logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ब्रेकिंग न्यूज रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन की तैयारियों की समीक्षा केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिए आवश्यक दिशा-निर्देश शिवपुरी, केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिवपुरी में आयोजित होने वाले रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन के अंतर्गत विशाल स्वास्थ्य शिविर की तैयारियों की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम किसी एक संसदीय क्षेत्र तक सीमित नहीं है। ग्वालियर संसदीय क्षेत्र के करैरा, पोहरी तथा गुना सहित राजगढ़ संसदीय क्षेत्र के चाचौड़ा और राधौगढ़ के मरीजों को भी इसका लाभ मिलना चाहिए। यह स्वास्थ्य का महाकुंभ है और इसका लाभ अधिक से अधिक जरूरतमंद मरीजों तक पहुंचे, इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि समन्वय के साथ कार्य करें। श्री सिंधिया ने निर्देश दिए कि मरीजों को लाने-ले जाने, उनके पंजीयन, जांच तथा ऑपरेशन सहित समस्त चिकित्सा व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हों, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि इसके लिए शिवपुरी, गुना और अशोकनगर जिले के कलेक्टर, प्रभारी मंत्री तथा संबंधित जिलाध्यक्षगण सेवा भावना से कार्य करें। यह कार्यक्रम आठ दिनों का सेवा पर्व है, इसलिए सभी व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से सुनिश्चित की जाएं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में ऊर्जा मंत्री एवं शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, प्रभारी मंत्री गोविन्द राजपूत, प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला, तीनों जिलों के कलेक्टर, पार्टी के जिलाध्यक्ष, रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन के अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन, सचिव डॉ. प्रदीप पाराशर, श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन के अध्यक्ष डॉ. अनूपराज चोपड़ा, सचिव रमेश अग्रवाल सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।।

5 hrs ago
user_चंद्रभान पुष्पेंद्र बघेल
चंद्रभान पुष्पेंद्र बघेल
Local News Reporter शिवपुरी नगर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
5 hrs ago
4545e410-c220-495b-ba7a-ab34e9ba9697

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • शिवपुरी। बैराड़ में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रहीं, ज्वेलर्स की दुकान से दो जोड़ी सोने के बाला लेकर फरार हुईं महिलाएं
    1
    शिवपुरी। बैराड़ में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रहीं, ज्वेलर्स की दुकान से दो जोड़ी सोने के बाला लेकर फरार हुईं महिलाएं
    user_Patarkar Shailendra dhakad
    Patarkar Shailendra dhakad
    पत्रकार शिवपुरी, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज मुंबई की सड़कों पर तेज रफ्तार और फिल्मी स्टाइल में बाइक चलाने की कोशिश एक महिला के लिए भारी पड़ गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक बाइक चला रहा है और उसके पीछे एक महिला बैठी हुई है। बताया जा रहा है कि युवक ‘धूम’ फिल्म की तरह स्टंट करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और हादसा हो गया। इस दुर्घटना में पीछे बैठी महिला को गंभीर चोट लग गई, खासकर उसके निजी अंगों में चोट आने की खबर सामने आई है। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की और महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।।
    1
    ब्रेकिंग न्यूज 
मुंबई की सड़कों पर तेज रफ्तार और फिल्मी स्टाइल में बाइक चलाने की कोशिश एक महिला के लिए भारी पड़ गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक बाइक चला रहा है और उसके पीछे एक महिला बैठी हुई है। बताया जा रहा है कि युवक ‘धूम’ फिल्म की तरह स्टंट करने की कोशिश कर रहा था।
इसी दौरान अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और हादसा हो गया। इस दुर्घटना में पीछे बैठी महिला को गंभीर चोट लग गई, खासकर उसके निजी अंगों में चोट आने की खबर सामने आई है। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की और महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।।
    user_चंद्रभान पुष्पेंद्र बघेल
    चंद्रभान पुष्पेंद्र बघेल
    Local News Reporter शिवपुरी नगर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • दिनांक 07.03.26 को एक अज्ञात मृतक का शव जिसकी किसी अज्ञात आरोपी द्वारा पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी जो कटाई वाला नाला, चाली की डांग, मौजा कछीआ में जामुन के पेड़ के नीचे पड़ा हुआ मिला उक्त शव की पहचान बाबूलाल आदिवासी निवासी रुपनवारा थाना पिछोर द्वारा अपने पुत्र सोनू आदिवासी के रुप में की थी पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देश एवं एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना पिछोर पुलिस द्वारा तत्काल जांच प्रारंभ कर घटनास्थल निरीक्षण, साक्षियों से पूछताछ एवं अन्य साक्ष्य एकत्र किए गए। विवेचना के दौरान संदेह एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर अतर सिंह पुत्र छीता आदिवासी उम्र 32 साल नि. काछीपुरा नांद थाना पिछोर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा घटना करना स्वीकार किया गया। आरोपी ने बताया कि उसका मृतक सोनू आदिवासी से पूर्व से विवाद एवं रंजिश चल रही थी। दिनांक 04.03.2026 की रात्रि में दोनों द्वारा साथ बैठकर शराब पी गई थी, जिसके बाद आरोपी अतर सिंह मृतक सोनू को मोटर साइकिल से कटाई वाला नाला, चाली की डांग की ओर ले गया और जामुन के पेड़ के नीचे पड़े पत्थर से उसके सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी थी जो बाद घटना के फरार हो गया था जिसे आज दिनांक 09.03.26 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
    1
    दिनांक 07.03.26 को एक अज्ञात मृतक का शव जिसकी किसी अज्ञात आरोपी द्वारा पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी जो कटाई वाला नाला, चाली की डांग, मौजा कछीआ में जामुन के पेड़ के नीचे पड़ा हुआ मिला उक्त शव की पहचान बाबूलाल आदिवासी निवासी रुपनवारा थाना पिछोर द्वारा अपने पुत्र सोनू आदिवासी के रुप में की थी
पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देश एवं एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना पिछोर पुलिस द्वारा तत्काल जांच प्रारंभ कर घटनास्थल निरीक्षण, साक्षियों से पूछताछ एवं अन्य साक्ष्य एकत्र किए गए। विवेचना के दौरान संदेह एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर अतर सिंह पुत्र छीता आदिवासी उम्र 32 साल नि. काछीपुरा नांद थाना पिछोर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा घटना करना स्वीकार किया गया। आरोपी ने बताया कि उसका मृतक सोनू आदिवासी से पूर्व से विवाद एवं रंजिश चल रही थी। दिनांक 04.03.2026 की रात्रि में दोनों द्वारा साथ बैठकर शराब पी गई थी, जिसके बाद आरोपी अतर सिंह मृतक सोनू को मोटर साइकिल से कटाई वाला नाला, चाली की डांग की ओर ले गया और जामुन के पेड़ के नीचे पड़े पत्थर से उसके सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी थी जो बाद घटना के फरार हो गया था जिसे आज दिनांक 09.03.26 को गिरफ्तार कर  न्यायालय में पेश किया गया।
    user_Kuldeep gupta
    Kuldeep gupta
    पत्रकारिता शिवपुरी नगर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • शिवपुरी जिले के नरवर में भारतीयम पब्लिक स्कूल के संचालक और शिक्षिकाओं ने क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं को पुष्प अर्पित कर शॉल भेंट करते हुए सम्मान किया
    3
    शिवपुरी जिले के नरवर में भारतीयम पब्लिक स्कूल के संचालक और शिक्षिकाओं ने क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं को पुष्प अर्पित कर शॉल भेंट करते हुए सम्मान किया
    user_Kamar khan
    Kamar khan
    Video Creator शिवपुरी नगर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • Post by Deepak Journalist
    1
    Post by Deepak Journalist
    user_Deepak Journalist
    Deepak Journalist
    Local News Reporter नरवर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Jay Mata Di karila Dham Sarkar Jay Shri Radhe Radhe
    1
    Jay Mata Di karila Dham Sarkar Jay Shri Radhe Radhe
    user_Aronkingji
    Aronkingji
    Farmer Karera, Shivpuri•
    6 hrs ago
  • Post by पत्रकारहरी निवास साहू
    2
    Post by पत्रकारहरी निवास साहू
    user_पत्रकारहरी निवास साहू
    पत्रकारहरी निवास साहू
    करेरा, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज ग्राम मनपुरा से है जहां 07/03/2026 को ओबीसी महासभा की बैठक हुई
    1
    ब्रेकिंग न्यूज ग्राम मनपुरा से है जहां 07/03/2026 को ओबीसी महासभा की बैठक हुई
    user_चंद्रभान पुष्पेंद्र बघेल
    चंद्रभान पुष्पेंद्र बघेल
    Local News Reporter शिवपुरी नगर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.