Shuru
Apke Nagar Ki App…
आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर 2026 के प्रचार प्रसार हेतु आज श्रीमान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सत्यभूषण आर्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
N.k.choudhary
आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर 2026 के प्रचार प्रसार हेतु आज श्रीमान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सत्यभूषण आर्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
More news from बिहार and nearby areas
- 🚨 बांका से बड़ी खबर! शहरों की व्यवस्था को लेकर DM सख्त, अब अतिक्रमण और सफाई पर होगी सीधी नजर! 🏙️ नगर निकायों के विकास कार्यों की हुई समीक्षा बांका में नगर निकायों के कामकाज और विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं को लेकर जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। 📋 बैठक में स्वच्छता, पेयजल, जल-जीवन-हरियाली, स्ट्रीट लाइट, CCTV, हाईमास्ट लाइट, पीएम स्वनिधि, प्रधानमंत्री आवास योजना और राजस्व संग्रहण समेत कई योजनाओं की समीक्षा की गई। 💡🚰🏠 ⚠️ अतिक्रमण को लेकर भी सख्त निर्देश प्रत्येक नगर निकाय में नोडल पदाधिकारी नामित कर रोस्टर तैयार करने और नियमित रूप से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। 📹 शहरों में जरूरत के अनुसार CCTV कैमरे, हाईमास्ट और स्ट्रीट लाइट लगाने तथा सार्वजनिक शौचालयों की नियमित साफ-सफाई और रखरखाव सुनिश्चित करने को कहा गया। 🚦 गांधी चौक, बांका में ट्रैफिक सिग्नल लगाने की पहल की डीएम ने सराहना की और अन्य नगर निकायों को भी आवश्यकता के अनुसार ऐसी योजनाओं पर काम करने का निर्देश दिया। 📌 जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को साफ-सफाई, प्रकाश, पेयजल, यातायात और नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। 📰 बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल 📍 बांका की हर बड़ी खबर पर हमारी नजर1
- दीप प्रज्वलित कर विधायक रोहित पांडेय ने किया 21वीं राष्ट्रीय दिव्यांग शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ दिव्यांग खिलाड़ियों ने शतरंज की बिसात पर दिखाई प्रतिभा, विभिन्न वर्गों में रोमांचक मुकाबले भागलपुर। 21वीं राष्ट्रीय दिव्यांग शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ भागलपुर शहर के विधायक रोहित पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर किया। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में विभिन्न दिव्यांग वर्गों के साथ यूनिफाइड वर्ग के खिलाड़ी भी शतरंज की बिसात पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता के आयोजन से दिव्यांग खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का राष्ट्रीय मंच मिला है। उद्घाटन समारोह में छपरा के पूर्व विधायक डॉ. फारूक अली अहमद, मारवाड़ी कॉलेज के प्राचार्य संजय कुमार झा, टीएनबी यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स सेक्रेटरी संजय जायसवाल, भागलपुर जिला शतरंज संघ के सचिव अजय कुमार मिश्रा, भागलपुर के अध्यक्ष अजय कुमार, बांका के अध्यक्ष संजय कुमार झा, बांका के सचिव एवं मुख्य निर्णायक अंकित कुमार मिश्रा, दिव्यांग ओलंपिक कमेटी बिहार के अध्यक्ष डॉ. शिवाजी कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन नसर आलम एवं अंजुम परवेज ने किया। विधायक रोहित पांडेय ने कहा कि भागलपुर में शतरंज का लगातार विस्तार होना पूरे शहर के लिए गर्व की बात है। बिहार में पहली बार किसी शतरंज एसोसिएशन की ओर से राष्ट्रीय स्तर की दिव्यांग शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन भागलपुर में होना विशेष उपलब्धि है। ऐसे आयोजनों से दिव्यांग खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा साबित करने का अवसर मिलता है और भागलपुर की शतरंज गतिविधियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलती है। मारवाड़ी कॉलेज के प्राचार्य संजय कुमार झा ने कहा कि खेल और शिक्षा एक-दूसरे के पूरक हैं। शतरंज खिलाड़ियों में एकाग्रता, अनुशासन, धैर्य और निर्णय लेने की क्षमता विकसित करता है। दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए इस तरह की राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन समावेशी खेल संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। 112 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा प्रतियोगिता में कुल 112 खिलाड़ी विभिन्न वर्गों में हिस्सा ले रहे हैं। इनमें श्रवण बाधित वर्ग में 12, दृष्टिबाधित वर्ग में 10, लोकोमोटर वर्ग में 24, बौद्धिक दिव्यांग वर्ग में 8, दृष्टि-संबंधित/विजिबिलिटी वर्ग में 10, यूनिफाइड/कनेक्टा वर्ग में 40 तथा विजिबिलिटी टीम में 8 खिलाड़ी शामिल हैं। श्रवण बाधित वर्ग में कुल 12 खिलाड़ियों के बीच मुकाबले हो रहे हैं। इस वर्ग में कुल चार राउंड खेले जाने हैं, जिनमें दो राउंड पूरे हो चुके हैं। प्रकाश सिंह ने दोनों मुकाबले जीतकर दो अंक हासिल किए हैं और अब तक अजेय रहते हुए शीर्ष पर हैं। अमित सिंह भी दो अंक के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं। दृष्टिबाधित वर्ग में कुल 10 खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल हैं। इस वर्ग में अखिलेश श्रीवास्तव ने दो अंक हासिल कर बढ़त बनाई हुई है। लोकोमोटर वर्ग में 24 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस वर्ग में चार राउंड के मुकाबले निर्धारित हैं, जिनमें दो राउंड पूरे हो चुके हैं। प्रियंका कुमारी, राहुल कुमार और दिलीप कुमार ने अपने दोनों मुकाबले जीतकर दो-दो अंक हासिल किए हैं और संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रहे हैं। बौद्धिक दिव्यांग वर्ग में आठ खिलाड़ी शामिल हैं। इस वर्ग में तुषार सर्वंत ने अपने मुकाबले में जीत दर्ज की। वहीं दृष्टि-संबंधित/विजिबिलिटी वर्ग में 10 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस वर्ग में समर कुमार सिंह ने अपने मुकाबले में जीत दर्ज कर शानदार शुरुआत की। यूनिफाइड वर्ग में भी कड़ा मुकाबला प्रतियोगिता के यूनिफाइड/कनेक्टा वर्ग में 40 खिलाड़ी शामिल हैं। इस वर्ग में कुल पांच राउंड खेले जाने हैं। पहले राउंड के मुकाबले में अभिजीत मुखर्जी, अभिषेक रंजन, अनिकेत रंजन, प्रखर चौरसिया, सुदाकांतो दास, आदित्य कुमार, अमृत आशीष, साक्षी कुमारी, सार्थक कुमार, अभय, अमृत, अंशुमान, अंशुमान अमृत, राधा रानी, रविशंकर कुमार और अपराजित ने जीत दर्ज कर एक-एक अंक हासिल किया है। प्रतियोगिता में विजिबिलिटी टीम के आठ खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे हैं। विभिन्न वर्गों के मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिल रहा है। शतरंज की बिसात पर खिलाड़ियों की एकाग्रता, रणनीति और आत्मविश्वास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का उद्देश्य दिव्यांग खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना तथा खेल के माध्यम से उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में भागलपुर जिला शतरंज संघ एवं सहयोगी संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।1
- बांका जिले के उर्दू प्राथमिक विद्यालय बिदायदीह की प्रधान शिक्षिका खुशबू कुमारी को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें सम्मान प्रदान किया।1
- चाँदन-शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य पर याद किये गये डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य पर आज शनिवार को जिले भर के सरकारी व निजी शिक्षण संस्थानों में विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सरकारी विद्यालयों , निजी विद्यालय व कोचिंग संस्थानों में छात्र व छात्राओं ने अपने शिक्षकों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर भाषण, कविता पाठ आदि रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।इसी कड़ी में रोहित क्लासेज एण्ड लाईब्रेरी के ट्यूटर रोहित कुमार को छात्र- छात्राओं ने उपहार देकर आशीर्वाद लिया। रोहित कुमार ने विद्यार्थियों के जीवन में अनुशासन, मेहनत और निरंतर सिखने का महत्व बताया। कार्यक्रम के दौरान डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के व्यक्तित्व एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले इंटर स्तरीय प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापिका सुमन सिंह को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहायक अवर निरीक्षक सुरेश प्रसाद माली सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।1
- गेरुआ नदी में स्नान के दौरान 18 वर्षीय युवक डूबा, तलाश जारी #Godda #BasantRai #GeruaNadi #JharkhandNews #GoddaNews #BasantRaiNews #Hanwara #LocalNews #JharkhandTak #BreakingNews #NewsUpdate गेरुआ नदी में स्नान के दौरान 18 वर्षीय युवक डूबा, तलाश जारी #Godda #BasantRai #GeruaNadi #JharkhandNews #GoddaNews #BasantRaiNews #Hanwara #LocalNews #JharkhandTak #BreakingNews #NewsUpdate1
- दिल्ली में हुआ शिक्षक दिवस पर विवाद डेढ़ सौ रुपया के कारण।1
- बांका से बड़ी खबर: 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, प्रचार रथ को दिखाई गई हरी झंडी बांका से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए व्यवहार न्यायालय, बांका परिसर से प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्यभूषण आर्य, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय सूर्यकांत तिवारी, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शैलेंद्र कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव सपना रानी सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारियों ने प्रचार रथ को रवाना किया। इस अवसर पर एलडीएम सहित विभिन्न बैंकों के प्रबंधक एवं कर्मी भी मौजूद रहे। प्रचार रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूक करेगा। लोक अदालत के माध्यम से आपसी समझौते और सुलह के आधार पर मामलों का त्वरित निस्तारण कराया जा सकता है। अगर आपका कोई मामला लोक अदालत के माध्यम से सुलझ सकता है, तो 12 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ जरूर उठाएं। वॉइस ऑफ बांका न्यूज़ — बांका की हर खबर, आप तक सबसे पहले।1
- 💔 हार्ट अटैक से नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन! झारखंड के नगर विकास एवं उच्च तकनीकी शिक्षा मंत्री सह गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू का रविवार सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया। 56 वर्षीय मंत्री के निधन की खबर सामने आते ही पूरे गिरिडीह में शोक की लहर दौड़ गई।1