रायसेन की कोतवाली पुलिस ने पुलिस कॉलोनी स्थित उप निरीक्षक अर्जुन सिंह उइके के सूने मकान में हुई लाखों रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरोह के एक सदस्य को इंदौर से गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी शंकर मोहनिया (भील) धार जिले के टांडा थाना क्षेत्र के ग्राम पिपलवा का निवासी है। पुलिस ने उसके पास से सोने का बड़ा हार, मंगलसूत्र, दो सोने की चेन, सोने की चूड़ियां, झुमकी, चांदी की करधोनी, पाजेब व पायल सहित लगभग 30 लाख रुपये मूल्य के आभूषण और वारदात में प्रयुक्त 7 लाख रुपये कीमत की स्विफ्ट डिजायर कार समेत कुल 37 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया है। उप निरीक्षक 10 जुलाई से 14 जुलाई 2026 तक परिवार के साथ बाहर गए हुए थे, जिसके बाद 15 जुलाई 2026 को थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक नायक और एसडीओपी श्रीमती प्रतिभा शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली नरेन्द्र गोयल के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था। जांच के दौरान पुलिस टीम ने रायसेन, खरबई, भोपाल और सीहोर के करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का सूक्ष्म विश्लेषण किया और मुखबिर की सूचना पर कार की पहचान कर आरोपी को पकड़ा। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया है। यह गिरोह रात में कार से विभिन्न शहरों में घूमकर सूने मकानों की रेकी करता था और मौका मिलते ही चोरी को अंजाम देता था। प्रकरण में आरोपी के चार अन्य साथी फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश में धार जिले के टांडा थाना पुलिस के सहयोग से पुलिस टीमें रवाना की गई हैं। गिरफ्तार आरोपी शंकर मोहनिया आदतन और शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके विरुद्ध अलीराजपुर जिले के जोबट थाने में आबकारी अधिनियम के तहत भी प्रकरण दर्ज है और उसके अन्य आपराधिक रिकॉर्ड का सत्यापन किया जा रहा है। पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ कर रही है। इस सफल खुलासे और मशरूका बरामदगी में एसडीओपी प्रतिभा शर्मा, थाना प्रभारी नरेन्द्र गोयल, उप निरीक्षक दीपक वर्मा, उप निरीक्षक शेर सिंह शुल्या सहित पूरी पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
रायसेन की कोतवाली पुलिस ने पुलिस कॉलोनी स्थित उप निरीक्षक अर्जुन सिंह उइके के सूने मकान में हुई लाखों रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरोह के एक सदस्य को इंदौर से गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी शंकर मोहनिया (भील) धार जिले के टांडा थाना क्षेत्र के ग्राम पिपलवा का निवासी है। पुलिस ने उसके पास से सोने का बड़ा हार, मंगलसूत्र, दो सोने की चेन, सोने की चूड़ियां, झुमकी, चांदी की करधोनी, पाजेब व पायल सहित लगभग 30 लाख रुपये मूल्य के आभूषण और वारदात में प्रयुक्त 7 लाख रुपये कीमत की स्विफ्ट डिजायर कार समेत कुल 37 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया है। उप निरीक्षक 10 जुलाई से 14 जुलाई 2026 तक परिवार के साथ बाहर गए हुए थे, जिसके बाद 15 जुलाई 2026 को थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक नायक और एसडीओपी श्रीमती प्रतिभा शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली नरेन्द्र गोयल के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था। जांच के दौरान पुलिस टीम ने रायसेन, खरबई, भोपाल और
सीहोर के करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का सूक्ष्म विश्लेषण किया और मुखबिर की सूचना पर कार की पहचान कर आरोपी को पकड़ा। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया है। यह गिरोह रात में कार से विभिन्न शहरों में घूमकर सूने मकानों की रेकी करता था और मौका मिलते ही चोरी को अंजाम देता था। प्रकरण में आरोपी के चार अन्य साथी फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश में धार जिले के टांडा थाना पुलिस के सहयोग से पुलिस टीमें रवाना की गई हैं। गिरफ्तार आरोपी शंकर मोहनिया आदतन और शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके विरुद्ध अलीराजपुर जिले के जोबट थाने में आबकारी अधिनियम के तहत भी प्रकरण दर्ज है और उसके अन्य आपराधिक रिकॉर्ड का सत्यापन किया जा रहा है। पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ कर रही है। इस सफल खुलासे और मशरूका बरामदगी में एसडीओपी प्रतिभा शर्मा, थाना प्रभारी नरेन्द्र गोयल, उप निरीक्षक दीपक वर्मा, उप निरीक्षक शेर सिंह शुल्या सहित पूरी पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
- रायसेन की कोतवाली पुलिस ने पुलिस कॉलोनी स्थित उप निरीक्षक अर्जुन सिंह उइके के सूने मकान में हुई लाखों रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरोह के एक सदस्य को इंदौर से गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी शंकर मोहनिया (भील) धार जिले के टांडा थाना क्षेत्र के ग्राम पिपलवा का निवासी है। पुलिस ने उसके पास से सोने का बड़ा हार, मंगलसूत्र, दो सोने की चेन, सोने की चूड़ियां, झुमकी, चांदी की करधोनी, पाजेब व पायल सहित लगभग 30 लाख रुपये मूल्य के आभूषण और वारदात में प्रयुक्त 7 लाख रुपये कीमत की स्विफ्ट डिजायर कार समेत कुल 37 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया है। उप निरीक्षक 10 जुलाई से 14 जुलाई 2026 तक परिवार के साथ बाहर गए हुए थे, जिसके बाद 15 जुलाई 2026 को थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक नायक और एसडीओपी श्रीमती प्रतिभा शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली नरेन्द्र गोयल के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था। जांच के दौरान पुलिस टीम ने रायसेन, खरबई, भोपाल और सीहोर के करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का सूक्ष्म विश्लेषण किया और मुखबिर की सूचना पर कार की पहचान कर आरोपी को पकड़ा। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया है। यह गिरोह रात में कार से विभिन्न शहरों में घूमकर सूने मकानों की रेकी करता था और मौका मिलते ही चोरी को अंजाम देता था। प्रकरण में आरोपी के चार अन्य साथी फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश में धार जिले के टांडा थाना पुलिस के सहयोग से पुलिस टीमें रवाना की गई हैं। गिरफ्तार आरोपी शंकर मोहनिया आदतन और शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके विरुद्ध अलीराजपुर जिले के जोबट थाने में आबकारी अधिनियम के तहत भी प्रकरण दर्ज है और उसके अन्य आपराधिक रिकॉर्ड का सत्यापन किया जा रहा है। पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ कर रही है। इस सफल खुलासे और मशरूका बरामदगी में एसडीओपी प्रतिभा शर्मा, थाना प्रभारी नरेन्द्र गोयल, उप निरीक्षक दीपक वर्मा, उप निरीक्षक शेर सिंह शुल्या सहित पूरी पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।2
- रायसेन पुलिस ने 150 CCTV फुटेज खंगालकर 30 लाख रुपये की सनसनीखेज चोरी के मामले का खुलासा करते हुए इसे सुलझा लिया है।1
- पुलिस कॉलोनी में एक एसआई (SI) के सूने मकान में हुई 30 लाख रुपये की चोरी के मामले का खुलासा हो गया है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए धार के एक अंतर्राज्यीय चोर को गिरफ्तार कर लिया गया है।1
- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा फास्ट ट्रैक कोर्ट की घोषणा किए जाने के बाद मध्यप्रदेश ने सबसे पहले इस दिशा में पहल करते हुए चार फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अनुसार, इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में इन चार फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना के आदेश जारी कर दिए गए हैं और इनकी स्थापना तत्काल प्रभाव से कर दी गई है। इन न्यायालयों में परीक्षाओं को प्रभावित करने वाले अपराधों से जुड़े मामलों की त्वरित सुनवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में प्रकरण दर्ज होने के बाद 3 माह से कम समय में उनका निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।1
- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अभिजीत की प्रतिक्रिया सामने आई है। शिक्षा मंत्री के पद छोड़ने के घटनाक्रम के बाद अभिजीत ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है।1
- मध्य प्रदेश के विदिशा कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत जिला अस्पताल के बाहर मयंक अहिरवार नामक युवक पर कुछ लोगों ने चाकू, तलवार और रॉड से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घटना के बाद घायल युवक को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उसकी चिंताजनक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घायल युवक ने मामले की जानकारी दी है, हालांकि मारपीट करने वाले लोग कौन थे और हमला किस वजह से किया गया, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।4
- मध्य प्रदेश विधानसभा में गोविंद नारायण सिंह जी की जयंती के अवसर पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उनकी जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए पुष्पांजलि दी गई।1
- केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।1