logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उरई। जनपद में संभावित बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट सभागार में फ्लड स्टियरिंग ग्रुप की बैठक कर वर्ष 2026 की बाढ़ प्रबंधन कार्य योजना की समीक्षा की तथा सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए। बैठक में बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना, राहत एवं बचाव कार्य, नाव-मोटरबोट और गोताखोरों की उपलब्धता, जल निकासी के लिए पंपों की व्यवस्था, खाद्यान्न, पशुचारा, दवाइयों, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी विभाग 15 मई तक आवश्यक सामग्री की निविदाएं पूरी कर लें तथा आपदा की स्थिति में तत्काल राहत कार्य शुरू किए जाएं। अपर जिलाधिकारी के नियंत्रण में जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाएगा, जहां 24 घंटे कर्मचारियों की ड्यूटी रहेगी। वहीं बेतवा नहर प्रखंड प्रथम उरई कार्यालय में 15 जून से 15 अक्टूबर तक पृथक बाढ़ नियंत्रण कक्ष संचालित रहेगा। तहसील स्तर पर भी आवश्यकतानुसार नियंत्रण कक्ष बनाए जाएंगे। बैठक में बताया गया कि जनपद की पांचों तहसीलों के 1155 गांवों में से 158 गांवों को संभावित बाढ़ एवं जलभराव प्रभावित श्रेणी में चिन्हित किया गया है। इन क्षेत्रों में 27 बाढ़ चौकियां स्थापित की जाएंगी। कालपी तहसील के 35, उरई के 31, कोंच के 33, माधौगढ़ के 38 तथा जालौन तहसील के 21 गांव प्रभावित श्रेणी में शामिल हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि यमुना एवं बेतवा नदियों के जलस्तर की प्रतिदिन निगरानी की जाएगी और खतरे के निशान के करीब पहुंचते ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को सड़कों एवं पुलों की मरम्मत, कटान रोकने के उपाय तथा बाढ़ शरणालयों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संजय कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीरेंद्र सिंह, अधिशाषी अभियंता सिंचाई धर्म घोष सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

1 hr ago
user_AMIT KUMAR
AMIT KUMAR
Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कानपुर के बिधनू में एक डंपर की टक्कर से 21 फैक्ट्री कर्मियों से भरी बस नहर में पलट गई। #कानपुर के बिधनू में एक डंपर की टक्कर से 21 फैक्ट्री कर्मियों से भरी बस नहर में पलट गई। ✍️ स्थानीय लोगों और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, जबकि बस चालक मौके से फरार हो गया। #uttarpradesh #kanpur #factorybus #collision #dumper #21workers #falls #ramgangacanal
    1
    कानपुर के बिधनू में एक डंपर की टक्कर से 21 फैक्ट्री कर्मियों से भरी बस नहर में पलट गई।
#कानपुर के बिधनू में एक डंपर की टक्कर से 21 फैक्ट्री कर्मियों से भरी बस नहर में पलट गई।
✍️ स्थानीय लोगों और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, जबकि बस चालक मौके से फरार हो गया।
#uttarpradesh #kanpur #factorybus #collision #dumper #21workers #falls #ramgangacanal
    user_Uttar pradesh ki takat
    Uttar pradesh ki takat
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Shan khan
    1
    Post by Shan khan
    user_Shan khan
    Shan khan
    उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • हरियाणा के नूंह में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के उरई कोतवाली के चार पुलिसकर्मियों का निधन हो गया। पुलिस लाइन उरई में उन्हें शोक सलामी देकर नम आँखों से अंतिम विदाई दी गई, जिसमें कई वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कानपुर जोन के पुलिस महानिदेशक ने परिजनों से मिलकर सांत्वना दी।
    1
    हरियाणा के नूंह में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के उरई कोतवाली के चार पुलिसकर्मियों का निधन हो गया। पुलिस लाइन उरई में उन्हें शोक सलामी देकर नम आँखों से अंतिम विदाई दी गई, जिसमें कई वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कानपुर जोन के पुलिस महानिदेशक ने परिजनों से मिलकर सांत्वना दी।
    user_रोहितसोनी पत्रकार
    रोहितसोनी पत्रकार
    Court reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • अम्बेडकरनगर के नेनुआ कंपोजिट विद्यालय में बच्चों से लगवाया जा रहा है झाड़ू!! अब मास्टर पर कार्यवाही न करके, वीडियो बनाने वाले पर कार्यवाही की जाएगी!? अम्बेडकरनगर के नेनुआ कंपोजिट विद्यालय में बच्चों से लगवाया जा रहा है झाड़ू!! अब मास्टर पर कार्यवाही न करके, वीडियो बनाने वाले पर कार्यवाही की जाएगी!?
    1
    अम्बेडकरनगर के नेनुआ कंपोजिट विद्यालय में बच्चों से लगवाया जा रहा है झाड़ू!!

अब मास्टर पर कार्यवाही न करके, वीडियो बनाने वाले पर कार्यवाही की जाएगी!?
अम्बेडकरनगर के नेनुआ कंपोजिट विद्यालय में बच्चों से लगवाया जा रहा है झाड़ू!!
अब मास्टर पर कार्यवाही न करके, वीडियो बनाने वाले पर कार्यवाही की जाएगी!?
    user_Radha Kishan
    Radha Kishan
    अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जालौन.. एक साल बाद भी नहीं हुई सुनवाई नाली न होने से जलभराव की समस्या से परेशान मोहल्ला भवानीराम नहर कोठी के पास रहने वाले लोग अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका को प्रार्थना पत्र देकर पक्की नाली निर्माण और पानी निकासी की मांग की थी । प्रार्थना पत्र में बताया गया कि कई वर्षों से लगभग 10 मकानों के पास पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है, जिससे सड़क पर पानी भर जाता है और लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि जलभराव के कारण मकानों को भी नुकसान पहुंच रहा है तथा गंदगी और बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है। लोगों ने नगर पालिका से जल्द पक्की नाली बनवाकर पानी निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। प्रार्थना पत्र पर कई स्थानीय लोगों के हस्ताक्षर भी मौजूद हैं। अब देखना होगा कि नगर पालिका प्रशासन इस समस्या पर कब तक कार्रवाई करता है।
    2
    जालौन.. एक साल बाद भी नहीं हुई सुनवाई नाली न होने से जलभराव की समस्या से परेशान 
मोहल्ला भवानीराम नहर कोठी के पास रहने वाले लोग

 अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका को प्रार्थना पत्र देकर पक्की नाली निर्माण और पानी निकासी की मांग की थी । प्रार्थना पत्र में बताया गया कि कई वर्षों से लगभग 10 मकानों के पास पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है, जिससे सड़क पर पानी भर जाता है और लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
मोहल्लेवासियों का कहना है कि जलभराव के कारण मकानों को भी नुकसान पहुंच रहा है तथा गंदगी और बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है। लोगों ने नगर पालिका से जल्द पक्की नाली बनवाकर पानी निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।
प्रार्थना पत्र पर कई स्थानीय लोगों के हस्ताक्षर भी मौजूद हैं। अब देखना होगा कि नगर पालिका प्रशासन इस समस्या पर कब तक कार्रवाई करता है।
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जालौन जिले की नवीन गल्ला मंडी स्थित गेंहू खरीद केंद्र पर गड़बड़झाले के गंभीर आरोप सामने आए हैं। इन आरोपों ने स्थानीय किसानों और प्रशासन के बीच हड़कंप मचा दिया है।
    1
    जालौन जिले की नवीन गल्ला मंडी स्थित गेंहू खरीद केंद्र पर गड़बड़झाले के गंभीर आरोप सामने आए हैं। इन आरोपों ने स्थानीय किसानों और प्रशासन के बीच हड़कंप मचा दिया है।
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार यात्रियों से भरी निजी बस अनियंत्रित होकर रामगंगा नहर में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कई यात्रियों के घायल होने की आशंका है। पुलिस ने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर घायलों को अस्पताल भेजा और मामले की जांच में जुटी है।
    1
    कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार यात्रियों से भरी निजी बस अनियंत्रित होकर रामगंगा नहर में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कई यात्रियों के घायल होने की आशंका है। पुलिस ने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर घायलों को अस्पताल भेजा और मामले की जांच में जुटी है।
    user_Pankaj Gupta
    Pankaj Gupta
    Media and information sciences faculty उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • जालौन के रामपुरा क्षेत्र में एक महिला ने अपनी गेहूँ की कटी हुई फसल में आग लगाने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने यह वारदात की और पुलिस ने शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की। न्याय न मिलने पर महिला ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई है और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    1
    जालौन के रामपुरा क्षेत्र में एक महिला ने अपनी गेहूँ की कटी हुई फसल में आग लगाने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने यह वारदात की और पुलिस ने शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की। न्याय न मिलने पर महिला ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई है और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    user_रोहितसोनी पत्रकार
    रोहितसोनी पत्रकार
    Court reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • बंगाल में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उनकी कार पर अज्ञात हमलावरों ने 14 राउंड फायरिंग की, जिससे राज्य में राजनीतिक हड़कंप मच गया है।
    1
    बंगाल में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उनकी कार पर अज्ञात हमलावरों ने 14 राउंड फायरिंग की, जिससे राज्य में राजनीतिक हड़कंप मच गया है।
    user_Uttar pradesh ki takat
    Uttar pradesh ki takat
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.