logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पटना के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में 11 अगस्त की शाम हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, घटना में करीब 30 वर्षीय ज्ञानदीप कुमार की मौत हो गई थी, जबकि उनकी 55 वर्षीय मां सुनीता देवी भी गंभीर रूप से घायल हुई थीं और उनका इलाज पीएमसीएच, पटना में चल रहा है। मामले को लेकर मृतक के भाई दीपक कुमार की शिकायत पर बख्तियारपुर थाना में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में भारतीय न्याय संहिता और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में दो थानों के पुलिस पदाधिकारियों को शामिल करते हुए एसआईटी का गठन किया गया। एसआईटी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीनानाथ पिता श्री राम के रूप में बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ और मामले की आगे की जांच जारी है। पुलिस अन्य नामजद आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। फिलहाल बख्तियारपुर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को मामले के उद्भेदन की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

4 hrs ago
user_GOVIND KUMAR
GOVIND KUMAR
Local News Reporter बाढ़, पटना, बिहार•
4 hrs ago

पटना के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में 11 अगस्त की शाम हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, घटना में करीब 30 वर्षीय ज्ञानदीप कुमार की मौत हो गई थी, जबकि उनकी 55 वर्षीय मां सुनीता देवी भी गंभीर रूप से घायल हुई थीं और उनका इलाज पीएमसीएच, पटना में चल रहा है। मामले को लेकर मृतक के भाई दीपक कुमार की शिकायत पर बख्तियारपुर थाना में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में भारतीय न्याय संहिता और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में दो थानों के पुलिस पदाधिकारियों को शामिल करते हुए एसआईटी का गठन किया गया। एसआईटी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीनानाथ पिता श्री राम के रूप में बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ और मामले की आगे की जांच जारी है। पुलिस अन्य नामजद आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। फिलहाल बख्तियारपुर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को मामले के उद्भेदन की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

More news from बिहार and nearby areas
  • पंडारक के छपेड़ातर स्कूल में एक छात्र ने क्लास में भोजपुरी गाना बजाने से रोकने पर शिक्षक की ही पिटाई कर दी। स्मार्ट क्लास में बच्चियां भी पढ़ाई कर रही थी। तभी क्लास में गांव के कुछ बच्चों ने मोबाइल पर भोजपुरी गाना बजा दिया और शिक्षक के सामने ही लड़कियों पर कमेंट करने लगे। शिक्षक ने बच्चों का मोबाइल छीन लिया और उनके पैरेंट्स को स्कूल में बुलाने के लिए कहा। इस बात से नाराज होकर एक छात्र ने शिक्षक को बाहर देख लेने की धमकी दी। स्कूल में छुट्टी के बाद जब सभी शिक्षक घर जाने लगे, तभी एक छात्र ने गमछे से अपना मुँह ढंक कर शिक्षक को ऑटो से जबरदस्ती उतार लिया और एक डंडे से पिटाई शुरू कर दी। इसके साथ ही छात्र ने उनका मोबाइल, बैग और लैपटॉप भी छीन लिया। स्कूल के अन्य शिक्षक पीड़ित शिक्षक को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
    1
    पंडारक के छपेड़ातर स्कूल में एक छात्र ने क्लास में भोजपुरी गाना बजाने से रोकने पर शिक्षक की ही पिटाई कर दी। स्मार्ट क्लास में बच्चियां भी पढ़ाई कर रही थी। तभी क्लास में गांव के कुछ बच्चों ने मोबाइल पर भोजपुरी गाना बजा दिया और शिक्षक के सामने ही लड़कियों पर कमेंट करने लगे। शिक्षक ने बच्चों का मोबाइल छीन लिया और उनके पैरेंट्स को स्कूल में बुलाने के लिए कहा। इस बात से नाराज होकर एक छात्र ने शिक्षक को बाहर देख लेने की धमकी दी। स्कूल में छुट्टी के बाद जब सभी शिक्षक घर जाने लगे, तभी एक छात्र ने गमछे से अपना मुँह ढंक कर शिक्षक को ऑटो से जबरदस्ती उतार लिया और एक डंडे से पिटाई शुरू कर दी। इसके साथ ही छात्र ने उनका मोबाइल, बैग और लैपटॉप भी छीन लिया। स्कूल के अन्य शिक्षक पीड़ित शिक्षक को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
    user_GOVIND KUMAR
    GOVIND KUMAR
    Local News Reporter बाढ़, पटना, बिहार•
    2 hrs ago
  • मोहनपुर प्रखंड के रसलपुर स्थित न्यू गुरुकुल पब्लिक स्कूल में बुधवार को मनाया गया विश्व हाथी दिवस । मोहनपुर प्रखंड के रसलपुर स्थित न्यू गुरुकुल पब्लिक स्कूल में बुधवार को मनाया गया विश्व हाथी दिवस । समस्तीपुर कार्यक्रम के अध्यक्षता प्रधानाध्यापक सुभाष कुमार सिंह ने की जबकि संचालन शिक्षक सह गंगा प्रहरी संतोष पोद्दार ने किया। कार्यक्रम में भारतीय वन्य जीव संस्थान के प्रोजेक्ट अस्सिटेंट कुणाल कुमार सिंह ने कहा कि हाथी को जंगल का इंजीनियर कहा जाता है। हाथी जहां भी जाते हैं वहां की जैव विविधता को बनाए रखने और जंगल के प्राकृतिक संतुलन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि एक व्यस्क हाथी प्रतिदिन लगभग 18 घंटे तक भोजन करता है। और इस दौरान करीब 200 किलोग्राम से अधिक ताजी वनस्पतियों को खा सकता है। भोजन करते समय हाथी लगातार मल त्याग भी करता है।और ऐसा एक दिन में वह 16 से 18 बार करता है यही कारण है कि उसका गोबर जंगल में बीजों के प्रसार एवं नयी वनस्पतियों के उगने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हाथी इंफ्रासाऊंड और अल्ट्रासाउंड के माध्यम से एक दूसरे से संवाद करते हैं इसे इंसान सुन नहीं सकते हैं। हाथियों का मस्तिष्क लगभग 5 किलोग्राम का होता है। और यही कारण है कि इन्हें धरती के सबसे बुद्धिमान जीवो में गिना जाता है। हाथी सामाजिक जीव है और ये आमतौर पर मादा हाथी के नेतृत्व वाले झुंड में रहते हैं जबकि व्यस्क हाथी अकेले रहना पसंद करते हैं। हाथियों की आबादी धीरे-धीरे बढ़ती है क्योंकि मादा हाथी सामान्यतः चार से पांच वर्ष के अंतराल पर सिर्फ एक सावन (बच्चे) को जन्म देती है। कभी-कभी मादा हाथी बहुत ज्यादा आक्रामक भी हो जाती है। जिसका मुख्य कारण मस्ट नमक अवस्था जैसे उसके शरीर में टेस्टोसटैरोन का स्तर बढ़ जाता है। कुणाल ने बच्चों को यह भी बताया कि हाथी अक्सर मिट्टी, धूल एवं पानी के साथ स्नान करना पसंद करता है। इस कार्यक्रम के मौके पर उपस्थित शिक्षक कंचन कुमारी, रजनी कुमारी, शिवानी सिंह,किट्टू कुमारी, विशाल सिंह ,रमन कुमार ,मुन्ना कुमार बाल गंगा प्रहरी के रूप में बच्चे मोनू, हॉर्स, केशव ,सौरभ , आकांक्षा अर्पिता, ऋषिकेश, रोहित, आयुष, रितिका आदि उपस्थित रहे।
    1
    मोहनपुर प्रखंड के रसलपुर स्थित न्यू गुरुकुल पब्लिक स्कूल में बुधवार को मनाया गया विश्व हाथी दिवस ।
मोहनपुर प्रखंड के रसलपुर स्थित न्यू गुरुकुल पब्लिक स्कूल में बुधवार को मनाया गया विश्व हाथी दिवस ।
समस्तीपुर 
कार्यक्रम के अध्यक्षता प्रधानाध्यापक सुभाष कुमार सिंह ने की 
जबकि संचालन शिक्षक सह गंगा प्रहरी संतोष पोद्दार ने किया।
कार्यक्रम में भारतीय वन्य जीव संस्थान के प्रोजेक्ट अस्सिटेंट कुणाल कुमार सिंह ने कहा कि हाथी को जंगल का इंजीनियर कहा जाता है।
हाथी जहां भी जाते हैं वहां की जैव विविधता को बनाए रखने  और जंगल के प्राकृतिक संतुलन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 
उन्होंने यह भी बताया कि एक व्यस्क हाथी  प्रतिदिन लगभग 18 घंटे तक भोजन करता है। 
और इस दौरान करीब 200 किलोग्राम से अधिक ताजी वनस्पतियों को खा सकता है।
भोजन करते समय हाथी लगातार मल त्याग भी करता है।और ऐसा एक दिन में वह 16 से 18 बार करता है
यही कारण है कि उसका गोबर जंगल में बीजों के प्रसार एवं नयी वनस्पतियों के उगने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
हाथी इंफ्रासाऊंड और अल्ट्रासाउंड के माध्यम से एक दूसरे से संवाद करते हैं इसे इंसान सुन नहीं सकते हैं।
हाथियों का मस्तिष्क लगभग 5 किलोग्राम का होता है। और यही कारण है कि इन्हें धरती के सबसे बुद्धिमान जीवो में गिना जाता है। 
हाथी सामाजिक जीव है 
और ये आमतौर पर मादा  हाथी  के नेतृत्व वाले झुंड में रहते हैं
जबकि व्यस्क हाथी अकेले रहना पसंद करते हैं।
हाथियों की आबादी धीरे-धीरे बढ़ती है क्योंकि मादा हाथी सामान्यतः चार से पांच वर्ष के अंतराल पर सिर्फ एक सावन (बच्चे) को जन्म देती है।
कभी-कभी मादा हाथी बहुत ज्यादा आक्रामक भी हो जाती है।
जिसका मुख्य कारण मस्ट नमक अवस्था जैसे उसके शरीर में टेस्टोसटैरोन का स्तर बढ़ जाता है।
कुणाल ने बच्चों को यह भी बताया कि हाथी अक्सर मिट्टी, धूल एवं पानी के साथ स्नान करना पसंद करता है।
इस कार्यक्रम के मौके पर उपस्थित शिक्षक कंचन कुमारी, रजनी कुमारी, शिवानी सिंह,किट्टू कुमारी, विशाल सिंह ,रमन कुमार ,मुन्ना कुमार 
बाल गंगा प्रहरी के रूप में बच्चे मोनू, हॉर्स, केशव ,सौरभ , आकांक्षा अर्पिता, ऋषिकेश, रोहित, आयुष, रितिका आदि उपस्थित रहे।
    user_CHUNNU KUMAR SINGH
    CHUNNU KUMAR SINGH
    Local News Reporter मोहिउद्दीननगर, समस्तीपुर, बिहार•
    3 hrs ago
  • बांका के कार्यपालक अभियंता पर विशेष निगरानी इकाई का कसा शिकंजा आय से अधिक संपत्ति मामले में चार ठिकानों पर छापेमारी भ्रष्टाचार की जड़ें गांवों तक, बिहार के देहात में विकास कार्यों पर उठ रहे सवाल विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने लघु जल संसाधन विभाग, बांका प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता हरेंद्र कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज कर पटना के दो आवासीय परिसरों, बांका स्थित सरकारी कार्यालय व आवास तथा वैशाली जिले के पातेपुर के सिमरवाड़ा रमौली चौक स्थित पैतृक घर समेत चार ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। सूत्रों के अनुसार तलाशी में लाखों रुपये नकद और भारी मात्रा में सोने-चांदी के कीमती आभूषण बरामद हुए हैं। यह कार्रवाई एक बार फिर संकेत देती है कि विकास कार्यों में भ्रष्टाचार की शिकायतें केवल शहरों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि बिहार के ग्रामीण इलाकों में भी ऐसी स्थिति लगातार सामने आ रही है।
    1
    बांका के कार्यपालक अभियंता पर विशेष निगरानी इकाई का कसा शिकंजा 
आय से अधिक संपत्ति मामले में चार ठिकानों पर छापेमारी
भ्रष्टाचार की जड़ें गांवों तक, बिहार के देहात में विकास कार्यों पर उठ रहे सवाल
विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने लघु जल संसाधन विभाग, बांका प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता हरेंद्र कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज कर पटना के दो आवासीय परिसरों, बांका स्थित सरकारी कार्यालय व आवास तथा वैशाली जिले के पातेपुर के सिमरवाड़ा रमौली चौक स्थित पैतृक घर समेत चार ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। सूत्रों के अनुसार तलाशी में लाखों रुपये नकद और भारी मात्रा में सोने-चांदी के कीमती आभूषण बरामद हुए हैं। यह कार्रवाई एक बार फिर संकेत देती है कि विकास कार्यों में भ्रष्टाचार की शिकायतें केवल शहरों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि बिहार के ग्रामीण इलाकों में भी ऐसी स्थिति लगातार सामने आ रही है।
    user_Vijay Raj Journalist
    Vijay Raj Journalist
    पत्रकार मोहिउद्दीननगर, समस्तीपुर, बिहार•
    6 hrs ago
  • स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल के निदेशक ने स्वतंत्रता दिवस पर दिए शुभकामना संदेश। समस्तीपुर मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत राजाजान स्थित स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल के निदेशक शेफाली श्री ने आप सभी क्षेत्र वासियों एवं नगर वासियों को इस स्कूल के उद्घाटन समारोह एवं झंडातोलन में आने का आमंत्रित किए हैं।
    1
    स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल के निदेशक ने स्वतंत्रता दिवस पर दिए शुभकामना संदेश।
समस्तीपुर 
मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत राजाजान स्थित स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल के निदेशक शेफाली श्री ने आप सभी क्षेत्र वासियों एवं नगर वासियों को इस स्कूल के उद्घाटन समारोह एवं झंडातोलन में आने का आमंत्रित किए  हैं।
    user_Chunnu Kumar Singh
    Chunnu Kumar Singh
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    3 hrs ago
  • बख्तियारपुर हत्याकांड में 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी गिरफ्तार बख्तियारपुर हत्याकांड में 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी गिरफ्तार बख्तियारपुर। थाना क्षेत्र में 11 अगस्त की शाम हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना में करीब 30 वर्षीय ज्ञानदीप कुमार की मौत हो गई थी, जबकि उनकी 55 वर्षीय मां सुनीता देवी गंभीर रूप से घायल हुई थीं। उनका इलाज पीएमसीएच, पटना में चल रहा है। मृतक के भाई दीपक कुमार की शिकायत पर बख्तियारपुर थाना में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में भारतीय न्याय संहिता और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में दो थानों के पुलिस पदाधिकारियों को शामिल कर एसआईटी गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी दीनानाथ, पिता श्री राम, को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। साथ ही अन्य नामजद आरोपियों की भूमिका की भी जांच जारी है। बाइट: कुंदन कुमार, ग्रामीण एसपी, पटना
    1
    बख्तियारपुर हत्याकांड में 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी गिरफ्तार
बख्तियारपुर हत्याकांड में 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी गिरफ्तार
बख्तियारपुर। थाना क्षेत्र में 11 अगस्त की शाम हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना में करीब 30 वर्षीय ज्ञानदीप कुमार की मौत हो गई थी, जबकि उनकी 55 वर्षीय मां सुनीता देवी गंभीर रूप से घायल हुई थीं। उनका इलाज पीएमसीएच, पटना में चल रहा है।
मृतक के भाई दीपक कुमार की शिकायत पर बख्तियारपुर थाना में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में भारतीय न्याय संहिता और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में दो थानों के पुलिस पदाधिकारियों को शामिल कर एसआईटी गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी दीनानाथ, पिता श्री राम, को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। साथ ही अन्य नामजद आरोपियों की भूमिका की भी जांच जारी है।
बाइट: कुंदन कुमार, ग्रामीण एसपी, पटना
    user_Swaraj Bharat Live
    Swaraj Bharat Live
    Local News Reporter मोकामा, पटना, बिहार•
    4 hrs ago
  • सकसोहरा बाजार में अतिक्रमण का बेलछी अंचलाधिकारी ने किया निरीक्षण, बोले, "जल्द चलेगा अभियान
    1
    सकसोहरा बाजार में अतिक्रमण का बेलछी अंचलाधिकारी ने किया निरीक्षण, बोले, "जल्द चलेगा अभियान
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    3 hrs ago
  • बिहारी बीघा फोरलेन पर हाईवा की टक्कर से ट्रैक्टर सवार रेलकर्मी गंभीर रूप से घायल बाढ़। मोकामा से रेलवे का सामान ट्रैक्टर के माध्यम से बख्तियारपुर ले जाने के दौरान बिहारी बीघा फोरलेन पर एक तेज रफ्तार हाईवा ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार रेलकर्मी समेत कई लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर पर करीब चार लोग सवार थे। सभी लोग मोकामा से रेलवे का सामान लेकर बख्तियारपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बिहारी बीघा फोरलेन पर पीछे से आ रहे एक हाईवा ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर पर सवार लोग सड़क पर गिर गए। हादसे में कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं, जबकि ट्रैक्टर पर सवार रेलकर्मी कन्हैया सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल रेलकर्मी कन्हैया सिंह मोकामा थाना क्षेत्र के खेतलपुरा गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं और मोकामा में रेलवे विभाग में कार्यरत हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से घायलों को इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। घायल कन्हैया सिंह ने बताया कि वे ट्रैक्टर से रेलवे का सामान लेकर मोकामा से बख्तियारपुर जा रहे थे। इसी दौरान बिहारी बीघा फोरलेन पर हाईवा ने उनके ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जब कन्हैया सिंह के परिजनों को दुर्घटना की जानकारी मिली तो वे अस्पताल पहुंचे। इसके बाद परिजन बेहतर इलाज के लिए उन्हें दूसरे अस्पताल लेकर चले गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने फोरलेन पर वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही पर चिंता जताई। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है।
    1
    बिहारी बीघा फोरलेन पर हाईवा की टक्कर से ट्रैक्टर सवार रेलकर्मी गंभीर रूप से घायल

बाढ़। मोकामा से रेलवे का सामान ट्रैक्टर के माध्यम से बख्तियारपुर ले जाने के दौरान बिहारी बीघा फोरलेन पर एक तेज रफ्तार हाईवा ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार रेलकर्मी समेत कई लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर पर करीब चार लोग सवार थे। सभी लोग मोकामा से रेलवे का सामान लेकर बख्तियारपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बिहारी बीघा फोरलेन पर पीछे से आ रहे एक हाईवा ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर पर सवार लोग सड़क पर गिर गए। हादसे में कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं, जबकि ट्रैक्टर पर सवार रेलकर्मी कन्हैया सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल रेलकर्मी कन्हैया सिंह मोकामा थाना क्षेत्र के खेतलपुरा गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं और मोकामा में रेलवे विभाग में कार्यरत हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से घायलों को इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया।

घायल कन्हैया सिंह ने बताया कि वे ट्रैक्टर से रेलवे का सामान लेकर मोकामा से बख्तियारपुर जा रहे थे। इसी दौरान बिहारी बीघा फोरलेन पर हाईवा ने उनके ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं।

बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जब कन्हैया सिंह के परिजनों को दुर्घटना की जानकारी मिली तो वे अस्पताल पहुंचे। इसके बाद परिजन बेहतर इलाज के लिए उन्हें दूसरे अस्पताल लेकर चले गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने फोरलेन पर वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही पर चिंता जताई। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है।
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    11 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.