काकोरी शहीद दिवस पर युवाओं का अनोखा प्रदर्शन, रक्त से लिखा सरकार को पत्र बिशारतगंज, बरेली। 9 अगस्त, काकोरी शहीद दिवस के मौके पर बिशारतगंज के युवाओं ने अनोखे अंदाज में अपनी मांग सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया। कस्बे में खेल मैदान और स्टेडियम की मांग को लेकर युवाओं ने अपने रक्त से सरकार के नाम पत्र लिखा। यह कार्यक्रम जीनियस लाइब्रेरी, पूर्वी रेलवे फाटक के निकट आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवा और क्षेत्रवासी शामिल हुए। युवाओं का कहना है कि बिशारतगंज और आसपास के क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, लेकिन खिलाड़ियों को अभ्यास और अपनी प्रतिभा निखारने के लिए उचित खेल मैदान एवं स्टेडियम की आवश्यकता है। इसी मांग को लेकर युवाओं ने यह अनोखा कदम उठाया। युवाओं ने कहा कि 9 अगस्त 1925 को काकोरी कांड के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की आजादी के लिए अपना खून बहाया था। उसी भावना को याद करते हुए आज हम अपने कस्बे के युवाओं के भविष्य और विकास के लिए अपनी आवाज सरकार तक पहुंचा रहे हैं। इस मुहिम में बृजेश आजाद, बिपेंद्र गौतम, शमी खान, इशरत खान, अयान रज़ा, सानू दिवाकर, राहुल आर्य, फरदीन खान, अबूसाद, नदीम, आलोक, अंकुर, ज्ञानेंद्र, सौरभ, सचिन कुमार, निहाल, सुखबीर, साहिल खान, पवन, कमल मौर्य और कमल समेत कई युवा मौजूद रहे।

- is nale ki aur is road ka Samadhan kiya jaaye jald se jald mere gaon champatpur mein is nale mein bahut se tractor fas jaate Hain yahi shikayat Hai Meri ise jald se jald theek karaya jaaye aur yah road bhi bahut kharab hai barish ke time bahut se dikkat hoga Samna karna padta hai1
- हाफिजगंज में कांवड़ियों का स्वागत, डॉ. जीराज यादव के समर्थन में उठे हाथ आंवला। 126 विधानसभा आंवला क्षेत्र की ग्राम पंचायत हाफिजगंज में सोमवार को कछला गंगा से जल लेने जा रहे भोले के भक्तों का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी से संभावित प्रत्याशी डॉ. जीराज यादव को भी आमंत्रित किया गया। डॉ. जीराज यादव के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों और भोले के भक्तों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने सभी ग्रामवासियों एवं कांवड़ यात्रा पर जा रहे शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया और भगवान भोलेनाथ से सभी की यात्रा मंगलमय होने की कामना की। कार्यक्रम के दौरान गांव के बुजुर्गों, माताओं-बहनों और शिवभक्तों ने हाथ उठाकर भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की कि वर्ष 2027 में डॉ. जीराज यादव को समाजवादी पार्टी से विधानसभा चुनाव का टिकट मिले। डॉ. जीराज यादव ने सभी ग्रामीणों एवं शिवभक्तों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता का स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगा।1
- बरेली- बड़ा बाग बाले हनुमान मंदिर में हुआ विशाल भंडारा सैकड़ो भक्त भंडारे में हुए शामिल1
- *पीलीभीत: सड़क हादसे में घायल गोवंश का अंतर्राष्ट्रीय हिंदू सेना ने कराया उपचार, गौशाला भिजवाया।* *पीलीभीत: सड़क हादसे में घायल गोवंश का अंतरराष्ट्रीय हिंदू सेना ने कराया उपचार, गौशाला भिजवाया* *पीलीभीत।* सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के ब्लॉक मरोली अंतर्गत छतरी चौराहे से आगे रामा पैलेस होटल के सामने सोमवार रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक गोवंश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू सेना के पदाधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए घायल गोवंश का उपचार कराकर उसे सुरक्षित स्थान पर भिजवाया। गौ सेवक संजय कुमार ने घटना की सूचना अंतरराष्ट्रीय हिंदू सेना के जिलाध्यक्ष अजय पटेल को दी। सूचना मिलते ही जिलाध्यक्ष अजय पटेल ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को फोन पर जानकारी दी। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' के माध्यम से पीलीभीत के जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, पुलिस प्रशासन को मामले से अवगत कराया। जिलाध्यक्ष की सक्रियता के बाद पुलिस प्रशासन और पशु चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पशु चिकित्सा डॉक्टर द्वारा घायल गोवंश का प्राथमिक उपचार किया गया। गोवंश की स्थिति को देखते हुए उसे आगे के उपचार के लिए सुरक्षित रूप से गौशाला भिजवा दिया गया। *जिलाध्यक्ष ने जताया आभार* अंतरराष्ट्रीय हिंदू सेना के जिलाध्यक्ष अजय पटेल ने कहा कि गौ रक्षा हमारा परम कर्तव्य है। प्रशासन और पशु चिकित्सा टीम ने समय रहते कार्रवाई कर घायल गोवंश को बचाया है। इसके लिए वे सभी का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि रात के समय तेज गति से वाहन न चलाएं और सड़क पर मौजूद मवेशियों का ध्यान रखें।4
- आप देख रहे हैं खबर जकशन बरेली नयूज चैनल #बरेली में बसपा को बड़ा झटका! सैकड़ों समर्थकों के साथ शरीफ अली अल्वी ने थामा आजाद समाज पार्टी का दामन#1
- #BADAUN BIG BREAKING नीलकंठ महादेव–जामा मस्जिद मामले में आज सुनवाई 2022 से कोर्ट में लंबित मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज फिर सुनवाई पुरातत्व विभाग की रिपोर्ट पहले ही कोर्ट में पेश हो चुकी है। 9 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने थे। आज कोर्ट की सुनवाई पर सबकी नजर...!1
- भाजपाइयों ने स्वच्छता अभियान एवं प्रतिमा सम्मान के अंतर्गत किया बाबू कल्याण सिंह और बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमाओं का सम्मान उझानी (बदायूॅं) / भाजपा के नगर मंडल के अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता अभियान और प्रतिमा सम्मान के अंतर्गत कल्याण चौक स्थित हिन्दू हृदय सम्राट बाबू कल्याण सिंह एवं अम्बेडकर पार्क स्थित भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमाओं की साफ-सफाई कर उनकी प्रतिमाओं को पुष्पमाला अर्पित कर प्रतिमाओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रतन जिंदल, प्रभारी मंत्री आरती कश्यप, नगर मंडल उपाध्यक्ष संदीप सक्सेना, मदनमोहन लोधी, गोविन्द मित्तल, गोविन्द सपरा, अंकित वार्ष्णेय एवं नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।2
- बदायूं : गौवंश आश्रय स्थलों का पुरसाहाल नहीं, बीमार गौवंश तड़प-तड़प कर तोड़ रहे दम सलारपुर विकास खंड के गांव बादल में पशुप्रेमी की शिकायत पर बीडीओ का औचक निरीक्षण, एनजीओ की खुली पोल बदायूं / विकास खण्ड सालारपुर की ग्राम पंचायत बादल में पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा की शिकायत पर खण्ड विकास अधिकारी, सालारपुर ने गौवंश आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया जहां गौवंश आश्रय स्थल के संचालक एनजीओ दानवीर जनकल्याण समिति की कलई खुल गई। मौके पर कई गौवंश मृत अवस्था में पाये गये तथा गौवंश आश्रय स्थल में कीचड़़ का दलदल बना हुआ था। मौके पर चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि गौवंश आश्रय स्थल में अधिकांश गौवंश बिना ईयर टैग के थे। इस सम्बन्ध में खण्ड विकास अधिकारी, सालारपुर नितिन कुमार द्वारा एनजीओ दानवीर जनकल्याण समिति को स्पष्टीकरण का नोटिस जारी कर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। खण्ड विकास अधिकारी, सालारपुर ने इसी एनजीओ द्वारा अन्य ग्राम पंचायतों में संचालित किये गये जा रहे गौवंश आश्रय स्थल रफियाबाद, सिकरोड़ी, रसूलपुर पुट्ठ़ी में निरीक्षण किया तो वहां भी स्थिति बद से बद्तर पाये जाने पर खण्ड विकास अधिकारी ने उच्च अधिकारियों को एनजीओ के विरुद्ध रिपोर्ट प्रेषित करते हुए एनजीओ से गौवंश आश्रय स्थल का संचालन हटाने व ब्लैक लिस्ट करने की संस्तुति की है।1