*दिव्यांग सुभाष की मदद को आगे आए पत्रकार सूरज मौर्य, दिया मानवता का संदेश* *मीरजापुर/छानबे:* कहते हैं पत्रकारिता सिर्फ खबर दिखाना नहीं, बल्कि जरूरतमंद की मदद करना भी है। इसका उदाहरण पेश किया है छानबे के पत्रकार सूरज मौर्य ने। भटेवरा गांव निवासी *सुभाष पुत्र रामआसरे* दोनों हाथों से दिव्यांग हैं। दिव्यांगता के कारण वे मेहनत-मजदूरी नहीं कर पाते, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है और रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना भी मुश्किल हो रहा था। दो-तीन दिन पहले जब पत्रकार सूरज मौर्य को इस परिवार की स्थिति का पता चला, तो उन्होंने मानवता की मिसाल पेश की। शुक्रवार सुबह वे सुभाष के घर पहुंचे और परिवार को खाने-पीने की आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई। इस दौरान सूरज मौर्य ने कहा, _"समाज में कई गरीब और असहाय परिवार हैं जिन्हें थोड़े से सहयोग की जरूरत है। हम सभी को अपनी सामर्थ्य के अनुसार ऐसे परिवारों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। दुख की घड़ी में किसी का सहारा बनना ही सच्ची मानवता है।"_ स्थानीय लोगों ने पत्रकार सूरज मौर्य के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की है।
*दिव्यांग सुभाष की मदद को आगे आए पत्रकार सूरज मौर्य, दिया मानवता का संदेश* *मीरजापुर/छानबे:* कहते हैं पत्रकारिता सिर्फ खबर दिखाना नहीं, बल्कि जरूरतमंद की मदद करना भी है। इसका उदाहरण पेश किया है छानबे के पत्रकार सूरज मौर्य ने। भटेवरा गांव निवासी *सुभाष पुत्र रामआसरे* दोनों हाथों से दिव्यांग हैं। दिव्यांगता के कारण वे मेहनत-मजदूरी नहीं कर पाते, जिससे परिवार
की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है और रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना भी मुश्किल हो रहा था। दो-तीन दिन पहले जब पत्रकार सूरज मौर्य को इस परिवार की स्थिति का पता चला, तो उन्होंने मानवता की मिसाल पेश की। शुक्रवार सुबह वे सुभाष के घर पहुंचे और परिवार को खाने-पीने की आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई। इस दौरान सूरज मौर्य ने
कहा, _"समाज में कई गरीब और असहाय परिवार हैं जिन्हें थोड़े से सहयोग की जरूरत है। हम सभी को अपनी सामर्थ्य के अनुसार ऐसे परिवारों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। दुख की घड़ी में किसी का सहारा बनना ही सच्ची मानवता है।"_ स्थानीय लोगों ने पत्रकार सूरज मौर्य के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की है।
- बीती रात हुई मूसलाधार बारिश से गरीब का कच्चा मकान जमींदोज बीती रात हुई भारी बारिश के चलते गिरा गरीब किसान का कच्चा मकान हलिया मीरजापुर स्थानीय थाना विकास खंड क्षेत्र में बीती रात तेज़ हवा तुफ़ान के साथ हुई मूसलाधार बारिश की वजह से ग़रीब किसान का कच्चा मकान भरभरा कर धराशाई हो गया संयोग ठीक था की गिरने वाले मकान के हिस्से में कोई मौजूद नहीं था अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी जानकारी के अनुसार लालगंज तहसील क्षेत्र के हलिया विकास खंड के पिपरा गंजरिया गांव निवासी सिता देवी पत्नी बबलू कोल अपने मिट्टी की बनी कच्चे मकान में थी उसी समय तेज़ हवा तुफ़ान के साथ मूसलाधार बारिश होने से कच्चा मकान भरभरा कर गिरने लगा महिला ने बच्चों को लेकर बाहर भागी देखते ही देखते पुरा मकान जमींदोज हो गया महिला पन्नी तिरपाल लगाकर अपना जीवन यापन कर रही है गरीब महिला ने सरकार से मुआवजे की मांग करते हुए कहा कि सरकार द्वारा सहायता राशि प्रदान कर दी जाएगी तो बच्चों को रहने के लिए छत हो जाएगा और बच्चों सहित हम अपना जीवन यापन कर सकेंगे।2
- हाथियों के जोड़ा ने भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव में धान की फसल रौंदी,मड़हा व मचान उजाड़ा दोनों हाथियों का जोड़ा गुरुवार को मध्यप्रदेश के जंगलों में किया प्रवेश, वनविभाग की टीम निगरानी में लगी मिर्जापुर भैसोड़ बलाय पहाड़ जंगल में पिछले दो दिनों से डेरा जमाए जंगली हाथियों का जोड़ा बुधवार की देर रात भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव के बोजवा सीवान में पहुंच गया। हाथी और हथिनी ने दो किसानों की करीब तीन बीघा धान की फसल रौंदते हुए नष्ट कर दिया।धान के खेत खेत के पास बने मड़हा और मचान को उजाड़ दिया।हाथी और हथिनी को धान के खेत में पहुंचने पर फसल की रखवाली करने एक किलोमीटर दूर गए भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव निवासी किसान बनारसी यादव व श्याम लाल खेत में दोनों हाथियों को देखकर जान बचाकर वहां से भाग निकले। हाथियों के जोड़ा ने धान की फसल को नष्ट करने के बाद खेत पर बने बनारसी यादव के मड़हे व श्यामलाल यादव के मचान को उजाड़ कर नीचे गिरा डाला। बनारसी यादव ने बताया कि देर रात पहुंचे हाथियों ने धान की फसल चरते हुए रौंद दिया जिससे काफी क्षति पहुंची है। दोनों किसानों ने वनविभाग व तहसील प्रशासन से क्षतिपूर्ति दिए जाने की मांग की है। वनदारोगा कुमार कार्तिकेय ने बताया कि गुरुवार को दोनों हाथियों का जोड़ा भैसोड़ बलाय पहाड़ से आगे पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश के जंगलों में प्रवेश कर गया है। वनदारोगा ने बताया कि हाथी रात में ज्यादा सक्रिय होते हैं दिन में ज्यादातर वह आराम करते हैं जिससे रात में उनके फिर से लौटने की संभावना से इंकार नही किया जा सकता है। हाथियों के जोड़ा की लोकेशन पर लगातार नजर रखी जा रही है। बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान से निकले हाथियों का जोड़ा बीते 29 अगस्त की रात ड्रमंडगंज वनरेंज के बबुरा रघुनाथ सिंह जंगल में पहुंचा था जहां विभिन्न जंगलों में विचरण करने के बाद चार सितंबर को प्रयागराज के जंगलों में प्रवेश कर गया था तीन दिनों तक प्रयागराज जंगलों में चहलकदमी करने के बाद हाथियों का जोड़ा फिर से लहुरियादह जंगल होते हुए वापस लौट आया। वनविभाग की टीम हाथी और हथिनी के मूवमेंट पर लगातार नजर बनाए रखते हुए ग्रामीणों को सतर्कता बरतने की अपील कर रही है।3
- बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में एक की मौत, एक गंभीर घायल मेजा, प्रयागराज। मेजा थाना क्षेत्र की रामनगर चौकी अंतर्गत डोरवा मोड़ से परानीपुर मार्ग पर दलई का पुरा नहर के समीप शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार, सुनील भारतीया उम्र 38 निवासी मिश्रीरपुर बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान दलई का पुरा नहर के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुनील भारतीया की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सुनील के शराब के नशे में होने की बात सामने आ रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। वहीं दूसरी बाइक पर सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। सूचना पर रामनगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में एक की मौत, एक गंभीर घायल मेजा, प्रयागराज। मेजा थाना क्षेत्र की रामनगर चौकी अंतर्गत डोरवा मोड़ से परानीपुर मार्ग पर दलई का पुरा नहर के समीप शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार, सुनील भारतीया उम्र 38 निवासी मिश्रीरपुर बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान दलई का पुरा नहर के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुनील भारतीया की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सुनील के शराब के नशे में होने की बात सामने आ रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। वहीं दूसरी बाइक पर सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। सूचना पर रामनगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।1
- रामनगर में बाइक सवार का एक्सीडेंट, एक की हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी रामनगर में बाइक सवार का एक्सीडेंट, एक की हालत गंभीर रामनगर, प्रयागराज। रामनगर में बाइक सवार का एक्सीडेंट हो गया, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही रामनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- मिर्ज़ापुर: पिउरी स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक पर आरोप, बच्चों से कराया जा रहा मजदूरी का काम।1
- *दिव्यांग सुभाष की मदद को आगे आए पत्रकार सूरज मौर्य, दिया मानवता का संदेश* *मीरजापुर/छानबे:* कहते हैं पत्रकारिता सिर्फ खबर दिखाना नहीं, बल्कि जरूरतमंद की मदद करना भी है। इसका उदाहरण पेश किया है छानबे के पत्रकार सूरज मौर्य ने। भटेवरा गांव निवासी *सुभाष पुत्र रामआसरे* दोनों हाथों से दिव्यांग हैं। दिव्यांगता के कारण वे मेहनत-मजदूरी नहीं कर पाते, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है और रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना भी मुश्किल हो रहा था। दो-तीन दिन पहले जब पत्रकार सूरज मौर्य को इस परिवार की स्थिति का पता चला, तो उन्होंने मानवता की मिसाल पेश की। शुक्रवार सुबह वे सुभाष के घर पहुंचे और परिवार को खाने-पीने की आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई। इस दौरान सूरज मौर्य ने कहा, _"समाज में कई गरीब और असहाय परिवार हैं जिन्हें थोड़े से सहयोग की जरूरत है। हम सभी को अपनी सामर्थ्य के अनुसार ऐसे परिवारों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। दुख की घड़ी में किसी का सहारा बनना ही सच्ची मानवता है।"_ स्थानीय लोगों ने पत्रकार सूरज मौर्य के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की है।3
- मानवता की मिसाल बने नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, सड़क हादसे में घायलों की मदद की *मीरजापुर:* जनसेवा की मिसाल पेश करते हुए नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने शुक्रवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में घायलों की मदद की। बताया गया कि विधायक जी का काफिला मीरजापुर-प्रयागराज मार्ग से गुजर रहा था। तभी ग्राम देवरी के पास नीलगाय से टकराकर एक बाइक सवार घायल हो गया था, जबकि अष्टभुजा टोल प्लाजा के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। हादसा देख विधायक ने तत्काल अपना काफिला रुकवाया और स्वयं मौके पर पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने तत्काल अधिकारियों को फोन कर एम्बुलेंस बुलवाई और घायलों को अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था कराई। विधायक रत्नाकर मिश्र ने कहा कि _"मुश्किल घड़ी में साथ खड़ा होना ही जनसेवा का सच्चा भाव है। पद बाद में, पहले इंसानियत है।"_ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विधायक घायलों को अस्पताल रवाना करने के बाद ही वहां से आगे बढ़े। उनके इस मानवीय कार्य की स्थानीय लोगों में सराहना हो रही है।2
- कुरारा में सपा-भाजपा की महिला नेताओं में भिड़ंत, जमकर हुआ हंगामा* नाली तोड़ने के विवाद में सपा की पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष माया वाल्मीकि और भाजपा की वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष आशारानी कबीर आमने-सामने* *📍 दोनों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट की नौबत, एक-दूसरे से भिड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल* *📍 महिला नेताओं की भिड़ंत से कस्बे में मचा हड़कंप, राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा तेज* *📍 मामला कुरारा कस्बे का बताया जा रहा है*1