Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री पर पलटवार बोले- भाजपा कहकर दिखाए कि बांकीपुर के बच्चों को नौकरी नहीं मिलेगी प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के सवालों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा में दम है तो वह खुलकर कहे कि बांकीपुर के बच्चों को नौकरी नहीं मिलनी चाहिए। प्रशांत किशोर ने दावा किया कि भाजपा नेताओं के ऐसा कहने पर उनकी स्थिति हाल में दिए गए ‘कुत्ता-बिल्ली’ वाले बयान से भी खराब हो जाएगी।
Swaraj Bharat Live
प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री पर पलटवार बोले- भाजपा कहकर दिखाए कि बांकीपुर के बच्चों को नौकरी नहीं मिलेगी प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के सवालों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा में दम है तो वह खुलकर कहे कि बांकीपुर के बच्चों को नौकरी नहीं मिलनी चाहिए। प्रशांत किशोर ने दावा किया कि भाजपा नेताओं के ऐसा कहने पर उनकी स्थिति हाल में दिए गए ‘कुत्ता-बिल्ली’ वाले बयान से भी खराब हो जाएगी।
More news from बिहार and nearby areas
- बेगूसराय राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष मोहित यादव ने झारखंड में छात्रों पर लाठी चार्ज मामला में बड़ा बयान दिया.1
- सकसोहरा बाजार में अतिक्रमण का बेलछी अंचलाधिकारी ने किया निरीक्षण, बोले, "जल्द चलेगा अभियान1
- तिरंगे की शान में गूंजा घाटकुसुम्भा का विधालय, छात्र-छात्राओं ने निकाली भव्य देशभक्ति रैली शेखपुरा। आज बुधवार, 12 अगस्त 2026 को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत घाटकुसुम्भा मध्य विद्यालय से भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विश्वजीत कुमार ने किया। हाथों में तिरंगा और जुबां पर देशभक्ति के नारों के साथ विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राएं रैली में शामिल हुए। पूरा वातावरण भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंज उठा। रैली मध्य विद्यालय घाटकुसुम्भा से शुरू होकर आसपास के क्षेत्रों से गुजरते हुए लोगों को हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक किया। इस दौरान बच्चों ने तिरंगे की आन, बान और शान बनाए रखने तथा प्रत्येक घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का संदेश दिया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विश्वजीत कुमार ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान 9 से 17 अगस्त तक चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति और राष्ट्रगौरव की भावना को और मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत विद्यालयों में रंगोली, तिरंगा सेल्फी, तिरंगा रंगोली, तिरंगा रैली सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। रैली में प्रधानाध्यापक अरविन्द्र कुमार, शिक्षक सुभाष कुमार, अनुपम कुमारी, सविता कुमारी, भव्य किशोर, मनीष कुमार, धर्मेंद्र कुमार, मनीष दुबे, चंदन कुमार, लंकेश्वर केवट सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।1
- यह नारेपुर धर्मपुर मध्य विद्यालय का विडियो है इतने बच्चे मैदान मे मौजुद है लेकिन.यहां पर बच्चो के खेलने का ब्यबस्था ही नहीं है यहां के मुखिया,वार्ड, सरपंच, पंचायत समिति, BJP के नेता श्री सुरेंदर मेहता जी सभी लोगों सिर्फ भोज खाने मैं लगे हुए है यहां के शिक्षा ब्यबस्था पर किसी भी नेता का ध्यान ही नहीं है यही करते है BJP का सरकार और सभी लोग 10 हजार रूपए लेके वोट दीजिए तभी तो आपके बच्चे के भभिया के साथ खेलता है, 🙏🏽🙏🏽🙏🏽🙏🏽1
- बेगूसराय- उच्च विद्यालय के परना में साइबर थाना की पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, दी गई जानकारी उच्च विद्यालय परना में साइबर थाना की पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया. इस बात की जानकारी मंगलवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में जागरूकता अभियान के दौरान छात्र- छात्राओं को साइबर अपराध से बचने के बारे में बिंदुबार बताया गया. उन्होंने कहा कि यदि छात्र-छात्राएं अभी से ही साइबर अपराध के बचाव के बारे में जान जाएंगे, तो वह अपने आसपास के लोगों को भी इसके बारे में जागरूक करने का काम करेंगे.1
- मोकामा रेफरल अस्पताल पहुंचीं बाढ़ SDM, व्यवस्था का लिया जायजा | मोकामा रेफरल अस्पताल पहुंचीं बाढ़ एसडीएम, व्यवस्था का लिया जायजा स्वराज भारत लाइव की खबर के बाद प्रशासन हरकत में, डॉक्टरों की अनुपस्थिति पर पहले ही मांगा जा चुका है स्पष्टीकरण मोकामा। मोकामा रेफरल अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर की बदहाल व्यवस्था को लेकर स्वराज भारत लाइव ने सोमवार को ग्राउंड जीरो से खबर प्रमुखता से दिखाई थी। खबर में अस्पताल में चिकित्सकों की अनुपस्थिति, इलाज के लिए परेशान मरीजों और ओपीडी के बाहर घंटों इंतजार करते मरीजों की स्थिति को सामने लाया गया था। खबर के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मोकामा रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. वैद्यनाथ प्रसाद से स्पष्टीकरण भी मांगा। सिविल सर्जन की ओर से जारी पत्र में 10 अगस्त की सुबह अस्पताल में चिकित्सक के मौजूद नहीं रहने की शिकायत का उल्लेख किया गया है। अधिकारियों द्वारा प्रभारी से संपर्क करने का प्रयास किए जाने के बावजूद संपर्क नहीं हो पाने की बात भी पत्र में कही गई है। सिविल सर्जन ने स्पष्टीकरण का जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही है। इसी क्रम में बुधवार को प्रशासनिक महकमा भी हरकत में आया। बाढ़ एसडीएम गरिमा लोहिया और मोकामा बीडीओ रवि कुमार मोकामा रेफरल अस्पताल पहुंचे और अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने अस्पताल के वार्ड, आपातकालीन सेवा, ट्रॉमा सेंटर और परिसर का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर और वार्डों में गंदगी देखकर एसडीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। सोमवार को स्वराज भारत लाइव की ग्राउंड रिपोर्ट में यह भी सामने आया था कि चिकित्सक की अनुपस्थिति के कारण मरीज इलाज के लिए परेशान थे। एक मरीज को इलाज के लिए इंतजार करना पड़ा, जबकि इलाज के अभाव में एक मरीज की मौत होने की बात भी सामने आई थी। वहीं, कई मरीज ओपीडी के बाहर घंटों डॉक्टर का इंतजार करते नजर आए थे। बुधवार के औचक निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने अस्पताल की व्यवस्थाओं और कमियों का जायजा लेते हुए उन्हें जल्द दुरुस्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि मरीजों के इलाज और अस्पताल की व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही सामने आने पर जिम्मेदार कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की बात भी कही गई।1
- बेगूसराय के चर्चित डॉ राजेश कुमार देश के महापुरुष के नाम पर. भामाशाह. सिमरिया के सिक्स लाइन का नाम रखने पर राजनीतिक में चर्चा तेज. तेली समाज के महापुरुष से भामाशाह... उनके नाम पर सिमरिया सिक्स लाइन का नवीनीकरण करने को लेकर सांसद और विधायक के मांग कर रहे हैं..2
- पटना के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में 11 अगस्त की शाम हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, घटना में करीब 30 वर्षीय ज्ञानदीप कुमार की मौत हो गई थी, जबकि उनकी 55 वर्षीय मां सुनीता देवी भी गंभीर रूप से घायल हुई थीं और उनका इलाज पीएमसीएच, पटना में चल रहा है। मामले को लेकर मृतक के भाई दीपक कुमार की शिकायत पर बख्तियारपुर थाना में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में भारतीय न्याय संहिता और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में दो थानों के पुलिस पदाधिकारियों को शामिल करते हुए एसआईटी का गठन किया गया। एसआईटी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीनानाथ पिता श्री राम के रूप में बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ और मामले की आगे की जांच जारी है। पुलिस अन्य नामजद आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। फिलहाल बख्तियारपुर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को मामले के उद्भेदन की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।1