logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

* सर्विलांस / एसओजी व थाना तिलहर पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही में 06 वर्ष से फरार ₹25,000-₹25,000 के इनामिया अभियुक्तगण गिरफ्तार।* * श्रीमान पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर सौरभ दीक्षित के निर्देशन में सर्विलांस / एसओजी व थाना तिलहर पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए इनामिया वांछित अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार।* * अभियुक्त कपिल गंगवार व अभियुक्ता सुनीता गंगवार की गिरफ्तारी हेतु दिनांक 05.02.2025 मे पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर द्वारा ₹25,000-₹25,000 का पुरस्कार घोषित किया गया था।* * मु0अ0सं0 1019/2020 धारा 302 भादवि से संबंधित वांछित दोनों इनामिया अभियुक्त—कपिल गंगवार व सुनीता गंगवार—को थाना तिलहर पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम द्वारा सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया गया।* * अभियुक्ता सुनीता गंगवार ने अपने ननदोई/प्रेमी कपिल गंगवार के साथ मिलकर पति को विष देकर एवं गला दबाकर हत्या की थी।* श्रीमान पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा क्षेत्राधिकारी तिलहर के कुशल नेतृत्व में जनपद शाहजहाँपुर में वांछित/इनामिया अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 19.04.2026 को सर्विलांस, एसओजी एवं थाना तिलहर पुलिस टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए ₹25,000/- ₹25,000/- के इनामिया 02 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। उक्त कार्यवाही प्रभावी सूचना संकलन, मुखबिर खास की सूचना तथा सतत निगरानी के आधार पर संपन्न की गई। अभियुक्तगण विगत लगभग 06 वर्षों से फरार चल रहे थे तथा इनके विरुद्ध गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत था। गिरफ्तारी से बचने हेतु अभियुक्तगण द्वारा अपनी पहचान छिपाते हुए हिमाचल प्रदेश के जनपद सोलन, तहसील बद्दी अंतर्गत थाना बद्दी क्षेत्र के ग्राम झारमांझरी में रहकर निवास किया जा रहा था। इस दौरान अभियुक्त कपिल गंगवार द्वारा माउंटेन वैली पब्लिक स्कूल, बद्दी (जनपद सोलन) में शिक्षक के रूप में कार्य किया जा रहा था। इसी क्रम में आज दिनांक 19.04.2026 को समय करीब 10:30 बजे पुलिस टीम द्वारा सरयू पुलिया के पास से अभियुक्त 1. कपिल गंगवार पुत्र स्व० मोरध्वज गंगवार निवासी ग्राम राजनपुर थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर एवं 2. श्रीमती सुनीता गंगवार पत्नी स्व० सतीश गंगवार निवासी पिपरा थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है। *घटना का विवरण—* वादी श्री लेखराज पुत्र रामचरन निवासी ग्राम समधाना थाना कटरा जनपद शाहजहाँपुर के पुत्र सतीश चन्द्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो जाने के संबंध में थाना तिलहर पर मु0अ0सं0 1019/2020 धारा 302 भादवि बनाम प्रेमपाल, वीरावती, सुनीता एवं कपिल गंगवार के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्तगण प्रेमपाल एवं वीरावती की संलिप्तता असत्य पाई गई, जबकि अभियुक्ता सुनीता गंगवार पत्नी स्व0 सतीश निवासी पिपरा थाना तिलहर तथा अभियुक्त कपिल गंगवार पुत्र स्व0 मोरध्वज निवासी ग्राम राजनपुर थाना तिलहर के विरुद्ध आरोप प्रमाणित पाए गए।विवेचना से यह तथ्य प्रकाश में आया कि मृतक सतीश चन्द्र तिलहर में रहकर प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करता था तथा उसकी पत्नी सुनीता का अपने ही ननदोई कपिल गंगवार के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। उक्त संबंध की जानकारी होने पर मृतक द्वारा विरोध किया गया, जिस पर अवसर पाकर अभियुक्तगण सुनीता एवं कपिल गंगवार द्वारा योजनाबद्ध तरीके से सतीश के भोजन में विष मिलाकर उसे दिया गया तथा बाद में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई।घटना के उपरांत दोनों अभियुक्तगण लगातार फरार चल रहे थे, जिन पर ₹25,000/- प्रत्येक का पुरस्कार घोषित किया गया था। गिरफ्तारी से बचने हेतु अभियुक्तगण प्रारंभिक लगभग 02 वर्ष तक नोएडा क्षेत्र में अपनी पहचान छिपाकर रहे, जहाँ कपिल गंगवार द्वारा अध्यापन कार्य किया गया। तत्पश्चात विगत लगभग 04 वर्षों से हिमाचल प्रदेश में गुप्त रूप से निवास करते हुए जीवनयापन कर रहे थे। घटना के समय अभियुक्त कपिल गंगवार द्वारा ओ०सी०एफ० में अप्रेन्टिस का कार्य भी किया जा रहा था।अभियुक्तगण की गिरफ्तारी सुनिश्चित कराने हेतु मु0अ0सं0 368/2022 धारा 174-ए भादवि बनाम सुनीता एवं कपिल गंगवार पंजीकृत कर आरोप पत्र मा0 न्यायालय प्रेषित किया गया, जो वर्तमान में विचाराधीन है। साथ ही मुख्य वाद सं0 25737/2022 धारा 302 भादवि थाना तिलहर बनाम सुनीता आदि मा0 न्यायालय में विचाराधीन है, जिसकी अगली तिथि 24.05.2026 नियत है।इसी क्रम में आज दिनांक 19.04.2026 को थाना तिलहर पुलिस, एसओजी एवं सर्विलांस टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए उपरोक्त दोनों ₹25,000/- के इनामिया वांछित अभियुक्त 1. कपिल गंगवार पुत्र स्व0 मोरध्वज गंगवार निवासी ग्राम राजनपुर थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर तथा 2. श्रीमती सुनीता गंगवार पत्नी स्व0 सतीश गंगवार निवासी पिपरा थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

5 hrs ago
user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
Security Guard शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago
94daf117-1c52-48c8-9ce8-732cef6ee034

* सर्विलांस / एसओजी व थाना तिलहर पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही में 06 वर्ष से फरार ₹25,000-₹25,000 के इनामिया अभियुक्तगण गिरफ्तार।* * श्रीमान पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर सौरभ दीक्षित के निर्देशन में सर्विलांस / एसओजी व थाना तिलहर पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए इनामिया वांछित अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार।* * अभियुक्त कपिल गंगवार व अभियुक्ता सुनीता गंगवार की गिरफ्तारी हेतु दिनांक 05.02.2025 मे पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर द्वारा ₹25,000-₹25,000 का पुरस्कार घोषित किया गया था।* * मु0अ0सं0 1019/2020 धारा 302 भादवि से संबंधित वांछित दोनों इनामिया अभियुक्त—कपिल गंगवार व सुनीता गंगवार—को थाना तिलहर पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम द्वारा सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया गया।* * अभियुक्ता सुनीता गंगवार ने अपने ननदोई/प्रेमी कपिल गंगवार के साथ मिलकर पति को विष देकर एवं गला दबाकर हत्या की थी।* श्रीमान पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में एवं अपर पुलिस

847fea3a-d897-4c8f-8655-011acb301c32

अधीक्षक ग्रामीण तथा क्षेत्राधिकारी तिलहर के कुशल नेतृत्व में जनपद शाहजहाँपुर में वांछित/इनामिया अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 19.04.2026 को सर्विलांस, एसओजी एवं थाना तिलहर पुलिस टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए ₹25,000/- ₹25,000/- के इनामिया 02 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। उक्त कार्यवाही प्रभावी सूचना संकलन, मुखबिर खास की सूचना तथा सतत निगरानी के आधार पर संपन्न की गई। अभियुक्तगण विगत लगभग 06 वर्षों से फरार चल रहे थे तथा इनके विरुद्ध गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत था। गिरफ्तारी से बचने हेतु अभियुक्तगण द्वारा अपनी पहचान छिपाते हुए हिमाचल प्रदेश के जनपद सोलन, तहसील बद्दी अंतर्गत थाना बद्दी क्षेत्र के ग्राम झारमांझरी में रहकर निवास किया जा रहा था। इस दौरान अभियुक्त कपिल गंगवार द्वारा माउंटेन वैली पब्लिक स्कूल, बद्दी (जनपद सोलन) में शिक्षक के रूप में कार्य किया जा रहा था। इसी क्रम में

आज दिनांक 19.04.2026 को समय करीब 10:30 बजे पुलिस टीम द्वारा सरयू पुलिया के पास से अभियुक्त 1. कपिल गंगवार पुत्र स्व० मोरध्वज गंगवार निवासी ग्राम राजनपुर थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर एवं 2. श्रीमती सुनीता गंगवार पत्नी स्व० सतीश गंगवार निवासी पिपरा थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है। *घटना का विवरण—* वादी श्री लेखराज पुत्र रामचरन निवासी ग्राम समधाना थाना कटरा जनपद शाहजहाँपुर के पुत्र सतीश चन्द्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो जाने के संबंध में थाना तिलहर पर मु0अ0सं0 1019/2020 धारा 302 भादवि बनाम प्रेमपाल, वीरावती, सुनीता एवं कपिल गंगवार के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्तगण प्रेमपाल एवं वीरावती की संलिप्तता असत्य पाई गई, जबकि अभियुक्ता सुनीता गंगवार पत्नी स्व0 सतीश निवासी पिपरा थाना तिलहर तथा अभियुक्त कपिल गंगवार पुत्र स्व0 मोरध्वज निवासी ग्राम

राजनपुर थाना तिलहर के विरुद्ध आरोप प्रमाणित पाए गए।विवेचना से यह तथ्य प्रकाश में आया कि मृतक सतीश चन्द्र तिलहर में रहकर प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करता था तथा उसकी पत्नी सुनीता का अपने ही ननदोई कपिल गंगवार के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। उक्त संबंध की जानकारी होने पर मृतक द्वारा विरोध किया गया, जिस पर अवसर पाकर अभियुक्तगण सुनीता एवं कपिल गंगवार द्वारा योजनाबद्ध तरीके से सतीश के भोजन में विष मिलाकर उसे दिया गया तथा बाद में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई।घटना के उपरांत दोनों अभियुक्तगण लगातार फरार चल रहे थे, जिन पर ₹25,000/- प्रत्येक का पुरस्कार घोषित किया गया था। गिरफ्तारी से बचने हेतु अभियुक्तगण प्रारंभिक लगभग 02 वर्ष तक नोएडा क्षेत्र में अपनी पहचान छिपाकर रहे, जहाँ कपिल गंगवार द्वारा अध्यापन कार्य किया गया। तत्पश्चात विगत लगभग 04 वर्षों से हिमाचल प्रदेश में गुप्त रूप से निवास करते

हुए जीवनयापन कर रहे थे। घटना के समय अभियुक्त कपिल गंगवार द्वारा ओ०सी०एफ० में अप्रेन्टिस का कार्य भी किया जा रहा था।अभियुक्तगण की गिरफ्तारी सुनिश्चित कराने हेतु मु0अ0सं0 368/2022 धारा 174-ए भादवि बनाम सुनीता एवं कपिल गंगवार पंजीकृत कर आरोप पत्र मा0 न्यायालय प्रेषित किया गया, जो वर्तमान में विचाराधीन है। साथ ही मुख्य वाद सं0 25737/2022 धारा 302 भादवि थाना तिलहर बनाम सुनीता आदि मा0 न्यायालय में विचाराधीन है, जिसकी अगली तिथि 24.05.2026 नियत है।इसी क्रम में आज दिनांक 19.04.2026 को थाना तिलहर पुलिस, एसओजी एवं सर्विलांस टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए उपरोक्त दोनों ₹25,000/- के इनामिया वांछित अभियुक्त 1. कपिल गंगवार पुत्र स्व0 मोरध्वज गंगवार निवासी ग्राम राजनपुर थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर तथा 2. श्रीमती सुनीता गंगवार पत्नी स्व0 सतीश गंगवार निवासी पिपरा थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • नाबालिग से छेड़छाड़ व तेजाब से हमला करने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
    1
    नाबालिग से छेड़छाड़ व तेजाब से हमला करने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    27 min ago
  • Post by Dharmendra kumar mishra
    1
    Post by Dharmendra kumar mishra
    user_Dharmendra kumar mishra
    Dharmendra kumar mishra
    शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    43 min ago
  • शाहजहांपुर/पुवायां। पुवायां विधानसभा के संभावित प्रत्याशी जितेंद्र प्रसाद ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए सड़क हादसे में घायल लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई। जानकारी के अनुसार वह एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गोला गोकर्णनाथ जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में संसारपुर के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और घायल सड़क किनारे तड़पते रहे। घटना देखकर जितेंद्र प्रसाद तुरंत अपनी गाड़ी से उतरे और बिना देर किए घायलों को खुद अपनी गाड़ी में बैठाकर सीएचसी गोला पहुंचाया, जहां उनका उपचार शुरू कराया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि समय रहते अस्पताल पहुंचने से घायलों को तुरंत इलाज मिल सका। क्षेत्रवासियों ने इस संवेदनशील पहल की सराहना करते हुए कहा कि राजनीति से ऊपर उठकर दिखाई गई यह इंसानियत समाज के लिए प्रेरणादायक है। इस मानवीय कदम ने कार्यक्रम से पहले ही क्षेत्र में सकारात्मक संदेश दे दिया और लोगों के बीच उनकी छवि और मजबूत हुई।
    1
    शाहजहांपुर/पुवायां। पुवायां विधानसभा के संभावित प्रत्याशी जितेंद्र प्रसाद ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए सड़क हादसे में घायल लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई।
जानकारी के अनुसार वह एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गोला गोकर्णनाथ जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में संसारपुर के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और घायल सड़क किनारे तड़पते रहे।
घटना देखकर जितेंद्र प्रसाद तुरंत अपनी गाड़ी से उतरे और बिना देर किए घायलों को खुद अपनी गाड़ी में बैठाकर सीएचसी गोला पहुंचाया, जहां उनका उपचार शुरू कराया गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि समय रहते अस्पताल पहुंचने से घायलों को तुरंत इलाज मिल सका। क्षेत्रवासियों ने इस संवेदनशील पहल की सराहना करते हुए कहा कि राजनीति से ऊपर उठकर दिखाई गई यह इंसानियत समाज के लिए प्रेरणादायक है।
इस मानवीय कदम ने कार्यक्रम से पहले ही क्षेत्र में सकारात्मक संदेश दे दिया और लोगों के बीच उनकी छवि और मजबूत हुई।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • शाहजहांपुर: थाना जलालाबाद क्षेत्र के ग्राम राजपुरा नगला में ग्राम प्रधान व उनके सहयोगियों द्वारा बिना अनुमति सरकारी भूमि पर एक महापुरुष की प्रतिमा स्थापित किए जाने का मामला सामने आया। सूचना मिलने पर पुलिस व प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों को समझाकर प्रतिमा को हटवा दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने बताया कि मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।
    1
    शाहजहांपुर: थाना जलालाबाद क्षेत्र के ग्राम राजपुरा नगला में ग्राम प्रधान व उनके सहयोगियों द्वारा बिना अनुमति सरकारी भूमि पर एक महापुरुष की प्रतिमा स्थापित किए जाने का मामला सामने आया। सूचना मिलने पर पुलिस व प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों को समझाकर प्रतिमा को हटवा दिया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने बताया कि मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by User5028
    4
    Post by User5028
    user_User5028
    User5028
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    5
    Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Security Guard शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Asha Rani
    1
    Post by Asha Rani
    user_Asha Rani
    Asha Rani
    City Star Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • 6 साल से फरार 25-25 हजार के इनामी पति-पत्नी गिरफ्तार, प्रेम प्रसंग में हुई थी हत्या ​#ShahjahanpurPolice #CrimeNews #UPPolice #Tilhar #BreakingNews #PoliceAction
    1
    6 साल से फरार 25-25 हजार के इनामी पति-पत्नी गिरफ्तार, प्रेम प्रसंग में हुई थी हत्या
​#ShahjahanpurPolice #CrimeNews #UPPolice #Tilhar #BreakingNews #PoliceAction
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.