Shuru
Apke Nagar Ki App…
हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग द्वारा लगाये जा रहे स्मार्ट मीटर को लेकर जमकर किया विरोध प्रदर्शन
RISHI RAI
हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग द्वारा लगाये जा रहे स्मार्ट मीटर को लेकर जमकर किया विरोध प्रदर्शन
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by RISHI RAI1
- Post by SONI DEVI1
- कानून के रखवाले या ‘रेट-लिस्ट’ के सौदागर ₹20 हजार में बिकती दिखी वर्दी!” आजमगढ़ के सरायमीर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह को एंटी करप्शन यूनिट ने रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया। मामला वही पुराना—मुकदमे से नाम हटाने की ‘सेवा’, लेकिन कीमत ₹1 लाख तय। सवाल ये है कि क्या अब थानों में न्याय नहीं, “डील” तय होती है? पीड़ित अवनीश राय ने हिम्मत दिखाई, शिकायत की—और फिर सिस्टम ने भी एक दिन के लिए ईमानदारी का चेहरा दिखा दिया। केमिकल लगे नोट, जाल बिछा, और जैसे ही ₹20 हजार की पहली किस्त जेब में गई… वर्दी का रंग भी बदल गया। अब बड़ा सवाल— क्या ये सिर्फ एक सब इंस्पेक्टर की कहानी है, या सिस्टम में कहीं गहराई तक “रेट कार्ड” छिपा बैठा है? क्या वर्दी अब सुरक्षा का प्रतीक है या डर और सौदेबाजी का? आजमगढ़। जिले के सरायमीर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह को एंटी करप्शन यूनिट ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई एक पीड़ित की शिकायत के आधार पर की गई, जिसने आरोप लगाया था कि मुकदमे से नाम हटाने के बदले उससे ₹1 लाख की रिश्वत मांगी जा रही थी। जानकारी के अनुसार, बिलरियागंज थाना क्षेत्र के गंगापुर निवासी अवनीश राय ने एंटी करप्शन यूनिट को शिकायती पत्र देकर बताया कि सब इंस्पेक्टर लगातार उस पर पैसे देने का दबाव बना रहे थे। परेशान होकर उसने मामले की शिकायत संबंधित विभाग से की। शिकायत की पुष्टि के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और योजना के तहत पीड़ित को केमिकल लगे नोट देकर सब इंस्पेक्टर के पास भेजा गया। जैसे ही अभिषेक सिंह ने ₹20,000 की रिश्वत ली, पहले से मौजूद टीम ने तत्काल उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी सब इंस्पेक्टर को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जहां आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। मामले में एंटी करप्शन यूनिट की कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।2
- बेल्थरा रोड (बलिया): नगर के श्री संतोष गुप्ता (पायनियर) के पुत्र विवेक गुप्ता, जो आर बी चिल्ड्रेन स्कूल मुजौना के छात्र हैं, ने सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में 97.04 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में द्वितीय स्थान हासिल किया है। इस शानदार उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विवेक गुप्ता का मित्रों एवं शुभचिंतकों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया और उन्हें बधाई दी गई। वहीं चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश गुप्ता ने भी छात्र का भव्य स्वागत करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि विवेक की सफलता अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा है।4
- देवरिया के महुआडीह थाना क्षेत्र के रामपुर बनहर गांव में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामूली विवाद में रिश्ते के भतीजे ने अपनी ही चाची की फावड़े से हत्या कर दी थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है घटना 15 अप्रैल की देर रात की है, जब दो पटीदारों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि उसने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि राज विश्वकर्मा और उसकी बहन मोनी विश्वकर्मा ने मिलकर अपनी चाची रविता देवी पर फावड़े से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। महुआडीह पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जहां आज दो आरोपी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है बताया जा रहा है कि मृतका की बेटी और आरोपी राज की बहन के बीच दिल्ली में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जो देवरिया तक पहुंचा और आखिरकार यह विवाद खौफनाक हत्याकांड में बदल गया फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार कर दिया है।2
- Post by Pradeep srivastv1
- देवरिया जिले के सलेमपुर तहसील क्षेत्र के हरैया वार्ड नंबर 8 स्थित माता अष्टभुजी लघु माध्यमिक विद्यालय के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब स्थानीय निवासी विनय तिवारी के घर के बाहर एक विशालकाय अजगर दिखाई दिया। अचानक अजगर दिखने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे और पूरे क्षेत्र में घटना चर्चा का विषय बन गई। वही इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाया। अजगर को सुरक्षित तरीके से पकड़कर बोरी में बंद किया और अपने साथ ले गए। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अजगर को सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा, ताकि वह प्राकृतिक वातावरण में रह सके और किसी प्रकार की जनहानि न हो।1
- मऊ । शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर द्वारा पुलिस लाइन मऊ में साप्ताहिक शुक्रवार की परेड के अवसर पर परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । इस दौरान महोदय द्वारा उच्च कोटि का अनुशासन, वर्दी का टर्नआउट, शांति/सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ बनाए रखने के दृष्टिगत फोर्स को ब्रीफ करते हुए बताया कि सदैव मानसिक एवं शारीरिक रूप से तत्पर रहें। दंगा निंयत्रण के समस्त उपकरण सक्रिय दशा में सदैव अपने साथ रखे। जिससे किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटा जा सके । इस दौरान ड्रोन कैमरा, फॉरेन्सिक वैन, चारपहिया/दोपहिया पीआरवी वाहनों के साफ-सफाई, हूटर, लाइट, एमडीटी, मेडिकल किट, फायर एक्सटिंग्विशर, एंटी राइट इक्विपमेंट आदि को चेक किया गया तथा पीआरवी कर्मियों को गंभीर व महिला संबंधित घटनाओं की सूचना पर मौके पर तत्काल पहुंचकर की जाने वाली प्राथमिक कार्यवाही, घटनास्थल को सुरक्षित करने हेतु क्राइम सीन किट का सही तरीके से प्रयोग करने व रिस्पॉन्स टाइम, जीपीएस परसेंटेज आदि में सुधार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। तत्पश्चात महोदय द्वारा पुलिस लाइन का भ्रमण कर विभिन्न शाखाओं एवं परिसर की साफ सफाई इत्यादि का गहन निरीक्षण किया गया । महोदय ने परिसर की समग्र व्यवस्था, बैरक और अन्य सुविधाओं की तैयारियों का जायजा लिया । इसी दौरान आरटीसी (रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर) के रिहर्सल का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, अनुशासन एवं समन्वय का मूल्यांकन करते हुए प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षियों को नियमितता, समयबद्धता और अनुशासन बनाए रखने की सीख दी। साथ ही कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और उत्कृष्टता के साथ पुलिस सेवा में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन दिनेश दत्त मिश्र, क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना शीतला प्रसाद पाण्डेय, प्रतिसार निरीक्षक अरूण कुमार सिंह व भारी संख्या में पुलिस अधि0/कर्मचारीगण उपस्थित रहें ।4