हार्ट अटैक से थमा वीरता का सफर: बारामूला से बकराबाद तक गूंजा ‘अमर रहे’ का नारा, नम आंखों से दी गई कैप्टन अमन सिंह को अंतिम विदाई जम्मू–कश्मीर के बारामूला में तैनाती के दौरान असमय निधन का शिकार हुए कुशीनगर जनपद के हाटा क्षेत्र के बकराबाद निवासी वीर सपूत कैप्टन अमन सिंह का पार्थिव शरीर जब उनके पैतृक गांव पहुंचा, तो पूरा इलाका शोक और गर्व की भावनाओं से भर उठा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार ड्यूटी के दौरान उन्हें अचानक हृदयाघात (हार्ट अटैक) आया, जिसके बाद उनका निधन हो गया। देश सेवा में समर्पित इस जांबाज अधिकारी को अंतिम विदाई देने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। कैप्टन अमन सिंह संवेदनशील क्षेत्र में तैनात रहकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही गांव और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। जैसे ही तिरंगे में लिपटा उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, वातावरण “भारत माता की जय” और “अमर रहे” के नारों से गूंज उठा। हर आंख नम थी, लेकिन सिर गर्व से ऊंचा था। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, सांसद विजय दुबे तथा विधायक मोहन वर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इसके अलावा जिलाधिकारी (डीएम), पुलिस अधीक्षक (एसपी), संबंधित उपजिलाधिकारी (एसडीएम), तहसीलदार तथा अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। सभी ने पुष्पचक्र अर्पित कर वीर सपूत को श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना प्रदान की। अधिकारियों ने कहा कि कैप्टन अमन सिंह की कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। गांव में अद्भुत भाईचारे और एकता की मिसाल देखने को मिली। हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग कंधे से कंधा मिलाकर अपने वीर बेटे को अंतिम विदाई देने पहुंचे। मुस्लिम समाज के लोगों ने सम्मान स्वरूप अजान की आवाज धीमी कर दी, ताकि श्रद्धांजलि कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हो सके। यह दृश्य गंगा-जमुनी तहजीब की सजीव तस्वीर बन गया। अंतिम यात्रा के दौरान पूरे गांव में सन्नाटा पसरा रहा। हर व्यक्ति के मन में दुःख के साथ-साथ गर्व की भावना भी थी। कैप्टन अमन सिंह का समर्पित जीवन और उनका आकस्मिक निधन क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका नाम सदैव सम्मान और श्रद्धा के साथ लिया जाएगा।

- जम्मू–कश्मीर के बारामूला में तैनाती के दौरान असमय निधन का शिकार हुए कुशीनगर जनपद के हाटा क्षेत्र के बकराबाद निवासी वीर सपूत कैप्टन अमन सिंह का पार्थिव शरीर जब उनके पैतृक गांव पहुंचा, तो पूरा इलाका शोक और गर्व की भावनाओं से भर उठा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार ड्यूटी के दौरान उन्हें अचानक हृदयाघात (हार्ट अटैक) आया, जिसके बाद उनका निधन हो गया। देश सेवा में समर्पित इस जांबाज अधिकारी को अंतिम विदाई देने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। कैप्टन अमन सिंह संवेदनशील क्षेत्र में तैनात रहकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही गांव और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। जैसे ही तिरंगे में लिपटा उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, वातावरण “भारत माता की जय” और “अमर रहे” के नारों से गूंज उठा। हर आंख नम थी, लेकिन सिर गर्व से ऊंचा था। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, सांसद विजय दुबे तथा विधायक मोहन वर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इसके अलावा जिलाधिकारी (डीएम), पुलिस अधीक्षक (एसपी), संबंधित उपजिलाधिकारी (एसडीएम), तहसीलदार तथा अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। सभी ने पुष्पचक्र अर्पित कर वीर सपूत को श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना प्रदान की। अधिकारियों ने कहा कि कैप्टन अमन सिंह की कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। गांव में अद्भुत भाईचारे और एकता की मिसाल देखने को मिली। हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग कंधे से कंधा मिलाकर अपने वीर बेटे को अंतिम विदाई देने पहुंचे। मुस्लिम समाज के लोगों ने सम्मान स्वरूप अजान की आवाज धीमी कर दी, ताकि श्रद्धांजलि कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हो सके। यह दृश्य गंगा-जमुनी तहजीब की सजीव तस्वीर बन गया। अंतिम यात्रा के दौरान पूरे गांव में सन्नाटा पसरा रहा। हर व्यक्ति के मन में दुःख के साथ-साथ गर्व की भावना भी थी। कैप्टन अमन सिंह का समर्पित जीवन और उनका आकस्मिक निधन क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका नाम सदैव सम्मान और श्रद्धा के साथ लिया जाएगा।1
- कैप्टन अमन कुमार सिंह का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव, राजकीय सम्मान से हुआ अंतिम संस्कार कुशीनगर के बकराबाद गांव के लाल, कैप्टन अमन कुमार सिंह का बारामुला में ड्यूटी के दौरान आकस्मिक निधन… राष्ट्र ने खोया अपना जांबाज़ सपूत। शहीद कैप्टन अमन सिंह का पार्थिव शरीर जब उनके घर पहुंचा, तो हाटा की धरती नम आंखों से अपने वीर को अंतिम सलाम करती दिखी। अंतिम सांस तक कर्तव्य पथ पर डटे रहे अमन अमर रहेंगे। 🙏🇮🇳 #श्रद्धांजलि #वीरसपूत #कैप्टनअमनसिंह #भारतीयसेना #कुशीनगर #हाटा #KushinagarNews #hatakushinagar #kushinagar1
- #चरस, #गांजा, #स्मैक_की_बिक्री की खबर चलाने पर पत्रकार के घर पर धावा, जान से मारने की धमकी #शाहजहांपुर। #थाना_सदर_बाजार क्षेत्र के #मोहल्ला #बीबीजई_हद्दफ_के_पक्का_तालाब पर कई #सालों_से #चरस, #गांजा_और_स्मैक_को_खुलेआम_बेचा_जाता_है। #इन_मादक_पदार्थों_को_खरीदने के लिए कई बार #स्कूली #बच्चे भी देखें गए हैं। इस क्षेत्र में कई युवक और महिलाएं इन मादक पदार्थो का धंधा कर रहे हैं। बताया जाता है कि इन मादक पदार्थो को सरगना खालिद उर्फ़ नन्हें और उसकी पत्नी के संरक्षण में बेचा जाता है। #इसकी_खबर_पत्रकार_अमित #सहाना_ने_सोशल_मीडिया_पर_वायरल_की। जिसको लेकर मादक पदार्थों का सरगना खालिद उर्फ़ नन्हें और उसकी पत्नी अपने कई साथियों के साथ पत्रकार अमित सहाना के घर पहुंच गए। पत्रकार से गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। उक्त लोगों ने पत्रकार को धमकी दी है कि सोशल मीडिया से पोस्ट हटा दो और दोबारा कोई खबर ना लिखना, वरना तुम्हें जान से हाथ धोना पड़ेगा। वहीं, पत्रकार अमित सहाना ने थाना सदर बाजार पुलिस को शिकायत पत्र देकर खालिद उर्फ़ नन्हें और उसकी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। UP Police शाहजहाँपुर पुलिस Shahjahanpur Police DM Shahjahanpur Admfr Shahjahanpur Uttar Pradesh Highlights Yogi adityanath c.m for u.p Nagar Ayukt Shahjahanpur Dig Bareilly Range Bareilly Dig Range Bareilly1
- भागवत कथा ज्योतिष शास्त्र तंत्र अनुसंधान 63925550391
- जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिक्षक कृष्ण मोहन द्वारा अपनी पीड़ा का वीडियो बनाकर व सुसाइट नोट में गम्भीर आरोप की जांच करने पहुंची टीम ने जहां एक ओर जांच कर रहीं थी वहीं दूसरी तरफ आजाद हिंद सेना के द्वारा कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर कार्यवाही की मांग की जा रही थी।2
- सऊदी अरब की जेल में बंद देवरिया का मजदूर, परिजनों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार रोजी-रोटी की तलाश में सात समंदर पार गया देवरिया का एक मजदूर आज सऊदी अरब की जेल में बंद है। परिवार का दावा है कि विदेशी कानूनों की पूरी जानकारी न होने के कारण वह कानूनी उलझनों में फंस गया। करीब एक साल से सलाखों के पीछे बंद इस मजदूर की घर वापसी के लिए परिजन स्थानीय प्रशासन से लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक गुहार लगा चुके हैं। अब गांव की एक जर्जर चौखट पर इंतजार है—उस बेटे का, उस पति का, जो परिवार का इकलौता सहारा था। देवरिया मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर बरियारपुर थाना क्षेत्र का छोटा सा गांव माधोपुर… हमारी टीम जब यहां पहुंची तो एक साधारण सा जर्जर टूटा-फूटा मकान बयां कर रहा मजबूरी की कहानी,कच्ची छत और मिट्टी का चूल्हा,टूटी दीवारें और खामोश आंगन बहुत कुछ बयां कर रहे थे। यहीं का रहने वाला है बैरिस्टर केवट। आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार को संभालने और बच्चों को बेहतर भविष्य देने का सपना लेकर वह सऊदी अरब मजदूरी करने गया था। लेकिन किस्मत ने ऐसा मोड़ लिया कि वह वहां एक कानूनी मामले में फंस गया और पिछले करीब एक साल से जेल में बंद है। परिवार का कहना है कि विदेशी नियम-कानून की जानकारी न होने के कारण यह स्थिति पैदा हुई। अब मामले से जुड़े जुर्माने के तौर पर लाखों रुपये की मांग की जा रही है—जो इस गरीब परिवार के लिए असंभव सा है।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ | देवरिया जमीन विवाद में बुजुर्ग और पुलिस में झड़प, वीडियो वायरल देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के चकरा गोसाई गांव में पुलिस और एक बुजुर्ग के बीच विवाद का वीडियो वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि दीनानाथ तिवारी अपने घर के पास निर्माण व सफाई कार्य करा रहे थे, तभी चौकी के पुलिसकर्मी जमीन सीमांकन को लेकर वहां पहुंचे। बहस बढ़ने पर धक्का-मुक्की हो गई। वीडियो में बुजुर्ग हाथ में ईंट लिए दिख रहे हैं, जबकि दरोगा उनका कॉलर पकड़े नजर आ रहा है। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचा और दोनों पक्षों को शांत कराया। दीवार गिरने की गलतफहमी विवाद का कारण बताई जा रही है। फिलहाल स्थिति सामान्य है, जांच जारी है।1
- भागवत कथा ज्योतिष शास्त्र तंत्र अनुसंधान के विषय में1