logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सांसद कुलदीप इंदौरा ने पाकिस्तान में ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा साहिब को क्षति पहुंचाने का मुद्दा संसद में उठाया, कहा - धार्मिक आस्था पर हमला किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ सांसद श्री कुलदीप इंदौरा ने आज लोकसभा में पाकिस्तान के फ़र्रुखाबाद स्थित लगभग 125 वर्ष पुराने ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा साहिब के एक हिस्से को ध्वस्त किए जाने का गंभीर मुद्दा उठाते हुए इसे सिख समुदाय की आस्था और सांस्कृतिक विरासत पर सीधा हमला बताया। सांसद ने कहा कि यह केवल एक इमारत को नुकसान पहुंचाने का मामला नहीं, बल्कि करोड़ों सिख श्रद्धालुओं की आस्था, धार्मिक विरासत और सांस्कृतिक पहचान पर सीधा हमला है। किसी भी सभ्य राष्ट्र का दायित्व है कि वह अपने यहां स्थित सभी धर्मों के पूजा स्थलों और ऐतिहासिक धरोहरों की सुरक्षा सुनिश्चित करे, लेकिन पाकिस्तान लगातार इस जिम्मेदारी में विफल रहा है। लोकसभा में सरकार के उत्तर में स्वीकार किया गया है कि भारत सरकार ने इस घटना की कड़ी निंदा की है तथा पिछले पाँच वर्षों में पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के विरुद्ध अत्याचार की कम से कम 550 प्रमुख घटनाओं, जिनमें 31 धार्मिक स्थलों के अनादर के मामले शामिल हैं, को पाकिस्तान के समक्ष उठाया है। सांसद ने कहा कि ये आंकड़े स्वयं साबित करते हैं कि पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की स्थिति बेहद चिंताजनक है। श्री इंदौरा ने कहा कि पाकिस्तान को केवल औपचारिक विरोध से नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जवाबदेह बनाने की आवश्यकता है ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। श्री इंदौरा ने कहा कि श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ क्षेत्र में बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग निवास करते हैं और उनकी भावनाओं को ध्यान में रखते हुए वे संसद और अन्य सभी उचित मंचों पर सिख समाज की धार्मिक आस्था, ऐतिहासिक धरोहरों और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार आवाज़ उठाते रहेंगे।

11 hrs ago
user_Duc News Rajsthan चैनल
Duc News Rajsthan चैनल
Sri Ganganagar, Rajasthan•
11 hrs ago
7d38ff51-d0e2-4c81-b030-7d9ac9812b9e

More news from राजस्थान and nearby areas
  • "पुत टिबिया दा" के निर्माता बलविंदर गोदारा ने सभी संगीत प्रेमियों का दिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह गीत पूरी टीम की मेहनत और दर्शकों के प्यार का परिणाम है। उन्होंने सभी से अपील की कि गीत को अधिक से अधिक देखें, शेयर करें और अपना प्यार व आशीर्वाद दें। #BalvinderGodara #Producer #PuttTibbiaDa #JassiRawla #PunjabiMusic #NewPunjabiSong #SupportPunjabiMusic #YouTubeRelease #TrendingSong #MusicLovers #ShareNow #SubscribeNow #SSSNEWSSGNR Putt Tibbeyan da Jassi Rawla "पुत टिबिया दा" के निर्माता बलविंदर गोदारा ने सभी संगीत प्रेमियों का दिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह गीत पूरी टीम की मेहनत और दर्शकों के प्यार का परिणाम है। उन्होंने सभी से अपील की कि गीत को अधिक से अधिक देखें, शेयर करें और अपना प्यार व आशीर्वाद दें। #BalvinderGodara #Producer #PuttTibbiaDa #JassiRawla #PunjabiMusic #NewPunjabiSong #SupportPunjabiMusic #YouTubeRelease #TrendingSong #MusicLovers #ShareNow #SubscribeNow #SSSNEWSSGNR Putt Tibbeyan da Jassi Rawla
    1
    "पुत टिबिया दा" के निर्माता बलविंदर गोदारा ने सभी संगीत प्रेमियों का दिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह गीत पूरी टीम की मेहनत और दर्शकों के प्यार का परिणाम है। उन्होंने सभी से अपील की कि गीत को अधिक से अधिक देखें, शेयर करें और अपना प्यार व आशीर्वाद दें। 

#BalvinderGodara #Producer #PuttTibbiaDa #JassiRawla #PunjabiMusic #NewPunjabiSong #SupportPunjabiMusic #YouTubeRelease #TrendingSong #MusicLovers #ShareNow #SubscribeNow #SSSNEWSSGNR Putt  Tibbeyan da Jassi Rawla 

    user_श्रीगंगानगर जनवाणी
    श्रीगंगानगर जनवाणी
    गंगानगर, श्री गंगानगर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • महींयावाली जोहड़ निर्माण पर प्रशासनिक अनदेखी: विधायक के पत्र व कलक्टर मार्क आदेश के बाद भी ठेकेदार पर कार्रवाई शून्य
    1
    महींयावाली जोहड़ निर्माण पर प्रशासनिक अनदेखी: विधायक के पत्र व कलक्टर मार्क आदेश के बाद भी ठेकेदार पर कार्रवाई शून्य
    user_Duc News Rajsthan चैनल
    Duc News Rajsthan चैनल
    Sri Ganganagar, Rajasthan•
    22 hrs ago
  • 11सूत्रीय मांगों को लेकर आशा सहयोगिनियों का प्रदर्शन,सौंपा ज्ञापन जोधपुर। आशा सहयोगिनी संगठन, जोधपुर द्वारा अपनी 11 सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर मंगलवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया गया। इसके बाद आशा सहयोगिनियों ने रैली निकालते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा और मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि आशा सहयोगिनियां वर्षों से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य कर रही हैं, लेकिन उनकी विभिन्न समस्याओं का आज तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। उनका कहना है कि पूर्व में भी कई बार ज्ञापन और मांगपत्र सौंपे गए, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से आशा सहयोगिनियों में रोष व्याप्त है। ज्ञापन में आशा सहयोगिनियों की 11 सूत्रीय मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने, लंबित समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने, गैर-स्वास्थ्य संबंधी कार्यों से मुक्त रखने, कार्य के अनुरूप उचित मानदेय, सम्मान एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने सहित अन्य मांगें रखी गईं। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। धरना-प्रदर्शन एवं रैली में संगठन के अध्यक्ष पिंटू कंवर, सचिव सुनीता प्रजापत, कोषाध्यक्ष धापू विश्नोई सहित बड़ी संख्या में आशा सहयोगिनियां मौजूद रहीं।
    1
    11सूत्रीय मांगों को लेकर आशा सहयोगिनियों का प्रदर्शन,सौंपा ज्ञापन
जोधपुर। आशा सहयोगिनी संगठन, जोधपुर द्वारा अपनी 11 सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर मंगलवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया गया। इसके बाद आशा सहयोगिनियों ने रैली निकालते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा और मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की।
संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि आशा सहयोगिनियां वर्षों से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य कर रही हैं, लेकिन उनकी विभिन्न समस्याओं का आज तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। उनका कहना है कि पूर्व में भी कई बार ज्ञापन और मांगपत्र सौंपे गए, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से आशा सहयोगिनियों में रोष व्याप्त है।
ज्ञापन में आशा सहयोगिनियों की 11 सूत्रीय मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने, लंबित समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने, गैर-स्वास्थ्य संबंधी कार्यों से मुक्त रखने, कार्य के अनुरूप उचित मानदेय, सम्मान एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने सहित अन्य मांगें रखी गईं। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
धरना-प्रदर्शन एवं रैली में संगठन के अध्यक्ष पिंटू कंवर, सचिव सुनीता प्रजापत, कोषाध्यक्ष धापू विश्नोई सहित बड़ी संख्या में आशा सहयोगिनियां मौजूद रहीं।
    user_NEWS JAN AWAZ
    NEWS JAN AWAZ
    Local News Reporter पीलीबंगा, हनुमानगढ़, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • भरतिया अस्पताल परिसर में 'विधायक लापता' के पोस्टर चस्पा, हड़कंप पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी, गश्त बढ़ाई चूरू (विशेष संवाददाता)। राजकीय भरतिया (डीबी) अस्पताल परिसर शुक्रवार सुबह अचानक राजनीतिक और प्रशासनिक गहमागहमी का केंद्र बन गया। अस्पताल की मुख्य दीवारों, ओपीडी भवन और प्रतीक्षालय के पास स्थानीय विधायक के 'लापता' होने के पोस्टर चस्पा मिले। सुबह-सुबह इलाज के लिए पहुंचे मरीजों और तीमारदारों ने जब ये पोस्टर देखे, तो देखते ही देखते पूरे परिसर में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। ​अव्यवस्थाओं और अनदेखी के लगाए आरोप अस्पताल परिसर में चस्पा किए गए इन पोस्टरों में क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की बदहाली और जनसमस्याओं की अनदेखी का हवाला दिया गया है। पोस्टरों में लिखा गया है कि अस्पताल में लगातार अव्यवस्थाएं बढ़ रही हैं, लेकिन जनप्रतिनिधि धरातल से पूरी तरह नदारद हैं। ​पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया घटना की भनक लगते ही स्थानीय पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने परिसर की दीवारों पर लगे तमाम पोस्टरों को हटवाया और शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अस्पताल और आसपास के क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। ​अज्ञात के खिलाफ जांच शुरू पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि देर रात या तड़के पोस्टर लगाने वाले संदिग्धों की पहचान की जा सके। सार्वजनिक संपत्ति पर बिना अनुमति पोस्टर चस्पा करने और शांति व्यवस्था को प्रभावित करने के प्रयास के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को चिन्हित कर लिया जाएगा।
    1
    भरतिया अस्पताल परिसर में 'विधायक लापता' के पोस्टर चस्पा, हड़कंप
पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी, गश्त बढ़ाई
चूरू (विशेष संवाददाता)। राजकीय भरतिया (डीबी) अस्पताल परिसर शुक्रवार सुबह अचानक राजनीतिक और प्रशासनिक गहमागहमी का केंद्र बन गया। अस्पताल की मुख्य दीवारों, ओपीडी भवन और प्रतीक्षालय के पास स्थानीय विधायक के 'लापता' होने के पोस्टर चस्पा मिले। सुबह-सुबह इलाज के लिए पहुंचे मरीजों और तीमारदारों ने जब ये पोस्टर देखे, तो देखते ही देखते पूरे परिसर में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया।
​अव्यवस्थाओं और अनदेखी के लगाए आरोप
अस्पताल परिसर में चस्पा किए गए इन पोस्टरों में क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की बदहाली और जनसमस्याओं की अनदेखी का हवाला दिया गया है। पोस्टरों में लिखा गया है कि अस्पताल में लगातार अव्यवस्थाएं बढ़ रही हैं, लेकिन जनप्रतिनिधि धरातल से पूरी तरह नदारद हैं।
​पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया
घटना की भनक लगते ही स्थानीय पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने परिसर की दीवारों पर लगे तमाम पोस्टरों को हटवाया और शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अस्पताल और आसपास के क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है।
​अज्ञात के खिलाफ जांच शुरू
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि देर रात या तड़के पोस्टर लगाने वाले संदिग्धों की पहचान की जा सके। सार्वजनिक संपत्ति पर बिना अनुमति पोस्टर चस्पा करने और शांति व्यवस्था को प्रभावित करने के प्रयास के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को चिन्हित कर लिया जाएगा।
    user_कुमार राजेश चौधरी
    कुमार राजेश चौधरी
    Voice of people चूरू, चूरू, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • बाइट... बी. आदित्य, जिला पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़ महिला सुरक्षा संकल्प अभियान का सफल समापन हनुमानगढ़ पुलिस ने एक माह तक चले "महिला सुरक्षा संकल्प अभियान" का जनजागरूकता रैली एवं संवाद कार्यक्रम के साथ सफल समापन किया। अभियान के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, कानूनी अधिकारों, हेल्पलाइन सेवाओं और राजकॉप सिटीजन ऐप के प्रति जागरूक किया गया। "महिला सुरक्षा – हम सबकी जिम्मेदारी।" #HanumangarhPolice #MahilaSuraksha #MahilaSurakshaSankalp #WomenSafety #RajasthanPolice #RajCopCitizen #SafetyFirst #PoliceAwareness #Hanumangarh #SSSNewsSGNR #sssnewssgnr Ganganagar Police Rajasthan Police Igp Bikaner Hanumangarh Police बाइट... बी. आदित्य, जिला पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़ महिला सुरक्षा संकल्प अभियान का सफल समापन हनुमानगढ़ पुलिस ने एक माह तक चले "महिला सुरक्षा संकल्प अभियान" का जनजागरूकता रैली एवं संवाद कार्यक्रम के साथ सफल समापन किया। अभियान के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, कानूनी अधिकारों, हेल्पलाइन सेवाओं और राजकॉप सिटीजन ऐप के प्रति जागरूक किया गया। "महिला सुरक्षा – हम सबकी जिम्मेदारी।" #HanumangarhPolice #MahilaSuraksha #MahilaSurakshaSankalp #WomenSafety #RajasthanPolice #RajCopCitizen #SafetyFirst #PoliceAwareness #Hanumangarh #SSSNewsSGNR #sssnewssgnr Ganganagar Police Rajasthan Police Igp Bikaner Hanumangarh Police
    1
    बाइट...
बी. आदित्य, जिला
पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़
 महिला सुरक्षा संकल्प अभियान का सफल समापन

हनुमानगढ़ पुलिस ने एक माह तक चले "महिला सुरक्षा संकल्प अभियान" का जनजागरूकता रैली एवं संवाद कार्यक्रम के साथ सफल समापन किया। अभियान के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, कानूनी अधिकारों, हेल्पलाइन सेवाओं और राजकॉप सिटीजन ऐप के प्रति जागरूक किया गया।

"महिला सुरक्षा – हम सबकी जिम्मेदारी।" 

#HanumangarhPolice #MahilaSuraksha #MahilaSurakshaSankalp #WomenSafety #RajasthanPolice #RajCopCitizen #SafetyFirst #PoliceAwareness #Hanumangarh #SSSNewsSGNR #sssnewssgnr Ganganagar Police Rajasthan Police Igp Bikaner Hanumangarh Police
बाइट...
बी. आदित्य, जिला
पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़
महिला सुरक्षा संकल्प अभियान का सफल समापन
हनुमानगढ़ पुलिस ने एक माह तक चले "महिला सुरक्षा संकल्प अभियान" का जनजागरूकता रैली एवं संवाद कार्यक्रम के साथ सफल समापन किया। अभियान के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, कानूनी अधिकारों, हेल्पलाइन सेवाओं और राजकॉप सिटीजन ऐप के प्रति जागरूक किया गया।
"महिला सुरक्षा – हम सबकी जिम्मेदारी।" 
#HanumangarhPolice #MahilaSuraksha #MahilaSurakshaSankalp #WomenSafety #RajasthanPolice #RajCopCitizen #SafetyFirst #PoliceAwareness #Hanumangarh #SSSNewsSGNR #sssnewssgnr Ganganagar Police Rajasthan Police Igp Bikaner Hanumangarh Police
    user_श्रीगंगानगर जनवाणी
    श्रीगंगानगर जनवाणी
    गंगानगर, श्री गंगानगर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • नेपाल में कांवड़ यात्रा के दौरान भारी सांप्रदायिक हिंसा 4 की मौत, दर्जनों घायल- 15 पुलिसकर्मियों सहित कई अधिकारी भी घायल, नेपाल में कांवड़ यात्रा के दौरान भारी सांप्रदायिक हिंसा 4 की मौत, दर्जनों घायल- 15 पुलिसकर्मियों सहित कई अधिकारी भी घायल, 6 जिलों में लगा कर्फ्यू नेपाल के सुनसरी जिले में कोसी बैराज से जल लेकर लौट रहे कांवड़ियों के डीजे बजाने को लेकर हुआ विवाद हिंसक झड़प और पथराव में तब्दील हो गया उपद्रवियों के पथराव और हिंसा पर काबू पाने के लिए पुलिस को गोली चलानी पड़ी, जिसमें दो लोगों की जान चली गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई घटना के बाद नेपाल के तराई-मधेश क्षेत्र के 6 जिलों में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू कर सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं/
    1
    नेपाल में कांवड़ यात्रा के दौरान भारी सांप्रदायिक हिंसा
4 की मौत, दर्जनों घायल- 15 पुलिसकर्मियों सहित कई अधिकारी भी घायल, 
नेपाल में कांवड़ यात्रा के दौरान भारी सांप्रदायिक हिंसा
4 की मौत, दर्जनों घायल- 15 पुलिसकर्मियों सहित कई अधिकारी भी घायल, 6 जिलों में लगा कर्फ्यू
नेपाल के सुनसरी जिले में कोसी बैराज से जल लेकर लौट रहे कांवड़ियों के डीजे बजाने को लेकर हुआ विवाद हिंसक झड़प और पथराव में तब्दील हो गया
उपद्रवियों के पथराव और हिंसा पर काबू पाने के लिए पुलिस को गोली चलानी पड़ी, जिसमें दो लोगों की जान चली गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई
घटना के बाद नेपाल के तराई-मधेश क्षेत्र के 6 जिलों में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू कर सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं/
    user_Jalpa sharma
    Jalpa sharma
    हनुमानगढ़, हनुमानगढ़, राजस्थान•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.