Ajmer मतगणना सम्पन्न, विजेता सदस्यों को दिलाई शपथ Dainik News AJMER *`नगरीय निकाय आम चुनाव-2026`* *मतगणना सम्पन्न, विजेता सदस्यों को दिलाई शपथ* _*अध्यक्षीय पदों के लिए मतदान 21 को*_ अजमेर, 14 सितम्बर। नगरीय निकाय आम चुनाव की मतगणना सम्पन्न हुई। इसमें निर्वाचित घोषित सदस्यों के द्वारा अध्यक्षीय पदों के लिए 21 सितम्बर को मतदान किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री लोक बन्धु ने बताया कि नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के सदस्यों के मतों की गणना सोमवार, 14 सितम्बर को संबंधित रिटर्निंग अधिकारी स्तर पर की गई। विजयी प्रत्याशियों को शपथ दिलवाई गई। उपस्थित सदस्यों को संबंधित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा प्रमाण-पत्र सौंपे गए। उन्होंने बताया कि अध्यक्षीय पदों के लिए नगर निकाय निर्वाचन के लिए निर्वाचित सदस्यों को बैठक का नोटिस उपलब्ध कराते हुए प्राप्ति रसीद प्राप्त करना (लोक सूचना) का कार्य संबंधित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा 15 सितम्बर को किया जाएगा। नामांकन पत्रों को प्रस्तुत करने की अन्तिम तिथि 16 सितम्बर रहेगी। नामांकन पत्रों के संवीक्षा की तिथि का कार्य संबंधित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा 17 सितम्बर को किया जाएगा। अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तिथि 18 सितम्बर अपरान्ह 3 बजे तक रहेगी। चुनाव चिन्हों के आवंटन का कार्य संबंधित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा 18 सितम्बर को किया जाएगा। मतदान 21 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा। मतगणना 21 सितम्बर को मतदान समाप्ति के तुरन्त पश्चात होगी। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार उपाध्यक्षीय पदों के लिए निर्वाचन का कार्य 22 सितम्बर को संबंधित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा किया जाएगा। बैठक का प्रारम्भ प्रातः 10 बजे से होगा। नामांकन पत्रों का प्रस्तुतिकरण प्रातः 11 बजे तक किया जा सकता है। नामांकन पत्रों की संवीक्षा प्रातः 11.30 बजे से होगी। अभ्यर्थिता वापसी का समय दोपहर 2 बजे तक रहेगा। मतदान यदि आवश्यक हुआ तो दोपहर 2.30 से सायं 5 बजे तक होगा। मतगणना का कार्य मतदान समाप्ति के तुरन्त पश्चात किया जाएगा।

- यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 25 वर्षों के सुशासन एवं जनसेवा को समर्पित ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ उनके जन्मदिवस 17 सितंबर से होगा। एक माह तक चलने वाले इस अभियान के माध्यम से 17 अक्टूबर तक राजस्थानभर में विभिन्न सेवा, जनकल्याण एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। #SevaSankalpAbhiyan1
- नसीराबाद: बामणियां बालाजी के मेले में दिखा भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम नसीराबाद: बामणियां बालाजी के मेले में दिखा भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम1
- पीसांगन नगर पालिका नवनिर्वाचित पार्षद संपत्ति देवी ने ली शपथ, उपखंड अधिकारी पीसांगन रिटर्निग अफसर मोहनलाल चौधरी ने दिलाई शपथ, दिया विजय प्रमाण पत्र पीसांगन नगर पालिका नवनिर्वाचित पार्षद संपत्ति देवी ने ली शपथ, उपखंड अधिकारी पीसांगन रिटर्निग अफसर मोहनलाल चौधरी ने दिलाई शपथ, दिया विजय प्रमाण पत्र1
- पीसांगन नगरपालिका वार्ड 02 में भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष की हार,निर्दलीय ने किया सूपड़ा साफ... पीसांगन नगरपालिका चुनाव में वार्ड 02 से बड़ी खबर सामने आई है। यहां भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व पीसांगन मंडल अध्यक्ष मुन्नालाल कुमावत को करारी हार का सामना करना पड़ा है। मतदाताओं ने पार्टी के बड़े चेहरे को नकारते हुए निर्दलीय प्रत्याशी पर भरोसा जताया। - *निर्दलीय लोकेश लम्बा - 272 वोट - शानदार जीत* - भाजपा मंडल अध्यक्ष मुन्नालाल कुमावत - 187 वोट - जीत का अंतर - *85 वोटों* का बड़ा अंतर वार्ड 02 की इस हार को भाजपा के लिए बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि पूर्व मंडल अध्यक्ष अपना ही वार्ड नहीं बचा पाए। जीत के बाद पीसांगन रिटर्निंग अधिकारी एवं SDM मोहन चौधरी ने विजय प्रत्याशी को प्रमाण पत्र दिया।2
- संत रामपाल जी महाराज के 76वें अवतरण दिवस पर हुए विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम रूपनगढ़। संत रामपाल जी महाराज के 76वें अवतरण दिवस के अवसर पर 6 से 8 सितंबर तक देशभर में विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। आयोजनों में आध्यात्मिक प्रवचन, सामुदायिक भंडारा, रक्तदान तथा समाज सुधार से जुड़े कार्यक्रम प्रमुख रहे। राजस्थान में भी संत रामपाल जी महाराज के अनुयायियों की ओर से जनसेवा से जुड़े कार्यक्रमों में भागीदारी की गई। हाल ही में राजस्थान के विभिन्न जिलों से ग्रामीणों, सरपंचों और गौशाला प्रतिनिधियों ने संत रामपाल जी महाराज से मुलाकात कर अपने क्षेत्रों की समस्याएं रखीं। अनुयायियों के अनुसार संत रामपाल जी महाराज के मार्गदर्शन में गौसेवा, जरूरतमंदों की सहायता, जल संरक्षण और अन्नपूर्णा मुहिम जैसे सामाजिक अभियानों पर भी जोर दिया जा रहा है। राजस्थान के कुछ गांवों से गौशालाओं के लिए शेड तथा पेयजल व्यवस्था से जुड़ी मांगें भी रखी गई हैं। अवतरण दिवस के कार्यक्रमों में सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता और मानव सेवा का संदेश दिया गया। आयोजकों ने सेवा, सद्भाव और समाज सुधार को कार्यक्रमों का प्रमुख उद्देश्य बताया।1
- रियांबड़ी नगरपालिका चुनाव: 20 वार्डों के नतीजे घोषित, भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी नागौर, रियां बड़ी नगर पालिका चुनाव 2026 की मतगणना पूरी होने के साथ ही रियांबड़ी नगरपालिका के सभी 20 वार्डों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक वार्डों में जीत दर्ज की। वहीं कांग्रेस, राष्ट्रीय लोकतंत्र पार्टी (आरएलपी) और निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी कई वार्डों में जीत हासिल कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।2
- व्हाट्सएप स्टेटस लगाए और पैसे कमाने का मौका पाए लाइक करें सब्सक्राइब करें Ajmer नगर निगम चुनाव 2026 जीत का जश्न मनाते हुए Dainik News AJMER1
- नसीराबाद नगरपालिका चुनाव 2026: भाजपा-कांग्रेस के खाते में 9-9 सीटें, 2 निर्दलीयों ने बिगाड़ा सियासी समीकरण मतगणना शांतिपूर्ण सम्पन्न, निर्दलीय उम्मीदवारों की भूमिका रहेगी निर्णायक नसीराबाद नगरपालिका चुनाव 2026: भाजपा-कांग्रेस के खाते में 9-9 सीटें, 2 निर्दलीयों ने बिगाड़ा सियासी समीकरण मतगणना शांतिपूर्ण सम्पन्न, निर्दलीय उम्मीदवारों की भूमिका रहेगी निर्णायक1
- पीसांगन नगर पालिका वार्ड 2 निर्दलीय उम्मीदवार अविनाश मेहता ने जीत के बाद जनता का जताया आभार पीसांगन नगर पालिका वार्ड 2 निर्दलीय उम्मीदवार अविनाश मेहता ने जीत के बाद जनता का जताया आभार1