Shuru
Apke Nagar Ki App…
पखांजुर- उजियारा अभियान के तहत बांदे पुलिस की बड़ी कार्यवाही
NP Ashish Dubey Journalist
पखांजुर- उजियारा अभियान के तहत बांदे पुलिस की बड़ी कार्यवाही
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- करेली में अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया ईद-मिलादुन्नबी का पर्व, गूंजा अमन और भाईचारे का पैगाम करेली (नरसिंहपुर): पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के मौके पर ईद-मिलादुन्नबी का पर्व बुधवार को करेली क्षेत्र में पूरे हर्षोल्लास, अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर पूरे शहर में मुस्लिम समाज द्वारा विशेष तैयारियां की गई थीं। त्योहार के मद्देनजर क्षेत्र की मस्जिदों और प्रमुख मार्गों को बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया गया था। मस्जिदों को मस्जिद-ए-नबवी की तर्ज पर हरे झंडों और आकर्षक रोशनी (लाइटिंग) से सजाया गया, जो देखते ही बन रहा था। इसके अलावा मुस्लिम समाज के लोगों ने अपने घरों पर भी हरे झंडे लगाकर अपनी खुशी का इजहार किया। दोपहर बाद नरसिंह वार्ड स्थित मदरसा मस्जिद से एक भव्य जुलूस निकाला गया। यह जुलूस करेली शहर के मुख्य मार्गों (मेन रोड) से होते हुए वापस नरसिंह वार्ड में आकर संपन्न हुआ। जुलूस के दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के "अमन, शांति और भाईचारे" का संदेश पूरी, शिद्दत के साथ दुनिया को दिया। इस दौरान फिज़ा में पैगंबर साहब की शान में नाते-पाक गूंजती रहीं।1
- फ्लाई ऐश डम्पर की टक्कर से 4 गोवंश की मौत, आक्रोशित नागरिकों ने किया चक्का जाम गोवंश सुरक्षा, वाहन चालकों की जांच और डम्पर चालकों के भुगतान की व्यवस्था में बदलाव की उठी मांग साईखेड़ा/गाडरवारा। साईखेड़ा तहसील क्षेत्र के सेठान तिराहे के पास NTPC फ्लाई ऐश परिवहन में लगे एक डम्पर की टक्कर से छह गोवंश दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हादसे में चार गायों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो गोवंश गंभीर एवं मरणासन्न स्थिति में पाए गए। घटना के बाद क्षेत्र के नागरिकों, गोभक्तों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। आक्रोशित नागरिकों ने मौके पर शांतिपूर्ण चक्का जाम कर प्रशासन के समक्ष गोवंश की सुरक्षा तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग रखी। उपस्थित नागरिकों ने बताया कि दुर्घटना में घायल दो गोवंश की स्थिति अत्यंत गंभीर थी। उनका तत्काल उपचार कराया गया तथा उन्हें निकटतम गौशाला में भेजने की व्यवस्था की गई। जिले की 81 गौशालाओं में गोवंश के लिए तत्काल व्यवस्था की मांग नागरिकों एवं गोभक्तों ने मांग की कि सड़क पर बेसहारा घूम रहे गोवंश को तत्काल सुरक्षित एवं सम्मानजनक आश्रय उपलब्ध कराया जाए तथा जिले में संचालित 81 गौशालाओं का प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि गोवंश को सड़कों पर भटकने के लिए मजबूर न होना पड़े और दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लग सके। वाहन चालकों की 24×7 नशामुक्ति जांच की मांग क्षेत्रवासियों ने फ्लाई ऐश एवं अन्य भारी वाहनों के चालकों की 24×7 नशे की जांच व्यवस्था लागू करने की मांग की। नागरिकों का कहना है कि भारी वाहनों के चालकों की नियमित जांच होने से नशे की हालत में वाहन चलाने तथा उससे होने वाली दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सकता है। डम्पर चालकों को प्रति ट्रिप भुगतान के बजाय दैनिक वेतन देने की मांग नागरिकों ने फ्लाई ऐश परिवहन में लगे डम्पर चालकों के भुगतान की व्यवस्था पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने शासन से मांग की कि वाहन मालिकों को निर्देशित किया जाए कि चालकों को प्रति ट्रिप के आधार पर भुगतान करने के बजाय दैनिक वेतन/निश्चित पारिश्रमिक की व्यवस्था की जाए। उपस्थित लोगों का कहना है कि यदि चालक को अधिक ट्रिप लगाने पर अधिक भुगतान मिलता है, तो अधिक ट्रिप पूरी करने की होड़ में कई बार वाहन तेज गति से चलाए जाने की आशंका रहती है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए ट्रिप आधारित भुगतान व्यवस्था की समीक्षा कर सुरक्षित एवं निश्चित वेतन व्यवस्था लागू करने की मांग की गई। साईखेड़ा थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर लिया संज्ञान घटना की जानकारी मिलते ही साईखेड़ा थाना प्रभारी तत्काल मौके पर पहुंचे और पूरे मामले का संज्ञान लिया। थाना प्रभारी द्वारा घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने तथा गोवंश से संबंधित समस्याओं के तत्काल निराकरण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के नागरिक, गोभक्त एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने स्पष्ट कहा कि गोवंश की सुरक्षा केवल भावनात्मक विषय नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा, प्रशासनिक व्यवस्था और सामाजिक जिम्मेदारी से जुड़ा गंभीर विषय है। प्रमुख मांगें - दुर्घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्रवाई की जाए। - घायल गोवंश का समुचित उपचार एवं सुरक्षित पुनर्वास सुनिश्चित किया जाए। - जिले की 81 गौशालाओं में गोवंश के लिए तत्काल पर्याप्त एवं सम्मानजनक व्यवस्था की जाए। - भारी वाहन चालकों की 24×7 नशे की जांच की प्रभावी व्यवस्था लागू की जाए। - फ्लाई ऐश परिवहन करने वाले डम्पर चालकों के लिए प्रति ट्रिप भुगतान के स्थान पर दैनिक वेतन/निश्चित पारिश्रमिक की व्यवस्था लागू करने हेतु वाहन मालिकों को शासन स्तर से दिशा-निर्देश दिए जाएं। - तेज रफ्तार एवं लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए भारी वाहनों की निगरानी और गति नियंत्रण की व्यवस्था की जाए। - सड़क पर विचरण करने वाले गोवंश के लिए स्थायी एवं सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। नागरिकों ने और गौभक्तो के द्वारा प्रशासन मांग की है कि इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई कर गोवंश एवं आम नागरिकों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की दर्दनाक दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। प्रेस विज्ञप्ति फ्लाई ऐश डम्पर की टक्कर से 4 गोवंश की मौत, आक्रोशित नागरिकों ने किया चक्का जाम गोवंश सुरक्षा, वाहन चालकों की जांच और डम्पर चालकों के भुगतान की व्यवस्था में बदलाव की उठी मांग साईखेड़ा/गाडरवारा। साईखेड़ा तहसील क्षेत्र के सेठान तिराहे के पास NTPC फ्लाई ऐश परिवहन में लगे एक डम्पर की टक्कर से छह गोवंश दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हादसे में चार गायों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो गोवंश गंभीर एवं मरणासन्न स्थिति में पाए गए। घटना के बाद क्षेत्र के नागरिकों, गोभक्तों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। आक्रोशित नागरिकों ने मौके पर शांतिपूर्ण चक्का जाम कर प्रशासन के समक्ष गोवंश की सुरक्षा तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग रखी। उपस्थित नागरिकों ने बताया कि दुर्घटना में घायल दो गोवंश की स्थिति अत्यंत गंभीर थी। उनका तत्काल उपचार कराया गया तथा उन्हें निकटतम गौशाला में भेजने की व्यवस्था की गई। जिले की 81 गौशालाओं में गोवंश के लिए तत्काल व्यवस्था की मांग नागरिकों एवं गोभक्तों ने मांग की कि सड़क पर बेसहारा घूम रहे गोवंश को तत्काल सुरक्षित एवं सम्मानजनक आश्रय उपलब्ध कराया जाए तथा जिले में संचालित 81 गौशालाओं का प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि गोवंश को सड़कों पर भटकने के लिए मजबूर न होना पड़े और दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लग सके। वाहन चालकों की 24×7 नशामुक्ति जांच की मांग क्षेत्रवासियों ने फ्लाई ऐश एवं अन्य भारी वाहनों के चालकों की 24×7 नशे की जांच व्यवस्था लागू करने की मांग की। नागरिकों का कहना है कि भारी वाहनों के चालकों की नियमित जांच होने से नशे की हालत में वाहन चलाने तथा उससे होने वाली दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सकता है। डम्पर चालकों को प्रति ट्रिप भुगतान के बजाय दैनिक वेतन देने की मांग नागरिकों ने फ्लाई ऐश परिवहन में लगे डम्पर चालकों के भुगतान की व्यवस्था पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने शासन से मांग की कि वाहन मालिकों को निर्देशित किया जाए कि चालकों को प्रति ट्रिप के आधार पर भुगतान करने के बजाय दैनिक वेतन/निश्चित पारिश्रमिक की व्यवस्था की जाए। उपस्थित लोगों का कहना है कि यदि चालक को अधिक ट्रिप लगाने पर अधिक भुगतान मिलता है, तो अधिक ट्रिप पूरी करने की होड़ में कई बार वाहन तेज गति से चलाए जाने की आशंका रहती है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए ट्रिप आधारित भुगतान व्यवस्था की समीक्षा कर सुरक्षित एवं निश्चित वेतन व्यवस्था लागू करने की मांग की गई। साईखेड़ा थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर लिया संज्ञान घटना की जानकारी मिलते ही साईखेड़ा थाना प्रभारी तत्काल मौके पर पहुंचे और पूरे मामले का संज्ञान लिया। थाना प्रभारी द्वारा घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने तथा गोवंश से संबंधित समस्याओं के तत्काल निराकरण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के नागरिक, गोभक्त एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने स्पष्ट कहा कि गोवंश की सुरक्षा केवल भावनात्मक विषय नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा, प्रशासनिक व्यवस्था और सामाजिक जिम्मेदारी से जुड़ा गंभीर विषय है। प्रमुख मांगें - दुर्घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्रवाई की जाए। - घायल गोवंश का समुचित उपचार एवं सुरक्षित पुनर्वास सुनिश्चित किया जाए। - जिले की 81 गौशालाओं में गोवंश के लिए तत्काल पर्याप्त एवं सम्मानजनक व्यवस्था की जाए। - भारी वाहन चालकों की 24×7 नशे की जांच की प्रभावी व्यवस्था लागू की जाए। - फ्लाई ऐश परिवहन करने वाले डम्पर चालकों के लिए प्रति ट्रिप भुगतान के स्थान पर दैनिक वेतन/निश्चित पारिश्रमिक की व्यवस्था लागू करने हेतु वाहन मालिकों को शासन स्तर से दिशा-निर्देश दिए जाएं। - तेज रफ्तार एवं लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए भारी वाहनों की निगरानी और गति नियंत्रण की व्यवस्था की जाए। - सड़क पर विचरण करने वाले गोवंश के लिए स्थायी एवं सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। नागरिकों ने और गौभक्तो के द्वारा प्रशासन मांग की है कि इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई कर गोवंश एवं आम नागरिकों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की दर्दनाक दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।6
- नरसिंहपुर जिले में दो राशन दुकानो मे हंगामा, प्रशासन ने बैठाई जांच! अंगूठा लगवाया, राशन गायब? गरीबों की थाली पर बड़ा सवाल1
- नरसिंहपुर से सतीश विश्वकर्मा की रिपोर्ट स्काई इंडिया टीवी चैनल। सर्जन सेंटर में जो है स्पाइन मैनेजमेंट किया जाता है यह कंपनी 70 देश में चल रही है 22 सालों से चल रही है और हमारे इंडिया की बात करें तो इंडिया में सेरेजम के 530 सेंटर है ऐसे ही एक सेंटर हमारे शहर नरसिंहपुर में ओपन हुआ है जिसका एड्रेस है नगर पालिका चौराहा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी विजय कंपलेक्स रोटी पार्क के साइड में यहां पर स्पिन मैनेजमेंट किया जाता है और स्पिन मैनेजमेंट से हमारे जो सारे ऑर्गन्स एक्टिव होते हैं वह सारे ऑर्गन्स को एक्टिव करके ब्लड सर्कुलेशन को सही करता है जिससे काफी सारे मेंबर्स को यहां पर आराम मिला है और हम आप सभी से यह अपील करते हैं कि हमारा जो सेंटर है कि डेमो सेंटर सर्विस सेंटर है और इस डेमो का कोई पैसा नहीं लगता है तो यहां पर आप जरूर जरूर लिए धन्यवाद1
- गोटेगांव में ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर जिले भर में मुस्लिम समुदाय ने विविध कार्यक्रम कर नगर में निकला जूलूस2
- नरसिंहपुर में अकीदत व उत्साह के साथ मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी ﷺ*1
- भानुप्रतापपुर-दुर्गूकोदल से दमकला तक बदहाल सड़क ने खोली व्यवस्था की पोल1
- राशन वितरण व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल—चीचली और चावरपाठा में ग्रामीणों का हंगामा, प्रशासन ने दिए जांच के आदेश नरसिंहपुर: जिले में गरीबों के हक के राशन वितरण को लेकर व्यवस्था की पोल खुलती नजर आ रही है। जिले के दो अलग-अलग इलाकों—चीचली ब्लॉक के बसुरिया और चावरपाठा के कुसमी सगोरिया गांव—से सामने आई तस्वीरों और ग्रामीणों की शिकायतों ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। गरीब वर्ग अब एक ही स्वर में सवाल पूछ रहा है कि आखिर उनके नाम पर जारी होने वाला राशन उनकी थाली तक क्यों नहीं पहुंच रहा है? 1
- शासन एवं प्रशासन दोनों ध्यान देंजंगली सूअर की गन्ना प्राइस चालू हो गई अगर आपको देश में चीनी ज्यादा चाहिए शासन एवं प्रशासन को किसानों के खेत में जो जंगली सूअर हैं खेतमें उनको आपको ले जाना पड़ेगा शासन एवं प्रशासन दोनों ध्यान देंजंगली सूअर की गन्ना प्राइस चालू हो गई अगर आपको देश में चीनी ज्यादा चाहिए शासन एवं प्रशासन को किसानों के खेत में जो जंगली सूअर हैं खेतमें उनको आपको ले जाना पड़ेगा1