logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

संत नगर मंडल से लापता हुई एक 14 वर्षीय बालिका को सकुशल और सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुँचाने के लिए बुराड़ी थाना की पुलिस टीम का आभार और सम्मान व्यक्त किया गया। इस अवसर पर थाना के माननीय एसएचओ श्री गिरिश चंद्र रतूड़ी जी और उनकी पूरी टीम को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में रेखा रावत, निगम प्रत्याशी, संत नगर मंडल, भारतीय जनता पार्टी, के साथ पूर्वी जिला कार्यालय मंत्री आदरणीय श्री अनंत गोपाल बिट्टू जी, पूर्व संत नगर मंडल अध्यक्ष आदरणीय श्री किशन पाल सिंह जी, शक्ति केंद्र प्रमुख एवं अभिभावक तुल्य आदरणीय श्री शिव जी शाह जी, शक्ति केंद्र प्रमुख आदरणीय श्री राज ठाकुर जी, उपाध्यक्ष आदरणीय श्री मनोज शर्मा जी, शक्ति केंद्र प्रमुख आदरणीय श्री राजेश शर्मा जी, आदरणीय श्री राज कुमार गुप्ता जी, आदरणीय श्री वागीश शंकर शुक्ला जी, श्री ऋतेश गुसाईं जी, मंडल मंत्री उषी जी, पूर्व मंडल मंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र प्रताप चौहान जी एवं पूर्व मंडल प्रवक्ता आदरणीय श्री राघव पंडित जी सहित संत नगर मंडल के सभी साथी उपस्थित रहे। सभी उपस्थित सम्मानित साथियों ने बुराड़ी पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता, जनसेवा के प्रति समर्पण और उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली की भरपूर प्रशंसा की। उन्होंने पूरी पुलिस टीम को शुभकामनाएँ और धन्यवाद भी प्रेषित किया। इस अवसर पर समाज की सुरक्षा, बेटियों की रक्षा और नागरिकों के विश्वास को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बुराड़ी पुलिस द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य को प्रशंसनीय बताया गया। रेखा रावत ने दिल्ली पुलिस को 'आँख, कान और नाक' बनकर उनकी संपूर्ण मदद करने का आह्वान करते हुए, पुलिस टीम के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर जनसेवा के लिए शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।

2 hrs ago
user_Aaj Subah Times
Aaj Subah Times
पत्रकार Ayodhya, Uttar Pradesh•
2 hrs ago

संत नगर मंडल से लापता हुई एक 14 वर्षीय बालिका को सकुशल और सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुँचाने के लिए बुराड़ी थाना की पुलिस टीम का आभार और सम्मान व्यक्त किया गया। इस अवसर पर थाना के माननीय एसएचओ श्री गिरिश चंद्र रतूड़ी जी और उनकी पूरी टीम को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में रेखा रावत, निगम प्रत्याशी, संत नगर मंडल, भारतीय जनता पार्टी, के साथ पूर्वी जिला कार्यालय मंत्री आदरणीय श्री अनंत गोपाल बिट्टू जी, पूर्व संत नगर मंडल अध्यक्ष आदरणीय श्री किशन पाल सिंह जी, शक्ति केंद्र प्रमुख एवं अभिभावक तुल्य आदरणीय श्री शिव जी शाह जी, शक्ति केंद्र प्रमुख आदरणीय श्री राज ठाकुर जी, उपाध्यक्ष आदरणीय श्री मनोज शर्मा जी, शक्ति केंद्र प्रमुख आदरणीय श्री राजेश शर्मा जी, आदरणीय श्री राज कुमार गुप्ता जी, आदरणीय श्री वागीश शंकर शुक्ला जी, श्री ऋतेश गुसाईं जी, मंडल मंत्री उषी जी, पूर्व मंडल मंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र प्रताप चौहान जी एवं पूर्व मंडल प्रवक्ता आदरणीय श्री राघव पंडित जी सहित संत नगर मंडल के सभी साथी उपस्थित रहे। सभी उपस्थित सम्मानित साथियों ने बुराड़ी पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता, जनसेवा के प्रति समर्पण और उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली की भरपूर प्रशंसा की। उन्होंने पूरी पुलिस टीम को शुभकामनाएँ और धन्यवाद भी प्रेषित किया। इस अवसर पर समाज की सुरक्षा, बेटियों की रक्षा और नागरिकों के विश्वास को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बुराड़ी पुलिस द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य को प्रशंसनीय बताया गया। रेखा रावत ने दिल्ली पुलिस को 'आँख, कान और नाक' बनकर उनकी संपूर्ण मदद करने का आह्वान करते हुए, पुलिस टीम के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर जनसेवा के लिए शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, अयोध्या धाम में सोमवार को "यात्री सुविधा दिवस-2026" का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा, जागरूकता, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित हुए, जिनमें हवाई अड्डा प्रशासन, एयरलाइंस प्रतिनिधियों, सीआईएसएफ जवानों, विद्यार्थियों तथा विभिन्न हितधारकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान एयरपोर्ट परिसर में करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया, जहां विद्यार्थियों को विमानन क्षेत्र में रोजगार एवं करियर की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने एयरपोर्ट संचालन, ग्राउंड हैंडलिंग, सुरक्षा सेवाओं और कौशल विकास के विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन प्रदान किया। यात्री जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से "प्लास्टिक मुक्त विश्व" और "सुरक्षित यात्री–सुरक्षित हवाई अड्डा" विषयों पर नुक्कड़ नाटकों का मंचन हुआ, जिसमें पर्यावरण संरक्षण एवं सुरक्षा मानकों के पालन का संदेश दिया गया। लोकगीत एवं लोकनृत्य कार्यक्रमों ने आयोजन को सांस्कृतिक रंगत दी और यात्रियों को स्थानीय संस्कृति से परिचित कराया। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए एयरपोर्ट परिसर और विभिन्न विद्यालयों में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके अतिरिक्त, विद्यार्थियों के लिए चित्रकला एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने यात्री सुरक्षा, स्वच्छ हवाई अड्डा और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यात्रियों, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के कर्मचारियों एवं अन्य हितधारकों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया, जहाँ चिकित्सकीय जाँच एवं परामर्श की सुविधा उपलब्ध थी। वहीं, हाउसकीपिंग स्टाफ और एयरलाइन कर्मचारियों को उत्कृष्ट यात्री सेवा के लिए सम्मानित किया गया। एयरपोर्ट पहुँचने वाले यात्रियों का पारंपरिक तिलक लगाकर स्वागत किया गया तथा उन्हें पुष्प और पौधे भेंट किए गए। "वंदे मातरम्" की सामूहिक प्रस्तुति ने कार्यक्रम में देशभक्ति का वातावरण निर्मित किया, जिसमें एएआई अधिकारियों, सीआईएसएफ जवानों और एयरलाइंस प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के समापन पर, हवाई अड्डा निदेशक धीरेन्द्र सिंह ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा एयरपोर्ट प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आयोजन की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी और मीडिया कर्मियों को भी सम्मानित किया। एयरपोर्ट प्रशासन ने भविष्य में भी यात्री सुविधा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
    4
    महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, अयोध्या धाम में सोमवार को "यात्री सुविधा दिवस-2026" का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा, जागरूकता, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित हुए, जिनमें हवाई अड्डा प्रशासन, एयरलाइंस प्रतिनिधियों, सीआईएसएफ जवानों, विद्यार्थियों तथा विभिन्न हितधारकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान एयरपोर्ट परिसर में करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया, जहां विद्यार्थियों को विमानन क्षेत्र में रोजगार एवं करियर की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने एयरपोर्ट संचालन, ग्राउंड हैंडलिंग, सुरक्षा सेवाओं और कौशल विकास के विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन प्रदान किया। यात्री जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से "प्लास्टिक मुक्त विश्व" और "सुरक्षित यात्री–सुरक्षित हवाई अड्डा" विषयों पर नुक्कड़ नाटकों का मंचन हुआ, जिसमें पर्यावरण संरक्षण एवं सुरक्षा मानकों के पालन का संदेश दिया गया। लोकगीत एवं लोकनृत्य कार्यक्रमों ने आयोजन को सांस्कृतिक रंगत दी और यात्रियों को स्थानीय संस्कृति से परिचित कराया। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए एयरपोर्ट परिसर और विभिन्न विद्यालयों में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इसके अतिरिक्त, विद्यार्थियों के लिए चित्रकला एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने यात्री सुरक्षा, स्वच्छ हवाई अड्डा और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यात्रियों, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के कर्मचारियों एवं अन्य हितधारकों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया, जहाँ चिकित्सकीय जाँच एवं परामर्श की सुविधा उपलब्ध थी। वहीं, हाउसकीपिंग स्टाफ और एयरलाइन कर्मचारियों को उत्कृष्ट यात्री सेवा के लिए सम्मानित किया गया। एयरपोर्ट पहुँचने वाले यात्रियों का पारंपरिक तिलक लगाकर स्वागत किया गया तथा उन्हें पुष्प और पौधे भेंट किए गए। "वंदे मातरम्" की सामूहिक प्रस्तुति ने कार्यक्रम में देशभक्ति का वातावरण निर्मित किया, जिसमें एएआई अधिकारियों, सीआईएसएफ जवानों और एयरलाइंस प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के समापन पर, हवाई अड्डा निदेशक धीरेन्द्र सिंह ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा एयरपोर्ट प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आयोजन की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी और मीडिया कर्मियों को भी सम्मानित किया। एयरपोर्ट प्रशासन ने भविष्य में भी यात्री सुविधा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
    user_Arvind Kumar yadav
    Arvind Kumar yadav
    Media company फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    15 min ago
  • संत नगर मंडल से लापता हुई एक 14 वर्षीय बालिका को सकुशल और सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुँचाने के लिए बुराड़ी थाना की पुलिस टीम का आभार और सम्मान व्यक्त किया गया। इस अवसर पर थाना के माननीय एसएचओ श्री गिरिश चंद्र रतूड़ी जी और उनकी पूरी टीम को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में रेखा रावत, निगम प्रत्याशी, संत नगर मंडल, भारतीय जनता पार्टी, के साथ पूर्वी जिला कार्यालय मंत्री आदरणीय श्री अनंत गोपाल बिट्टू जी, पूर्व संत नगर मंडल अध्यक्ष आदरणीय श्री किशन पाल सिंह जी, शक्ति केंद्र प्रमुख एवं अभिभावक तुल्य आदरणीय श्री शिव जी शाह जी, शक्ति केंद्र प्रमुख आदरणीय श्री राज ठाकुर जी, उपाध्यक्ष आदरणीय श्री मनोज शर्मा जी, शक्ति केंद्र प्रमुख आदरणीय श्री राजेश शर्मा जी, आदरणीय श्री राज कुमार गुप्ता जी, आदरणीय श्री वागीश शंकर शुक्ला जी, श्री ऋतेश गुसाईं जी, मंडल मंत्री उषी जी, पूर्व मंडल मंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र प्रताप चौहान जी एवं पूर्व मंडल प्रवक्ता आदरणीय श्री राघव पंडित जी सहित संत नगर मंडल के सभी साथी उपस्थित रहे। सभी उपस्थित सम्मानित साथियों ने बुराड़ी पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता, जनसेवा के प्रति समर्पण और उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली की भरपूर प्रशंसा की। उन्होंने पूरी पुलिस टीम को शुभकामनाएँ और धन्यवाद भी प्रेषित किया। इस अवसर पर समाज की सुरक्षा, बेटियों की रक्षा और नागरिकों के विश्वास को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बुराड़ी पुलिस द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य को प्रशंसनीय बताया गया। रेखा रावत ने दिल्ली पुलिस को 'आँख, कान और नाक' बनकर उनकी संपूर्ण मदद करने का आह्वान करते हुए, पुलिस टीम के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर जनसेवा के लिए शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।
    1
    संत नगर मंडल से लापता हुई एक 14 वर्षीय बालिका को सकुशल और सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुँचाने के लिए बुराड़ी थाना की पुलिस टीम का आभार और सम्मान व्यक्त किया गया। इस अवसर पर थाना के माननीय एसएचओ श्री गिरिश चंद्र रतूड़ी जी और उनकी पूरी टीम को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में रेखा रावत, निगम प्रत्याशी, संत नगर मंडल, भारतीय जनता पार्टी, के साथ पूर्वी जिला कार्यालय मंत्री आदरणीय श्री अनंत गोपाल बिट्टू जी, पूर्व संत नगर मंडल अध्यक्ष आदरणीय श्री किशन पाल सिंह जी, शक्ति केंद्र प्रमुख एवं अभिभावक तुल्य आदरणीय श्री शिव जी शाह जी, शक्ति केंद्र प्रमुख आदरणीय श्री राज ठाकुर जी, उपाध्यक्ष आदरणीय श्री मनोज शर्मा जी, शक्ति केंद्र प्रमुख आदरणीय श्री राजेश शर्मा जी, आदरणीय श्री राज कुमार गुप्ता जी, आदरणीय श्री वागीश शंकर शुक्ला जी, श्री ऋतेश गुसाईं जी, मंडल मंत्री उषी जी, पूर्व मंडल मंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र प्रताप चौहान जी एवं पूर्व मंडल प्रवक्ता आदरणीय श्री राघव पंडित जी सहित संत नगर मंडल के सभी साथी उपस्थित रहे।

सभी उपस्थित सम्मानित साथियों ने बुराड़ी पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता, जनसेवा के प्रति समर्पण और उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली की भरपूर प्रशंसा की। उन्होंने पूरी पुलिस टीम को शुभकामनाएँ और धन्यवाद भी प्रेषित किया। इस अवसर पर समाज की सुरक्षा, बेटियों की रक्षा और नागरिकों के विश्वास को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बुराड़ी पुलिस द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य को प्रशंसनीय बताया गया। रेखा रावत ने दिल्ली पुलिस को 'आँख, कान और नाक' बनकर उनकी संपूर्ण मदद करने का आह्वान करते हुए, पुलिस टीम के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर जनसेवा के लिए शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।
    user_Aaj Subah Times
    Aaj Subah Times
    पत्रकार Ayodhya, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • अयोध्या के कैंट थाने के गद्दोपुर क्षेत्र में एक 16 वर्षीय नाबालिग युवक का कथित तौर पर नग्न वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप सामने आया है। अपने आप को डॉक्टर बताने वाले दो युवक, शिवम राय और आकाश शर्मा, पर यह ब्लैकमेलिंग का आरोप लगा है। पीड़ित युवक दिव्यांश राय को आवाज ठीक करने के बहाने नशीली दवा खिलाकर उसका अश्लील वीडियो बनाया गया। ब्लैकमेल करने वाले इन युवकों ने पीड़ित से उसके अपने ही घर से जेवरातों की चोरी करवाई। बताया गया है कि इन जेवरातों को मऊशिवाला स्थित एक आभूषण विक्रेता के यहां आरोपियों ने अपने नाम पर गिरवी रख दिया। घर से जेवरात गायब होने के बाद जब परिजनों ने पूछताछ की, तब युवक ने ब्लैकमेलिंग की पूरी कहानी परिजनों को बताई। इस मामले में पीड़ित युवक ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को शिकायत दी है और आभूषण विक्रेता ने पुलिस के सामने यह कुबूला भी है कि उसने आभूषण गिरवी रखे हैं। हालांकि, परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने ना तो आभूषण विक्रेता पर कोई कार्रवाई की है और ना ही ब्लैकमेलर युवकों पर। पीड़ित युवक के पिता राकेश कुमार राय लगातार पुलिस अधिकारियों से फरियाद कर रहे हैं। इस बीच, कथित डॉक्टर अब पीड़ित पक्ष को मामले को दबाने के लिए धमकी भी दे रहा है। आरोपी और पीड़ित परिवार आपस में पड़ोस में ही रहते हैं। अब देखना यह है कि पुलिस इस गंभीर मामले में क्या कार्रवाई करती है।
    2
    अयोध्या के कैंट थाने के गद्दोपुर क्षेत्र में एक 16 वर्षीय नाबालिग युवक का कथित तौर पर नग्न वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप सामने आया है। अपने आप को डॉक्टर बताने वाले दो युवक, शिवम राय और आकाश शर्मा, पर यह ब्लैकमेलिंग का आरोप लगा है। पीड़ित युवक दिव्यांश राय को आवाज ठीक करने के बहाने नशीली दवा खिलाकर उसका अश्लील वीडियो बनाया गया।

ब्लैकमेल करने वाले इन युवकों ने पीड़ित से उसके अपने ही घर से जेवरातों की चोरी करवाई। बताया गया है कि इन जेवरातों को मऊशिवाला स्थित एक आभूषण विक्रेता के यहां आरोपियों ने अपने नाम पर गिरवी रख दिया। घर से जेवरात गायब होने के बाद जब परिजनों ने पूछताछ की, तब युवक ने ब्लैकमेलिंग की पूरी कहानी परिजनों को बताई।

इस मामले में पीड़ित युवक ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को शिकायत दी है और आभूषण विक्रेता ने पुलिस के सामने यह कुबूला भी है कि उसने आभूषण गिरवी रखे हैं। हालांकि, परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने ना तो आभूषण विक्रेता पर कोई कार्रवाई की है और ना ही ब्लैकमेलर युवकों पर। पीड़ित युवक के पिता राकेश कुमार राय लगातार पुलिस अधिकारियों से फरियाद कर रहे हैं। इस बीच, कथित डॉक्टर अब पीड़ित पक्ष को मामले को दबाने के लिए धमकी भी दे रहा है। आरोपी और पीड़ित परिवार आपस में पड़ोस में ही रहते हैं। अब देखना यह है कि पुलिस इस गंभीर मामले में क्या कार्रवाई करती है।
    user_Vipin pandey ab news Ayodhya
    Vipin pandey ab news Ayodhya
    Local News Reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • अयोध्या जनपद के थाना कोतवाली बीकापुर क्षेत्र में रातभर बड़े पैमाने पर अवैध खनन का मामला सामने आया है। यह घटना कोछा बाजार के पास स्थित टायर फैक्ट्री के निकट हुई, जहाँ देर रात से सुबह तक जेसीबी मशीनों से मिट्टी की खुदाई का काम चलता रहा। स्थानीय सूत्रों ने इस पूरी प्रक्रिया में प्रशासन की कथित लापरवाही और मिलीभगत का आरोप लगाया है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, रातभर अवैध खनन जारी रहने की जानकारी जिले के पत्रकारों द्वारा संबंधित विभागों को दी गई थी। सूचना मिलने पर खनन इंस्पेक्टर शिवम जैन ने तत्काल कोतवाली बीकापुर पुलिस को सूचित करने की बात कही। सूत्रों का दावा है कि सूचना के बाद कुछ देर के लिए जेसीबी मशीनों को हटा लिया गया था, लेकिन थोड़ी ही देर बाद अवैध खनन फिर से शुरू हो गया और यह सिलसिला सुबह करीब 8 बजे तक बेरोकटोक चलता रहा। पत्रकारों ने उच्च प्रशासनिक अधिकारियों से भी संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उप जिलाधिकारी का फोन रिसीव नहीं हुआ। बीकापुर उप जिलाधिकारी पर यह भी आरोप है कि कई अन्य मामलों में भी उनसे संपर्क करने के बावजूद उनका फोन रिसीव नहीं होता और शिकायतों पर अपेक्षित प्रतिक्रिया नहीं मिलती है। इस घटना को लेकर क्षेत्रीय लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि प्रशासन समय रहते सक्रिय होता, तो बड़े पैमाने पर हुई इस खुदाई को रोका जा सकता था। लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक प्रशासन या खनन विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था। यह मामला प्रशासनिक कार्यप्रणाली और अवैध खनन पर नियंत्रण को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है, और क्षेत्रीय जनता अब उच्च अधिकारियों के हस्तक्षेप तथा प्रभावी कार्रवाई का इंतजार कर रही है।
    2
    अयोध्या जनपद के थाना कोतवाली बीकापुर क्षेत्र में रातभर बड़े पैमाने पर अवैध खनन का मामला सामने आया है। यह घटना कोछा बाजार के पास स्थित टायर फैक्ट्री के निकट हुई, जहाँ देर रात से सुबह तक जेसीबी मशीनों से मिट्टी की खुदाई का काम चलता रहा। स्थानीय सूत्रों ने इस पूरी प्रक्रिया में प्रशासन की कथित लापरवाही और मिलीभगत का आरोप लगाया है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, रातभर अवैध खनन जारी रहने की जानकारी जिले के पत्रकारों द्वारा संबंधित विभागों को दी गई थी। सूचना मिलने पर खनन इंस्पेक्टर शिवम जैन ने तत्काल कोतवाली बीकापुर पुलिस को सूचित करने की बात कही। सूत्रों का दावा है कि सूचना के बाद कुछ देर के लिए जेसीबी मशीनों को हटा लिया गया था, लेकिन थोड़ी ही देर बाद अवैध खनन फिर से शुरू हो गया और यह सिलसिला सुबह करीब 8 बजे तक बेरोकटोक चलता रहा। पत्रकारों ने उच्च प्रशासनिक अधिकारियों से भी संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उप जिलाधिकारी का फोन रिसीव नहीं हुआ। बीकापुर उप जिलाधिकारी पर यह भी आरोप है कि कई अन्य मामलों में भी उनसे संपर्क करने के बावजूद उनका फोन रिसीव नहीं होता और शिकायतों पर अपेक्षित प्रतिक्रिया नहीं मिलती है।

इस घटना को लेकर क्षेत्रीय लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि प्रशासन समय रहते सक्रिय होता, तो बड़े पैमाने पर हुई इस खुदाई को रोका जा सकता था। लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक प्रशासन या खनन विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था। यह मामला प्रशासनिक कार्यप्रणाली और अवैध खनन पर नियंत्रण को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है, और क्षेत्रीय जनता अब उच्च अधिकारियों के हस्तक्षेप तथा प्रभावी कार्रवाई का इंतजार कर रही है।
    user_Sarveshpandey
    Sarveshpandey
    Faizabad, Ayodhya•
    8 hrs ago
  • अयोध्या जिले के बीकापुर तहसील अंतर्गत बनकटवा इच्छौरी गांव निवासी मस्तराम वर्मा ने 17 जून 2026 को सुबह लगभग 10 बजे से तहसील परिसर स्थित शहीद स्मारक पर दोबारा आमरण अनशन शुरू करने की घोषणा की है। उन्होंने बीकापुर तहसील प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए अपनी नौ सूत्रीय मांगों को लेकर यह कदम उठाया है, जो भीषण गर्मी और तपती धूप के बीच किया जा रहा है। वर्मा ने बताया कि इससे पहले भी वे चार दिनों तक आमरण अनशन पर बैठे थे, जिसे तहसील और पुलिस प्रशासन द्वारा यह आश्वासन देकर तुड़वाया गया था कि उनके मकान निर्माण को रोका नहीं जाएगा। हालांकि, जब उन्होंने मकान निर्माण शुरू किया, तो स्थानीय पुलिस ने उन्हें बीएनएसएस की धारा 170 के तहत शांति भंग के आरोप में चालान कर जेल भेज दिया। यह कार्रवाई प्रशासन की ओर से की गई वादाखिलाफी का स्पष्ट उदाहरण है। मस्तराम वर्मा ने आगामी अनशन की जानकारी पत्र के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को दे दी है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि 18 जून तक उन्हें मकान निर्माण की अनुमति नहीं दी गई, तो वे किसी टावर पर चढ़कर आत्महत्या करने को विवश हो जाएंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनके द्वारा कराए जा रहे मकान निर्माण के संबंध में किसी भी सक्षम न्यायालय से कोई स्थगन आदेश नहीं है, फिर भी आवास न होने के बावजूद उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है। इस घटना को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि प्रशासन द्वारा पहले चार दिनों से अनशन पर बैठे मस्तराम वर्मा को पानी पिलाकर अनशन तुड़वाकर मकान बनाने का आश्वासन देना और फिर मकान निर्माण के दौरान उन्हें जेल भेज देना, यह प्रशासन की असफलता है या कुछ और। लोग अब यह जानने का इंतजार कर रहे हैं कि मस्तराम वर्मा के इस मामले में तहसील और पुलिस प्रशासन क्या कार्यवाही करता है।
    1
    अयोध्या जिले के बीकापुर तहसील अंतर्गत बनकटवा इच्छौरी गांव निवासी मस्तराम वर्मा ने 17 जून 2026 को सुबह लगभग 10 बजे से तहसील परिसर स्थित शहीद स्मारक पर दोबारा आमरण अनशन शुरू करने की घोषणा की है। उन्होंने बीकापुर तहसील प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए अपनी नौ सूत्रीय मांगों को लेकर यह कदम उठाया है, जो भीषण गर्मी और तपती धूप के बीच किया जा रहा है।

वर्मा ने बताया कि इससे पहले भी वे चार दिनों तक आमरण अनशन पर बैठे थे, जिसे तहसील और पुलिस प्रशासन द्वारा यह आश्वासन देकर तुड़वाया गया था कि उनके मकान निर्माण को रोका नहीं जाएगा। हालांकि, जब उन्होंने मकान निर्माण शुरू किया, तो स्थानीय पुलिस ने उन्हें बीएनएसएस की धारा 170 के तहत शांति भंग के आरोप में चालान कर जेल भेज दिया। यह कार्रवाई प्रशासन की ओर से की गई वादाखिलाफी का स्पष्ट उदाहरण है।

मस्तराम वर्मा ने आगामी अनशन की जानकारी पत्र के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को दे दी है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि 18 जून तक उन्हें मकान निर्माण की अनुमति नहीं दी गई, तो वे किसी टावर पर चढ़कर आत्महत्या करने को विवश हो जाएंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनके द्वारा कराए जा रहे मकान निर्माण के संबंध में किसी भी सक्षम न्यायालय से कोई स्थगन आदेश नहीं है, फिर भी आवास न होने के बावजूद उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है।

इस घटना को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि प्रशासन द्वारा पहले चार दिनों से अनशन पर बैठे मस्तराम वर्मा को पानी पिलाकर अनशन तुड़वाकर मकान बनाने का आश्वासन देना और फिर मकान निर्माण के दौरान उन्हें जेल भेज देना, यह प्रशासन की असफलता है या कुछ और। लोग अब यह जानने का इंतजार कर रहे हैं कि मस्तराम वर्मा के इस मामले में तहसील और पुलिस प्रशासन क्या कार्यवाही करता है।
    user_हलचल अयोध्या समाचार
    हलचल अयोध्या समाचार
    Actor फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • अयोध्या जिले के बीकापुर तहसील अंतर्गत बनकटवा इच्छौरी गांव निवासी मस्तराम वर्मा ने तहसील प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए, अपनी नौ सूत्रीय मांगों के समर्थन में भीषण गर्मी और तपती धूप के बीच 17 जून 2026 को लगभग 10 बजे से तहसील परिसर स्थित शहीद स्मारक पर दोबारा आमरण अनशन शुरू करने की घोषणा की है। वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इससे पहले भी वे चार दिनों तक आमरण अनशन पर बैठे थे, जिसे तहसील और पुलिस प्रशासन ने यह आश्वासन देकर तुड़वाया था कि उनके मकान निर्माण को रोका नहीं जाएगा। हालाँकि, जब उन्होंने मकान निर्माण शुरू किया, तो स्थानीय पुलिस ने उन्हें शांति भंग के आरोप में बीएनएसएस की धारा 170 के तहत चालान करके जेल भेज दिया। पीड़ित मस्तराम वर्मा ने 17 जून से शुरू किए जा रहे इस आमरण अनशन की जानकारी पत्र के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को दे दी है। उन्होंने गंभीर चेतावनी दी है कि यदि दोबारा आमरण अनशन पर बैठने के बाद 18 जून तक उन्हें मकान निर्माण की अनुमति नहीं मिली, तो वे किसी टावर पर चढ़कर आत्महत्या करने को विवश हो जाएंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। वर्मा का दावा है कि उनके द्वारा कराए जा रहे मकान निर्माण के संबंध में किसी भी सक्षम न्यायालय से रोकने का कोई स्थगन आदेश नहीं है, फिर भी आवास न होने के बावजूद उन्हें परेशान किया जा रहा है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि मस्तराम वर्मा के इस मामले में तहसील और पुलिस प्रशासन क्या कार्यवाही करता है।
    2
    अयोध्या जिले के बीकापुर तहसील अंतर्गत बनकटवा इच्छौरी गांव निवासी मस्तराम वर्मा ने तहसील प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए, अपनी नौ सूत्रीय मांगों के समर्थन में भीषण गर्मी और तपती धूप के बीच 17 जून 2026 को लगभग 10 बजे से तहसील परिसर स्थित शहीद स्मारक पर दोबारा आमरण अनशन शुरू करने की घोषणा की है।

वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इससे पहले भी वे चार दिनों तक आमरण अनशन पर बैठे थे, जिसे तहसील और पुलिस प्रशासन ने यह आश्वासन देकर तुड़वाया था कि उनके मकान निर्माण को रोका नहीं जाएगा। हालाँकि, जब उन्होंने मकान निर्माण शुरू किया, तो स्थानीय पुलिस ने उन्हें शांति भंग के आरोप में बीएनएसएस की धारा 170 के तहत चालान करके जेल भेज दिया।

पीड़ित मस्तराम वर्मा ने 17 जून से शुरू किए जा रहे इस आमरण अनशन की जानकारी पत्र के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को दे दी है। उन्होंने गंभीर चेतावनी दी है कि यदि दोबारा आमरण अनशन पर बैठने के बाद 18 जून तक उन्हें मकान निर्माण की अनुमति नहीं मिली, तो वे किसी टावर पर चढ़कर आत्महत्या करने को विवश हो जाएंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। वर्मा का दावा है कि उनके द्वारा कराए जा रहे मकान निर्माण के संबंध में किसी भी सक्षम न्यायालय से रोकने का कोई स्थगन आदेश नहीं है, फिर भी आवास न होने के बावजूद उन्हें परेशान किया जा रहा है।

अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि मस्तराम वर्मा के इस मामले में तहसील और पुलिस प्रशासन क्या कार्यवाही करता है।
    user_प्रहरी न्यूज दर्पण
    प्रहरी न्यूज दर्पण
    Building society फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के 137 लाख शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के लिए कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा की शुरुआत हो चुकी है, जिससे काफी समय से चला आ रहा उनका इंतजार अब खत्म हो रहा है। यह एक चिकित्सा कैशलेस सुविधा है, जिसके अंतर्गत सभी पात्र शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को कैशलेस स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। सरकार द्वारा एक ऑनलाइन फॉर्म उपलब्ध कराया गया है, जिसमें इस सुविधा से संबंधित सभी आवश्यक नियम और निर्देश दिए गए हैं। जो भी शिक्षामित्र या अनुदेशक इस सुविधा का लाभ लेना चाहते हैं, उन्हें इस फॉर्म को ध्यानपूर्वक पढ़कर भरना होगा और जल्द से जल्द अपना स्वस्थ कैशलेस कार्ड बनवाकर इसका लाभ उठाना चाहिए।
    1
    उत्तर प्रदेश के 137 लाख शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के लिए कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा की शुरुआत हो चुकी है, जिससे काफी समय से चला आ रहा उनका इंतजार अब खत्म हो रहा है। यह एक चिकित्सा कैशलेस सुविधा है, जिसके अंतर्गत सभी पात्र शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को कैशलेस स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। सरकार द्वारा एक ऑनलाइन फॉर्म उपलब्ध कराया गया है, जिसमें इस सुविधा से संबंधित सभी आवश्यक नियम और निर्देश दिए गए हैं। जो भी शिक्षामित्र या अनुदेशक इस सुविधा का लाभ लेना चाहते हैं, उन्हें इस फॉर्म को ध्यानपूर्वक पढ़कर भरना होगा और जल्द से जल्द अपना स्वस्थ कैशलेस कार्ड बनवाकर इसका लाभ उठाना चाहिए।
    user_Aaj Subah Times
    Aaj Subah Times
    पत्रकार Ayodhya, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष शरद शुक्ला ने मंदिर से जुड़े चंदे की चोरी को लेकर तीखा बयान दिया है। शुक्ला ने स्कंद पुराण का हवाला देते हुए कहा है कि जो व्यक्ति मंदिर का चंदा चोरी करता है, वह हजारों वर्षों तक नरक में कीड़े का जीवन जीता है। उन्होंने इस कृत्य को करोड़ों राम भक्तों की आस्था पर सीधा कुठाराघात बताया है।
    1
    उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष शरद शुक्ला ने मंदिर से जुड़े चंदे की चोरी को लेकर तीखा बयान दिया है। शुक्ला ने स्कंद पुराण का हवाला देते हुए कहा है कि जो व्यक्ति मंदिर का चंदा चोरी करता है, वह हजारों वर्षों तक नरक में कीड़े का जीवन जीता है। उन्होंने इस कृत्य को करोड़ों राम भक्तों की आस्था पर सीधा कुठाराघात बताया है।
    user_रवि मौर्य
    रवि मौर्य
    Media company फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.