logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कुशीनगर में इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव-2026 के दूसरे दिन विविध कार्यक्रमों का सफल आयोजन, निवेश एवं पर्यटन संभावनाओं पर हुआ मंथन कुशीनगर में इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव-2026 के दूसरे दिन विविध कार्यक्रमों का सफल आयोजन, निवेश एवं पर्यटन संभावनाओं पर हुआ मंथन कुशीनगर में इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव-2026: दौड़ प्रतियोगिता, निवेश सत्र एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के माध्यम से विकास, स्वास्थ्य और प्रतिभा का संगम कुशीनगर में इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव-2026 के अंतर्गत एक भव्य दौड़ प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।* इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं खेल भावना को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल एवं जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर रहे। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया तथा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथियों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि समाज में एकता, अनुशासन एवं सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार करते हैं। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में युवाओं, छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा आयोजन को सफल बनाने वाले सभी विभागों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इसी क्रम में कांक्लेव के दूसरे दिन महापरिनिर्वाण स्थल, कुशीनगर में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग की संभावनाओं पर एक विशेष सत्र आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता पडरौना विधायक मनीष जायसवाल ने की। इस अवसर पर सेवानिवृत्त आईएएस दीपक अग्रवाल सहित विभिन्न विशेषज्ञों ने अपने विचार व्यक्त किए। सांसद विजय कुमार दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि कुशीनगर धार्मिक एवं पर्यटन दृष्टि से वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण स्थान रखता है, जहाँ देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक एवं श्रद्धालु प्रतिवर्ष आते हैं। इसके साथ ही उन्होंने इस क्षेत्र को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के लिए अत्यंत उपयुक्त बताते हुए कहा कि यहाँ कृषि आधारित संसाधनों की प्रचुर उपलब्धता है, जो उद्योग स्थापना के लिए मजबूत आधार प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि यदि इन संसाधनों का वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित तरीके से उपयोग किया जाए, तो न केवल स्थानीय किसानों की आय में वृद्धि होगी, बल्कि बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। सांसद श्री दुबे ने यह भी उल्लेख किया कि इस प्रकार के अंतरराष्ट्रीय आयोजनों से कुशीनगर को नई पहचान मिल रही है, जिससे निवेशकों का विश्वास बढ़ा है और जनपद विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने निवेशकों से अपील करते हुए कहा कि वे कुशीनगर की अपार संभावनाओं का लाभ उठाएं और यहाँ निवेश कर क्षेत्र के समग्र विकास, औद्योगिक प्रगति तथा स्थानीय युवाओं के उज्ज्वल भविष्य में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उत्तर प्रदेश बना निवेशकों का ‘पैराडाइज’, पराली से बायो-सीएनजी उत्पादन की बड़ी पहल पूर्व आईएएस दीपक अग्रवाल से संबद्ध कंपनी द्वारा प्रदेश में बड़े स्तर पर निवेश किया जा रहा है, जिसकी साझेदारी भारत पेट्रोलियम एवं ऑयल इंडिया जैसी प्रमुख कंपनियों के साथ है। वक्ताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज निवेशकों के लिए “Investors’ Paradise” के रूप में उभर रहा है। कंपनी द्वारा इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम आदि के सहयोग से प्रदेश में 25 बायो-सीएनजी प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं, जिनमें पराली (कृषि अवशेष) का उपयोग कच्चे माल के रूप में किया जाएगा। प्रत्येक प्लांट से प्रतिदिन लगभग 15,000 किलोग्राम बायो-सीएनजी गैस का उत्पादन होगा। इस पहल के अंतर्गत लगभग ₹3000 करोड़ का निवेश प्रस्तावित है, जिसमें से ₹1000 करोड़ की लागत से 8 प्लांट्स का निर्माण कार्य विभिन्न जनपदों में प्रारंभ हो चुका है। कुशीनगर जनपद में लगभग 5000 टन सीएनजी उत्पादन की योजना है, जिससे करीब 45,000 घरों को एक वर्ष तक गैस की आपूर्ति संभव होगी। वक्ताओं ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में यह पहल स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में क्रांतिकारी सिद्ध होगी। अपर मुख्य सचिव (पर्यटन) मुकेश मेश्राम ने कहा कि कुशीनगर विश्व बौद्ध धरोहर का प्रमुख केंद्र है और यह कांक्लेव पर्यटन की संभावनाओं को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा पर्यटन अवसंरचना को सुदृढ़ करने एवं निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने अपने संबोधन में कहा कि कुशीनगर बौद्ध पर्यटन का एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय केंद्र है, जहां निवेश, पर्यटन एवं स्थानीय उद्योगों के विकास की असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने निवेशकों को हर संभव सहयोग का आश्वासन देते हुए जनपद में उपलब्ध संसाधनों के समुचित उपयोग पर बल दिया। उन्होंने बताया कि जनपद में आधारभूत संरचनाओं का तीव्र गति से विकास हो रहा है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, सड़क नेटवर्क एवं लॉजिस्टिक सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण शामिल है। साथ ही, युवाओं को कौशल विकास से जोड़कर रोजगार के अवसर बढ़ाए जा रहे हैं तथा महिला स्वयं सहायता समूहों को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। अंतिम सत्र में पैनल डिस्कशन का आयोजन किया गया जिसमें महापरिनिर्वाण स्थल को हेरिटेज के रूप में मैपिंग करते हुए विकसित करने पूर्वांचल में हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में संभावनाएं सस्टेनेबल टूरिज्म एवं एकेडमिक सेशन का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न सेक्टर के विशिष्ट प्रवक्ताओं ने अपने विचारों सुझाव ऑन का आदान-प्रदान किया फिक्की होटल विवेक के निदेशक होटल ताज के मालिक लखनऊ विश्वविद्यालय के टूरिज्म विभाग के हेड राजेश चंद्र ने महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला। एयर इंडिया के के प्रतिनिधि ने कुशीनगर को एयर कनेक्टिविटी से जोड़ने पर अपने विचार व्यक्त किया ताकि विदेशों से भी आसानी से लोग आ जा सके कुशीनगर एक सांस्कृतिक धरोहर है इसको सुरक्षित रखना के लिए इसका डिजिटल डॉक्यूमेंटेशन करना आवश्यक है विदेशियों को बेहतर सुविधा दिया जाए अंत में उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांक्लेव के दौरान प्राप्त सुझावों को गंभीरता से लेते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में कार्य करें, ताकि कुशीनगर को एक विकसित एवं निवेश अनुकूल जनपद के रूप में स्थापित किया जा सके। *वाद-विवाद प्रतियोगिता के परिणाम घोषित प्रथम अंतरराष्ट्रीय बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव के अंतर्गत शांति उपवन में आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए। उच्च शिक्षा संवर्ग में स्वीटी शर्मा, उम्मी हबीबा, ऐश्वर्या त्रिपाठी (डायट कुशीनगर) प्रथम स्थान पर रहे, जबकि काजल गुप्ता, शशि प्रभा, वासु गोंड, तब्बू (डायट कुशीनगर) द्वितीय स्थान पर रहे। माध्यमिक शिक्षा संवर्ग में शशांक कुशवाह, लव कुमार, शांभवी उपाध्याय, प्रतिभा यादव, अनन्या जायसवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आलोक यादव, अमित यादव, नंदिता श्रीवास्तव, अग्रिमा गुप्ता द्वितीय तथा कौशिकी गुप्ता, आशी गुप्ता, समृद्धि राज एवं आंशिका राय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बेसिक संवर्ग में ऋत्विज एवं मोहन सिंह प्रथम, महिमा सिंह द्वितीय तथा चंद्रकेश वर्मा, विनीता एवं सुमित श्रीवास्तव तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम के अंत में नेपाल थाईलैंड एवं अन्य विदेश से आए हुए बौद्ध भिक्षुकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया

2 hrs ago
user_Pawan Mishra india ahead english hindi news chainal
Pawan Mishra india ahead english hindi news chainal
पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

कुशीनगर में इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव-2026 के दूसरे दिन विविध कार्यक्रमों का सफल आयोजन, निवेश एवं पर्यटन संभावनाओं पर हुआ मंथन कुशीनगर में इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव-2026 के दूसरे दिन विविध कार्यक्रमों का सफल आयोजन, निवेश एवं पर्यटन संभावनाओं पर हुआ मंथन कुशीनगर में इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव-2026: दौड़ प्रतियोगिता, निवेश सत्र एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के माध्यम से विकास, स्वास्थ्य और प्रतिभा का संगम कुशीनगर में इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव-2026 के अंतर्गत एक भव्य दौड़ प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।* इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं खेल भावना को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल एवं जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर रहे। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया तथा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथियों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि समाज में एकता, अनुशासन एवं सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार करते हैं। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में युवाओं, छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा आयोजन को सफल बनाने वाले सभी विभागों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इसी क्रम में कांक्लेव के दूसरे दिन महापरिनिर्वाण स्थल, कुशीनगर में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग की संभावनाओं पर एक विशेष सत्र आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता पडरौना विधायक मनीष जायसवाल ने की। इस अवसर पर सेवानिवृत्त आईएएस दीपक अग्रवाल सहित विभिन्न विशेषज्ञों ने अपने विचार व्यक्त किए। सांसद विजय कुमार दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि कुशीनगर धार्मिक एवं पर्यटन दृष्टि से वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण स्थान रखता है, जहाँ देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक एवं श्रद्धालु प्रतिवर्ष आते हैं। इसके साथ ही उन्होंने इस क्षेत्र को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के लिए अत्यंत उपयुक्त बताते हुए कहा कि यहाँ कृषि आधारित संसाधनों की प्रचुर उपलब्धता है, जो उद्योग स्थापना के लिए मजबूत आधार प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि यदि इन संसाधनों का वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित तरीके से उपयोग किया जाए, तो न केवल स्थानीय किसानों की आय में वृद्धि होगी, बल्कि बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। सांसद श्री दुबे ने यह भी उल्लेख किया कि इस प्रकार के अंतरराष्ट्रीय आयोजनों से कुशीनगर को नई पहचान मिल रही है, जिससे निवेशकों का विश्वास बढ़ा है और जनपद विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने निवेशकों से अपील करते हुए कहा कि वे कुशीनगर की अपार संभावनाओं का लाभ उठाएं और यहाँ निवेश कर क्षेत्र के समग्र विकास, औद्योगिक प्रगति तथा स्थानीय युवाओं के उज्ज्वल भविष्य में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उत्तर प्रदेश बना निवेशकों का ‘पैराडाइज’, पराली से बायो-सीएनजी उत्पादन की बड़ी पहल पूर्व आईएएस दीपक अग्रवाल से संबद्ध कंपनी द्वारा प्रदेश में बड़े स्तर पर निवेश किया जा रहा है, जिसकी साझेदारी भारत पेट्रोलियम एवं ऑयल इंडिया जैसी प्रमुख कंपनियों के साथ है। वक्ताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज निवेशकों के लिए “Investors’ Paradise” के रूप में उभर रहा है। कंपनी द्वारा इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम आदि के सहयोग से प्रदेश में 25 बायो-सीएनजी प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं, जिनमें पराली (कृषि अवशेष) का उपयोग कच्चे माल के रूप में किया जाएगा। प्रत्येक प्लांट से प्रतिदिन लगभग 15,000 किलोग्राम बायो-सीएनजी गैस का उत्पादन होगा। इस पहल के अंतर्गत लगभग

₹3000 करोड़ का निवेश प्रस्तावित है, जिसमें से ₹1000 करोड़ की लागत से 8 प्लांट्स का निर्माण कार्य विभिन्न जनपदों में प्रारंभ हो चुका है। कुशीनगर जनपद में लगभग 5000 टन सीएनजी उत्पादन की योजना है, जिससे करीब 45,000 घरों को एक वर्ष तक गैस की आपूर्ति संभव होगी। वक्ताओं ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में यह पहल स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में क्रांतिकारी सिद्ध होगी। अपर मुख्य सचिव (पर्यटन) मुकेश मेश्राम ने कहा कि कुशीनगर विश्व बौद्ध धरोहर का प्रमुख केंद्र है और यह कांक्लेव पर्यटन की संभावनाओं को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा पर्यटन अवसंरचना को सुदृढ़ करने एवं निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने अपने संबोधन में कहा कि कुशीनगर बौद्ध पर्यटन का एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय केंद्र है, जहां निवेश, पर्यटन एवं स्थानीय उद्योगों के विकास की असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने निवेशकों को हर संभव सहयोग का आश्वासन देते हुए जनपद में उपलब्ध संसाधनों के समुचित उपयोग पर बल दिया। उन्होंने बताया कि जनपद में आधारभूत संरचनाओं का तीव्र गति से विकास हो रहा है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, सड़क नेटवर्क एवं लॉजिस्टिक सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण शामिल है। साथ ही, युवाओं को कौशल विकास से जोड़कर रोजगार के अवसर बढ़ाए जा रहे हैं तथा महिला स्वयं सहायता समूहों को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। अंतिम सत्र में पैनल डिस्कशन का आयोजन किया गया जिसमें महापरिनिर्वाण स्थल को हेरिटेज के रूप में मैपिंग करते हुए विकसित करने पूर्वांचल में हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में संभावनाएं सस्टेनेबल टूरिज्म एवं एकेडमिक सेशन का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न सेक्टर के विशिष्ट प्रवक्ताओं ने अपने विचारों सुझाव ऑन का आदान-प्रदान किया फिक्की होटल विवेक के निदेशक होटल ताज के मालिक लखनऊ विश्वविद्यालय के टूरिज्म विभाग के हेड राजेश चंद्र ने महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला। एयर इंडिया के के प्रतिनिधि ने कुशीनगर को एयर कनेक्टिविटी से जोड़ने पर अपने विचार व्यक्त किया ताकि विदेशों से भी आसानी से लोग आ जा सके कुशीनगर एक सांस्कृतिक धरोहर है इसको सुरक्षित रखना के लिए इसका डिजिटल डॉक्यूमेंटेशन करना आवश्यक है विदेशियों को बेहतर सुविधा दिया जाए अंत में उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांक्लेव के दौरान प्राप्त सुझावों को गंभीरता से लेते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में कार्य करें, ताकि कुशीनगर को एक विकसित एवं निवेश अनुकूल जनपद के रूप में स्थापित किया जा सके। *वाद-विवाद प्रतियोगिता के परिणाम घोषित प्रथम अंतरराष्ट्रीय बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव के अंतर्गत शांति उपवन में आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए। उच्च शिक्षा संवर्ग में स्वीटी शर्मा, उम्मी हबीबा, ऐश्वर्या त्रिपाठी (डायट कुशीनगर) प्रथम स्थान पर रहे, जबकि काजल गुप्ता, शशि प्रभा, वासु गोंड, तब्बू (डायट कुशीनगर) द्वितीय स्थान पर रहे। माध्यमिक शिक्षा संवर्ग में शशांक कुशवाह, लव कुमार, शांभवी उपाध्याय, प्रतिभा यादव, अनन्या जायसवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आलोक यादव, अमित यादव, नंदिता श्रीवास्तव, अग्रिमा गुप्ता द्वितीय तथा कौशिकी गुप्ता, आशी गुप्ता, समृद्धि राज एवं आंशिका राय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बेसिक संवर्ग में ऋत्विज एवं मोहन सिंह प्रथम, महिमा सिंह द्वितीय तथा चंद्रकेश वर्मा, विनीता एवं सुमित श्रीवास्तव तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम के अंत में नेपाल थाईलैंड एवं अन्य विदेश से आए हुए बौद्ध भिक्षुकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी के संगठन विस्तार के क्रम में जनपद कुशीनगर से एक महत्वपूर्ण जुड़ाव हुआ है। आपको बता दें कि दीवानी न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता कमलेश कुमार श्रीवास्तव एवं उनके साथी अमित कुमार श्रीवास्तव ने भारतीय जनता पार्टी का साथ छोड़कर सर्वजन हित पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर पार्टी नेतृत्व द्वारा संगठन को सशक्त करने हेतु महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं जिसमें कमलेश कुमार श्रीवास्तव जी को प्रदेश महासचिव, विधि प्रकोष्ठ और अमित कुमार श्रीवास्तव जी को प्रदेश उपाध्यक्ष, विधि प्रकोष्ठ नियुक्त किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता विजय कुमार पांडेय, जिला प्रभारी कुशीनगर मार्कंडेय मिश्र, हाथी बाबा तथा विधानसभा अध्यक्ष पडरौना राजू पाठक की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर सभी वरिष्ठ नेताओं ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया। मीडिया से मुखातिब होते हुए कमलेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सर्वजन हित की भावना के साथ पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है और जन-जन के विश्वास के साथ यह कारवां निश्चित रूप से नए परिवर्तन की ओर अग्रसर है। #kushinagar #news
    1
    अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी के संगठन विस्तार के क्रम में जनपद कुशीनगर से एक महत्वपूर्ण जुड़ाव हुआ है।
आपको बता दें कि दीवानी न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता कमलेश कुमार श्रीवास्तव एवं उनके साथी अमित कुमार श्रीवास्तव ने भारतीय जनता पार्टी का साथ छोड़कर सर्वजन हित पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर पार्टी नेतृत्व द्वारा संगठन को सशक्त करने हेतु महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं जिसमें कमलेश कुमार श्रीवास्तव जी को प्रदेश महासचिव, विधि प्रकोष्ठ और अमित कुमार श्रीवास्तव जी को प्रदेश उपाध्यक्ष, विधि प्रकोष्ठ नियुक्त किया गया।
इस दौरान कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता विजय कुमार पांडेय, जिला प्रभारी कुशीनगर मार्कंडेय मिश्र, हाथी बाबा तथा विधानसभा अध्यक्ष पडरौना राजू पाठक की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर सभी वरिष्ठ नेताओं ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया।
मीडिया से मुखातिब होते हुए कमलेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सर्वजन हित की भावना के साथ पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है और जन-जन के विश्वास के साथ यह कारवां निश्चित रूप से नए परिवर्तन की ओर अग्रसर है।
#kushinagar #news
    user_Times of Uttar Pradesh
    Times of Uttar Pradesh
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    41 min ago
  • **कुशीनगर में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर में गिरी, एक महिला की मौत, दो दर्जन घायल** **कुशीनगर:** जिले के खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक बड़ी गंडक नहर में जा गिरी। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु महराजगंज के बड़हरा गांव से भैंसहा स्थित दुर्गा मंदिर मेले में शामिल होने जा रहे थे। तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को नहर से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, घायलों में से 14 लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।
    4
    **कुशीनगर में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर में गिरी, एक महिला की मौत, दो दर्जन घायल**
**कुशीनगर:** जिले के खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक बड़ी गंडक नहर में जा गिरी। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु महराजगंज के बड़हरा गांव से भैंसहा स्थित दुर्गा मंदिर मेले में शामिल होने जा रहे थे। तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को नहर से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।
डॉक्टरों के अनुसार, घायलों में से 14 लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।
    user_Sagar Pathak
    Sagar Pathak
    Voice of people खड्डा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कुशीनगर में इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव-2026 के दूसरे दिन विविध कार्यक्रमों का सफल आयोजन, निवेश एवं पर्यटन संभावनाओं पर हुआ मंथन कुशीनगर में इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव-2026: दौड़ प्रतियोगिता, निवेश सत्र एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के माध्यम से विकास, स्वास्थ्य और प्रतिभा का संगम कुशीनगर में इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव-2026 के अंतर्गत एक भव्य दौड़ प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।* इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं खेल भावना को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल एवं जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर रहे। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया तथा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथियों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि समाज में एकता, अनुशासन एवं सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार करते हैं। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में युवाओं, छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा आयोजन को सफल बनाने वाले सभी विभागों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इसी क्रम में कांक्लेव के दूसरे दिन महापरिनिर्वाण स्थल, कुशीनगर में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग की संभावनाओं पर एक विशेष सत्र आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता पडरौना विधायक मनीष जायसवाल ने की। इस अवसर पर सेवानिवृत्त आईएएस दीपक अग्रवाल सहित विभिन्न विशेषज्ञों ने अपने विचार व्यक्त किए। सांसद विजय कुमार दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि कुशीनगर धार्मिक एवं पर्यटन दृष्टि से वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण स्थान रखता है, जहाँ देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक एवं श्रद्धालु प्रतिवर्ष आते हैं। इसके साथ ही उन्होंने इस क्षेत्र को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के लिए अत्यंत उपयुक्त बताते हुए कहा कि यहाँ कृषि आधारित संसाधनों की प्रचुर उपलब्धता है, जो उद्योग स्थापना के लिए मजबूत आधार प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि यदि इन संसाधनों का वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित तरीके से उपयोग किया जाए, तो न केवल स्थानीय किसानों की आय में वृद्धि होगी, बल्कि बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। सांसद श्री दुबे ने यह भी उल्लेख किया कि इस प्रकार के अंतरराष्ट्रीय आयोजनों से कुशीनगर को नई पहचान मिल रही है, जिससे निवेशकों का विश्वास बढ़ा है और जनपद विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने निवेशकों से अपील करते हुए कहा कि वे कुशीनगर की अपार संभावनाओं का लाभ उठाएं और यहाँ निवेश कर क्षेत्र के समग्र विकास, औद्योगिक प्रगति तथा स्थानीय युवाओं के उज्ज्वल भविष्य में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उत्तर प्रदेश बना निवेशकों का ‘पैराडाइज’, पराली से बायो-सीएनजी उत्पादन की बड़ी पहल पूर्व आईएएस दीपक अग्रवाल से संबद्ध कंपनी द्वारा प्रदेश में बड़े स्तर पर निवेश किया जा रहा है, जिसकी साझेदारी भारत पेट्रोलियम एवं ऑयल इंडिया जैसी प्रमुख कंपनियों के साथ है। वक्ताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज निवेशकों के लिए “Investors’ Paradise” के रूप में उभर रहा है। कंपनी द्वारा इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम आदि के सहयोग से प्रदेश में 25 बायो-सीएनजी प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं, जिनमें पराली (कृषि अवशेष) का उपयोग कच्चे माल के रूप में किया जाएगा। प्रत्येक प्लांट से प्रतिदिन लगभग 15,000 किलोग्राम बायो-सीएनजी गैस का उत्पादन होगा। इस पहल के अंतर्गत लगभग ₹3000 करोड़ का निवेश प्रस्तावित है, जिसमें से ₹1000 करोड़ की लागत से 8 प्लांट्स का निर्माण कार्य विभिन्न जनपदों में प्रारंभ हो चुका है। कुशीनगर जनपद में लगभग 5000 टन सीएनजी उत्पादन की योजना है, जिससे करीब 45,000 घरों को एक वर्ष तक गैस की आपूर्ति संभव होगी। वक्ताओं ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में यह पहल स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में क्रांतिकारी सिद्ध होगी। अपर मुख्य सचिव (पर्यटन) मुकेश मेश्राम ने कहा कि कुशीनगर विश्व बौद्ध धरोहर का प्रमुख केंद्र है और यह कांक्लेव पर्यटन की संभावनाओं को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा पर्यटन अवसंरचना को सुदृढ़ करने एवं निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने अपने संबोधन में कहा कि कुशीनगर बौद्ध पर्यटन का एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय केंद्र है, जहां निवेश, पर्यटन एवं स्थानीय उद्योगों के विकास की असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने निवेशकों को हर संभव सहयोग का आश्वासन देते हुए जनपद में उपलब्ध संसाधनों के समुचित उपयोग पर बल दिया। उन्होंने बताया कि जनपद में आधारभूत संरचनाओं का तीव्र गति से विकास हो रहा है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, सड़क नेटवर्क एवं लॉजिस्टिक सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण शामिल है। साथ ही, युवाओं को कौशल विकास से जोड़कर रोजगार के अवसर बढ़ाए जा रहे हैं तथा महिला स्वयं सहायता समूहों को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। अंतिम सत्र में पैनल डिस्कशन का आयोजन किया गया जिसमें महापरिनिर्वाण स्थल को हेरिटेज के रूप में मैपिंग करते हुए विकसित करने पूर्वांचल में हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में संभावनाएं सस्टेनेबल टूरिज्म एवं एकेडमिक सेशन का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न सेक्टर के विशिष्ट प्रवक्ताओं ने अपने विचारों सुझाव ऑन का आदान-प्रदान किया फिक्की होटल विवेक के निदेशक होटल ताज के मालिक लखनऊ विश्वविद्यालय के टूरिज्म विभाग के हेड राजेश चंद्र ने महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला। एयर इंडिया के के प्रतिनिधि ने कुशीनगर को एयर कनेक्टिविटी से जोड़ने पर अपने विचार व्यक्त किया ताकि विदेशों से भी आसानी से लोग आ जा सके कुशीनगर एक सांस्कृतिक धरोहर है इसको सुरक्षित रखना के लिए इसका डिजिटल डॉक्यूमेंटेशन करना आवश्यक है विदेशियों को बेहतर सुविधा दिया जाए अंत में उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांक्लेव के दौरान प्राप्त सुझावों को गंभीरता से लेते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में कार्य करें, ताकि कुशीनगर को एक विकसित एवं निवेश अनुकूल जनपद के रूप में स्थापित किया जा सके। *वाद-विवाद प्रतियोगिता के परिणाम घोषित प्रथम अंतरराष्ट्रीय बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव के अंतर्गत शांति उपवन में आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए। उच्च शिक्षा संवर्ग में स्वीटी शर्मा, उम्मी हबीबा, ऐश्वर्या त्रिपाठी (डायट कुशीनगर) प्रथम स्थान पर रहे, जबकि काजल गुप्ता, शशि प्रभा, वासु गोंड, तब्बू (डायट कुशीनगर) द्वितीय स्थान पर रहे। माध्यमिक शिक्षा संवर्ग में शशांक कुशवाह, लव कुमार, शांभवी उपाध्याय, प्रतिभा यादव, अनन्या जायसवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आलोक यादव, अमित यादव, नंदिता श्रीवास्तव, अग्रिमा गुप्ता द्वितीय तथा कौशिकी गुप्ता, आशी गुप्ता, समृद्धि राज एवं आंशिका राय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बेसिक संवर्ग में ऋत्विज एवं मोहन सिंह प्रथम, महिमा सिंह द्वितीय तथा चंद्रकेश वर्मा, विनीता एवं सुमित श्रीवास्तव तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम के अंत में नेपाल थाईलैंड एवं अन्य विदेश से आए हुए बौद्ध भिक्षुकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया
    2
    कुशीनगर में इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव-2026 के दूसरे दिन विविध कार्यक्रमों का सफल आयोजन, निवेश एवं पर्यटन संभावनाओं पर हुआ मंथन
कुशीनगर में इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव-2026: दौड़ प्रतियोगिता, निवेश सत्र एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के माध्यम से विकास, स्वास्थ्य और प्रतिभा का संगम
कुशीनगर में इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव-2026 के अंतर्गत एक भव्य दौड़ प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।* 
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं खेल भावना को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल एवं जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर रहे। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया तथा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथियों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि समाज में एकता, अनुशासन एवं सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार करते हैं। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में युवाओं, छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा आयोजन को सफल बनाने वाले सभी विभागों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
इसी क्रम में कांक्लेव के दूसरे दिन महापरिनिर्वाण स्थल, कुशीनगर में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग की संभावनाओं पर एक विशेष सत्र आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता पडरौना विधायक मनीष जायसवाल ने की। इस अवसर पर सेवानिवृत्त आईएएस दीपक अग्रवाल सहित विभिन्न विशेषज्ञों ने अपने विचार व्यक्त किए।
सांसद विजय कुमार दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि कुशीनगर धार्मिक एवं पर्यटन दृष्टि से वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण स्थान रखता है, जहाँ देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक एवं श्रद्धालु प्रतिवर्ष आते हैं। इसके साथ ही उन्होंने इस क्षेत्र को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के लिए अत्यंत उपयुक्त बताते हुए कहा कि यहाँ कृषि आधारित संसाधनों की प्रचुर उपलब्धता है, जो उद्योग स्थापना के लिए मजबूत आधार प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि यदि इन संसाधनों का वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित तरीके से उपयोग किया जाए, तो न केवल स्थानीय किसानों की आय में वृद्धि होगी, बल्कि बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। सांसद श्री दुबे ने यह भी उल्लेख किया कि इस प्रकार के अंतरराष्ट्रीय आयोजनों से कुशीनगर को नई पहचान मिल रही है, जिससे निवेशकों का विश्वास बढ़ा है और जनपद विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने निवेशकों से अपील करते हुए कहा कि वे कुशीनगर की अपार संभावनाओं का लाभ उठाएं और यहाँ निवेश कर क्षेत्र के समग्र विकास, औद्योगिक प्रगति तथा स्थानीय युवाओं के उज्ज्वल भविष्य में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
उत्तर प्रदेश बना निवेशकों का ‘पैराडाइज’, पराली से बायो-सीएनजी उत्पादन की बड़ी पहल
पूर्व आईएएस दीपक अग्रवाल से संबद्ध कंपनी द्वारा प्रदेश में बड़े स्तर पर निवेश किया जा रहा है, जिसकी साझेदारी भारत पेट्रोलियम एवं ऑयल इंडिया जैसी प्रमुख कंपनियों के साथ है। वक्ताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज निवेशकों के लिए “Investors’ Paradise” के रूप में उभर रहा है। कंपनी द्वारा इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम आदि के सहयोग से प्रदेश में 25 बायो-सीएनजी प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं, जिनमें पराली (कृषि अवशेष) का उपयोग कच्चे माल के रूप में किया जाएगा। प्रत्येक प्लांट से प्रतिदिन लगभग 15,000 किलोग्राम बायो-सीएनजी गैस का उत्पादन होगा। इस पहल के अंतर्गत लगभग ₹3000 करोड़ का निवेश प्रस्तावित है, जिसमें से ₹1000 करोड़ की लागत से 8 प्लांट्स का निर्माण कार्य विभिन्न जनपदों में प्रारंभ हो चुका है।
कुशीनगर जनपद में लगभग 5000 टन सीएनजी उत्पादन की योजना है, जिससे करीब 45,000 घरों को एक वर्ष तक गैस की आपूर्ति संभव होगी। वक्ताओं ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में यह पहल स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में क्रांतिकारी सिद्ध होगी।
अपर मुख्य सचिव (पर्यटन) मुकेश मेश्राम ने कहा कि कुशीनगर विश्व बौद्ध धरोहर का प्रमुख केंद्र है और यह कांक्लेव पर्यटन की संभावनाओं को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा पर्यटन अवसंरचना को सुदृढ़ करने एवं निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।
जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने अपने संबोधन में कहा कि कुशीनगर बौद्ध पर्यटन का एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय केंद्र है, जहां निवेश, पर्यटन एवं स्थानीय उद्योगों के विकास की असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने निवेशकों को हर संभव सहयोग का आश्वासन देते हुए जनपद में उपलब्ध संसाधनों के समुचित उपयोग पर बल दिया।
उन्होंने बताया कि जनपद में आधारभूत संरचनाओं का तीव्र गति से विकास हो रहा है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, सड़क नेटवर्क एवं लॉजिस्टिक सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण शामिल है। साथ ही, युवाओं को कौशल विकास से जोड़कर रोजगार के अवसर बढ़ाए जा रहे हैं तथा महिला स्वयं सहायता समूहों को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। अंतिम सत्र में पैनल डिस्कशन का आयोजन किया गया जिसमें महापरिनिर्वाण स्थल को हेरिटेज के रूप में मैपिंग करते हुए विकसित करने पूर्वांचल में हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में संभावनाएं सस्टेनेबल टूरिज्म एवं एकेडमिक सेशन का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न सेक्टर के विशिष्ट प्रवक्ताओं ने अपने विचारों सुझाव ऑन का आदान-प्रदान किया फिक्की होटल विवेक के निदेशक होटल ताज के मालिक लखनऊ विश्वविद्यालय के टूरिज्म विभाग के हेड राजेश चंद्र ने महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला। एयर इंडिया के के प्रतिनिधि ने कुशीनगर को एयर कनेक्टिविटी से जोड़ने पर अपने विचार व्यक्त किया ताकि विदेशों से भी आसानी से लोग आ जा सके कुशीनगर एक सांस्कृतिक धरोहर है इसको सुरक्षित रखना के लिए इसका डिजिटल डॉक्यूमेंटेशन करना आवश्यक है विदेशियों को बेहतर सुविधा दिया जाए
अंत में उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांक्लेव के दौरान प्राप्त सुझावों को गंभीरता से लेते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में कार्य करें, ताकि कुशीनगर को एक विकसित एवं निवेश अनुकूल जनपद के रूप में स्थापित किया जा सके।
*वाद-विवाद प्रतियोगिता के परिणाम घोषित प्रथम अंतरराष्ट्रीय बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव के अंतर्गत शांति उपवन में आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए। उच्च शिक्षा संवर्ग में स्वीटी शर्मा, उम्मी हबीबा, ऐश्वर्या त्रिपाठी (डायट कुशीनगर) प्रथम स्थान पर रहे, जबकि काजल गुप्ता, शशि प्रभा, वासु गोंड, तब्बू (डायट कुशीनगर) द्वितीय स्थान पर रहे। माध्यमिक शिक्षा संवर्ग में शशांक कुशवाह, लव कुमार, शांभवी उपाध्याय, प्रतिभा यादव, अनन्या जायसवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आलोक यादव, अमित यादव, नंदिता श्रीवास्तव, अग्रिमा गुप्ता द्वितीय तथा कौशिकी गुप्ता, आशी गुप्ता, समृद्धि राज एवं आंशिका राय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बेसिक संवर्ग में ऋत्विज एवं मोहन सिंह प्रथम, महिमा सिंह द्वितीय तथा चंद्रकेश वर्मा, विनीता एवं सुमित श्रीवास्तव तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम के अंत में नेपाल थाईलैंड एवं अन्य विदेश से आए हुए  बौद्ध भिक्षुकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया
    user_Pawan Mishra india ahead english hindi news chainal
    Pawan Mishra india ahead english hindi news chainal
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बड़ा हादसा , श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली बड़ी गण्डक नहर में गिरी कुशीनगर में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली बड़ी गण्डक नहर में गिरी 2 दर्जन लोग घायल - श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली बड़ी गंडक नहर में गिरी - हादसे में कुल दो दर्जन से अधिक श्रद्धालु हुए घायल - ग्रामीणों की मदद से घायलों को नजदीकि अस्पताल में कराया गया भर्ती - गंभीर हालत में 14 लोगों को किया गया जिला अस्पताल रेफर - अचानक ट्रैक्टर से टूटकर ट्राली बड़ी गंडक नहर में गिरी - महराजगंज के बड़हरा से भैंसहा दुर्गा मंदिर मेले में जा रहे थे सभी श्रद्धालु - खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल की घटना ।
    4
    बड़ा हादसा , श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली बड़ी गण्डक नहर में गिरी 
कुशीनगर में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली बड़ी गण्डक नहर में गिरी 2 दर्जन लोग घायल
- श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली बड़ी गंडक नहर में गिरी 
- हादसे में कुल दो दर्जन से अधिक श्रद्धालु हुए घायल 
- ग्रामीणों की मदद से घायलों को नजदीकि अस्पताल में कराया गया भर्ती
- गंभीर हालत में 14 लोगों को किया गया जिला अस्पताल रेफर 
- अचानक ट्रैक्टर से टूटकर ट्राली बड़ी गंडक नहर में गिरी
- महराजगंज के बड़हरा से भैंसहा दुर्गा मंदिर मेले में जा रहे थे सभी श्रद्धालु
- खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल की घटना ।
    user_Ajeet kumar bk Kushinagr
    Ajeet kumar bk Kushinagr
    Padrauna, Kushi Nagar•
    4 hrs ago
  • Post by Mantosh Jaiswal
    1
    Post by Mantosh Jaiswal
    user_Mantosh Jaiswal
    Mantosh Jaiswal
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • स्कार्पियो वाहन से अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 4 अभियुक्त गिरफ्तार खबर का असर संवाददाता कुशीनगर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर डा0 अजय कुमार सिंह के नेतृत्व मे जनपद में अवैध शराब निष्कर्षण, परिवहन व बिक्री के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कुबेरस्थान पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग के दौरान एक स्कार्पियो वाहन में छिपाकर ले जायी जा रही अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
    1
    स्कार्पियो वाहन से अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 4 अभियुक्त गिरफ्तार
खबर का असर संवाददाता कुशीनगर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर डा0 अजय कुमार सिंह के नेतृत्व मे जनपद में अवैध शराब निष्कर्षण, परिवहन व बिक्री के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कुबेरस्थान पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग के दौरान एक स्कार्पियो वाहन में छिपाकर ले जायी जा रही अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
    user_Salma khatoon
    Salma khatoon
    Audio visual consultant पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • कुशीनगर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर डा0 अजय कुमार सिंह के नेतृत्व मे जनपद में अवैध शराब निष्कर्षण, परिवहन व बिक्री के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कुबेरस्थान पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग के दौरान एक स्कार्पियो वाहन में छिपाकर ले जायी जा रही अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
    1
    कुशीनगर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर डा0 अजय कुमार सिंह के नेतृत्व मे जनपद में अवैध शराब निष्कर्षण, परिवहन व बिक्री के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कुबेरस्थान पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग के दौरान एक स्कार्पियो वाहन में छिपाकर ले जायी जा रही अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
    user_Abulaish Ansari Kushinagr News
    Abulaish Ansari Kushinagr News
    Youth Social Services Organisation पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Times of Uttar Pradesh
    1
    Post by Times of Uttar Pradesh
    user_Times of Uttar Pradesh
    Times of Uttar Pradesh
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.