शिक्षक भागचंद जैन का सम्मान एवं विदाई समारोह सम्पन्न पटेरा शासकीय प्राथमिक शाला पाला अर्जुनी (पटेरा) में पदस्थ वरिष्ठ शिक्षक श्री भागचंद जैन के सेवानिवृत्त होने पर शिक्षक भागचंद जैन का सम्मान एवं विदाई समारोह सम्पन्न पटेरा शासकीय प्राथमिक शाला पाला अर्जुनी (पटेरा) में पदस्थ वरिष्ठ शिक्षक श्री भागचंद जैन के सेवानिवृत्त होने पर 28 अप्रैल 2026, मंगलवार को शासकीय हाई स्कूल बिलगुवा में गरिमामय एवं भव्य सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह भावनाओं से सराबोर रहा, जहां उपस्थित जनसमूह ने उन्हें आत्मीय विदाई दी। कार्यक्रम का शुभारंभ बालिकाओं द्वारा सरस्वती वंदना के साथ हुआ, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा। इसके पश्चात छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी अतिथियों का अभिनंदन किया। इसके बाद अतिथियों एवं शिक्षकों द्वारा फूल-मालाओं से स्वागत किया गया तथा शिक्षकों ने शॉल ओढ़ाकर, गले लगाकर एवं गुलाल लगाकर श्री भागचंद जैन का सम्मान किया, जिससे समारोह का माहौल भावुक और उल्लासपूर्ण बन गया। समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने श्री जैन के लगभग चार दशक लंबे सेवाकाल को याद करते हुए कहा कि उन्होंने कक्षा प्रथम से पाँचवीं तक के विद्यार्थियों को शिक्षा देकर उनकी मजबूत नींव तैयार की। उन्होंने विद्यार्थियों में संस्कार, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों का विकास किया। इस अवसर पर पारस कुमार जैन (संभागीय संगठन महामंत्री), प्रमेंद्र कुमार जैन (संभागीय अध्यक्ष), महेंद्र कुमार जैन (प्रांतीय उपाध्यक्ष), कमलेश कुमार सेन (जिला अध्यक्ष), नितेश कुमार पाठक, विकासखंड अध्यक्ष प्रदीप कुमार अग्रवाल, संजय पाठक, मनीष भारद्वाज, निलेश कुमार जैन, महेश कुमार गुप्ता, श्री शील चंद्र जैन (जीजा जी), सिंघई उदय चंद जैन (बड़े भाई), श्रीमती मालती जैन (बहन जी), सिंघई के.सी. जैन, श्रीमती अनीता जैन, अंकिता जैन एवं अक्षय जैन, नीतू शुक्ला, संजू शुक्ला (पत्रकार) बाबूलाल चौरसिया (पत्रकार) हिमांशु राजपूत (पत्रकार) मुलाम राजपूत, दुर्ग सिंह राजपूत अभय पांडे सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इसके साथ ही राजेन्द्र कुमार जैन, श्री सुखेन्द्र प्रसाद कुर्मी, श्री दिलीप जोशी, श्री ज्ञानी प्रसाद अहिरवाल, श्री वीरेन्द्र कुमार ताम्रकार, श्री दिनेश सिंह राजपूत एवं सुखेंद्र पटेल (सभी माध्यमिक शिक्षक) भी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे। पाला के सरपंच डॉ. टी.आर. पटेल भी समारोह में शामिल रहे। पाला ग्राम से सैकड़ों लोग क्रमबद्ध रूप से समारोह में सम्मिलित हुए, जिससे आयोजन भव्यता और आत्मीयता का अद्भुत संगम बन गया। वक्ताओं ने कहा कि एक शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, बल्कि वह जीवनभर समाज को दिशा देता रहता है। श्री भागचंद जैन की सेवाएं शिक्षा जगत में सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेंगी। अंत में श्री भागचंद जैन ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन शुभकामनाओं एवं आशीर्वचनों के साथ हुआ।

- User10718Hatta, Damoh🤝11 hrs ago
- दमोह देहात थाना क्षेत्र की नरसिंहगढ़ चौकी अंतर्गत आने वाली सुनार नदी पुल के किनारे गौशाला के समीप आज मंगलवार दोपहर एक अधेड़ व्यक्ति का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। शव कई दिन पुराना होने के कारण उससे दुर्गंध आ रही थी। सूचना मिलते ही नरसिंहगढ़ चौकी प्रभारी अभिषेक पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। प्रारंभिक तौर पर शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने आसपास के मछुआरों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद शव के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर कुछ ही देर में मृतक की पहचान बटियागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम फुटेरा कला निवासी मदन पिता मोहन कुर्मी (67 वर्ष) के रूप में हुई। मामले में देहात थाना प्रभारी अमित गौतम ने जानकारी दी। बताया गया है कि मदन कुर्मी पिछले तीन दिन से लापता थे। परिवारजन उनकी तलाश कर रहे थे और काफी चिंतित थे। शव मिलने की सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बहरहाल घटना की मुख्य वजह सामने नहीं आई है। जहां मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। जहां पुलिस ने पूरे मामले की विवेचना शुरू कर दी है।1
- Post by Bhupendra Rai दबंग इंडिया1
- अतिक्रमण कार्रवाई पर आम आदमी पार्टी का विरोध, निगम पर मनमानी के आरोप कटनी। कटनी नगर पालिक निगम द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर आम आदमी पार्टी ने कड़ी आपत्ति जताई है। पार्टी का आरोप है कि निगम की कार्रवाई कानून व्यवस्था के बजाय “मनमानी और दबावपूर्ण” तरीके से की जा रही है, जिससे छोटे व्यापारियों, सब्जी विक्रेताओं और फुटपाथ पर काम करने वाले लोगों की रोज़ी-रोटी प्रभावित हो रही है। जिलाध्यक्ष एड. अनिल सिंह सेंगर ने कहा कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए गरीबों को हटाना अमानवीय है। उन्होंने सवाल उठाया कि प्रशासन का सख्ती भरा रुख केवल कमजोर वर्ग पर ही क्यों दिखाई देता है। पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि शहर में ट्रैफिक जाम की बड़ी वजह बने ट्रांसपोर्ट व्यवसाय को अब तक ट्रांसपोर्ट नगर में शिफ्ट नहीं किया गया, जो निगम की विफलता दर्शाता है। आम आदमी पार्टी ने मांग की है कि अतिक्रमण के नाम पर चल रही कार्रवाई तत्काल रोकी जाए, प्रभावित व्यापारियों के पुनर्वास की व्यवस्था की जाए तथा ट्रांसपोर्ट व्यवसाय को जल्द से जल्द ट्रांसपोर्ट नगर में स्थानांतरित किया जाए।2
- Post by Ravi Soni1
- Post by Saurabh Singh1
- Post by सच की खबर 241
- दमोह देहात थाना क्षेत्र की नरसिंहगढ़ चौकी अंतर्गत आने वाली सुनार नदी पुल के किनारे गौशाला के समीप आज मंगलवार दोपहर 12 बजे एक अधेड़ व्यक्ति का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। शव कई दिन पुराना होने के कारण उससे दुर्गंध आ रही थी। सूचना मिलते ही नरसिंहगढ़ चौकी प्रभारी अभिषेक पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। प्रारंभिक तौर पर शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने आसपास के मछुआरों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद शव के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर कुछ ही देर में मृतक की पहचान बटियागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम फुटेरा कला निवासी मदन पिता मोहन कुर्मी (67 वर्ष) के रूप में हुई। बताया गया है कि मदन कुर्मी पिछले तीन दिन से लापता थे। परिवारजन उनकी तलाश कर रहे थे और काफी चिंतित थे। शव मिलने की सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बहरहाल घटना की मुख्य वजह सामने नहीं आई है। जहां मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। जहां पुलिस ने पूरे मामले की विवेचना शुरू कर दी है।1
- घर पर सो रहा था परिवार गढ़ाकोटा । सागर जिले के गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम भाटोली कुमेरिया में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां घर की छत गिरने से 14 वर्षीय बालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार भटोली कुमेरिया ग्राम निवासी गोविंद लडियां अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। सुबह लगभग 7 बजे अचानक मकान की छत की सीलिंग भरभराकर गिर गई,जिसकी चपेट में आकर उनका 14 वर्षीय पुत्र केशव लडियां और स्वयं गोविंद लडियां घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग तुरंत सहायता के लिए पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल गढ़ाकोटा के सिविल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद केशव लडियां को मृत घोषित कर दिया। वहीं,गोविंद लडियां की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सागर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार,एक दिन पहले हुई बारिश के कारण मकान की छत में पानी भर गया था, जिससे सीलिंग कमजोर हो गई और सुबह यह हादसा हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रशासन द्वारा भी स्थिति का जायजा लिया जा रहा है।1
- पन्ना जिले के रैपुरा थाना अंतर्गत दमोह रोड स्थित महाकाल ढाबा के समीप 28 अप्रैल 2026 की बीती रात भगवती मानव कल्याण संगठन के जागरूक सदस्यों ने घेराबंदी कर बिना नंबर की मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 3 पेटी अवैध शराब पकड़ने में सफलता हासिल की। संगठन के सदस्यों को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति बिना नंबर की बाइक से अवैध शराब की खेप लेकर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर संगठन ने रात करीब 8 बजे घेराबंदी की। कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए, लेकिन शराब की खेप बरामद कर ली गई। मौके से कुल 147 पाव अवैध शराब जब्त की गई, जिसमें 99 पाव प्लेन एवं 48 पाव मसाला (लाल) शराब शामिल है। संगठन के सदस्यों ने अवैध शराब और बिना नंबर की मोटरसाइकिल को पुलिस एवं चौकी प्रशासन के सुपुर्द कर दिया। संगठन का आरोप है कि शासन के नियमों के अनुसार शराब की बिक्री केवल अधिकृत दुकानों से होनी चाहिए, लेकिन इसके बावजूद खुलेआम अवैध शराब का परिवहन और बिक्री जारी है। संगठन ने कहा कि आबकारी नियमों की लगातार अनदेखी हो रही है और प्रशासन इस पर मौन बना हुआ है। संगठन ने मांग की है कि अवैध शराब के कारोबार पर तत्काल रोक लगाई जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं अनुसूचित जाति जनजाति युवा संगठन के अध्यक्ष जीतेंद्र जाटव ने एसपी कार्यालय में आवेदन सौंपकर आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि थाना रैपुरा सहित पूरे पन्ना जिले में अवैध शराब बिक्री, अवैध रेत उत्खनन एवं मादक पदार्थों का परिवहन खुलेआम हो रहा है, लेकिन संबंधित मामलों में प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि थाना प्रभारी रैपुरा द्वारा रात में चाय बेचकर जीवनयापन करने वाले गरीब एवं कम उम्र के युवकों को झूठे मामलों में फंसाकर जेल भेजा जा रहा है। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने संबंधित थाना प्रभारी को तत्काल हटाने एवं जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो मामला डीजीपी, डीआईजी एवं आईजी भोपाल तक उठाया जाएगा।1