Shuru
Apke Nagar Ki App…
सर्किट हाउस में कलेक्टर सोमेश मिश्रा-एसपी पुलिस अधीक्षक ने प्रमुख सचिव श्री उमराव का किया स्वागत मध्यप्रदेश शासन के प्रमुख सचिव पशुपालन, प्रमुख सचिव खनिज साधन एवं संचालक माइनिंग श्री उमाकांत उमराव मंगलवार को शाम 5 बजे मंडला पहुंचे। सर्किट हाउस में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा और मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शाश्वत सिंह मीना ने उनका आत्मीय स्वागत किया । प्रमुख सचिव श्री उमराव दो दिवसीय प्रवास पर मंडला आये हैं। बुधवार को वह महामहिम राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल के अंजनिया आगमन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
Vinay Namdeo Nainpur
सर्किट हाउस में कलेक्टर सोमेश मिश्रा-एसपी पुलिस अधीक्षक ने प्रमुख सचिव श्री उमराव का किया स्वागत मध्यप्रदेश शासन के प्रमुख सचिव पशुपालन, प्रमुख सचिव खनिज साधन एवं संचालक माइनिंग श्री उमाकांत उमराव मंगलवार को शाम 5 बजे मंडला पहुंचे। सर्किट हाउस में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा और मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शाश्वत सिंह मीना ने उनका आत्मीय स्वागत किया । प्रमुख सचिव श्री उमराव दो दिवसीय प्रवास पर मंडला आये हैं। बुधवार को वह महामहिम राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल के अंजनिया आगमन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मंडला में सड़क निर्माण कंपनी की लापरवाही से बड़ा हादसा, तेज रफ्तार कार गिरी गड्ढे में.. मौके पर कोई चेतावनी बोर्ड या बैरिकेडिंग नहीं..1
- Post by प्रशांत पटैल1
- Post by Salim khan1
- Post by Neelesh THAKUR1
- निचली गांव में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, तीन घायल घंसौर, 30 मार्च 2026 (सोमवार) घंसौर थाना क्षेत्र अंतर्गत निचली गांव में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मानेगांव पिपरिया निवासी युवराज रंग डाले की टक्कर के बाद मौके पर ही मौत हो गई। वहीं संध्या परते (पति मनोज परते) और भानमती बाई (पति बेनीराम), दोनों निवासी मानेगांव पिपरिया, हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसके अलावा भालीवाड़ा निवासी पंकज (पिता सरदार) को भी गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल देखा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा1
- डिंडोरी में हाथियों का मूवमेंट: दो किसानों की फसल चौपट, वन विभाग अलर्ट, ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील डिंडोरी (म.प्र.) जिले में हाथियों की आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है। सोमवार को तीन नर हाथियों का दल डिंडोरी वन परिक्षेत्र के बासी देवरी जंगल से निकलकर देवकरा गांव पहुंचा, जहां उन्होंने दो किसानों की खड़ी गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, हाथियों का यह दल अनूपपुर जिले की सीमा से प्रवेश कर विभिन्न जंगल क्षेत्रों—रामगुड़ा, त्यागपुर, सारस ताल, गोपालपुर, बासी देवरी, नारायण डीह और टिकरी पिपरी—से गुजरते हुए बसनिया के कक्ष क्रमांक 239 तक पहुंचा। शाम होते ही हाथियों ने देवकरा गांव में किसान गिरवर सिंह और वन समिति अध्यक्ष छोटे लाल मरावी के खेतों में नुकसान किया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नुकसान का आकलन राजस्व विभाग द्वारा सर्वे के बाद किया जाएगा, जिसके आधार पर मुआवजा दिया जाएगा। मंगलवार सुबह हाथियों का दल मिंगडी गांव के जंगल में डेरा जमाए हुए है। अधिकारियों ने दी समझाइश सोमवार रात डीएफओ अशोक कुमार सोलंकी, एसडीओ सुरेंद्र जाटव और रेंजर अतुल सिंह बघेल गांव पहुंचे और ग्रामीणों को सतर्क रहने की समझाइश दी। उन्होंने लोगों से अपील की कि कोई भी व्यक्ति अकेले जंगल की ओर न जाए, कच्चे मकानों को अस्थायी रूप से खाली कर सुरक्षित स्थान पर रहें और हाथियों को किसी भी प्रकार से परेशान न करें। छह टीमें कर रहीं निगरानी हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए वन विभाग ने छह टीमों का गठन किया है। मुड़की, डिंडोरी, नेवसा, सारस ताल और नारायण डीह सर्किल के वनकर्मी आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में निगरानी कर रहे हैं। गांवों में मुनादी कराई जा रही है और वन समिति व ग्रामीणों के साथ लगातार बैठकें आयोजित की जा रही हैं। महुआ और तेंदूपत्ता सीजन को देखते हुए जंगलों में लोगों की आवाजाही बढ़ी है, ऐसे में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। जरूरत पड़ने पर हाथी मित्र दल की भी सहायता ली जाएगी। रैपिड रिस्पांस टीम अलर्ट आपात स्थिति से निपटने के लिए रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया है। बिजली विभाग से समन्वय कर आवश्यकतानुसार बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद कराई जा रही है, वहीं स्वास्थ्य विभाग को भी अलर्ट पर रखा गया है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि हाथियों से कम से कम 250 मीटर की दूरी बनाए रखें, उन्हें उकसाने का प्रयास न करें और फोटो-वीडियो बनाने के चक्कर में अपनी जान जोखिम में न डालें। 👉 फिलहाल वन विभाग की टीम स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।4
- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार में जिले के बकोरी में‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026’ के अंतर्गत जिले में कार्ययोजना बैठक एवं जिला - ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते शामिल हुए। मंगलवार को दोपहर 3 बजे कार्यशाला का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान सांसद ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति पूर्ण समर्पण एवं सेवा भाव से कार्य करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के ‘अंत्योदय’ और ‘एकात्म मानववाद’ के सिद्धांतों को आत्मसात कर प्रत्येक कार्यकर्ता को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना है। भाजपा के संगठन की मजबूती ही राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है।आगामी संगठनात्मक गतिविधियों, बूथ सशक्तिकरण, सामाजिक संपर्क अभियान, सेवा कार्यों एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों की विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा कर जिम्मेदारियां तय की गईं। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- Post by Salim khan1
- Post by प्रशांत पटैल1