सारण में दीपोत्सव, सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान को लेकर डीएम ने दिए व्यापक निर्देश सारण में दीपोत्सव, सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान को लेकर डीएम ने दिए व्यापक निर्देश 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के माध्यम से जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर सारण डीएम श्री वैभव श्रीवास्तव ने दीपोत्सव, सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना, जागरूकता बढ़ाना एवं जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। सभी चिन्हित स्थलों पर कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं बेहतर डॉक्यूमेंटेशन का निर्देश दिया गया। दीपोत्सव के लिए समाहरणालय, धर्मनाथ मंदिर रिविलगंज, मांझी रामघाट, डोरीगंज घाट, आमी घाट, सोनपुर कालीघाट एवं हरिहरनाथ मंदिर, सिलहौरी घाट मढ़ौरा, दोनों अनुमंडल कार्यालय तथा छपरा के थाना चौक एवं म्युनिसिपल चौक को चिन्हित किया गया है। इन स्थलों पर साफ-सफाई, प्रकाश एवं सजावट की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। शिक्षा, संस्कृति एवं पोषण गतिविधियों पर जोर सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यालयों में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन कराने तथा पैरेंट्स-टीचर्स मीटिंग में अभिभावकों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। आंगनबाड़ी केंद्रों पर ‘आंगन का मिलन’ के माध्यम से पोषण, संतुलित आहार एवं अन्य पोषण संबंधी गतिविधियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने को कहा गया। कहानी बदलाव की’ के तहत सफलता की कहानियों का होगा डॉक्यूमेंटेशन सभी विभागों को अपनी योजनाओं से लाभान्वित लोगों की सफलता की कहानियां, टेस्टिमोनियल वीडियो, नवाचार एवं बेस्ट प्रैक्टिस का डॉक्यूमेंटेशन तैयार कर साझा करने का निर्देश दिया गया। इसके लिए गूगल ड्राइव तैयार किया जाएगा। सरकारी परिसंपत्तियों के कायाकल्प पर विशेष जोर दीपावली से पहले विद्यालयों, अस्पतालों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं सरकारी भवनों में रंग-रोगन, मरम्मत, शौचालय, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं से संबंधित कार्य कराने का निर्देश दिया गया। सभी टोलों में पाइपलाइन लीकेज की जांच एवं खराब नलों को दुरुस्त करने को भी कहा गया। नगर निगम एवं नगर निकायों को प्रमुख चौक-चौराहों की साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण कराने का निर्देश दिया गया। स्वास्थ्य विभाग को ब्लड डोनेशन ड्राइव आयोजित करने तथा सभी बीडीओ को स्थानीय आवश्यकता एवं जनभागीदारी के अनुरूप सेवा संकल्प अभियान की कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान को जनभागीदारी, जागरूकता, सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं सार्वजनिक परिसंपत्तियों के वास्तविक कायाकल्प से जोड़कर प्रभावी रूप से संचालित किया जाए।

- 🌊 बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए युवा सामाजिक कार्यकर्ता रंजय कुमार उर्फ प्रधान जी! 📍 गंगहर पंचायत, आरा सदर प्रखंड | भोजपुर आरा सदर प्रखंड के गंगहर पंचायत में युवा सामाजिक कार्यकर्ता रंजय कुमार उर्फ प्रधान जी ने बाढ़ पीड़ित परिवारों की मदद के लिए दुलारपुर गांव में 600 तिरपाल का वितरण कराया। इस दौरान ग्रामीणों के बीच राहत सामग्री पहुंचाई गई। मौके पर उमेश यादव, जितेंद्र उर्फ सेठ जी, रमाकांत जी, दशरथ यादव, भुनेश्वर यादव एवं विद्या शंकर सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। 🤝 बाढ़ की मुश्किल घड़ी में जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए उठाया गया यह कदम लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। 📢 जनता की आवाज आरा न्यूज़ 🎤 रिपोर्टर: पंकज सिंह #बाढ़ #बाढ़पीड़ित #तिरपालवितरण #गंगहर #दुलारपुर #आरा #भोजपुर #रंजयकुमार #प्रधानजी #राहतसामग्री #जनताकीआवाज #पंकजसिंहरिपोर्टर :::1
- बिहार को हर साल बाढ़ के बाद राहत नहीं, बाढ़ का स्थायी समाधान चाहिए। सिर्फ घोषणा नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए। बिहार में आने वाली बाढ़ सिर्फ एक प्राकृतिक आपदा नहीं है। यह प्राकृतिक भौगोलिक परिस्थितियों और प्रशासनिक कुप्रबंधन (Mismanagement) का घातक मिश्रण है। बाढ़ की समस्या को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है, लेकिन इसके लिए सिर्फ घोषणाओं और राहत पैकेज से आगे बढ़कर स्थायी समाधान पर काम करना होगा। सिस्टम ने बिहार के लोगों को हर साल बाढ़ का दर्द झेलने के लिए जैसे अभिशप्त बना दिया है। इस दर्द को हेलिकॉप्टर में बैठकर कभी नहीं समझा जा सकता। इसके लिए जमीन पर उतरना होगा, लोगों के बीच जाना होगा और ईमानदारी से काम करना होगा। बिहार को हर साल बाढ़ के बाद राहत नहीं, बाढ़ का स्थायी समाधान चाहिए। सिर्फ घोषणा नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए।1
- तेजस्वी यादव पर हमला, चिराग पासवान के काम गिनाए - LJP नेता का बड़ा बयान तेजस्वी यादव पर हमला, चिराग पासवान के काम गिनाए - LJP नेता का बड़ा बयान आरा/भोजपुर: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के एक नेता ने आज तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि "आप सब जानते हैं कि तेजस्वी जी को बिहार की जनता ने जो जिम्मेदारी दी, उसको वो वाकई में निभा नहीं पाते। जब सदन में रहना होता है तो वो विदेश भ्रमण पर रहते हैं।" उन्होंने अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भारत सरकार के मंत्री चिराग पासवान की तारीफ करते हुए कहा कि बाढ़ के दौरान चिराग पासवान जी दो-दो बार हाजीपुर गए हैं और लगातार 'चिराग का भरोसा' कार्यक्रम चला रहे हैं। नेता ने बताया कि हाल ही में बिहार में हुए छात्र आंदोलन के दौरान भी चिराग पासवान जी ने छात्रों से मिलकर उनका हालचाल जाना और उनकी मांगों को प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री तक पहुँचाया। वहीं जब उनसे सवाल पूछा गया कि आपकी ही पार्टी के बिहार सरकार के मंत्री संजय टाइगर जी बाढ़ग्रस्त इलाके में देखने तक नहीं गए और उनका पुतला भी जलाया गया, तो उन्होंने कहा - "उनके ऊपर बहुत सारी जवाबदेही है। वो फोन के माध्यम से, अपने संगठन के माध्यम से और प्रशासनिक पदाधिकारियों के माध्यम से बाढ़ राहत में लगे हुए होंगे और समय मिलेगा तो जरूर आएंगे।" उन्होंने कहा कि जंगल राज तेजस्वी यादव के परिवार के राज में बिहार में चला है और हमारी पार्टी का विकास का काम तेजी से हो रहा है।1
- 🚨 500 साल पुराने काली मंदिर को भव्य बनाने की पहल, बैठक में जुटे मोहल्लावासी आरा। भलुहीपुर स्थित करीब 500 वर्ष पुराने काली मंदिर के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पवना मुखिया मंटू सिंह समेत राजू, डीश, आंटो कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। इस दौरान मंटू सिंह ने कहा कि मंदिर हो या मस्जिद, सभी धार्मिक स्थलों के विकास में लोगों को बढ़-चढ़कर सहयोग करना चाहिए। उन्होंने सामाजिक एकता और आपसी सहयोग की भावना के साथ मंदिर के निर्माण में योगदान देने की अपील की। बैठक में मंदिर को किस तरह से भव्य और आकर्षक स्वरूप दिया जाए, इसको लेकर विस्तार से चर्चा की गई। स्थानीय लोगों ने कहा कि यह करीब 500 वर्ष पुराना मंदिर क्षेत्र की आस्था और ऐतिहासिक विरासत से जुड़ा है। 🙏 भोजपुरवासियों से अपील—आपके सहयोग के बिना काली मंदिर का भव्य निर्माण संभव नहीं है। आइए, अपनी आस्था और विरासत को संवारने में सहयोग करें। 📍 भलुहीपुर | भोजपुर #Bhaluhipur #KaliMandir #Bhojpur #Ara #AraNews #BhojpurNews #KaliMandirVikas #ARNEWS241
- विरेन्द्र मिश्रा प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी शहीद भवन आरा *मां आरण्य देवी मंदिर, आरा* आरा शहर की अधिष्ठात्री देवी हैं *मां आरण्य देवी*। इसी देवी के नाम पर शहर का नाम *आरा* पड़ा है। *1. मंदिर कहां है?* - आरा रेलवे स्टेशन से उत्तर दिशा में, शीश महल चौक से 200 मीटर उत्तर-पूर्व में स्थित है - संवत् 2005 में स्थापित, संगमरमर का मंदिर, मुख्य द्वार पूरब की तरफ - अभी पुराने भवन को तोड़कर नया बहुमंजिला भवन बनाया जा रहा है *2. मूर्तियां* मंदिर में दो काले पत्थर की प्राचीन मूर्तियां हैं: - *बड़ी मूर्ति* - मां सरस्वती का रूप - *छोटी मूर्ति* - मां महालक्ष्मी का रूप इसीलिए मान्यता है कि यहां पूजा करने से घर में विद्या और धन दोनों आते हैं। 1953 में यहां राम-सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान जी की मूर्तियां भी स्थापित की गईं। *3. इतिहास - 3 युगों से जुड़ा* *त्रेता युग - रामायण काल:* कहा जाता है जब भगवान राम, लक्ष्मण और महर्षि विश्वामित्र बक्सर से जनकपुर धनुष यज्ञ के लिए जा रहे थे, तो उन्होंने यहां गंगा स्नान कर आरण्य देवी की पूजा की थी। यहां पहले घना वन था, इसलिए नाम आरण्य देवी पड़ा। *द्वापर युग - महाभारत काल:* - पांडव वनवास के दौरान आरा में ठहरे थे। उन्होंने आदिशक्ति की पूजा की - रात में मां ने युधिष्ठिर को सपने में कहा कि मेरी प्रतिमा स्थापित करो। तब युधिष्ठिर ने मूर्ति स्थापित की - इस जगह राजा मयूरध्वज की राजधानी रतनपुरा थी। राजा बहुत बड़े दानवीर थे। भगवान कृष्ण ने अर्जुन के साथ आकर उनकी परीक्षा ली। राजा से अपने शेर के भोजन के लिए पुत्र के शरीर का मांस मांगा। राजा-रानी अपने पुत्र को आरे से चीरने लगे तो देवी प्रकट हुईं। उसी आरे के नाम पर शहर का नाम आरा पड़ा *4. मान्यता* - नवरात्र में यहां बहुत बड़ी भीड़ आती है, मन्नत पूरी होने तक भक्त घी के बड़े दीये जलाते हैं - गंगा और सोन नदी का संगम आरा से 10 KM पूरब कोइलवर के बिंद्रा गांव के पास है, जिसे पुराणों में शोध संगम कहा गया है - कुछ पुजारी कहते हैं कि माता सती का एक अंग यहां भी गिरा था आपको आरा जाने का रास्ता या नवरात्रि की पूजा का समय चाहिए?1
- आरा मे सजा गणपति बप्पा का दरबार, 25 साल से शिवसेना रख रहा है प्रतिमा आरा से संजय श्रीवास्तव स्लग।आरा मे सजा गणपति बप्पा का दरबार, 25 साल से शिवसेना रख रहा है प्रतिमा आरा के रमना मैदान में गणपति बप्पा की विधि-विधान से हुई स्थापना, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु एंकर।आरा की पावन धरती पर सोमवार को गणपति बप्पा का भव्य दरबार सज गया। शिवसेना की भोजपुर इकाई द्वारा आयोजित गणेश चतुर्थी महोत्सव की शुरुआत रमना मैदान स्थित हनुमान मंदिर के समीप गणपति बप्पा की विधि-विधान से स्थापना एवं पूजा-अर्चना के साथ हुई। इस वर्ष यह आयोजन अपने 25वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। सुबह से ही आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। पूजा-अर्चना के दौरान "गणपति बप्पा मोरया" के जयघोष से रमना मैदान का माहौल भक्तिमय हो गया।1
- 🙏 विश्वकर्मा पूजा पर समाजसेवी प्रधान जी ने दी शुभकामनाएं 🙏 📍 भोजपुर | आरा सदर प्रखंड | गंगाहर पंचायत भोजपुर जिले के आरा सदर प्रखंड अंतर्गत गंगाहर पंचायत के समाजसेवी प्रधान जी ने विश्वकर्मा पूजा के पावन अवसर पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा जी से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। साथ ही सभी लोगों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की। 🙏 विश्वकर्मा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं! 🙏 #विश्वकर्मापूजा #गंगाहर #आरा #भोजपुर #समाजसेवी #शुभकामनाएं #जनताकीआवाजआराज़न्यूज़1
- पटना का एक तस्वीर यह भी हैं, अवर अभियंता समारोह l #foryou #viralnews #trending #bihar #patna1
- सहयोग शिविर बना सहारा, ग्यासपुर में जमाबंदी की गड़बड़ी तुरंत ठीक सिसवन/ग्यासपुर। सहयोग शिविर आम लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है। ग्यासपुर शिविर में राजेन्द्र यादव ने जमाबंदी में सुधार के लिए आवेदन दिया। अंचलाधिकारी उदयन सिंह ने कागजात देखते ही मौके पर ही जमाबंदी ठीक करा दी। पीड़ित ने कहा, अब महीनों नहीं, मिनटों में हो रहा है काम।1