logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नई मंडी पुलिस का बड़ा खुलासा: 12 लाख की चोरी की ज्वेलरी समेत आरोपी गिरफ्तार

14 hrs ago
user_Vijay rathi
Vijay rathi
पत्रकार जानसठ, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
14 hrs ago

नई मंडी पुलिस का बड़ा खुलासा: 12 लाख की चोरी की ज्वेलरी समेत आरोपी गिरफ्तार

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Vijay rathi
    1
    Post by Vijay rathi
    user_Vijay rathi
    Vijay rathi
    पत्रकार जानसठ, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर | चरथावल थाना क्षेत्र के गांव दुधली के जंगल में तेंदुआ देखे जाने की सूचना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। मंगलवार को ग्रामीणों ने खेतों और आबादी के पास एक तेंदुए को घूमते हुए देखा, जिसके बाद पूरे गांव में सतर्कता बढ़ गई। घटना की सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र का गहन निरीक्षण किया। टीम ने ग्रामीणों से बातचीत कर तेंदुए के देखे जाने वाले स्थानों की जानकारी जुटाई और संभावित क्षेत्रों को चिन्हित किया। इस दौरान पशु प्रेमी सन्नी पंजाबी ने भी मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन में वन विभाग का सहयोग किया। वन विभाग ने एहतियात के तौर पर उस स्थान पर पिंजरा स्थापित किया है, जहां तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि हुई थी। इसके साथ ही आसपास के खेतों और जंगल से लगे इलाकों में सघन निगरानी शुरू कर दी ट्रैकिंग के जरिए तेंदुए की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए है, ताकि उसे सुरक्षित तरीके से पकड़ा जा सके और किसी भी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके।
    3
    मुजफ्फरनगर | चरथावल थाना क्षेत्र के गांव दुधली के जंगल में तेंदुआ देखे जाने की सूचना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। मंगलवार को ग्रामीणों ने खेतों और आबादी के पास एक तेंदुए को घूमते हुए देखा, जिसके बाद पूरे गांव में सतर्कता बढ़ गई। घटना की सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र का गहन निरीक्षण किया। टीम ने ग्रामीणों से बातचीत कर तेंदुए के देखे जाने वाले स्थानों की जानकारी जुटाई और संभावित क्षेत्रों को चिन्हित किया। इस दौरान पशु प्रेमी सन्नी पंजाबी ने भी मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन में वन विभाग का सहयोग किया।
वन विभाग ने एहतियात के तौर पर उस स्थान पर पिंजरा स्थापित किया है, जहां तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि हुई थी। इसके साथ ही आसपास के खेतों और जंगल से लगे इलाकों में सघन निगरानी शुरू कर दी ट्रैकिंग के जरिए तेंदुए की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए है, ताकि उसे सुरक्षित तरीके से पकड़ा जा सके और किसी भी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके।
    user_Aslam Tyagi
    Aslam Tyagi
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी किये गये पीली व सफेद धातु के आभूषण(अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रूपये) बरामद।*
    1
    गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी किये गये पीली व सफेद धातु के आभूषण(अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रूपये) बरामद।*
    user_M News National digital
    M News National digital
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी खतौली श्री राम आशीष यादव, थाना प्रभारी खतौली श्री दिनेश चंद बघेल के कुशल नेतृत्व में थाना खतौली पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही । *घटना का संक्षिप्त विवरणः-* दिनांक 10.03.2026 को वादी श्री कुलदीप पुत्र श्री मंशाराम निवासी आवास विकास कॉलोनी थाना खतौली, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना खतौली पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि अज्ञात चोरों द्वारा वादी के घर से आभूषण तथा नगदी चोरी करने की घटना कारित की गयी है । वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना खतौली पुलिस द्वारा तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा घटना के शीघ्र एवं सफल अनावरण हेतु टीम गठित की गयी थी । आज दिनांक 17.03.2026 को थाना खतौली पुलिस को दौराने चेकिंग मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि उपरोक्त चोरी की घटना कारित करने वाला 01 अभियुक्त नहर पुल से दूधली मार्ग पर कहीं जाने की फिराक में खड़ा है । इस सूचना पर थाना खतौली पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर देखा तो 01 व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर तेज कदमों से चलने लगा । पुलिस पार्टी द्वारा उक्त व्यक्ति को चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया तो नहीं रुका तथा भागने लगा । पुलिस पार्टी जैसे ही व्यक्ति को पकड़ने के लिए उसके पास पहुंची तो उसके द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया । बदमाश द्वारा किए गए फायर से पुलिस टीम बाल बाल बची तथा बदमाश को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी, परन्तु बदमाश पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ, पुलिस पार्टी द्वारा बदमाश की फायरिंग रेंज में घुस कर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें वह बदमाश दानिश उर्फ काला पुत्र वारिस उर्फ वसीम घायल हो गया । घायल / गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी किए गए सफेद व पीली धातु के आभूषण , नगदी व अवैध शस्त्र बरामद किए गए । घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है । अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खतौली पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । *घायल / गिरफ्तार अभियुक्त का नाम / पताः-* *1.* दानिश उर्फ काला पुत्र वारिस उर्फ वसीम निवासी हुँमायु नगर थाना लिसाडी गेट हाल पता नूरगर स्टेश के पास चक्की वाली गली लिसाडी गेट थाना लिसाडी गेट मेरठ । *बरामदगीः-* ✅ 01 गले की कण्ठी मय लॉकेट (पीली धातु) ✅ 02 कान की छुमकी (सुई धागा) (पीली धातु) , ✅ 01 जोडी पाजेब (सफेद धातु) , ✅ 4420 /-रूपये नकद ✅ 01 तमंचा मय 02 खोखा व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर । *घायल / गिरफ्तार अभियुक्त दानिस उर्फ काला उपरोक्त का अपराधिक इतिहासः-* 1. मु0अ0स0 – 197/2025 धारा 305, 317(2), 331(4) बीएनएस थाना लोहियानगर मेरठ । 2. मु0अ0स0 – 347/2024 धारा 305, 317(2), 331(4) थाना लोहियानगर मेरठ । 3. मु0अ0स0 – 36/2024 धारा 380, 411, 457 भादवि थाना लोहियानगर मेरठ । 4. मु0अ0स0 – 65/2020 धारा 380, 411, 457 भादवि थाना नौंचंदी मेरठ । 5. मु0अ0स0 – 575/2025 धारा 109(1), 3(5), 352 बीएनएस व 3/25/27आर्मस एक्ट थाना लिसाडी गेट मेरठ । 6. मु0अ0स0 – 254/2019 धारा 3/25 एएक्ट थाना थाना लिसाडी गेट मेरठ । 7. मु0अ0स0- 66/2026 धारा 303(ए) , 331(3) , 317(2) बीएनएस थाना खतौली मुजफ्फरनगर । 8. मु0अ0स0- 75/2026 धारा धारा 109(1), बीएनएस व धारा 3/25/27आर्मस एक्ट बीएनएस थाना खतौली मुजफ्फरनगर । *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-* 1. प्रभारी निरीक्षक श्री दिनेश चंद थाना खतौली मुजफ्फरनगर । 2. व0उ0नि0 श्री राजकुमार बालियान थाना खतौली मुजफ्फरनगर । 3. उ0नि0 अनिल कुमार तोमर थाना खतौली मुजफ्फरनगर । 4. उ0नि0 श्री अक्षय कुमार , थाना खतौली मुजफ्फरनगर । 5. उ0नि0 श्री आकाश शर्मा , थाना खतौली मुजफ्फरनगर । 6. हे0का0 896 शीतल देव , थाना खतौली मुजफ्फरनगर । 7. हे0का0 507 धीरेन्द्र , थाना खतौली मुजफ्फरनगर । 8. हे0का0 194 विकास थाना खतौली मुजफ्फरनगर । 9. हे0का 720 उमेश मावी , थाना खतौली मुजफ्फरनगर । 10. का0 30 विवेक , थाना खतौली मुजफ्फरनगर । 11. का0 1336 सोबीर थाना खतौली मुजफ्फरनगर । 12. है0का0 मुनीश शर्मा थाना खतौली मुजफ्फरनगर । 13. है0का0 मनीष त्यागी सर्विलांस सैल मुजफ्फरनगर ।
    3
    श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी खतौली श्री राम आशीष यादव, थाना प्रभारी खतौली श्री दिनेश चंद बघेल के कुशल नेतृत्व में थाना खतौली पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही । 
*घटना का संक्षिप्त विवरणः-* दिनांक 10.03.2026 को वादी श्री कुलदीप पुत्र श्री मंशाराम निवासी आवास विकास कॉलोनी थाना खतौली, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना खतौली पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि अज्ञात चोरों द्वारा वादी के घर से आभूषण तथा नगदी चोरी करने की घटना कारित की गयी है । वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना खतौली पुलिस द्वारा तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा घटना के शीघ्र एवं सफल अनावरण हेतु टीम गठित की गयी थी ।
आज  दिनांक 17.03.2026 को थाना खतौली पुलिस को दौराने चेकिंग मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि उपरोक्त चोरी की घटना कारित करने वाला 01 अभियुक्त नहर पुल से दूधली मार्ग पर कहीं जाने की फिराक में खड़ा है । इस सूचना पर थाना खतौली पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर देखा तो 01 व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर तेज कदमों से चलने लगा । पुलिस पार्टी द्वारा उक्त व्यक्ति को चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया तो नहीं रुका तथा भागने लगा । पुलिस पार्टी जैसे ही व्यक्ति को पकड़ने के लिए उसके पास पहुंची तो उसके द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया । बदमाश द्वारा किए गए फायर से पुलिस टीम बाल बाल बची तथा बदमाश को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी, परन्तु बदमाश पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ, पुलिस पार्टी द्वारा बदमाश की फायरिंग रेंज में घुस कर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें वह बदमाश दानिश उर्फ काला पुत्र वारिस उर्फ वसीम घायल हो गया ।  घायल / गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी किए गए सफेद व पीली धातु के आभूषण , नगदी व अवैध शस्त्र बरामद किए गए । घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है । अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खतौली पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*घायल / गिरफ्तार अभियुक्त का नाम / पताः-*
*1.* दानिश उर्फ काला  पुत्र वारिस उर्फ वसीम निवासी  हुँमायु नगर थाना लिसाडी गेट हाल पता नूरगर स्टेश के पास चक्की वाली गली लिसाडी गेट थाना लिसाडी गेट मेरठ ।
*बरामदगीः-*
✅  01 गले की कण्ठी मय लॉकेट  (पीली धातु) 
✅  02 कान की छुमकी (सुई धागा) (पीली धातु) ,
✅  01 जोडी पाजेब (सफेद धातु) , 
✅  4420 /-रूपये नकद 
✅  01 तमंचा मय 02 खोखा व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर ।
*घायल / गिरफ्तार अभियुक्त दानिस उर्फ काला उपरोक्त का अपराधिक इतिहासः-*
1.   मु0अ0स0 – 197/2025 धारा   305, 317(2), 331(4) बीएनएस थाना लोहियानगर मेरठ ।
2.   मु0अ0स0 – 347/2024 धारा 305, 317(2), 331(4) थाना लोहियानगर मेरठ ।
3.   मु0अ0स0 – 36/2024 धारा 380, 411, 457 भादवि थाना लोहियानगर मेरठ ।
4.   मु0अ0स0 – 65/2020 धारा 380, 411, 457 भादवि  थाना नौंचंदी  मेरठ ।
5.   मु0अ0स0 – 575/2025  धारा  109(1), 3(5), 352 बीएनएस व 3/25/27आर्मस एक्ट थाना लिसाडी गेट मेरठ ।
6.   मु0अ0स0 – 254/2019 धारा  3/25 एएक्ट थाना  थाना लिसाडी गेट  मेरठ ।
7.   मु0अ0स0- 66/2026  धारा 303(ए) , 331(3) , 317(2) बीएनएस थाना खतौली मुजफ्फरनगर । 
8.   मु0अ0स0- 75/2026  धारा धारा  109(1), बीएनएस  व   धारा 3/25/27आर्मस एक्ट बीएनएस थाना खतौली मुजफ्फरनगर । 
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-*
1.	प्रभारी निरीक्षक श्री दिनेश चंद थाना खतौली मुजफ्फरनगर ।
2.	व0उ0नि0 श्री राजकुमार बालियान थाना खतौली मुजफ्फरनगर ।
3.	उ0नि0 अनिल कुमार तोमर थाना खतौली मुजफ्फरनगर ।
4.	उ0नि0 श्री अक्षय कुमार , थाना खतौली मुजफ्फरनगर ।
5.	उ0नि0 श्री आकाश शर्मा , थाना खतौली मुजफ्फरनगर ।
6.	हे0का0 896 शीतल देव , थाना खतौली मुजफ्फरनगर ।
7.	हे0का0 507 धीरेन्द्र , थाना खतौली मुजफ्फरनगर ।
8.	हे0का0 194 विकास थाना खतौली मुजफ्फरनगर ।
9.	हे0का 720 उमेश मावी , थाना खतौली मुजफ्फरनगर ।
10.	का0 30 विवेक , थाना खतौली मुजफ्फरनगर ।
11.	का0 1336 सोबीर थाना खतौली मुजफ्फरनगर ।
12.	है0का0 मुनीश शर्मा थाना खतौली मुजफ्फरनगर । 
13.	 है0का0 मनीष त्यागी  सर्विलांस सैल मुजफ्फरनगर ।
    user_Sachin Kumar
    Sachin Kumar
    पत्रकार मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by PARUL SIROHI ( M.M.PARBHARI)
    4
    Post by PARUL SIROHI ( M.M.PARBHARI)
    user_PARUL SIROHI ( M.M.PARBHARI)
    PARUL SIROHI ( M.M.PARBHARI)
    सरधना, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • good night all friends family members social media digital media Jan seva Kendra wirter author ABC news reporter shuru local public News Network follow like comment share install kore bhaiya ji namskar parnaam Jai hind Jai Bharat 🙏🇮🇳🌅☕
    3
    good night all friends family members social media digital media Jan seva Kendra wirter author ABC news reporter shuru local public News Network follow like comment share install kore bhaiya ji namskar parnaam Jai hind Jai Bharat 🙏🇮🇳🌅☕
    user_Sonu Kumar
    Sonu Kumar
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर: चोरी का खुलासा, लाखों के आभूषण बरामद मुजफ्फरनगर के थाना नई मंडी पुलिस ने चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 12 लाख रुपये के पीली व सफेद धातु के आभूषण बरामद किए गए हैं। घटना 13 मार्च 2026 की है, जब शांति नगर निवासी पूजा ने घर का ताला तोड़कर जेवरात और नकदी चोरी हो।ने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 16 मार्च को पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रवि (30 वर्ष), निवासी बधाई कला, थाना चरथावल को पचेंडा बाईपास के पास गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल करते हुए बताया कि उसने परिचित होने के कारण घर की जानकारी हासिल कर मौका पाकर वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। संवाददाता शफीक राजपूत
    1
    मुजफ्फरनगर: चोरी का खुलासा, लाखों के आभूषण बरामद
मुजफ्फरनगर के थाना नई मंडी पुलिस ने चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 12 लाख रुपये के पीली व सफेद धातु के आभूषण बरामद किए गए हैं।
घटना 13 मार्च 2026 की है, जब शांति नगर निवासी पूजा ने घर का ताला तोड़कर जेवरात और नकदी चोरी हो।ने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
16 मार्च को पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रवि (30 वर्ष), निवासी बधाई कला, थाना चरथावल को पचेंडा बाईपास के पास गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल करते हुए बताया कि उसने परिचित होने के कारण घर की जानकारी हासिल कर मौका पाकर वारदात को अंजाम दिया।
फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। 
संवाददाता शफीक राजपूत
    user_Shafeek Rajput Jila sangathan
    Shafeek Rajput Jila sangathan
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • मुज़फ्फरनगर। कस्बा चरथावल निवासी आईपीएस अधिकारी रमणीक गौतम त्यागी संग डीएसपी अधिकारी लिका अचुमि का विवाह 7 मार्च 2026 को संपन्न हुआ था। विवाह उपरांत 17 मार्च 2026 को एक भव्य स्वागत समारोह (रिसेप्शन) का आयोजन चरथावल-मुज़फ्फरनगर मार्ग स्थित ग्रैंड हेरिटेज किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में आमंत्रित अतिथियों ने पहुंचकर नवविवाहित दंपति को शुभकामनाएं दीं और उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की। समारोह में सुसज्जित स्थल, आकर्षक सजावट और आत्मीय स्वागत ने सभी का मन मोह लिया। मेहमानों के लिए विशेष भोज की भी उत्तम व्यवस्था की गई, जहां उपस्थित लोगों ने नवदंपति को आशीर्वाद देते हुए खुशी के इस पल को साझा किया। परिवारजनों और मित्रों ने इस आयोजन को यादगार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे पूरा माहौल उल्लास और उत्साह से सराबोर रहा।
    2
    मुज़फ्फरनगर। कस्बा चरथावल निवासी आईपीएस अधिकारी रमणीक गौतम त्यागी संग डीएसपी अधिकारी लिका अचुमि का विवाह 7 मार्च 2026 को संपन्न हुआ था। विवाह उपरांत 17 मार्च 2026 को एक भव्य स्वागत समारोह (रिसेप्शन) का आयोजन चरथावल-मुज़फ्फरनगर मार्ग स्थित ग्रैंड हेरिटेज किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में आमंत्रित अतिथियों ने पहुंचकर नवविवाहित दंपति को शुभकामनाएं दीं और उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की।
समारोह में सुसज्जित स्थल, आकर्षक सजावट और आत्मीय स्वागत ने सभी का मन मोह लिया। मेहमानों के लिए विशेष भोज की भी उत्तम व्यवस्था की गई, जहां उपस्थित लोगों ने नवदंपति को आशीर्वाद देते हुए खुशी के इस पल को साझा किया।
परिवारजनों और मित्रों ने इस आयोजन को यादगार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे पूरा माहौल उल्लास और उत्साह से सराबोर रहा।
    user_Aslam Tyagi
    Aslam Tyagi
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.