जिला हमीरपुर में रहस्यमयी परिस्थितियों में साढ़े 6 वर्षीय बच्ची नायरा हुई गायब, चार दिन बीत जाने के बाबजूद भी नहीं लगा नायरा का कोई सुराग, पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें खाली हाथ लौटी, बच्ची के परिजनों का रो- रो कर हुआ बुरा हाल, भगवान से बच्ची की सलामती की कर रहे दुआ। पांचवें दिन भी पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों द्वारा सर्च ऑप्रेशन जारी हमीरपुर जिला हमीरपुर के अंतर्गत आने बड़सर उपमंडल की ग्राम पंचायत कड़साई के गांव कलबाड़ा की साढ़े 6 वर्षीय बच्ची रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गई है। चार दिन बीत जाने बाबजूद भी बच्ची का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। बच्ची के लापता होने के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है, दूसरी ओर बच्ची के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्ची की मां मंजू भगवान से बच्ची की सलामती की दुआ मांग रही है। जानकारी के अनुसार नायरा बुधवार के दिन सुबह 8 बजे के करीब अपने घर के पास खेल रही थी, तभी वह अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कहीं भी बच्ची का पता नहीं चल पाया, जिसके बाद मामले की सूचना बड़सर पुलिस को दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बच्ची की तलाश शुरू कर दी थी। पहले दिन स्थानीय पुलिस के साथ ग्रामीणों ने भी आसपास के इलाकों, खेतों और जंगलों में सर्च अभियान चलाया। इसके अलावा दूसरे दिन ड्रोन की मदद से भी इलाके की निगरानी की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। चौथे और दिन भी सर्च अभियान एसडीआरएफ और पुलिस और स्थानीय ग्रामीण संयुक्त सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। वहीं रविवार को हमीरपुर के एसपी बलबीर सिंह ठाकुर भी कलबाड़ा गांव पहुंचे । जहां पर उन्होंने बच्ची के माता पिता से बातचीत की और ढांढस बंधाया। उन्होंने बच्ची के माता-पिता को आश्वासन दिया है कि जल्दी ही उनकी बच्ची को ढूंढ निकाला जाएगा। उन्होंने बताया कि सोमवार से एसडीआरएफ की दो और टीम में सर्च अभियान में शामिल होंगी। वहीं नायरा की मां मंजू का रो- रो कर बुरा हाल है। मंजू भगवान से नायरा की सलामती की दुआ मांग रही है। उन्होंने पुलिस और सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द उनकी बच्ची को ढूंढा जाए। वहीं नायरा के पिता रविंद्र कुमार ने बताया कि बच्ची बुधवार के दिन सुबह 8:00 बजे के आसपास घर के नजदीक खेल रही थी। उसके बाद अचानक गायब हो गई तीन दिन बीत जाने के बावजूद भी अभी तक नायरा का कोई सुराग नहीं लग पाया है। हालांकि स्थानीय ग्रामीण और पुलिस द्वारा नायरा को हर जगह ढूंढा जा रहा है। वहीं कड़साई पंचायत के पूर्व प्रधान एवं स्थानीय निवासी रोमी कुमार ने बताया कि बच्ची को ढूंढने के लिए पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें लगातार प्रयास कर रही है। लेकिन अभी तक बच्ची का कोई सुराग नहीं लग पाया है। उन्होंने बताया कि पांचवें दिन भी एसडीआरएफ और स्थानीय ग्रामीण द्वारा सर्च ऑपरेशन जारी है। वहीं हमीरपुर एसपी बलबीर सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और सर्च अभियान लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि बच्ची की जल्द बरामदगी के लिए सभी टीमें पूरी मुस्तैदी के साथ काम कर रही हैं। साथ ही उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को बच्ची के संबंध में कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, या बच्ची के पिता रविंद्र कुमार के मोबाइल नंबर पर 62303-96169 संपर्क करें

- पेट्रोल पंप पर एक हादसे की खबर सामने आई है, जहां एक बाइक सवार ने अचानक जोर से ब्रेक लगाया, जिसके कारण बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और चालक सड़क पर गिर पड़ा। गिरने के बाद बाइक सवार कुछ समय तक हंसते रहे #himachalpunjabnews #funnyreels1
- 📍 घेराबल करसाल मेले में स्थानीय लड़कियों ने कुश्ती के अखाड़े में दिखाया अपना ज़बरदस्त दम। गांव करसाल की जिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की और पूरे इलाके का नाम रोशन किया। 💪 यह जीत सिर्फ एक मुकाबला नहीं, बल्कि एक संदेश है — लड़कियां किसी से कम नहीं! 👏 जिया को जीत की ढेर सारी बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। #BreakingNews #Dangal #GirlPower #VillagePride #Kushti #Inspiration1
- Post by Rakesh Kumar4
- बद्दी में ट्रांसफार्मर ब्लास्ट 🔥 | 2 कारों में लगी आग | बड़ी घटना टली, कोई हताहत नहीं1
- तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर केंद्र सरकार को घेरा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि केंद्र की भाजपा सरकार महिला आरक्षण के नाम पर राजनीति कर रही है। लेकिन कांग्रेस ने हमेशा ही महिला आरक्षण का समर्थन किया है। तकनीकी शिक्षा मंत्री ने भाजपा सांसद कांगना रणौत द्वारा की बयानबाजी को लेकर कहा कि भाजपा सांसद को देहरा विधायक कमलेश ठाकुर ने जबाव दे दिया है और कहा है कि विधानसभा में महिलाओं की संख्या एक नहीं तीन है। भाजपा सांसद को विधानसभा में महिलाओं की संख्या कम लग रही है, इसके लिए इस तरह की बयानबाजी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण के पक्ष में हैं। महिलाओं को यह आरक्षण मिलने के बाद इससे महिलाओं की अधिक भागीदारी हो जाएगी। लेकिन भाजपा इस तरह राजनीतिक कर रही है। महिलाओं का देश, प्रदेश के विकास में अहम भूमिका रही है। केंद्र सरकार को राजनीति करने के बजाये महिलाओं की मदद को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि 2027 तक जनगणना शुरू हो जाएगी और नए आंकड़ों के मुताबिक आरक्षण हो तो कांग्रेस पार्टी उसके समर्थन में है। सर्वसम्मति से यह बिल पास होना चाहिए।1
- बिलासपुर बिलासपुर की बंदलाधार स्थित हाइड्रो कॉलेज बंदला में 10 किलोवाट क्षमता के सोलर इन्क्यूबेशन प्लांट का उद्घाटन तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने किया। यह प्लांट केके फाउंडेशन की ओर से कॉलेज को डोनेट किया गया है। इस दौरान मंत्री राजेश धर्माणी ने केके फाउंडेशन के चेयरमैन केके कश्यप का आभार जताते हुए कहा कि इस पहल से छात्रों को बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों को सोलर एनर्जी जनरेट करने सहित आधुनिक तकनीकों की जानकारी मिलेगी और उन्हें प्रैक्टिकल प्रशिक्षण भी प्राप्त होगा। मंत्री ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियां जारी रहेंगी, जिससे तकनीकी शिक्षा को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने केके कश्यप की सराहना करते हुए कहा कि फाउंडेशन के माध्यम से कई बच्चों को शिक्षा उपलब्ध करवाई जा रही है और वे सामाजिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। इसके साथ ही उन्होंने आग्रह किया कि परमवीर चक्र विजेता कैप्टन संजय कुमार के घर के समीप स्थित कलोल पॉलिटेक्निक कॉलेज में भी इसी तरह का सोलर इन्क्यूबेशन प्लांट स्थापित किया जाए।5
- हिमाचल एंट्री टैक्स मामले में नए अपडेट के बारे में नंगल में प्रेस कॉन्फ्रेंस |1
- मंडी में सरकारी स्कूलों का बड़ा बदलाव | 12,000+ छात्रों ने लिया CBSE में प्रवेश | Sukhu Govt Big Decision1
- बिलासपुर की बंदलाधार स्थित हाइड्रो कॉलेज बंदला में 10 किलोवाट की क्षमता के सोलर इक्यूवेशन प्लांट का उद्घाटन तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने किया। यह इक्यूवेशन प्लांट केके फाऊंडेशन की ओर से कॉलेज को डोनेट किया गया है। इस दौरान तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने केके फाऊंडेशन के चेयरमैन केके कश्यप का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि इसका लाभ बच्चों को मिलेगा। यहां पर शिक्षा ग्रहण करने वाले स्टूडेंट्स को सोलर एनर्जी जैनरेट करने सहित अन्य गतिविधियों के बारे में पता चलेगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियां जारी रहेंगी। उन्होंने केके कश्यप की तारीफ करते हुए कहा कि केके फाऊंडेशन के माध्यम से कई बच्चों को शिक्षा मुहेया करवाई गई है। साथ ही केके कश्यप सामाजिक गतिविधियों में बढ़चढ़ कर भाग लेते हैं। खिलाडिय़ों को भी समय-समय पर प्रोत्साहित करते रहते हैं। उन्होंने आग्रह किया कि परमवीर चक्र विजेता संजय कुमार के घर के समीप स्थित कलोल पॉलीटेक्रीक कॉलेज में इस तरह का सोलर इक्यूवेशन प्लांट लगाएं।1