढ़ाई की गुणवत्ता, शिक्षकों के पढ़ाने के तरीके और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उन्हें यह गौरवपूर्ण अवसर मिलेगा। अवनी की यह उपलब्धि संदेश देती है कि हौसले बुलंद हों तो कोई भी सपना बड़ा नहीं होता। #शाहजहांपुर #अवनी #बीएसए #बालिकासशक्तिकरण #शिक्षा #प्रेरणादायककहानी #UPNews #ShahjahanpurNews
    1
    अल्पदृष्टि अवनी बनीं एक दिन की जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, हौसलों ने भरी उड़ान
शाहजहांपुर के कंपोजिट विद्यालय सेहरामऊ दक्षिणी की कक्षा आठ की छात्रा अवनी ने एक दिन के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का प्रतीकात्मक कार्यभार संभाला। बीएसए जय शंकर श्रीवास्तव की इस पहल ने अवनी को प्रशासनिक कार्यप्रणाली समझने और अपने विचार रखने का अवसर दिया। अवनी ने कहा कि विद्यालयों में पढ़ाई की गुणवत्ता, शिक्षकों के पढ़ाने के तरीके और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उन्हें यह गौरवपूर्ण अवसर मिलेगा। अवनी की यह उपलब्धि संदेश देती है कि हौसले बुलंद हों तो कोई भी सपना बड़ा नहीं होता।
#शाहजहांपुर #अवनी #बीएसए #बालिकासशक्तिकरण #शिक्षा #प्रेरणादायककहानी #UPNews #ShahjahanpurNews
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    44 min ago
  • पति की हत्या के आरोप में पत्नी प्रेमी संग गिरफ्तार खोड़ा में सिलाई कारीगर की गोली मारकर हत्या अवैध तमंचे के साथ पकड़े गए दोनों आरोपित पुलिस ने 12 घंटे के भीतर सुलझाई वारदात गाजियाबाद। खोड़ा थाना क्षेत्र की वंदना विहार कॉलोनी में सिलाई कारीगर अंशुल की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पति की मौत पर दहाड़ें मारकर रोने वाली पत्नी निशा ही हत्या की आरोपित निकली। पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी निशा और उसके मौसेरे बहनोई पप्पू उर्फ गंगा भगत को गिरफ्तार किया है। दोनों पर अवैध तमंचे से गोली मारकर अंशुल की हत्या करने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, दोनों के बीच प्रेम संबंध थे और अंशुल को रास्ते से हटाकर शादी करने की नीयत से वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस के अनुसार 35 वर्षीय अंशुल सिलाई का काम करता था और खोड़ा की वंदना विहार कॉलोनी में किराए के कमरे में रहता था। 10 अक्टूबर को कमरे में ही गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मामले में 11 अक्टूबर को तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने अंशुल की 30 वर्षीय पत्नी निशा और 35 वर्षीय पप्पू उर्फ गंगा भगत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। आरोप है कि अंशुल को रास्ते से हटाकर शादी करने की मंशा से उसकी हत्या की साजिश रची गई थी। वारदात में अवैध तमंचे का इस्तेमाल किए जाने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद तेजी से कार्रवाई करते हुए करीब 12 घंटे के भीतर मामले का पर्दाफाश करने का दावा किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपितों के कब्जे से अवैध तमंचा बरामद किया गया है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। !!रिश्तों के उलझाव में उजड़ा परिवार!! इस हत्याकांड ने रिश्तों और विश्वास को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस व्यक्ति के साथ अंशुल अपना जीवन बिता रहा था, उसी पत्नी पर उसकी हत्या में शामिल होने का आरोप है। फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
    1
    पति की हत्या के आरोप में पत्नी प्रेमी संग गिरफ्तार

खोड़ा में सिलाई कारीगर की गोली मारकर हत्या
अवैध तमंचे के साथ पकड़े गए दोनों आरोपित
पुलिस ने 12 घंटे के भीतर सुलझाई वारदात

गाजियाबाद। खोड़ा थाना क्षेत्र की वंदना विहार कॉलोनी में सिलाई कारीगर अंशुल की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पति की मौत पर दहाड़ें मारकर रोने वाली पत्नी निशा ही हत्या की आरोपित निकली। पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी निशा और उसके मौसेरे बहनोई पप्पू उर्फ गंगा भगत को गिरफ्तार किया है। दोनों पर अवैध तमंचे से गोली मारकर अंशुल की हत्या करने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, दोनों के बीच प्रेम संबंध थे और अंशुल को रास्ते से हटाकर शादी करने की नीयत से वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस के अनुसार 35 वर्षीय अंशुल सिलाई का काम करता था और खोड़ा की वंदना विहार कॉलोनी में किराए के कमरे में रहता था। 10 अक्टूबर को कमरे में ही गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मामले में 11 अक्टूबर को तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने अंशुल की 30 वर्षीय पत्नी निशा और 35 वर्षीय पप्पू उर्फ गंगा भगत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। आरोप है कि अंशुल को रास्ते से हटाकर शादी करने की मंशा से उसकी हत्या की साजिश रची गई थी। वारदात में अवैध तमंचे का इस्तेमाल किए जाने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद तेजी से कार्रवाई करते हुए करीब 12 घंटे के भीतर मामले का पर्दाफाश करने का दावा किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपितों के कब्जे से अवैध तमंचा बरामद किया गया है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

!!रिश्तों के उलझाव में उजड़ा परिवार!!

इस हत्याकांड ने रिश्तों और विश्वास को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस व्यक्ति के साथ अंशुल अपना जीवन बिता रहा था, उसी पत्नी पर उसकी हत्या में शामिल होने का आरोप है। फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
    user_Ravi Kaithwar
    Ravi Kaithwar
    Local News Reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.